सिवनी अतिक्रमण हटाओ मुहिम पार्ट-1 समाप्त
सिवनी अतिक्रमण से मुक्त हुई भूमि के उपयोग हेतु सुझाव आमंत्रित
सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : सिवनी नगरीय क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान विभिन्न संगठनों, राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं मीडिया के साथियों की भागीदारी और सहयोग से पिछले 1 सप्ताह से सतत रूप से जारी है । अतिक्रमण से मुक्त हुई भूमि का उपयोग नगर की आवश्यकता, नगर की सुंदरता, नगर की स्वच्छता और नगर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाये जाने के दृष्टिगत उपयोग किया जाना है ।
जिला प्रशासन द्वारा उक्त भूमियों के उपयोग हेतु कार्य योजना तैयार की जा रही है । अतिक्रमण हटाने का वास्तविक उद्देश्य हर हाल में जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अतिक्रमण से मुक्त हुई भूमि के उपयोग हेतु नागरिकगणों, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, मीडिया के साथियों एवं विभिन्न संगठनों के पास यदि कोई सुझाव होंं तो फेसबुक पर, कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा पत्र आदि के माध्यम से दिनांक 7 दिसंबर 2019 तक उपलब्ध करा सकते हैं ।
जिला प्रशासन का हर संभव प्रयास है कि सिवनी नगर में सुगम यातायात की सुविधा हो, नगर व्यवस्थित, सुंदर एवं स्वच्छ हो, यह सब नागरिकों के सहयोग, सुझाव और सहभागिता से ही संभव होगा ।
छिंदवाड़ा चौक होगा शहर का सबसे सुंदर चौराहा : सिवनी कलेक्टर
अब 40 लाख से मॉडल रोड की बढ़ेगी चौड़ाई | इंदौर व जबलपुर के आर्किटेक्ट से लगातार चल रही है बात

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : मॉडल रोड से हटाए गए अतिक्रमण के बाद अब इसकी तकदीर बदलने वाली है। पटरियों पर लगे सीमेंट के ईंट को निकाला जाना है। इसके बाद उसे समतल कर डामरीकरण किया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ करीब पांच व सात मीटर चौड़ाई बढ़ेगी। इसके लिए सप्ताह भर के अंदर नपा टेंडर जारी करेगी। यह बात सिवनी कलेक्टर सिंह ने चर्चा के दौरान बताया ।
सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह ने वताया की सोमवार को अतिक्रमण हटाए जाने के बाद शहर को कैसे संवारा जाना है। कलेक्टर सिंह ने बताया कि नपा के सहायक यंत्री शैलेंद्र सिंह कौरव ने अतिक्रमण हटाए जाने के बाद पटरियों को संवारने और सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसमें करीब 40 लाख रुपए का खर्च आ रहा है। जल्द ही सारी उचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी। बताया कि छिंदवाड़ा चौक को शहर का सबसे सुंदर चौराहा बनाया जाना है। इसके लिए इंदौर व जबलपुर के आर्किटेक्ट से बात चल रही है। बात बनने के बाद आर्किटेक्ट चौक का अवलोकन करने के बाद उसे कैसे बेहतर किया जाए यह जानकारी देगा। इसके बाद आगे का कार्य होगा।
बुधवारी बाजार का अतिक्रमण हटने के बाद नालियां व सड़क दिखने लगी है। अब वहां पानी भराव की समस्या समाप्त हो जाएगी। छह फीट चौड़ाई बढ़ गई है। इस जगह जहां जरुरत होगी, वहां सड़क व नालियों की मरम्मत कराई जाएगी।
डूंडासिवनी रोड के शहर से लगे क्षेत्र को संवारने की योजना तैयार कर ली गई है। वहां भी पटरियों का कार्य शीघ्र शुरू होगा। एसपी बंगला से बावरिया रोड पर हटाए गए अतिक्रमण के बाद वहां पटरियों को संवाराने का कार्य कराया जाएगा। यह कार्य जल्द होगा। एक सवाल के जवाब में बताया कि कुछ पैसे नपा के पास है। इसके अलावा शासन से पैसे की मांग की जाएगी। जनप्रतिनिधियों से सहयोग लिया जाएगा। जिले में बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही. निर्माणदायी कंपनियों से मशीनरी आदि का सहयोग लिया जाएगा।
वैश्य समाज की महिलाओं ने विद्यार्थियों को बाटें ऊनी कपड़े
सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की जिला महिला इकाई सिवनी द्वारा माध्यमिक कन्या शाला मठ मंदिर सिवनी में छात्राओं को गर्म कपड़े, स्वेटर ,मोजे खेलकूद सामग्री एवं सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया सभी बच्चे उक्त सामग्री पाकर उत्साह एवं आनंद से खिल उठे.
जहां शाला के प्राचार्य श्री एस सैयाम एवं प्रधान पाठक टी आर बघेल की उपस्थिति एवं वैश्य महिला संगठन के सानिध्य में छात्राओं को अपने उद्बोधन से उत्साह वर्धन किया गया कार्यक्रम में जिला महिला इकाई सिवनी की प्रभारी श्रीमती इंदिरा सराफ ,अध्यक्ष श्रीमती रितु दहीकर, उपाध्यक्ष शिखा अग्रवाल, सचिव संजना सोनी ,कोषाध्यक्ष रेनू अग्रवाल ,मीडिया प्रभारी शीतल अग्रवाल, सिवनी तहसील प्रभारी अनुष्का सोनी, अध्यक्ष भावना जैन ,उपाध्यक्ष संगीता अग्रवाल ,सचिव एकता चौरसिया, रजनी कौशल ,शारदा अग्रवाल, संतोष भूरा की उपस्थिति रही
जिला महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती रितु दहीकर द्वारा छात्राओं को आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा को लेकर बहुत अच्छे-अच्छे टिप्स दिए गए जिससे छात्राओं का आत्म बल बढे, साथ ही पढ़ाई हेतु उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। भारत माता की जय, वंदे मातरम जय घोष से पूरा शाला प्रांगण गुंजाय मान हो गया
शाला के प्राचार्य एवं प्रधान पाठक माध्यमिक कन्या शाला परिवार की ओर से जिला महिला वैश्य इकाई के इस अनुकरणीय कार्य के लिए अभिनंदन और आभार व्यक्त किया गया
सिवनी अतिक्रमण रोधी अभियान दल में शामिल कर्मचारियों का हुआ सम्मान

सिवनी,खबर सत्ता : जिला मुख्यालय को यातायात के लिये सुरक्षित एवं सुगम बनाने की दृष्टि से जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच के मार्गदर्शन में विगत एक सप्ताह से विभिन्न मार्गों एवं चौराहों को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है, जहां ना केवल आम नागरिक इस मुहिम का सहयोग कर रहे है, बल्कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी प्रशासनिक अमले के साथ खड़े दिखायी दे रहे हैं।
सुबह होते ही अतिक्रमण विरोधी अभियान में शामिल राजस्व नपा, विद्युत विभाग एवं पुलिस बल के जवान निर्देशानुसार की जाने वाले कार्यवाही में अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं।
आज प्रात: 9 बजे दल में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों का कोतवाली सिवनी परिसर में नागरिक सम्मान किया गया, जहां मठ कन्या शाला, नेताजी सुभाष चंद कॉलेज की छात्राओं, मातृशक्ति संगठन, समर्पण युवा विंग, टीम नेकी की दीवार, व्यापारी संघ, टीम सिवनी सायकल-ऑन एवं मीडिया कर्मियों द्वारा संयुक्त कलेक्टर श्यामवीर सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जे.पी. सैयाम, तहसीलदार प्रभात मिश्रा सहित रक्षित निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों सहित ग्रामीण अंचलों से आये कोटवारों का फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया।
इस दौरान अपने उद्बोधन में श्यामवीर सिंह ने कहा कि आप इसे भले ही अतिक्रमण हटाओ अभियान समझ रहे है, लेकिन दरअसल प्रशासन की मंशा सिवनी नगर को सुव्यवस्थित व सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है, वहीं इस दौरान यहा भी ख्याल रखा गया है कि कोई भी व्यक्ति कार्यवाही के बाद बेघर ना हो। आने वाले दिनों में बनायी गई कार्य योजना के अनुसार सड़कों का विस्तार कर नगर के सौंदर्यीकरण हेतु निर्माण कार्य भी करवाये जायेंगे, उन्होंने कहा कि जनता से मिले सहयोग के कारण ही अभियान सफलता पूर्वक संचालित हो रहा है,
सिवनी बस स्टैंड में टैंकर की चपेट में आये युवक की मौत
सिवनी न्यूज़ , खबर सत्ता : सिवनी शहर में कोतवाली के समीप सोमवार 02 दिसंबर की शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिवनी के टिग्गा मोहल्ला क्षेत्र निवासी सलीम पिता हनीफ खान सोमवार की शाम को अपने साथी के साथ बाईक पर सवार होकर जब कोतवाली के समीप उर्दू स्कूल क्षेत्र के सामने से जा रहे थे तभी वे एक कार से टकरा गये।
बताया जाता है कि कार से टकराकर सलीम नीचे गिर गये तभी वहाँ से गुजर रहे टैंकर क्रमाँक एमपी 28जी 2152 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उक्त दुर्घटना को कारित करने के बाद टैंकर का चालक मौके से भाग निकला, वहीं सलीम को जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले को जाँच में ले लिया है।
सिवनी में अतिक्रमण हटाने के उपरांत सड़कों के चौड़ीकरण एवं अन्य उपयोग के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
नगरीय क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के उपरांत रिक्त भूमि पर सड़कों के चौड़ीकरण एवं अन्य उपयोग के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : समय सीमा बैठक मे जनपदवार वनाधिकार पट्टों की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए वन-मित्र ऐप में प्रोफाईल अपडेशन की संतोषप्रद कार्यवाही न होने पर केवलारी एवं सिवनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पर नाराजगी व्यक्त की तथा तत्काल सभी ग्राम पंचायतों में प्रोफाईल अपडेशन की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नगर पालिका सहायक यंत्री श्री शैलेन्द्र कौरव को नगरीय क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के उपरांत रिक्त भूमि के यातायात की सुविधा एवं व्यवस्थाओं हेतु ऐसे स्थानों को चिन्हांकित कर सड़कों के चौड़ीकरण एवं अन्य् उपयोग के लिए प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देशित किया ।
इसी तरह स्वरोजगार मूलक विभागों को आगामी 10 दिसम्बर को स्वरोजगार मेला आयोजित कर शत-प्रतिशत स्वरोजगारमुखी योजनाओं के हितग्राहियों को उनके हित लाभ का वितरण करने के निर्देश दिए।
Ayushman Madhya Pradesh Yojna लागू होंगी सभी जिलों में : "आयुष्मान मध्यप्रदेश" योजना
Ayushman Madhya Pradesh Yojna सभी जिलों में लागू करें “आयुष्मान मध्यप्रदेश” योजना – मुख्यमंत्री कमलनाथ

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने “आयुष्मान मध्यप्रदेश” योजना (Ayushman Madhya Pradesh Yojna) का प्रदेश के सभी जिलों में विस्तार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सबको समय पर निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। श्री कमल नाथ मंत्रालय में “आयुष्मान मध्यप्रदेश” योजना (Ayushman Madhya Pradesh Yojna) की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि योजना में प्रत्येक जिले के निजी अस्पतालों को संबंद्ध करने के लिए राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के जरिए उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले अस्पतालों को प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए मार्गदर्शिका बनाई जाए।
उन्होंने कहा कि जिन चिकित्सालयों को इस योजना में शामिल किया गया है, उन पर सतत् निगरानी रखी जाए, जिससे कोई गड़बड़ी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने सभी योग्य हितग्राहियों को अगले 6 माह में गोल्डन कार्ड दिए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने सेवानिवृत्त एवं सेवारत शासकीय कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का प्रारूप शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत “निरामयम्” योजना में हितग्राहियों के उपचार में आ रही कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुए शासकीय अस्पतालों के लिए आरक्षित पैकेजेस पर पुनर्विचार करने को कहा।
प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने बताया कि “आयुष्मान भारत मध्यप्रदेश” योजना में 1 करोड़ 31 लाख कार्ड बनाए गए हैं। इस योजना में अब तक 1 लाख 75 हजार लोगों के दावे प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1 लाख 18 हजार लोगों को इलाज के लिये 157.11 करोड़ रुपए भुगतान किया गया है। योजना में 257 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इलाज के लिए 98 निजी एवं 339 शासकीय अस्पतालों का पंजीयन किया गया है। Ayushman MP Yojna Website
सिवनी : जब भैरोगंज से हटाया गया सालो से किया गया पक्का अतिक्रमण : VIDEO
सिवनी न्यूज़ , खबर सत्ता : नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ (Atikraman hatao) अभियान के अंतर्गत 2 दिसंबर 2019 को भैरोगंज क्षेत्र (Bhairoganj seoni) में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है । अतिक्रमण हटाओ अभियान में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगरपालिका, विद्युत मंडल एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । यह अभियान आगामी दिनों में भी सतत रूप से चलेगा ।
जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के सफल मार्गदर्शन में विगत सोमवार से जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों पर वर्षो से किये गए कच्चे एवं पक्के अतिक्रमण हटाने हेतु कार्यवाही जारी है। लगभग 27 साल बाद प्रशासन द्वारा व्यापक तौर पर प्रभावी तरीके से चलाए जा रहे इस अभियान में राजस्व,पुलिस ,नगर पालिका ,विधुत विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा आम जनता के सहयोग से सफलता पूर्वक सेकड़ो एकड़ सरकारीं भूमि से अतिक्रमण हटाया जा चूका है,वही आज 30 नवंबर को अभियान के तहत छिन्दवाड़ा रोड एवं डुंडा सिवनी के शेष बचे अतिक्रमण हटाये गये है।
मालुम हो की इससे पूर्व भी इसी तरह के अतिक्रमण हटाये तो गये लेकिन निगरानी ना होने से अवैध निर्माण कार्य होते रहे हे जिससे नगर पुनः अतिक्रमण युक्त हो जाता था। आम जनता से मिले सुझावों एवं नगर को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित कलेक्टर प्रवीण सिंह दवारा पुनः अतिक्रमण ना हो इस पर निगरानी एवं कार्यवाही करने हेतु आज 30 नवंबर को आदेश जारी कर एक उच्च स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया है।
जारी आदेश के अनुसार इस समिति मे सँयुक्त कलेक्टर श्याम वीर सिंह ,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जे पी सैयाम, तहसीलदार सिवनी प्रभात मिश्रा,सी एम ओ नपा सिवनी मनोज श्रीवास्तव, होंगे। वही तकनीकी समिति में ई ई लोक निर्माण विभाग के पी लखेरा,सहायक यंत्री नपा शैलेंद्र कौरव,अविनाश तिवारी सहायक यंत्री मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल सिवनी को शामिल किया गया है।
समिति का कार्य अतिक्रमण के बाद खाली हुई जगह पर जन उपयोग के लिये निर्माण करना एवं खाली जगहों पर पुनः कोई अतिक्रमण ना हो इस पर सतत निगरानी रखने की होगी। ऊक्त दोनों समिति प्रति दिन किये गये कार्यो का विवरण जिला कलेक्टर को देगे।
सिवनी : हड्डी गोदाम से अतिक्रमण हटाने की उठी मांग
सिवनी न्यूज़ ,खबर सत्ता : जिला प्रशासन द्वारा नगर में जारी अतिक्रमण हटाओ मुहीम से प्रभावित हड्डी गोदाम के नागरिकों ने जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह को पत्र लिख कहा है कि प्राइवेट बस स्टेंड से होकर हड्डी गोदाम जाने मुख्य मार्ग में फल एवं अन्य व्यापीरियो दवरा अवैध कब्जे कर रखे है.
सड़क यातायात के काफी हे लेकिन इस मार्ग पर हुए अतिक्रमण के चलते इस मार्ग पर आना जाना तक सम्भव नही हो पा रहा है, वही सरकरी स्कूल होने के कारण बालक बालिकाए भी खुद को असुरिक्षत महसूस करते है । स्थानीय निवासियो ने कलेक्टर सिवनी से मांग की उनके क्षेत्र में भी अभियान चले जिससे सड़क पर आवागमन सुरक्षित हो सके.


