Home Blog Page 1987

SEONI बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने चली जेसीबी : देखे वीडियो

सिवनी, खबर सत्ता : जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में विगत सोमवार से आरंभ हुआ अतिक्रमण (Atikraman) अभियान आज 1 दिसम्बर को बुधवारी बाजार (Budhwari Bazar) में आरंभ रहा ,जहा राजस्व,नपा,विधुत विभाग एवं पुलिस बल की मौजूदगी में जे सी बी मशीनों द्वारा राज जनरल स्टोर से सरचा होटल तक के दोनों ऒर अवैध रूप से सड़क एवं नाले पर वर्षो पूर्व बनाये गई पक्की दुकानो को ध्वस्त किया गया.

जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि आगाँमी दिनों में ऊक्त अभियान सतत रूप से जारी रहेगा इस दौरान नगर के सभी प्रमुख मार्गों ,चौक चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्यवाही की जायेगी।

यहा यह बतांना जरूरी है कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया एवं जन चर्चा थी की राजनीतिक दवाब के बाद बुधवारी बाजार के सरचा होटल वाले मार्ग में कार्यवाही दिखावे के लिए हो सकती है लेकिन आज जिस तरह से जेसीबी के पंजो ने सभी पक्के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया उससे यह साबित हो गया कि जिला कलेक्टर नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है क्योंकि सारी कार्यवाही के दौरान मिडिया एवं आम जनता का भरपुर सहयोग जिला प्रशासन को मिल रहा है.

इसके साथ ही जिला प्रशासन अतिक्रमण से मूक्त हुए स्थानों पर फेसिंग का कार्य भी आरभ कर चूका है ताकि इन स्थानों पर पुनः अतिक्रमण ना हो सके. बता दे की विगत 27 वर्षों से नगर में इस तरह की कार्यवाही नही हुई थी,नगर में जारी यह मुहीम ना केवल जिले में चर्चा का विषय बनी हुई बल्कि सारे प्रदेश में सिवनी में जारी अतिक्रमण विरोधी अभियान राजनेतिक एवं प्रशासनिक हलको में सुर्खियां बटोर रहा है.

सिवनी में चल रहे अतिक्रमण पर निगरानी समिति रखेगी नजर

Seoni Collector
Seoni Collector Praveen Singh

सिवनी,खबर सत्ता : जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के सफल मार्गदर्शन में विगत सोमवार से जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों पर वर्षो से किये गए कच्चे एवं पक्के अतिक्रमण हटाने हेतु कार्यवाही जारी है।

लगभग 27 साल बाद प्रशासन द्वारा व्यापक तौर पर प्रभावी तरीके से चलाए जा रहे इस अभियान में राजस्व,पुलिस ,नगर पालिका ,विधुत विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा आम जनता के सहयोग से सफलता पूर्वक सेकड़ो एकड़ सरकारीं भूमि से अतिक्रमण हटाया जा चूका है,वही आज 30 नवंबर को अभियान के तहत छिन्दवाड़ा रोड एवं डुंडा सिवनी के शेष बचे अतिक्रमण हटाये गये है।

मालुम हो की इससे पूर्व भी इसी तरह के अतिक्रमण हटाये तो गये लेकिन निगरानी ना होने से अवैध निर्माण कार्य होते रहे हे जिससे नगर पुनः अतिक्रमण युक्त हो जाता था।

आम जनता से मिले सुझावों एवं नगर को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित कलेक्टर प्रवीण सिंह दवारा पुनः अतिक्रमण ना हो इस पर निगरानी एवं कार्यवाही करने हेतु आज 30 नवंबर को आदेश जारी कर एक उच्च स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया है।

जारी आदेश के अनुसार इस समिति मे सँयुक्त कलेक्टर श्याम वीर सिंह ,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जे पी सैयाम, तहसीलदार सिवनी प्रभात मिश्रा,सी एम ओ नपा सिवनी मनोज श्रीवास्तव, होंगे।

वही तकनीकी समिति में ई ई लोक निर्माण विभाग के पी लखेरा,सहायक यंत्री नपा शैलेंद्र कौरव,अविनाश तिवारी सहायक यंत्री मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल सिवनी को शामिल किया गया है।

समिति का कार्य अतिक्रमण के बाद खाली हुई जगह पर जन उपयोग के लिये निर्माण करना एवं खाली जगहों पर पुनः कोई अतिक्रमण ना हो इस पर सतत निगरानी रखने की होगी। ऊक्त दोनों समिति प्रति दिन किये गये कार्यो का विवरण जिला कलेक्टर को देगे।

कन्हीवाडा थाने में : हम बने तुम बने एक दूजे के लिए, पुलिस ने थाने में कराई प्रेमी युगल की शादी

पुलिस ने करवाई प्रेमी युगल की शादी थाना प्रांगण बना मंडप कान्हीवाड़ा

सिवनी, खबर सत्ता : थाना कान्हीवाडा परिसर में उस वक्त अद्भुत नजारा देखने को मिला जब अपनी मर्जी से अपने घरों से आए प्रेमी युगल को थाना परिसर में ही स्थित मंदिर में मंत्रोच्चार कर सात फेरे लगवा विवाह के बंधन में बांधवाया गया.

दरअसल बीती रात्रि कान्हीवाड़ा पुलिस को पलारी तिगड्डा के एक ढाबा संचालक द्वारा सूचना दी गई कि उसके ढाबे में एक प्रेमी युगल आकर ठहरा है इनके पीछे लगभग 15-20 युवक हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा तत्काल पहुंचकर इस प्रेमी युगल को अपने कब्जे में ले इन्हें सुरक्षा प्रदान की गई.

पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि सीमा पिता रामकुमार साहू उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सरेखा, थाना केवलारी व संदीप पिता नौबत यादव उम्र 26 वर्ष निवासी चिरचिरा ,पलारी चौकी थाना केवलारी अपनी मर्जी से शादी करने के उद्देश्य से अपने-अपने घरों से भागे हैं दोनों युवक-युवती ने बताया कि इनके परिवार जन इसके खिलाफ है.

इसके बाद थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर में इनके परिवारजनों को सूचना देकर दूसरे दिन 30 नवंबर 2019 को बुलवाया सूचना उपरांत लड़की का पिता व भाई तथा लड़के का पिता व चाचा इन्हें लेने आए तो इस प्रेमी युगल ने अपने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया और साथ शादी करने और साथ रहने की बात कही.

इस पर पहले तो परिजन असहमत दिखें किंतु थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर कि समझाइश और अपने बच्चों की इच्छा के आगे दोनों ही परिवारों ने सहमति जता दी। जिसके पश्चात थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने पंडित जी को बुलाकर थाना परिसर में स्थित मंदिर में ही इनके फेरे लगवा दिए जिससे दोनों ही परिवार और यह जोड़ा हंसी खुशी वापस गया.

इतने बड़े विवाद को आसानी से सुलझाने वाले थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर की इस पहल की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। इससे पहले भी दिलीप पंचेश्वर ने डूंडा सिवनी थाना प्रभारी रहते सात प्रेमी युगलों को उनकी मर्जी से थाना परिसर में विवाह के बंधन में बंधवाया था तथा जबसे यह कान्हीवाडा में पदस्थ हुए हैं अब तक दो प्रेमी युगलों को राजी-खुशी विवाह बंधन में बंधवावा चुके हैं जो शांति और सौहार्द स्थापित करने में अपने आप में बहुत सराहनीय पहल है।

वायरल वीडियो 30000 रुपए दो तब प्रधानमंत्री आवास योजना में जुड़ेगा नाम : मामला लखनादौन नगर परिषद् का

लखनादौन, खबर सत्ता : प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के नाम पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लखनादौन (Lakhnadon) जिले में योजना में नाम जुडवाने के लिए पैसो की मांग करने का विडियो एक पीड़ित द्वारा सोशल मीडिया पर डाला गया .जिसमे पीड़ित व्यक्ति द्वारा बताया जा रहा है की लखनादौन नगर परिषद का कर्मचारी प्रकाश सैनी प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने के लिए 30000 रुपए मांग रहा था ऐसा लखनादौन की जनता और पीड़ित व्यक्ति द्वारा बताया जा रहा है. पीड़ित व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गयी विडियो नीचे देख सकते है

ऐसे मामले पहले भी बहुत से सामने आये है अब देखना यह होगा की प्रकाश सैनी जो प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) में नाम जुडवाने हेतु पैसो की मांग करता है उस पर इस मामले को लेकर जांच होती है और कोई ठोस कदम उठाया जाता है या फिर मामला यही दब जायगा.

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के घर में था अतिक्रमण : अतिक्रमण हटाया तो किया गया सम्मान

सिवनी न्यूज़ , खबर सत्ता : सिवनी शहर के विकास में सिवनी विधायक श्री दिनेश राय द्वारा स्वेच्छा से अपने भवन बबरिया रोड की बाउंड्री वाल हटाए जाने से आज जिला प्रशासन द्वारा विधायक दिनेश राय के प्रतिनिधियों को सम्मान किया गया। अतिक्रमण हटाते समय का विडियो निचे देख सकते है .

जिला कलेक्ट प्रवीण कुमार ने बताया कि शहर को व्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम में जिला प्रशासन को जिले के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के वांछित सहयोग मिल रहा हैं। ऊक्त सम्मान सँयुक्त कलेक्टर श्यामवीर सिंह एस. डी. एम. सिवनी जे पी सैयाम, तहसीलदार प्रभात मिश्रा दवारा किया गया।

उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता पुनः परीक्षा का रिजल्ट घोषित | MPTET-1 RE-EXAM RESULT

0
उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता पुनः परीक्षा का रिजल्ट घोषित | MPTET-1 RE-EXAM RESULT

उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता पुनः परीक्षा का रिजल्ट घोषित | MPTET-1 RE-EXAM RESULT

भोपाल। MPTET-1 RE-EXAM RESULT : प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB), भोपाल,मध्य प्रदेश ने उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET-1 RE-EXAM RESULT) का दूसरा रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित की गई थी और ठीक 2 महीने बाद 29 नवंबर को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। बता दें कि शिक्षा विभाग एवं जनजातीय विभाग द्वारा 1 दिसंबर से उम्मीदवारों की काउंसलिंग कराए जाने की खबर है। 

परीक्षा नियंत्रक एककेएस भदौरिया ने बताया कि उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के बाद पुनः परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें चुने हुए उम्मीदवारों को मौका दिया गया था। परीक्षा के उपरांत बोर्ड द्वारा दिनांक 30 नवंबर को आदर्श उत्तर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए थे। उम्मीदवारों के अभ्यावेदन पर अंतिम उत्तर समिति के विषय विशेषज्ञों द्वारा समग्र रूप से विचार एवं अध्ययन कर अंतिम उत्तरों को अंतिम रूप दिया गया जिसके आधार पर नियम पुस्तिका में दिए गए प्रावधान के अनुसार परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है। 

इस परीक्षा में न्यायालयीन प्रकरण से संबंधित अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम वर्तमान में घोषित नहीं किए गए हैं। यह परीक्षा परिणाम अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। दस्तावेजों का सत्यापन नियोक्ता विभाग द्वारा किया जाएगा। अंतिम उत्तर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

परीक्षा परिणाम जानने के लिए पी ई बी की डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें

VIVAH PANCHAMI 2019, सुखी दांपत्य जीवन के लिए तैयारी शुरू कर दें

0
VIVAH PANCHAMI 2019,विवाह पंचमी किस तारीख को है , विवाह पंचमी की पूजा का महत्व ,विवाह पंचमी की पूजा विधि , विवाह पंचमी का विवरण,
VIVAH PANCHAMI 2019 :विवाह पंचमी किस तारीख को है , विवाह पंचमी की पूजा का महत्व ,विवाह पंचमी की पूजा विधि , विवाह पंचमी का विवरण,

हिंदुओं के व्रत एवं त्यौहार (VIVAH PANCHAMI 2019)। भगवान श्री राम के भक्तों के लिए उत्सव का दिन आ रहा है। आज हम आपको विवाह पंचमी (VIVAH PANCHAMI 2019) को लेकर कुछ बताने वाले है जैसे ,विवाह पंचमी किस तारीख को है , विवाह पंचमी की पूजा का महत्व ,विवाह पंचमी की पूजा विधि , विवाह पंचमी का विवरण तो चलिए शुरू करते है : पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्री राम एवं माता सीता के विवाह की वर्षगांठ है। जिस तरह शिवभक्त शिवरात्रि” मनाते हैं उसी तरह राम भक्त ” विवाह पंचमी” का उत्सव मनाते हैं। भारत के कई हिस्सों में या उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा सुखद दांपत्य जीवन की कामना करने वाले दंपति अपने निवास में विधि पूर्वक इस उत्सव का आयोजन करते हैं।

विवाह पंचमी किस तारीख को है 

भगवान श्री राम एवं माता सीता का विवाह मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आयोजित हुआ था। तब से लगातार भारत में इस उत्सव को मनाया जा रहा है। इसे विवाह पंचमी के नाम से पुकारा जाता है। भारत में प्रचलित कैलेंडर के अनुसार विवाह पंचमी 1 दिसंबर 2019 को पड़ेगी।

विवाह पंचमी का विवरण

भगवान श्रीराम से जनक नंदिनी सीता के विवाह का वर्णन श्रीरामचरितमानस में महाकवि गोस्वामी तुलसीदासजी ने बड़ी ही सुंदरता से किया है। श्रीरामचरितमानस के अनुसार- महाराजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए स्वयंवर रचाया था। सीता के स्वयंवर में आए सभी राजा-महाराजा जब भगवान शिव का धनुष नहीं उठा सके। इससे राजा जनक बड़े ही निराश हो गए थे। तब ऋषि विश्वामित्र ने प्रभु श्रीराम से आज्ञा देते हुए कहा- हे राम! उठो, शिवजी का धनुष तोड़ो और जनक का संताप मिटाओ।

गुरु विश्वामित्र के वचन सुनकर श्रीराम उठे और धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने के लिए आगे बढ़े। श्रीराम ने बड़ी ही सरलता के साथ वह शिव धनुष उठा लिया जिसे भारत के परमवीर राजा हिला भी नहीं पाए थे। इसके बाद उस पर प्रत्यंचा चढ़ाते ही एक भयंकर ध्वनि के साथ धनुष टूट गया। इसके बाद राजा जनक की घोषणा के अनुसार माता सीता ने प्रभु श्री राम को जयमाला पहनाई। इसी दिन के उपलक्ष्‍य में प्रतिवर्ष अगहन मास की शुक्ल पंचमी को प्रमुख राम मंदिरों में विशेष उत्सव मनाया जाता है।

विवाह पंचमी की पूजा विधि 

प्रात काल उठकर स्नान करें एवं भगवान श्री राम और माता जानकी के विवाह आयोजन का संकल्प लें। स्नान करके विवाह के कार्यक्रम का आरम्भ करें। भगवान राम और माता सीता की प्रतिमाओं की स्थापना करें। भगवान राम को पीले और माता सीता को लाल वस्त्र अर्पित करें। या तो इनके समक्ष बालकाण्ड में विवाह प्रसंग का पाठ करें या “ॐ जानकीवल्लभाय नमः” का जाप करें। इसके बाद माता सीता और भगवान राम का गठबंधन कर आरती करें। इसके बाद गांठ लगे वस्त्रों को अपने पास सुरक्षित रख लें। भोजन में श्रद्धा अनुसार पकवान बनाएं। पति पत्नी एवं परिवार एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण करें एवं जरूरतमंदों को पकवान का दान करें।

विवाह पंचमी की पूजा का महत्व 

कहा जाता है कि विवाह पंचमी के दिन प्रभु श्री राम एवं माता सीता का गठबंधन कराने से आगामी 1 वर्ष तक दांपत्य सुख प्राप्त होता है। पति पत्नी में प्रेम प्रगाढ़ होता है। सरल शब्दों में कहें तो वैवाहिक जीवन आनंद पूर्वक व्यतीत होता है। कम से कम तलाक की नौबत नहीं आती।

सिवनी : त्रि-दिवसीय राज्य स्तरीय मोगली बाल महोत्सव बना आकर्षण का केन्द्र

सिवनी,खबर सत्ता : जिले में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मोगली बाल महोत्सव में शामिल हुए मध्य प्रदेश के सभी जिलों के विद्यार्थी द्वारा जैवविविधता से जुड़ी सभी आयोजित गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया जा रहा है। उत्सव के द्वितीय दिवस गुरूवार 28 नवम्बर को विद्यार्थियों ने पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन ऐप्को भोपाल के द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया ।

लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के उपसंचालक धर्मेंद्र शर्मा ,जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी जीएस बघेल ,रमसा के एडीपीसी महेश गौतम और एपीसी विपनेश जैन की उपस्थिति में यह प्रतियोगिता तीन वर्गों के लिए आयोजित की गई। जिनमें विद्यार्थियों के लिए कनिष्ठ वर्ग ,वरिष्ठ वर्ग और शिक्षकों के लिए भी क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया ।

बड़े उत्साह पूर्वक विद्यार्थियों ने इसमें अपनी सहभागिता दी और पूछे गए प्रश्नों के जवाब दिये। हर वर्ग से दस-दस प्रतिभागियों से विभिन्न राउंड में प्रश्न पूछे गए । ऐप्को की ओर से क्विज मास्टर दिलीप चक्रवर्ती ने प्रश्नों को बड़ी कुशलता के साथ विद्यार्थियों के सामने रखा, सरल और सहज तरीके से पूछे गए प्रश्नों से विद्यार्थियों का तो ज्ञान वर्धन हुआ ही ,साथ ही दर्शक दीर्घा में उपस्थित प्रदेश के बच्चों ने वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी हासिल की और सही उत्तर पर खूब तालियां बजाई।

ऐप्को के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी महेश मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।राज्य स्तरीय स्पर्धा में कनिष्ठ वर्ग में सिवनी जिले के प्रिंस उईके ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सिरमौर होने का गौरव प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान पर खंडवा के सावन तवर रहे। अलीराजपुर के अनिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार आशिका राजपूत बैतूल और माखन अहिरवाल दमोह को प्रदान किया । वरिष्ठ वर्ग में नवनीत ठाकुर बालाघाट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। वहीं द्वितीय स्थान पर धार के सुरेश कंवरलाल रहे,तीसरे स्थान पर रीवा की अर्चना यादव ने कब्जा किया। सांत्वना पुरस्कार गुना के अनिरुद्ध जैन एवं शिवपुरी के दिलीप मीणा ने प्राप्त किया ।पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन भोपाल के इस प्रयास ने विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की जो अलख जगाई, उसे लेकर विद्यार्थी अपने-अपने जिलों में लौटेंगे और अपनी धरती को हरा भरा बनाने का प्रयास करेंगे।आयोजन को सफल बनाने में मास्टर ट्रेनर विनोद तिवारी, धीरेंद्र दुबे ,आकाश लालवानी ,रवि कटरे, अमर सिंह रघुवंशी ,वॉय.एस. ठाकुर ने विशेष योगदान दिया।

बच्चों को जंगल सफारी में बाघ और तेंदुआ के साथ ही हिरण एवं अन्य जंगली जानवर देखने को मिले जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ तथा उन्होंने आयोजित प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया ।

वीडियो : SEONI नाले पर बने है पक्के अतिक्रमण, रहवासियों का कहना बुलडोजर कलेक्टर आयेंगे

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : सिवनी जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में विगत सोमवार से नगर पालिका सिवनी के अंतर्गत आने वाले मुख्य मार्गो पर वर्षो से किये गये कच्चे एवं पक्के अतिक्रमण बिना किसी भेदभाव के हटाये जा रहे हैं।

जिला प्रशासन की इस मुहिम में नगरवासी भरपूर सहयोग कर रहे वही अभी भी नगर के व्यस्तम इलाके मे शामिल सरकारीं बस स्टेंड से भैरोगंज जाने वाले मार्ग पर अंग्रेजी शराब दुकान की ओर बने नाले पर सैकड़ो पक्के अतिक्रमण बने हुए हे, वर्तमान में जारी इस मुहीम के दौरान इन अतिक्रमणों को भी सख्ती के साथ हटाने की अपेक्षा आम नगर वासियो ने जिला कलेक्टर सिवनी से की है।

बुल्डोजर कलेक्टर आयेंगे
बिना किसी भेदभाव के इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते नगर की आम जनता अब सिवनी कलेक्टर को बुल्डोजर कलेक्टर के नाम से बुलाने लगी है , लोगो का कहना यह भी है की यह जो कार्य जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा किया जा रहा है इसके लिए बुल्डोजर की तरह चलना बहुत जरूरी था क्योकि पीछे कई वर्षो से आये दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ दिखावे के लिए चलाया जाता था पर अब जों हो रहा है वो पीछे गए अभियानों से अत्यधिक अलग है , इसलिए अब जिला कलेक्टर को बुल्डोजर कलेक्टर के नाम से सभी लोगो ने पुकारना चालू कर दिया है.

SEONI : समाजसेवियों से जिला प्रशासन की अपील

जिला चिकित्सालय सिवनी के कायाकल्पित प्राइवेट वार्डो में ए.सी. एवं टी.वी. लगाने हेतु समाजसेवियों से सहयोग अपेक्षित

main-hu-aspatal-mitr-yojna

सिवनी,खबर सत्ता : जिले वासियों को जिले में ही महानगरों की तरह बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने की मंशा से जिला प्रशासन द्वारा सतत रूप से शासकीय इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय के कायाकल्प एवं उन्नयन का कार्य किया जा रहा हैं। जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड, एनआरसी एवं प्राइवेट वार्ड सम्पूर्ण रूप से कायाकल्पित किये जा चुके हैं। जिसमें अस्पताल मित्र योजना के “मित्रों” एवं समाज सेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं।

कायाकल्पित हुए सुंदर, सुव्यवस्थित 20 प्राइवेट वार्डो में मरीजों की सुविधा के लिए ए.सी. (अनुमानित लागत 35 हजार रूपये प्रति नग) एवं टी.वी. (अनुमानित लागत 15 हजार रुपये प्रति नग) लगाई जानी हैं। इस कार्य के लिए जिले के समाज सेवियों से अपील कि है कि वह स्वेच्छा से अपनी मंशानुरूप सहयोग प्रदान कर जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन में सहभागी बने.

समाज सेवियों के जिला चिकित्सालय में दिए सहयोग का सीधा लाभ जरूरतमंद आमजनों को मिलेगा। मानव सेवा के इस पुनीत कार्य मे सहभागी होने के इच्छुक समाजसेवी सिविल सर्जन श्री विनोद नावकार से संपर्क कर सकते हैं।