Home Blog Page 1985

MPPSC SSE 2019: पदों की संख्या बढ़ाई

इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग MPPSC (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने राज्य सेवा परीक्षा 2019 SSE (State Service Examination 2019) के लिए पदों की संख्या (Total number of post) बढ़ा दी है। MPPSC SSE 2019 के लिए कुल 145 नए पद शामिल किए गए हैं जबकि एक पद कम कर दिया गया है। इस तरह अब कुल रिक्त पदों की संख्या 533 हो गई है जो पहले 379 थी। लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को शुद्धि पत्र जारी कर दिया है।

गुरुवार को राज्य सेवा परीक्षा के 14 नवंबर को जारी विज्ञापन के लिए शुद्धिपत्र जारी किया है। इसके जरिए पूर्व घोषित रिक्तियों में द्वितीय श्रेणी के 101 पद व तृतीय श्रेणी के 44 पद जोड़े गए हैं। साथ ही पूर्व में परीक्षा में शामिल मुख्य निरीक्षक मोटर व्हीकल परिवहन के 5 पदों को अब 4 कर दिया गया है। यानी 1 पद घटाया गया है। इससे पहले राज्य सेवा में कुल पदों की संख्या 379 थी, जो अब सवा पांच सौ पार हो गई है। नए शामिल किए गए पदों में जिला आबकारी अधिकारी, जिला पंजीयक, सहायक संचालक उद्योग, विकासखंड अधिकारी के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी के ख व ग श्रेणी के पदों के साथ ही आबकारी उपनिरीक्षक, उप पंजीयक के पद भी शामिल हुए हैं। पदों की संख्या बढ़ने से उम्मीदवार राहत महसूस करेंगे।

असल में पद बढ़ने से चयन की संभावना और सफलता का प्रतिशत भी बेहतर होगा। नियमानुसार पीएससी मुख्य परीक्षा के चयन परिणाम के पहले तक भी पदों की संख्या में परिवर्तन कर सकता है। इस आधार पर अभी कुछ और पदों के जुड़ने की संभावना बनी हुई है।

सिवनी जिले में अवैध धान परिवहन रोकने हेतु जांच दल गठित

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन अवधि में पडोंसी राज्य से उपज लाकर उपार्जन केन्द्रों पर इनके अवैध विक्रय को रोकने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरई कामेश्वर चौबे के निर्देशन में दल का गठन किया गया है ।

जिसमें सहकारिता निरीक्षक कुरई श्री बी.पी. सहारे 9179953285, मंडी निरीक्षक कुरई श्री सुखदेव नारमोर 9424366185, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कुरई कु शबनम शेख 7049874472 को शामिल किया है। यह दल सीमावर्ती ग्राम खवासा चेक पोस्ट के सघन पर्यवेक्षण चेकिंग करेगा ।

सिवनी भैरोगंज में होगे विकास कार्य- सिवनी कलेक्टर

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : आज दिनांक 06/12/2019 को भैरोगंज के जागरूक नागरिक एवम युवाओ का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर महोदय से मिलने पहुँचे जिसमे महोदय जी से मिलके नगर विकाश के लिए पहल जो कि है रही है उसमें सभी ने अपना समर्थन व्यक्त करते हुए सराहना की एवम विभिन्न मुद्दों में बात करके सुझाव दिए जिसमे महोदय द्वारा जानकारी दी गयी कि जिले का सबसे विकशित एवम सबसे सुंदर भैरोगंज क्षेत्र होगा जिसमें हमारी प्लानिंग तैयार की जा रही है आप सभी को जल्द से जल्द देखने को मिलेगा ।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल महेश डेहरिया (मंदरा), संतोष जैन,गणेश सोनकेशरिया,निरंजन मिश्रा, होरीलाल कुशवाहा,संजू बर्वे,बलराम सोनकेशरिया,प्रदीप अग्रवाल,राजा कुल्हाड़े,दिलीप दुधानी,रिंकू उपाध्याय , सुरेश कुल्हाड़े,राकेश सेन,शिवपाल कुल्हाड़े,राहुल जैन,बबलू ठाकुर , रमेश भांगरे, आंनद श्रीवास्तव,विनोद साहू, अम्बुदास जी, राकेश कुल्हाड़े,छोटू शर्मा,गोलू रजक,आशु जैन,भुनेश कुल्हाड़े,हिमांशु जैन,मोहित सनोडिया,मटरू काका,एवम समस्त नागरिको की उपस्तिथि रही।

सिवनी की मॉडल रोड नए साल में दूधिया रोशनी से जगमगाने लगेगी

  • सिवनी में व्यापारियों से जरूरतें पूछेगा प्रशासन –
  • सिवनी में सरकारी जमीनों का होगा चिन्हांकन –
  • सिवनी जनपद कॉम्पलेक्स के रुके प्रोजेक्ट पर लिया जाएगा संज्ञान –
  • सिवनी नपा कॉम्प्लेक्स की होगी जांच –
  • सिवनी में इंजीनियर नपा में कराएं रजिस्ट्रेशन, मिलेगा व्यवसाय –
  • सिवनी भैरोगंज 50 लाख से बनेगी सोमवारी सड़क –

सिवनी न्यूज़ , खबर सत्ता : ज्यारत से नागपुर रोड जोड़ा पुल तक बनी शहर की मॉडल सड़क में एक जनवरी 2020 तक सभी स्ट्रीट लाइट रोशनी से जगमगाने लगेंगी। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बिजली कंपनी को मॉडल रोड में रुका पोल शिफ्टिंग व स्ट्रीट लाइट का काम पूरा करने के निर्देश दे दिए हैं। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने एक जनवरी 20 तक रोड के सभी स्ट्रीट लाइट चालू करने की बात कही है। इसके लिए एमपीईबी ने काम शुरू कर दिया है।

गुरुवार दोपहर कलेक्टर चेंबर में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों से शहर की अतिक्रमण मुक्त सड़कों को व्यवस्थित और आमजनों के लिए उपयोगी बनाने के सुझाव लिए। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने मॉडल रोड सहित अन्य सड़कों के चौड़ीकरण और अतिक्रमण मुक्त स्थानों के सौंदर्यीकरण पर विस्तार से चर्चा की। पार्किंग स्थल, शौचालय, यात्री प्रतिक्षालय सहित आमजनों की अन्य जरूरतों को समझने की कोशिश चर्चा में की गई।

प्रस्तावित कार्ययोजना पर जानकारी देते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि मॉडल रोड में लगे पेवर ब्लॉक को उखाड़ दिया गया है। यह सड़क 16 मीटर चौड़ी थी जिसे 23 से 30 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। प्रतिष्ठानों के सामने दोपहिया वाहनों को खड़ा करने का स्पेस उपलब्ध कराया जाएगा ताकि सड़क में वाहनों को आवागमन के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने नईदुनिया को बताया कि सभी सुझावों पर प्रशासन पूरी गंभीरता से विचार कर रहा है ताकि विकास की उपयोगी कार्ययोजना आमजनों के लिए बनाई जा सके।

व्यापारियों से जरूरतें पूछेगा प्रशासन –

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि शुक्रवार से एसडीएम जेपी सैयाम व नपा सीएमओ मनोज श्रीवास्तव बुधवारी बाजार के व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी जरूरतों को समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही बाजार को आम लोगों के लिए उपयोगी कैसा बनाया जाए इस पर भी चर्चा की जाएगी ताकि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले उपभोक्ताओं को बाजार में सुविधाएं मिल सकें। शहर में नालियों को व्यवस्थित करने और सीवर लाइन बनाने का काम भी किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि अमृत योजना के तहत नगर में सीवर लाइन का जाल बिछाया जाएगा।

सरकारी जमीनों का होगा चिन्हांकन –

मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान नजूल की कई सरकारी जमीनों को चिन्हित किया गया। गांधी भवन के पास खतरनाक मोड़ को सुरक्षित करने के साथ ही दल सागर के सामने वेयर हाउस के पास खंडहर हालत में खड़े खादी ग्राम उद्योग की जगह का इस्तेमाल मॉल या अन्य किसी बाजार को विकसित किए जाने पर भी चर्चा हुई। बस स्टैंड सोहाने पेट्रोल पंप व दलसागर घाट के बीच बड़े नाले के अतिक्रमण को हटाकर इस जमीन व सामने स्थित खादी ग्रामोद्योग कॉम्पलेक्स का भी बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है। शराब दुकान के सामने बनी गुमठियों और गंदगी से बजबजा रहे पेशाबघर को हटाया जाएगा। दलसागर के चारों किनारे सुरक्षित व व्यवस्थित होंगे।

जनपद कॉम्पलेक्स के रुके प्रोजेक्ट पर लिया जाएगा संज्ञान –

शहर में बैनगंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नहीं बनने से दुकानों की कमी पर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया गया। इसमें जनपद कॉम्पलेक्स के सालों से रुके प्रोजेक्ट को ध्यान में लाया गया। जिस पर कलेक्टर ने जनपद सीईओ को प्रोजेक्ट से जुड़ी फाइलों सहित तलब किया है। कलेक्टर ने बताया कि प्रोजेक्ट को समझने के बाद इसकी बाधाओं को दूर किया जाएगा ताकि शहरवासियों को रोजगार के अवसर मिल सकें।

नपा कॉम्प्लेक्स की होगी जांच –

नगर पालिका द्वारा शहर में बनाए गए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अनेक दुकानें निलामी कार्रवाई पूरी किए बगैर कब्जाधारियों द्वारा संचालित किए जाने का मामला कलेक्टर के संज्ञान में आया है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि इस मामले में सीएमओ को कॉम्प्लेक्स में आवंटित दुकानों और अवैध कब्जाधारियों को चिन्हित कर दुकानें खाली करने का नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध कब्जाधारियों से दुकानें खाली कराकर नीलाम की जाएंगी ताकि नपा के राजस्व को बढ़ाया जा सके।

इंजीनियर नपा में कराएं रजिस्ट्रेशन, मिलेगा व्यवसाय –

मकान निर्माण संबंधी अनुमति की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण शहरवासियों को इसका लाभ सीमित तौर पर मिल रहा है। प्रशासन के संज्ञान में यह बात भी आई है कि नपा से मात्र दो इंजीनियर पंजीकृत हैं जो मकान निर्माण संबंधी अनुमति के लिए नक्शे व अन्य दस्तावेज ऑनलाइन करने के लिए अधिकृत है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बेरोजगार सिविल इंजीनियरों से आग्रह किया है कि वे नगर पालिका में इंजीनियर पंजीयन कराकर इस व्यवसाय को अपना सकते हैं। इससे भवन निर्माण की अनुमति लेने के लिए इच्छुक लोगों को इंजीनियरों की मोनोपल्ली से निजात मिलेगी।

50 लाख से बनेगी सोमवारी सड़क –

सोमवारी चौक से पीजी कॉलेज के आगे पीएमजीएसवाय की सीमा तक सड़क को चौड़ा करने पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका साथ मिलकर काम करेंगे। 50 लाख रुपए खर्च कर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। दलसागर तालाब के पिछले हिस्से के मोटर मैकेनिकों को खैरीटेक के नजदीक ट्रांसपोर्ट नगर में जगह दी जाएगी।

5 साल की मासूम MANDLA निवासी सुरेश के चंगुल से बचकर निकल गयी : पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर मासूम लड़कियों के साथ यौन अपराधों का मामला गर्म हो रहा है। राजनीतिक बयानों के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 5 साल की मासूम बच्ची ने अदम्य साहस का परिचय दिया। बलात्कारी के चंगुल में फंस जाने के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और बचकर निकल आई।

चॉकलेट का लालच देकर झोपड़ी में लिया था बदमाश

सीएसपी निशातपुरा लोकेश सिन्हा ने बताया कि गांधी नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन कॉलोनी के पास कुछ मजदूर अस्थाई झोपड़ी बनाकर रहते हैं। इनमें मूलतः मंडला निवासी सुरेश पुत्र छन्नाूलाल कार्तिक (35) भी अकेला रहता है। उसके घर के नजदीक परिवार के साथ रहने वाली 5 वर्ष की बच्ची मंगलवार शाम करीब 7 बजे अपने घर के सामने खेल रही थी। इस दौरान सुरेश ने उसे 5 रुपए दिखाते हुए कुछ खाने-पीने का सामान लेने चलने का लालच दिया। मासूम उसके साथ चल दी, लेकिन सुरेश दुकान पर जाने के बजाए बच्ची को अपनी झोपड़ी में ले गया। 

बैड टच पहचान गई मासूम, तुरंत विरोध किया और भाग गई

सुरेश ने जैसे ही बच्ची के साथ अश्लील हरकत करना शुरू की, बच्ची उसके इरादे भांप गई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और बलात्कारी की पकड़ ढीली होती भाग कर सीधे अपनी मां के पास जा पहुंची। मां,बेटी को साथ लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने सुरेश के खिलाफ धारा 354,354(बी) और 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यहाँ क्लिक कर पढ़े : बच्चों को इस तरह बताएं, क्या है GOOD और BAD TOUCH

सिवनी जिले में लागू हुई धारा 144

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किये गये है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गये है तथा आगामी 8 दिसम्बर 2019 तक लागू रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के विरूध्द भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिवनी द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि आयोध्या बावरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने का 27वाँ वर्ष 6 दिसम्बर को है । जिसके परिपेक्ष्य में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं मानव जीवन और लोक संपत्ति की क्षति रोकने के उद्देश्य से दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया जाना नितांत आवश्यक होने पर जिले में ये प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किये गये है।

पारित आदेश के अंतर्गत जिले की समस्त राजस्व सीमा में कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक नारे नहीं लगायेगा और न ही धारदार, अस्त्र-शस्त्र, गोलाबारूद को लेकर चलेगा अथवा प्रदर्शन करेगा। डी.जे.के उपयोग पर भी पाबंदी लगाई गई है। सोशल मीडिया द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर, इंस्टाग्राम में धार्मिक भावनाओं वाले मैसेज पोस्ट नहीं किये जायेंगे और आपत्तिजनक पोस्टर आदि का प्रदर्शन नहीं किया जायेगा।

जिले की सीमा में किसी भी संगठन द्वारा कोई धरना प्रदर्शन, जुलूस रैली का आयोजन जिला प्रशासन की अनुमति के बिना नहीं किया जायेगा और जिले की सीमा में किसी भी स्थान पर अवैध जमाव, भीड़ का एकत्रित होना प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश आम जनता को संबोधित है और वर्तमान में ऐसी परिस्थितियां नहीं है और न ही यह संभव है कि इस आदेश की पूर्व सूचना प्रत्येक व्यक्ति को दी जाये, इसलिये यह आदेश एकपक्षीय पारित किया गया है। आदेश का उल्लघंन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

लोकगीत के माध्यम से गायन के क्षेत्र में देना चाहती हूं पहचान: पाठक

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : बचपन से ही मुझे गाने का शौक था और अनेक अवसरों पर मैने जिले के कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुती भी दी। आज जिस मुकाम पर मैं हूं उसमें मेरे परिवार के साथ-साथ पत्रकारों एवं जिलेवासियों का विशेष योगदान है। बम्बई में अपने आपको स्थापित करना सामान्य बात नही है लेकिन मैने 2 वर्षो तक प्रीतम-दा के पास लगातार प्रयास किया और उसका ही परिणाम है कि पहले मैने हाऊस फुल-2 में पापा जाग जायेगा और बाद में जलेबी बाई के रूप में स्थान बनाया और गीत गाया जिसे लोगों ने सराहा। इसके बाद फिल्म तेवर तथा हाल ही में हनी सिंग के साथ मैने एक गीत गया जिसको निश्चित ही लोग सराहयेंगे।

कु.गायिका ऋतु पाठक ने चर्चा करते हुए बताया कि मैं मप्र के लिए कुछ गाना चाहती हूं यहां पर अनेक धुनें है जो व्हालीवुड में एक धमाल कर सकती है। क्लासिकल गायन को लेकर मै निरंतर रियाज करती हूं लेकिन मेरी पहचान आयटम सांग गायक के रूप में पूरे देश में है। मैं सिवनी में एक अच्छा संगीत महाविद्यालय के संबंध में विचार कर रही हूं अगर शासन रूची लेता है तो निश्चित ही यहां की प्रतिभाओं को मेरी तरह मुंबई में भी स्थान मिल सकता है।

कु.पाठक ने बताया कि जब पंजाबी,राजस्थानी एवं मराठी गीत हिट हो सकते है तो हमारे क्षेत्र में लोकगीत जैसे काजल की डबिया हिरानीरे फिके पड़ गये नैना जैसे गीत भी निश्चित ही मप्र की पहचान बन सकते है। यहां के लोगों से अलग-अलग तो अनेको बार मिलते रही लेकिन आज सभी से सौजन्य भेंट कर मैं अभिभूत हूं। और इस शहर के लिए अगर मैं कुछ कर सकूं तो यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी।

आखिर मौसम में घुल ही गयी ठण्डक!

सिवनी न्यूज़, (खबर सत्ता)। जैसी उम्मीद जतायी जा रही थी, उसको मौसम के मिज़ाज ने सही साबित कर दिया। बुधवार को शाम ढलते ही चलने वाली हवाओं में अपेक्षाकृत ज्यादा सर्दी महसूस की गयी। मौसम का मिज़ाज बदलता नज़र आ रहा है। आने वाले दिनों में पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के सूत्रों ने को बताया कि उत्तर और पूर्वात्तर के पहाड़ी राज्यों में हुई बफबारी के कारण वहाँ मौसम सर्द हुआ है। अब हवाओं की दिशा उत्तरी होने के कारण फिजा में ठण्डक घुल गयी है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

सूत्रों ने आगे बताया कि सिवनी में बुधवार से ठण्ड रफ्तार पकड़ती दिखी। उत्तर भारत में बर्फबारी का सिलसिला आरंभ होने के साथ ही हवा का रुख उत्तरी होने के कारण प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। आने वाले चार से पाँच दिनों में मौसम के तेवर पूरी तरह बदल जायेंगे।

बुधवार के दिन सुबह से ही मौसम का अंदाज़ बदला नज़र आया। सुबह की धूप के साथ नमी को भी पाया गया। वहीं हवा का रुख भी बदला – बदला नज़र आया। वहीं बात अगर तापमान की करें तो शहर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड तो इसके पहले के चौबीस घण्टो में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

ज्ञातव्य है कि सिवनी जिले में लंबे समय से कड़ाके की ठण्ड की प्रतीक्षा की जा रही थी और बार – बार पश्चिम विक्षोभ के कारण बादल छा जाने के कारण ठण्ड का असर कम था। बादलों के छटने के बाद शहर कंपकंपा गया। मंगलवार से हवा की दिशा उत्तरी हो गयी। हिमालय से आ रही सर्द हवा ने सर्दी बढ़ा दी।

पल-पल बदलते मौसम के पूर्वानुमान के हिसाब से सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार से शनिवार तक दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास तो रात में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान चलने वाली हवाएं गलन का अहसास भी करा सकतीं हैं। रविवार से तापमान में बढ़ौत्तरी के संकेत सूत्रों ने दिये हैं।

स्टेट बैंक के सामने दिन दहाड़े शातिर उड़ा ले गए 20 हजार!

सड़क चलते शातिर उड़ा ले गए 20 हजार!

chor cartoon png

सिवनी (खबर सत्ता)। जिला मुख्यालय में एक बार फिर राहज़नी करने वाले सिर उठाते नज़र आ रहे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके बारापत्थर में भारतीय स्टेट बैंक के सामने से शातिर बदमाशों के द्वारा एक व्यक्ति की स्कूटर में सामने टंगे थैले से बीस हजार रूपये पार कर दिये गये।

कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक गौरव चाटे ने बताया कि यह घटना बुधवार की सुबह घटी। महात्मा गांधी शाला के लिपिक कैलाश नाविक के द्वारा भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से बीस हजार रूपये की राशि का आहरण किया गया था।

उन्होंने बताया कि लिपिक ने इस राशि को थैले में डालकर थैला अपने दोपहिया वाहन में टांग दिया। उन्होंने जैसे ही वाहन मोड़ा और उनका ध्यान कहीं और गयाइसी बीच शातिर बदमाशों के द्वारा उनका थैला ही पार कर दिया गया। उन्होंने इस बात की जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी है।

इधर, कोतवाली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पुलिस के द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, किन्तु यह घटना सड़क पर घटी है इसलिये शातिर बदमाशों की पहचान में कुछ मुश्किलें आ रही हैं। पुलिस के द्वारा राशि आहरण के दौरान के सीसीटीवी फुटेज भी अब खंगाले जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि कोतवाली पुलिस पिछले कुछ दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते काम के बोझ से दबी हुई है। इसके अलावा नगर निरीक्षक मनोज गुप्ता अवकाश पर हैं। इन परिस्थितियों में दिन और रात के समय पुलिस की गश्त भी सही तरीके से नहीं हो पा रही है। संभवतः इसी का लाभ उठाकर शातिर बदमाश एक बार फिर सिर उठाते नज़र आ रहे हैं।

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 07 दिसम्बर को

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : देश के वीर सैनिकों को सम्मान और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिये जिले में 01 दिसम्बर से 07 दिसम्बर तक सशस्त्र सेना झण्डा दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवधि में ‘‘सशस्त्र सेना झण्डा दिवस समर्पण अभियान‘‘ भी चलाया जाएगा, जिससे कि आम नागरिक देश की सशस्त्र सेनाओं के बारे में जान सके।

इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय शस्त्र सेनाओं के जो जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं उनका पुण्य स्मरण करना तथा सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए धनराशि एकत्र करना हैं।

इस धनराशि का उपयोग शहीद सैनिकों के आश्रित परिजनों, विकलांग सैनिक, भूतपूर्व सैनिक को उपचार, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, सिलाई, कड़ाई एवं अन्य तरह से आर्थिक सहायता के लिए किया जाता है। झण्डा दिवस निधि में दान की गई राशि पर आयकर अधिनियम-1961 की धारा-297 (2)(क) के अन्तर्गत आयकर से छूट का प्रावधान है।

भारतीय सैनिक युद्ध तथा शांति के समय एक सजग प्रहरी की तरह सेवाएं देते हैं। वे देश को जल, थल तथा वायु में बहुत की कठिन परिस्थितियों तथा मुश्किल क्षणों में हर समय देश की सीमा की रक्षा करते हैं एवं भारत की अर्थव्यवस्था तथा भव्यता की रक्षा करने के लिए तत्पर रहते हैं। अपनी अमूल्य सेवाओं के द्वारा बाढ़, भूकंप, तूफान तथा प्राकृतिक विपदाओं के समय देश की सहायता करते हैं।