Home Blog Page 1955

सिवनी : 1 फरवरी को छटवीं बार होगा सिवनी सायकल-ऑन रैली का आयोजन

लकी-ड्रा के माध्यम से दी जायेंगी 20 से अधिक साइकिलें
पर्यावरण जागरूकता के लिये होता है आयोजन

सिवनी। नगर के युवाओं द्वारा विगत 5 वर्षों से आम नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने सहित स्वच्छ-सुंदर एवं हरा-भरा सिवनी बनाये रखने के लिये सायकल का दैनिक उपयोग में प्रयोग करने हेतु सिवनी सायकल-ऑन रैली का आयोजन किया जाता है, जहां हजारों की संख्या में सायकल चालक भाग लेते है।

इस वर्ष भी सायकल-ऑन रैली 1 फरवरी दिन शनिवार की सुबह 8 बजे से स्थानीय बड़े मिशन स्कूल मैदान से आरंभ होगी, जो गणेश चौक, शुक्रवारी बाजार नेहरू रोड, गिरजा कुंड, दुर्गा चौक से मठ तालाब होती हुई छिंदवाड़ा चौक से निकलकर नगर पालिका कार्यालय से बस स्टैंड होते हुये केके लॉज के बाजू से दलसागर तालाब होते हुये भैरोगंज सोमवारी चौक जायेगी, जहां से रैली पुलिस लाईन होते हुये कलेक्ट्रेट बंगले से गुजरकर पाल पेट्रोल पंप, बाहूबली चौक पहुंचकर सिंधिया पुतला होते हुये पुन: बड़े मिशन स्कूल मैदान में जाकर समाप्त होगी।

इस वर्ष उक्त आयोजन नगर पालिका सिवनी एवं सिवनी टूरिज्म काउंसल के सौजन्य से आयोजित हो रहा है, जहां अभी तक 9 हजार से अधिक स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थाओं, आईटीआई एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं सहित युवक-युवतियों तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, समाज सेवा से जुड़े व्यक्तियों एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों का रैली में शामिल होने के लिये रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

कल 1 फरवरी की सुबह आयोजित होने वाली इस रैली के समापन समारोह में निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जहां पंजीकृत प्रतिभागियों को लकी-ड्रा कूपन के माध्यम से 20 से अधिक सायकले प्रदान की जायेंगी, वहीं नगर पालिका सिवनी के सौजन्य से चिंहित ऐसे व्यक्तियों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया जायेगा, जो वर्षों से सायकल का उपयोग दैनिक कार्यों के लिये करते है।

आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार रैली के लिये सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। ज्ञात रहे कि मध्यप्रदेश में इंदौर के अलावा केवल सिवनी जिले में ही हजारों की संख्या में सायकल सवार रैली में शामिल होते है।

इस अवसर पर उपस्थित होने की अपील नगर के युवा जागरूक नागरिकों ने सभी जिलेवासियों से करते हुये कहा कि हम अपने जिले को स्वच्छ-सुंदर एवं पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर बनाने के लिये सायकल रैली में शामिल हो ताकि जिले का ना केवल सारे प्रदेश में रौशन हो बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इस रैली को प्रशंसा मिले।

फिर टली निर्भया केस के दोषियों की फांसी , पटियाला हाउस कोर्ट ने लगाई रोक

0

 पटियाल हाउस कोर्ट ने कल होने वाली फांसी अगले आदेश तक टाल दी है. 

नई दिल्ली: निर्भया के दोषियों को कल फांसी नहीं होगी. पटियाल हाउस कोर्ट ने कल होने वाली फांसी अगले आदेश तक टाल दी है. दोषी विनय की दया याचिका लंबित होने की वजह से उसे कल फांसी नहीं होगी. 

इससे पहले, निर्भया केस (Nirbhaya Case) के दोषी पवन गुप्ता की पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. अपराध के समय नाबालिग होने की दलील खारिज करने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पवन ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी. दरअसल निर्भया कांड (Nirbhaya case) के दोषी पवन गुप्ता (Pawan Gupta) ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया था. पवन गुप्ता ने अपराध के समय नाबालिग होने की दलील खारिज करने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी. इसी के साथ गुप्ता ने डेथ वारंट रद्द करने की भी मांग की थी. उल्‍लेखनीय है कि इनकी फांसी की तारीख मुकर्रर की गई है.

दोषी पवन गुप्ता के पास अभी दोनों विकल्प क्यूरेटिव पिटीशन और दया याचिका बचे हैं. इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट के 20 जनवरी के उस फ़ैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की गई थी जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने पवन की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें पवन ने दलील दी थी कि वारदात के समय वह 18 साल से कम, यानी नाबालिग था इसलिए उसे अब फांसी पर नहीं लटकाया जा सकता है.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दोषी अक्षय की क्यूरेटिव याचिका को खारिज कर दिया था. निर्भया के दोषियों में से एक अक्षय ने फांसी की सजा पर रोक की मांग की थी.

बता दें 16 दिसंबर, 2012 को हुई इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. छह आरोपियों ने 23 वर्षीय महिला के साथ चलती बस में मिलकर दुष्कर्म किया था और उसकी बुरी तरफ पिटाई की थी. बाद में छात्रा की मौत हो गई थी.

सिवनी : बस संचालकों की मनमानी के कारण बन रही शहर में जाम की स्थिति!

सिवनी में यातायात का हाल एकदम अराजक स्थिति में पहुँच चुका है लेकिन कोई भी विभाग इसे गंभीरता से लेता नहीं दिख रहा है जबकि यह जनता से सीधे – सीधे जुड़ा हुआ मामला है।

सिवनी में सबसे ज्यादा अराजकता यदि किसी ने मचाकर रखी है तो वे हैं बसों के संचालक जिन्होंने अपने वाहनों के चालकों को शायद ये निर्देश देकर रखे हुए हैं कि बस स्थानक से निकलते वक्त धीरे – धीरे गंतव्य की ओर रवाना होना है ताकि शहर के अन्य स्थानों से भी सवारियां बटोरी जा सकें।

बस संचालकों के इस खेल में ट्रेवल एजेन्सियां भी बराबर की साझेदार दिखती हैं जिनका कमीशन सवारियों पर ही बंधा होता है। बस स्थानक से निकलकर शहर की सड़कों पर रेंगने वाली ये बसें काफी लंबा जाम बनाते हुए आगे बढ़ती हैं। इन बसों के पीछे अन्य वाहनों के चालक हॉर्न बजाते ही रह जाते हैं लेकिन उन्हें आगे निकलने के लिये बस चालकों के द्वारा स्थान नहीं दिया जाता है। इसके चलते दिन में कई बार अप्रिय स्थितियां भी बनती दिखती हैं जिनमें बस चालकों और उस बस के पीछे चल रहे वाहन चालकों के बीच बहस भी शामिल है लेकिन उसके बाद भी बस चालकों के रवैये में कोई परिवर्तन आता नहीं दिखता है।

इन बसों के चालकों की मनमानी यहीं पर नहीं रूकती बल्कि ये बंद पड़े यातायात सिग्नल पर भी खड़े होकर सवारियां भरते या उतारते देखे जा सकते हैं और ऐसा गाँधी भवन के पास दिन और रात में कई-कई बार देखा जा सकता है। गांधी भवन क्षेत्र में लगे सिग्नल पर जब ये बसें सवारियां उतारतीं या भरतीं हैं उस वक्त चौराहे पर यातायात के सिपाही को भी तैनात देखा जा सकता है लेकिन वह भी इन बस चालकों के सामने बेबस ही नज़र आता है जिसके कारण कोई कार्यवाही इन बस चालकों के ऊपर नहीं हो पाती है बल्कि इससे उन्हें शह ही मिलती दिखती है।

वास्तव में देखा जाये तो शहर में यातायात का दबाव इतना अधिक बढ़ चुका है कि अब तो बसों के शहर में प्रवेश पर ही रोक लगाने की आवश्यकता महसूस की जाने लगी है। पूर्व में इस विषय पर चर्चा भी जिला प्रशासन के द्वारा की गयी थी लेकिन पता नहीं क्यों बस स्थानक को अन्यत्र शिफ्ट किये जाने के मामले को ठण्डे बस्ते के हवाले कर दिया गया। वर्तमान समय में आवश्यकता होने के बाद भी बस स्थानक को शहर से बाहर ले जाने में प्रशासन को पसीना क्यों आ रहा है यह समझ से परे ही है।

इसके पीछे आखिर कौन सा व्यवहारिक कारण हो सकता है जब यदि मामला आम जनता के जीवन पर मण्डराते खतरे से जुड़ा हुआ हो। शहर के नागरिकों का कहना है कि आखिरपूर्व में तो जिला चिकित्सालय को भी बारापत्थर में वर्तमान स्थान पर शिफ्ट किये जाने का विरोध हुआ था लेकिन उस समय लिया गया निर्णय आज एकदम सटीक ही प्रतीत होता है।

शहर वासियों का कहना है कि परिवहन विभाग के साथ ही साथ जब यातायात विभाग भी इन बस संचालकों की मनमानी लगाने में अपने आप को अक्षम पा रहा हो तो बेहतर है कि बस स्थानक को शहर से बाहर कहीं सुविधाजनक स्थल पर शिफ्ट करके बसों का शहर में प्रवेश करने से ही रोक दिया जाये।

आर्थिक सर्वेक्षण 2020 : आसान शब्दों में, क्या है इसके मायने

0

नई दिल्ली: देश की अर्थव्यवस्था को समझने का सबसे आसान तरीका है आर्थिक सर्वेक्षण देखना. हर साल केंद्र सरकार बजट पेश करने से ठीक एक दिन पहले आर्थिक सर्वेक्षण जारी करती है. इस रिपोर्ट में देश के विभिन्न क्षेत्रों के मौजूदा आर्थिक हालात का जायजा लिया जाता है. साथ ही भारत किस तेजी या धीमी गति से प्रगति कर रहा है, इसकी ब्यौरा भी मिलता है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे आर्थिक सर्वेक्षण 2020 पेश करेंगी.

क्या होता है आर्थिक सर्वेक्षण?
आर्थिक सर्वेक्षण को एक तरह से भारतीय अर्थव्यवस्था का आइना भी समझा जाता है. आर्थिक सर्वेक्षण हर साल आम बजट से ठीक एक दिन पहले पेश किया जाता है. वित्त मंत्रालय इसे तैयार और पेश करता हैं. इस रिपोर्ट में बताया जाता है कि साल भर में देश के विकास की हालत कैसी रही. साथ ही, सर्वेक्षण में देश की अर्थव्यवस्था, पूर्वानुमान और नीति चुनौतियों की विस्तृत जानकारी होती है. आसान भाषा में समझें तो वित्त मंत्रालय की इस रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था की पूरी तस्वीर देखी जा सकती है. अकसर, आर्थिक सर्वे के जरिए सरकार को अहम सुझाव दिए जाते हैं. हालांकि, इसकी सिफारिशें सरकार लागू करे, यह ​अनिवार्य नहीं होता है.

क्या है चुनौती इस बार
केंद्रीय वित्त मंत्री के लिए इस बार आर्थिक सर्वेक्षण काफी चुनौती भरा हो सकता है. इस बार विकास दर पांच फीसदी पर है. सबसे गंभीर बात ये है कि विकास दर पिछले 11 साल के सबसे निचले स्तर पर है. साथ ही महंगाई दर 7.35 फीसदी पर है. आर्थिक सर्वेक्षण मुख्य आर्थिक सलाहकार और उनकी टीम तैयार करती है. इस बार मुख्य आर्थिक सलाहकार की अगुवाई वाली टीम द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण तैयार किया गया हैं. सरकार की आर्थिक सलाहकार परिषद नीतियों में बदलाव लाने के लिए आर्थिक सर्वेक्षण का इस्तेमाल करती है. कई बार ये उपाय बहुत व्यापक भी होते हैं.

जम्मू : नगरोटा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में आतंकी ढेर

0

जम्मू । जम्मू के बाहरी इलाके में नगरोटा के बान इलाके में टोल प्लाजा पर आतंकियों ने शुक्रवार तड़के पांच बजे पुलिस पर हमला किया। इसके बाद सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तड़के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बान टोल प्लाजा पर एक पुलिस दल पर एक ट्रक में यात्रा कर रहे तीन‑चार आतंकवादियों के समूह ने गोलीबारी की। इसके तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि अन्य आतंकी भागने में सफल रहे। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। ये आतंकी श्रीनगर जा रहे थे। आशंका है कि उन्होंने कठुआ (हीरानगर सीमा) से घुसपैठ की।

उधर, मुठभेड़ के बाद राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। इस बीच उधमपुर के जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि एहतियात के तौर पर, उधमपुर शहर,टिकरी, मंड , राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र , चेनानी क्षेत्र के सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे।

सिवनी सहित मध्यप्रदेश के 14 जिलों में खोले जाएंगे मेगा स्किल सेंटर

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को मंत्रालय में भोपाल में स्थापित होने वाले ग्लोबल स्किल पार्क के निर्माण की प्रगति एवं एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से क्रियान्वित स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं में कौशल विकास के लिए प्रदेश के 14 जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित होंगे। ये सेंटर प्रदेश के आदिवासी ब्लाकों में भी खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मार्च 2020 तक सभी सेंटर शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं में कौशल विकास हो, यह आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इससे हम बेरोजगारी की चुनौती का सामना कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कौशल विकास केंद्र खोले जाएं और उसमें ऐसे ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जाए, जिनमें रोजगार की व्यापक संभावनाएँ हैं।

मुख्यमंत्री ने भोपाल में स्थापित होने वाले ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण मार्च 2020 तक शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व निर्माण संबंधी सभी प्रक्रियाएँ पूरी कर ली जाएं। मुख्यमंत्री ने दस संभागीय आई.टी.आई. के निर्माण कार्य में भी गति लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने आई.टी.आई. गोविन्दपुरा के परिसर में संचालित ग्लोबल स्किल पार्क‑सिटी केम्पस में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों को उद्योगों में प्लेसमेंट तथा नियोजित प्रशिक्षणार्थियों की ट्रेकिंग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक फ्रेमवर्क तैयार करने को कहा।

बैठक में बताया गया कि खरगौन, इंदौर, गुना, ग्वालियर, सिंगरौली, रीवा, दमोह, सागर, राजगढ़, भोपाल, सिवनी, जबलपुर, शाजापुर एवं उज्जैन में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे। बैठक में मुख्य सचिव एस.आर. मोहन्ती, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास प्रमोद अग्रवाल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सिवनी : घर मे आग लगाने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा

सिवनी : जिला सिवनी के लखनादौन के इस मामले के बारे में मीडिया प्रभारी मनोज सैयाम द्वारा संक्षिप्त बताया की , दिनांक 28 /04/19 को सुबह 7:00 बजे प्रार्थिया बीनाबाई परतें, निवासी रहलोन खुर्द थाना धूमा, ने रिपोर्ट लिखाई की उसका पति हीरालाल परते ,उससे शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था.

उसने पैसे देने से मना की तो उसके पति हीरालाल ने उससे कहा कि, यदि पैसे नहीं देगी तो घर में आग लगा दूंगा, और घर में रखी मिट्टी तेल की कुप्पी लाकर घर रखे कपड़ों में मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया।

जिससे सारे कपड़ों में और घर के छप्पर में आग लगने से ₹10000/- का नुकसान हुआ है। बड़ी मुश्किल से गांव के बेनी कृष्ण कुमार, समल, सत्तू, रामलाल ने आकर आग बुझाए हैं।

उक्‍त घटना की रिपोर्ट थाना धूमा में अपराध पंजीबद्ध कर चालान। माननीय न्‍यायालय द्वितीय अपर सत्र न्‍यायाधीश लखनादौन की न्‍यायालय में पेश किया गया जिसमे शासन की ओर से श्री के0सी0 निगम, विशेष लोक अभियोजक ने सशक्‍त पैरवी की।

उक्‍त सबूतो एंव गवाहो के आधार पर माननीय न्‍यायालय द्वारा आरोपी हीरालाल को धारा 436 भा0द0वि0 में 10 वर्ष का सश्रम कारावास एंव 1000 रूपये अर्थदण्‍ड से दण्डित किया गया।

सिवनी : जनपद पंचायत अध्यक्षों के लिये हुआ आरक्षण, देखे लिस्ट

सिवनी : आगाँमी स्थानीय पचायत चुनावो हेतु जिले की 8 जनपद अध्यक्ष हेतु आरक्षण की प्रकिया सम्पन्न हुई

जहा आज कलेक्टर सभा कक्ष में अपर कलेक्टर रांनी बाटड़ द्वारा जिला पंचायत सदस्यों एवं जनपद पंचायत अध्यछ हेतु आरक्षण की प्रकिया सम्पन्न कराई गई है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष हेतु आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों की जानकारी की लिस्ट देखिये 👇👇👇

BPL सीजन 3 के ओपन मुकाबलों में सचिन 11 बनी तीसरी टीम

भैरोगंज प्रीमियर लीग बीपीएल सीजन 3 जो कि स्वर्गीय विनोद राजपूत स्वर्गीय गिरीश अग्रवाल स्वर्गीय जय सनोडिया जी की स्मृति में स्थानीय पीजी कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेली जा रही है

bpl आयोजन समिति के सचिव शुभम राजपूत ने बताया कि प्रथम मैच सचिन11 vs अभिषेक11 के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीत कर अभिषेक11 ने बल्लेबाजी करते हुए 10ओवर में 124रन बनाए लक्छ का पीछा करने उतरी

सचिन11 ने ये मैच 9ओवर में जीत लिया सचिन की और तोशिफ ने 62रन बनाए इस मैच के मेन ऑफ द मैच तोशिफ रहे आज का दूसरा मैच ग्रीन सिटी ओर बिंजावारा के मध्य खेला गया टॉस जीत कर ग्रीन सिटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 112रन बनाई लक्छ का पीछा करने बिंजावारा ओर 10ओवरों में 98रन बना पाई ग्रीन सिटी की और से कृष्णा शानदार गेंद बाजी करते हुए मेन ओर द मैच बने

आज का तीसरा मैच सचिन11 और ग्रीन सिटी के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीत कर ग्रीन सिटी ने बल्लेबाजी करते हुए मात्र 59रन बना पाई सचिन की और से अमित जुनैद ,यश को 2,2,2 विकेट प्राप्त हुए लक्छ हाशिल उतरी सचिन 11 6ओवर में मैच जीत गई सचिन 11की ओर से बंटी ने अच्छी बल्लेबाजी की ओर मेन ओर द मैच बने

इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में अखिलेश अवस्थी जी संजय बघेल , मोनू उइके जी रहे । आज अंपायर की भूमिका में मनीष चौरसिया बंटू ठाकुर और विजेंद्र राठौर भैरोगंज प्रीमियर लीग के अध्यक्ष एडवोकेट राज गोस्वामी जी ने सभी खिलाड़ियों का सम्मानीय अतिथि महोदय से परिचय कराया

आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी भुनेश कुल्हाड़े ने बताया कि कल दिनाक 30 जनवरी को दिन का पहला मैच
नन्नू नेशनल vs ड्रीम 11 खेला जाएगा
जबकि दूसरा मुकाबला नोटोरियस vs DSC
के बीच खेला जाएगा ,दिन का तीसरा मुकाबला
दोनों मैचों की विनर टीम थर्ड मैच खेलेगी ।

BPL परिवार ने खेल प्रेमी बंधुओं का मंच पर भव्य स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

भुनेश कुल्हाड़े,
मीडिया प्रभारी भैरोगंज प्रीमियम लीग
BPL-3

गांधी प्रतिमा अनावरण एवं गांधी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

सिवनी: केवलारी (रवि चक्रवती ) : मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा पूर्व से आयोजित किए गए कार्यक्रमो के अनुसार माह माघ पंचमी तिथि दिनांक 30 जनवरी 2020 को मध्य प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में एक साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 73 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी प्रतिमा का अनावरण कर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

इसी तारतम्य में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय केवलारी में मनीष अवस्थी अध्यक्ष जनभागीदारी समिति के अध्यक्षता एवं श्री रमा शंकर महोबिया समाज सेवी के मुख्य आतिथ्य में महाविद्यालय प्रांगण में महात्मा गांधी जी की मूर्ति का अनावरण एवं पूजन किया गया

सभा स्थल पर श्री माता सरस्वती की पूजन कर गांधीजी की 73 वीं पुण्यतिथि पर परिचर्चा एवं संवाद का कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से छात्रा गोरा गजेंद्र , निधि शर्मा ने गांधी जी के भजन प्रस्तुत किए ,छात्र अंजे लाल विश्वकर्मा एवं माधुरी बघेल ने गांधीजी के जीवन दर्शन पर महाविद्यालय की ओर से कविताओं के माध्यम से राजेश ठाकुर प्राध्यापक द्वारा रचित रचनाओं की प्रस्तुति दी गई ,

ज्योति इड़पाचे सहायक अध्यापक ,एस एन डेहरिया प्राचार्य ने महात्मा गांधी एवं महाविद्यालय के विषय में अपनी बात रखी ,मुख्य अतिथि उद्बवोधन रमाशंकर महोबिया , अध्यक्षीय उद्ववोधन मनीष अवस्थी ने पूज्य बापू के स्वतंत्रता के लिए वर्ष 1915 से 1948 तक ब्रिटिश शासन काल के खिलाफ चलाए गए विभिन्न अहिंसात्मक आंदोलनो एवं त्याग के दृंष्टातो पर उद्बोधन एवं परिचर्चा की इस मौके पर विकास ठाकुर ,राकेश आत्मपुज्य , प्रदीप राय संस्कार तिवारी ,सुरेंद्र साहू , मोहम्मद शमदानी, अंशुमान बघेल ,विकराल बघेल , महाविद्यालय के प्राध्यापक अतिथि विद्वान एवं छात्र छात्राऐ उपस्थित थी ।