Homeसिवनीसिवनी : 1 फरवरी को छटवीं बार होगा सिवनी सायकल-ऑन रैली का...

सिवनी : 1 फरवरी को छटवीं बार होगा सिवनी सायकल-ऑन रैली का आयोजन

Date:

लकी-ड्रा के माध्यम से दी जायेंगी 20 से अधिक साइकिलें
पर्यावरण जागरूकता के लिये होता है आयोजन

सिवनी। नगर के युवाओं द्वारा विगत 5 वर्षों से आम नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने सहित स्वच्छ-सुंदर एवं हरा-भरा सिवनी बनाये रखने के लिये सायकल का दैनिक उपयोग में प्रयोग करने हेतु सिवनी सायकल-ऑन रैली का आयोजन किया जाता है, जहां हजारों की संख्या में सायकल चालक भाग लेते है।

इस वर्ष भी सायकल-ऑन रैली 1 फरवरी दिन शनिवार की सुबह 8 बजे से स्थानीय बड़े मिशन स्कूल मैदान से आरंभ होगी, जो गणेश चौक, शुक्रवारी बाजार नेहरू रोड, गिरजा कुंड, दुर्गा चौक से मठ तालाब होती हुई छिंदवाड़ा चौक से निकलकर नगर पालिका कार्यालय से बस स्टैंड होते हुये केके लॉज के बाजू से दलसागर तालाब होते हुये भैरोगंज सोमवारी चौक जायेगी, जहां से रैली पुलिस लाईन होते हुये कलेक्ट्रेट बंगले से गुजरकर पाल पेट्रोल पंप, बाहूबली चौक पहुंचकर सिंधिया पुतला होते हुये पुन: बड़े मिशन स्कूल मैदान में जाकर समाप्त होगी।

इस वर्ष उक्त आयोजन नगर पालिका सिवनी एवं सिवनी टूरिज्म काउंसल के सौजन्य से आयोजित हो रहा है, जहां अभी तक 9 हजार से अधिक स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थाओं, आईटीआई एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं सहित युवक-युवतियों तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, समाज सेवा से जुड़े व्यक्तियों एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों का रैली में शामिल होने के लिये रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

कल 1 फरवरी की सुबह आयोजित होने वाली इस रैली के समापन समारोह में निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जहां पंजीकृत प्रतिभागियों को लकी-ड्रा कूपन के माध्यम से 20 से अधिक सायकले प्रदान की जायेंगी, वहीं नगर पालिका सिवनी के सौजन्य से चिंहित ऐसे व्यक्तियों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया जायेगा, जो वर्षों से सायकल का उपयोग दैनिक कार्यों के लिये करते है।

आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार रैली के लिये सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। ज्ञात रहे कि मध्यप्रदेश में इंदौर के अलावा केवल सिवनी जिले में ही हजारों की संख्या में सायकल सवार रैली में शामिल होते है।

इस अवसर पर उपस्थित होने की अपील नगर के युवा जागरूक नागरिकों ने सभी जिलेवासियों से करते हुये कहा कि हम अपने जिले को स्वच्छ-सुंदर एवं पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर बनाने के लिये सायकल रैली में शामिल हो ताकि जिले का ना केवल सारे प्रदेश में रौशन हो बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इस रैली को प्रशंसा मिले।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related