Home Blog Page 1954

सिवनी : प्रवीण तोगड़िया का सिवनी प्रवास

सिवनी : विश्वहिंदुपरिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय हिंदुपरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया अपने महाकौशल प्रवास के दौरान बालाघाट से आते हुए उनका अल्प समय के लिए सिवनी आगमन हुआ.

जहा पर उनका श्री अभिषेक मालू के निवास पर रुकना एवं भोजन हुआ वही अभिषेक मालू द्वारा शॉल श्रीफल एवं भगवान शिव की मूर्ति अर्पण कर उनका सम्मान किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंगदल के अनेको कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.

राष्ट्रीय बजरंगदल के अध्यक्ष मयूर दुबे अंतरराष्ट्रीय हिंदुपरिषद के विभाग महामंत्री अमित दुबे रोहित बघेल शिवपाल बघेल जितेंद्र बघेल संतोष सिंगरह रघुवर डहरिया एवं समस्त पदाधिकारियों ने उनका आभार।माना

अब शासकीय अस्पताल में मिल सकेगा निशुल्क रक्त

blood charges in govt hospital

सिवनी : राज्य रक्ताधान परिषद (एसबीटीसी) के द्वारा समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन को अपने पत्र के माध्यम से होल ब्लड एवं ब्लड कम्पोनेन्ट प्रोसिसिंग चार्जेस के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये है।

दिशा निर्देश में गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों एवं हिमोग्लोबिनपैथी (थैलेसिमिया ,सिकलसेल,एनिमिया एवं हिमोफिलिया) से प्रभावित सभी श्रेणी के मरीजों को, ट्रांमा व एक्सीडेंट के मामले में ब्लड की आवश्यकता होती है।

ऐसे मरीजों को निशुल्क एवं रिप्लेसमेंट फ्री रक्त उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। ज्ञातव्य है कि अस्पताल में भर्ती होकर उपचार प्राप्त करने वाले मरीज बीपीएल श्रेणी को रक्ताधान की आवश्यकता होने पर उन्हें निशुल्क रक्त उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये।

एपीएल श्रेणी के मरीजों को ब्लड की आवश्यकता होने पर होल ब्लड एवं ब्लड कम्पोनेन्ट प्रोसिसिंग चार्जेस से छूट प्रदान की जावे।
इन मरीजों को नही मिलेगी छूट : निजी चिकित्सालयों में उपचार करने वाले मरीजों को होल ब्लड एवं टैक्स सेल की आवश्यकता होने पर प्रोसेसिंग चार्ज नियमानुसार दर पर प्राप्त किया जा सकेगा।

सिवनी में धारा 144 लागू : Section 144 Applies In Seoni District

सिवनी में धारा 144 लागू : Section 144 applies in seoni district

सिवनी : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किये गये है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गये है तथा आगामी 15 फरवरी 2020 तक लागू रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के विरूध्द भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में धरना -प्रदर्शन की संभावना के परिपेक्ष्य में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं मानव जीवन और लोक संपत्ति की क्षति रोकने के उद्देश्य से दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया जाना नितांत आवश्यक होने पर जिले में ये प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किये गये है।

पारित आदेश के अंतर्गत जिले की समस्त राजस्व सीमा में कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक नारे नहीं लगायेगा और न ही धारदार, अस्त्र-शस्त्र, गोलाबारूद को लेकर चलेगा अथवा प्रदर्शन करेगा। डी.जे.के उपयोग पर भी पाबंदी लगाई गई है।

सोशल मीडिया द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर, इंस्टाग्राम में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले मैसेज पोस्ट नहीं किये जायेंगे, साथ ही आपत्तिजनक कमेन्ट भी प्रतिबंधित होंगे। जिले की सीमा में किसी भी संगठन द्वारा कोई धरना प्रदर्शन, जुलूस रैली का आयोजन जिला प्रशासन की अनुमति के बिना नहीं किया जायेगा।

उक्त अनुमति हेतु सम्बन्धित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अधिकृत किया गया है।बाइक एवं वाहन रैली प्रतिबंधित रहेगी साथ ही जिले की सीमा में किसी भी स्थान पर अवैध जमाव, भीड़ का एकत्रित होना प्रतिबंधित रहेगा।

यह आदेश आम जनता को संबोधित है और वर्तमान में ऐसी परिस्थितियां नहीं है और न ही यह संभव है कि इस आदेश की पूर्व सूचना प्रत्येक व्यक्ति को दी जाये, इसलिये यह आदेश एकपक्षीय पारित किया गया है।

शर्मिली बाघिन के शव का स्थान परिवर्तन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का सहयोगी था डिप्टी रेंजर

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल के खवासा परिक्षेत्र अंतर्गत बीट क्रमांक 332 में 11 दिसंबर 2019 को टी-19 शार्मिली बाघिन का शव पाया गया था। इस घटनाक्रम में विवेचना उपरांत बाघ के शव का स्थान परिवर्तन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण सामान्य वनमडल अधिकारी पी.पी.टिटारे ने आज जानकारी दी कि वनमंडल अंतर्गत खवासा परिक्षेत्र के खवासा बीट के कक्ष क्रमांक आर 332में विगत माह 11 दिसंबर 2019 एक मादा बाघ का शव पाया गया था। इस प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

आगे बताया कि मृत बाघिन के शव की विवेचना उपरांत आये तथ्यों में घटनास्थल पर पाये गये बैलगाडी के निशान ,मृत मादा बाघ के शरीर पर चोट का न होना था बाघिन के मुंह से किसी प्रकार का झाग घटनास्थल पर नहीं होने से शंका थी कि बाघ की मृत्यु अन्य किसी स्थल पर हुई है।

एवं बाघ के शव का स्थान परिवर्तन किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर उपवनमंडलाधिकारी कुरई द्वारा मुखबिरों को इस प्रकरण की सूचना प्राप्त करने हेतु लगाया गया था। चूंकि घटनास्थल महाराष्ट्र राज्य की सीमा से लगा हुआ है एवं उक्त बाघ की मूवमेंट खवासा के आसपास के अलावा महाराष्ट्र राज्य के लोधा, करवई, मानेगांव, सीतापार एवं पिण्डकेपार गांवों के आसपास भी थी।

श्री टिटारे ने बताया कि मुखबिर द्वारा यह सूचना दी गई कि दिनांक 11 दिसंबर 2019 को घटनास्थल पर देवलापार वन परिक्षेत्र (महाराष्ट्र वन विभाग ) के दो तीन स्टाफ का मौके पर उपस्थित रहना शंकास्पद था। इसी बिदंु के आधार पर जांच अधिकारी द्वारा मुखबिर को लगाया गया तब मुखबिर द्वारा एक फोटोग्राम भेजा गया तब से मुखबिरों के माध्यम से लगातार सूचनाओं को संग्रहित किया जाकर विश्लेषण किया जा रहा था। दिनांक 31 जनवरी 2020 को दोपहर में मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि करवई वन क्षेत्र का सुरक्षा श्रमिक धामसिंह खण्डाते अपने निजी कार्य से खवासा आ रहा है। सूचना के आधार पर परिक्षेत्र अधिकारी खवासा ने मोटरसाइकिल पर सवार धामसिंह खंडाते को गिरफतार किया वहीं वाहन चालक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

आरोपी धामसिंह ने अपने बयान में स्वीकार किया कि उसने डिप्टी रेंजर श्री खान महाराष्ट्र वन विभाग के निर्देश पर अन्य सुरक्षा श्रमिकों के साथ उक्त मादा बाघ के शव को लक्ष्मण तेकाम ग्राम करवाई की बैलगाडी से दिनांक 10 दिसंबर 2019 की रात्रि में मध्यप्रदेश वन विभाग के खवासा बीट में फेंका था।

आरोपी धामसिंह खंडाते को दिनांक 01 फरवरी 2020 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सिवनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल दिया है । प्रकरण की विवेचना जांच अधिकारी द्वारा की जा रही है।

मुख्य वनसंरक्षक सिवनी वन वृत आर.एस.कोरी ने जानकारी दी कि विगत माह टी-19 शार्मिली बाघिन का शव खवासा बीट में पाया गया था इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा इस प्रकरण में विवेचना जारी है।

सिवनी : श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे प्रवीण तोगड़िया

सिवनी: केवलारी (रवि चक्रवती) // खैरा पलारी आज 1 फरवरी 2020 दिन शनिवार को दोपहर उपरांत 2:00 बजे किसान आंदोलन में शहीद राजेश राय जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष भाई डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया जी का आगमन हुआ.

उन्होंने सर्वप्रथम डॉ प्रमोद राय के निज निवास गोविंद सदन भीमगढ़ रोड खैरा पलारी पहुंचकर भोजन ग्रहण किया तदोपरांत कार्यक्रम स्थल पहुंचकर शहीद राजेश राय को पुष्पांजलि अर्पित की मंच से उपस्थित कृषकों को एवं उपस्थित जनसमुदाय को देश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर संबोधित किया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राम मंदिर निर्माण की रूपरेखा तय हो चुकी है और शीघ्र ही राम मंदिर निर्माण होगा हमारी रामराज्य की जो कल्पना है उसके लिए हमें सबको मिलकर आगे आना होगा ताकि देश बचा रहे.

इस देश का किसान बचा रहे स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट सीटू प्लस 50 लागू की जानी चाहिए किसानों की उपज का उचित मूल्य लागत का डेढ़ गुना उन्हें मिले और लागत कम की जानी चाहिए राष्ट्रीय फसल बीमा योजना का लाभ कृषकों को नहीं मिल रहा है क्योंकि यह निजी हाथों में दे दी गई संस्था है गेहूं ,धान इत्यादि का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए और लागत मूल्य निर्धारित से डेढ़ गुना होना चाहिए साथ ही कृषको को एकजुटता का परिचय देते हुए जहां कहीं भी किसानों की बात हो वहां पहुंचकर मनोबल बढ़ाना चाहिए.

उक्त कार्यक्रम को सर्वप्रथम शहीद राजेश राय शिक्षा प्रसारक एवं सामाजिक संस्था द्वारा संचालित अरुणोदय पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति पुलवामा अटैक का नाट्य मंचन किया गया फिर पंडित दामोदर शुक्ला ने संबोधित किया तदोपरांत बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक स्वराज सिंह बघेल ने संबोधित किया जबकि कार्यक्रम का संचालन शहीद राजेश राय के अग्रज डॉ प्रमोद राय द्वारा किया गया जिसमें क्षेत्र की जनता ने उत्साह पूर्वक उक्त कार्यक्रम को सुना और मुक्त कंठ से प्रशंसा की साथ ही क्षेत्रीय जनमानस की भावना के अनुरूप शहीद राजेश राय की मूर्ति बस स्टैंड प्रांगण में लगाई जाने हेतु भी मंच से बातें दोहरा गई एवं मंदसौर में किसान आंदोलन में शहीद हुए कृषको को भी याद किया गया.

इसी तरह अगर किसानों के सीने में गोली मारकर उनकी आवाजें दवाई जाएंगी तो जो हमारी स्वराज की कल्पना है वह अधूरी रह जाएगी उन्होंने अपने उद्बोधन में उद्योग पतियों को दिए जाने वाले बढ़ावा और कृषकों की आत्महत्याओं पर भी चिंता जाहिर की

MP Vyapam Exam Calender 2020 : MP PEB व्यापम परीक्षा कैलेंडर 2020

MP Vyapam Exam Calender 2020

MP Vyapam Exam Calender 2020 : मध्यप्रदेश के उन युवाओ के लिए ये एक अच्छी पोस्ट होनी चाहिए जिन्हें नौकरी की तलाश है ! नोकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए मुख्य रूप से सरकारी नौकरी MP व्यापम एग्जाम कैलेंडर 2020 प्रकाशित किया गया है ! अब आवेदक को सरकारी नौकरी की Notification आसान रूप में हमारी वेबसाइट www.khabarsatta.com/jobs पर मिल जाएगी !

इस Article में सरकारी भर्ती हेतु, सभी प्रकार की जानकारी जैसे ऑनलाइन परीक्षा और आवेदन, तिथि तथा समय सारणी नीचे बनी टेबल से प्राप्त हो जाएगी ! इस टेबल से आपको हर एक सरकारी नौकरी की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जायगी ! आप परीक्षा कैलेंडर को देख कर, आप इसके आधार पर MP Vyapam Exam Calender 2020 से मुख्य सरकारी नौकरी की जानकारी हासिल करने में सहायता मिलेगी !

MP Vyapam Exam Calender 2020

MP Vyapam Exam Calender 2020 : आपको नीचे डी गयी टेबल में View Details में लिंक कुछ समय बाद मिल जायगी अभी आप टेबल में देखकर आगे आने वाली सरकारी जॉब्स के बारे में देख पाएंगे | Whatsapp के माध्यम से आप जॉब्स के अपडेट पाना चाहते हो तो यहाँ क्लिक कर हमारे जॉबअलर्ट ग्रुप Join करें

MP PEB व्यापम परीक्षा कैलेंडर 2020

 Exam Name –(परीक्षा का नाम)– Exam Date –(परीक्षा की तिथि)– Details –(अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें)
मप्र व्यापम ANM भर्ती 202011 May 2020View Details 
किसान कल्याण तथा ग्रामीण विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी भर्ती 202001-02 June 2020View Details 
MP व्यापम ग्रुप 5 भर्ती 202015-16 June 2020View Details 
MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 202029 June 2020View Details 
आईटीआई ट्रेनिंग अधिकारी भर्ती 202027-28 July 2020View Details 
MP पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 202017 August 2020View Details 
MP व्यापम ग्रुप 1 सब ग्रुप 3 भर्ती 202031 August – 01 September 2020View Details 
महिला एवं बाल विकास अधिकारी भर्ती 202007-08 September 2020View Details 
MP व्यापम ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 भर्ती 202021-22 September 2020View Details 
MP व्यापम ग्रुप 2 सब ग्रुप 1 भर्ती 202028-29 September 2020View Details 
MP व्यापम ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती 202012-13 October 2020View Details 
MP व्यापम ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 भर्ती 202019-20 October 2020View Details 
MP व्यापम ग्रुप 1 सब ग्रुप 1 भर्ती 202002-03 November 2020View Details 
MP व्यापम ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 भर्ती 202016-17 November 2020View Details 
MP सब इंजीनियर भर्ती 202007-08 December 2020View Details 
MP व्यापम ग्रुप 4 भर्ती 202021-22 December 2020View Details 

दिए गए MP Vyapam Exam Calender 2020 के अनुसार समस्त परीक्षाओ की जानकारी ऊपर दिए गए, कैलेंडर में जारी कर दी है ! तथा केंडिडेट इस तालिका के अनुसार आपकी पसंद नौकरी की तैयारी शुरू कर दे ! तथा रोजगार तथा सरकारी नौकरी की अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट www.khabarsatta.com/jobs

सिवनी : भैरोगंज प्रीमियर लीग बीपीएल सीजन 3 देव क्लब बनी पांचवी टीम

सिवनी-स्वर्गीय विनोद राजपूत स्वर्गीय गिरीश अग्रवाल स्वर्गीय जय सनोडिया जी की स्मृति में स्थानीय पीजी कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेली जा रही है आयोजन समिति के सचिव शुभम राजपूत ने बताया प्रथम मैच देव क्लब एवं साईं फास्ट फूड के मध्य खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए देवक्लब ने ताबड़तोड़ मनीष चौरसिया की आतिशी पारी की मदद से 176 रन का स्कोर खड़ा किया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साईं फास्ट फूड की टीम मात्र 39 रन ही बना सकी इस मैच में मैन ऑफ द मैच मनीष चौरसिया रहे गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप प्रतिष्ठित व्यवसाई अतुल मालू जी एवं थाना प्रभारी बालाघाट ब्रजेश मिश्रा जी उपस्थित रहे

दिन का दूसरा मैच डी एन एस और यलगार क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया जिसमें हलवा क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार 143 रन बनाए यलगार की ओर से नीरू ने शानदार 78 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएनएस की टीम 125 वन ही बना सकी.

इस मैच में मुख्य अतिथि के रुप में करतार सिंह बघेल जी एवं निरंजन मिश्रा मुनेश कुल्हाड़ी उपस्थित रहे तीसरा मैच देव क्लब और यलगार क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर देव क्लब ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 149 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी यलगार क्रिकेट क्लब की टीम मात्र 71 रन ही बना सकी इस मैच के मैन ऑफ द मैच मनीष चौरसिया रहे

इस मैच में अतिथि के रूप में अजय माना ठाकुर जी अंशुल अवस्थी जी उपस्थित रहे भैरोगंज प्रीमियर लीग के अध्यक्ष एडवोकेट राज गोस्वामी जी ने बताया कि कल दिनाक 2 फरवरी को दिन का पहला मैच – शाइनिंग स्टार क्रिकेट क्लब एवं मिंटू 11 के मध्य खेला जाएगा जबकि दिन का दूसरा मैच एसएससी ओए के मध्य खेला जाएगा

जबकि तीसरा एवं अंतिम मुकाबला दोनों ही टीमों के विजेता टीमों के मध्य खेला जाएगा आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी बंटू ठाकुर एवं मुनेश कुल्हाडे द्वारा बताया गया की वेटरन्स वर्ग के दो मुकाबले हेल्थ इलेवन वर्सेस गजानंद स्पोर्टिंग क्लब एवं दूसरा मुकाबला राजपूताना व वर्सेस पैंथर क्रिकेट क्लब के मध्य सुबह 8:00 बजे से खेला जाएगा

BPL परिवार ने खेल प्रेमी बंधुओं का मंच पर भव्य स्वागत किया और उज्जवल भविष्य कीV शुभकामनाएं दी ।

बंटू ठाकुर और भुनेश कुल्हाड़े
मीडिया प्रभारी भैरोगंज प्रीमियम लीग
BPL-3

MPPSC FSO Recruitment 2020 : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती 2020

भोपाल : जॉब अलर्ट | MPPSC FSO Recruitment 2020 – मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC FSO) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) के पद पर MPPSC FSO Notification 2020 के 113 पदों पर भर्ती निकाली जा रही है , इस भर्ती के लिए योग्य उमीद्वार के लिए तिथि जल्दी ही घोषित कर दी जाएगी, इस MPPSC FSO Vacancy 2020 भर्ती के लिए Online Exam संबंधित समस्त जानकारी निचे दी गयी है नोटिफिकेशन में ध्यान के पढ़े जिसके बाद ही आवेदन करें, क्योंकि हम जानते है, कि एक छोटी सी गलती आगे आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी बन सकती है ! मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से सम्बन्धित सभी जानकारी इस पोस्ट में बताया गयी है, कृपया ध्यान से पड़े एवं आवश्क दस्तावेजो की तैयारी करें, ताकि ऑनलाइन एप्लीकेशन अप्लाई करते समय कोई समस्या न हो

MPPSC FSO Bharti 2020

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने का प्रस्ताव है, तथा इस भर्ती योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते है | इस भर्ती में आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications), पात्रता मापदंड (eligibility criteria), आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date), आवेदन मोड (Mode Of Application), नौकरी का प्रकार (Job Type) आयु सीमा (Age Limits) नौकरी का स्थान (Job Location), वेतन (Salary) सम्बंधित अधिक जानकारी जरूर जान लें | आवेदन करने से पहले निचे दिए गए परीक्षा संबंधित नियम एवं विवरण जरूर पढ़ लें

MPPSC FSO Recruitment 2020

– भर्ती से संबंधित जानकारियाँ –

शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications)  इस सरकारी भर्ती में उम्मीदवार के पास स्नातकोत्तर, मास्टर डिग्री होने पर ही मान्यता प्राप्त होगी । अथवा इसके समकक्ष डिग्री होने पर भी मान्य है | शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित समस्त जानकारी निचे दी गयी है | कृपया अधिकारिक वेबसाइट देखे !
पद का नाम (Post Of Name) – खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer)
पदों की संख्या (Number Of Post)  113 पदों
आवेदन शुरू करने की तारीख (Application Start Date)  Available Soon
आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date)   Available Soon
आवेदन मोड (Mode Of Application)  ऑनलाइन (Online)
नौकरी का प्रकार (Job Type)  सरकारी नौकरी (Latast Govt Job)
आयु सीमा (Age Limits)  इस रोजगार भर्ती में उम्मीदवार की आयु 20-44 वर्ष के बिच होनी चाहिए । कृपया आयु में छूट के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें ।
परीक्षा शुल्क (Exam Fees)  इस MPPSC FSO Notification 2020 (मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग) के लिए आवेदक को Online फ़ीस जो की GEN/OBC 1000/- रूपये तथा SC/ST/PH के लिए 500/- रूपये देना होगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)  इस सरकारी भर्ती में केंडिडेट को लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जायेगा !
नौकरी का स्थान (Job Location)– मध्यप्रदेश  (New Govt Job)
वेतन (Salary) 
 इस MPPSC FSO Recruitment 2020 (मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग) सैलरी 35400–1,12,400 रूपये प्रतिमाह के हिसाब से रहेगा
Whatsapp Job Alert GroupClick Here

MPPSC FSO Online (मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग) भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें (How To Apply) –

इस पात्रता प्राप्त परीक्षा में इच्छुक उम्मीदवार Bharti Online 2020 Exam के लिए आवेदन कर सकते हैं । कृपया मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती 2020 भोपाल के अधिक Exam Pattern एवं विवरण परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें ।

MPPSC FSO Notification 2020

– मुख्य लिंक –
ऑनलाइन आवेदनAvailable Soon
ऑफिसियल नोटिफिकेशनAvailable Soon
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here 

MPPSC Result 2020 Latest Update : कानूनी विवाद के कारण रिजल्ट पर रोक !

MPPSC Result 2020 Latest Update : कानूनी विवाद के कारण रिजल्ट पर रोक !

इंदौर । मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट (MPPSC State Service Exam Result 2020) अब पूर्व घोषित शेड्यूल के मुताबिक 31 जनवरी को जारी नहीं हुआ . आरक्षण पर जारी कानूनी विवाद के चलते आयोग ने रिजल्ट रोक दिया है। अब जब तक ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण के मामले में हाई कोर्ट का अंतिम फैसला नहीं हो जाता, रिजल्ट जारी होने के आसार नहीं हैं।

(MPPSC State Service Exam Result 2020) राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा-2019 12 जनवरी को हुई थी। एमपी पीएससी ने 15 जनवरी को परीक्षा की प्रावधिक (मॉडल) उत्तर कुंजी जारी की थी। इसमें दिए प्रश्न-उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 23 जनवरी तक का समय दिया गया था। आपत्तियों के निराकरण के बाद एमपी पीएससी को फाइनल आंसरशीट जारी करनी थी। इसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता।

फाइनल आंसरशीट तक नहीं की जारी

एमपी पीएससी (MPPSC) ने यह सारी प्रक्रिया पूरी कर 31 जनवरी तक रिजल्ट जारी करने की संभावना जताई थी। रिजल्ट तो दूर एमपी पीएससी (MPPSC) ने अब तक फाइनल आंसरशीट तक जारी नहीं की है। इसी सप्ताह राज्यसेवा में घोषित 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका पर सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए ओबीसी आरक्षण के नए फॉर्मूले पर रोक लगा दी है।

ऐसे में संशय पैदा हो गया है कि पुराने फॉर्मूले के हिसाब से ओबीसी को सिर्फ 14 प्रतिशत आरक्षण ही दिया जाए। स्थिति को देखते हुए एमपी पीएससी ने आरक्षण पर कोर्ट का अंतिम निर्णय नहीं होने तक नतीजे घोषित नहीं करने का निर्णय लिया है। दरअसल, आरक्षण में यदि परिवर्तन होता है तो एमपी पीएससी को सीटों का वितरण पूरी तरह से बदलना होगा।

पद बढ़ने की बात गलत

उधर, राज्यसेवा में 90 पदों को बढ़ाने की खबरों ने दो दिन से उम्मीदवारों को भ्रमित कर दिया है। असल में एमपी पीएससी ने राज्यसेवा के पदों की कुल संख्या में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया है। दो दिन पहले 90 पदों को लेकर संशोधन की अधिसूचना जारी की है। इसके जरिये नए पद शामिल नहीं किए गए हैं बल्कि ये पद विज्ञापन में पहले से घोषित थे। अनारक्षित श्रेणी में 10 पद ज्यादा दिखा दिए गए थे। अब संशोधन की अधिसूचना जारी कर इन 10 पदों को ईडब्ल्यूएस श्रेणी में रखकर त्रुटि सुधार किया गया है। इस बीच अधिसूचना का मतलब नहीं समझ सके लोगों ने पद बढ़ने की बात प्रसारित कर दी। यह भी कह दिया गया कि पदों की संख्या 630 हो गई है। असल में अब भी राज्यसेवा में कुल 540 पद ही हैं।

सिवनी : बी पी एल सीजन 3 के ओपन मुकाबलों का शानदार आगाज

सिवनी-भैरोगंज प्रीमियर लीग बीपीएल सीजन 3 के संयोजक अरुण ठाकुर ने बताया कि जोकि स्वर्गीय विनोद राजपूत स्वर्गीय गिरीश अग्रवाल स्वर्गीय जय सनोडिया जी की स्मृति में स्थानीय पीजी कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेली जा रही है जिस में प्रथम मैच नन्नू नेशनल vs ड्रीम11 के मध्य खेला गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में IDBI बैंक के मैनेजर आनंद वर्मा जी उपस्थित रहे।

टॉस जीत कर ड्रीम 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10ओवर में 90 रन बनाई ड्रीम 11की ओर से विजेंद्र ने 42रन बनाए बही नन्नू नेशनल 11 की ओर से शुभाष ने 3विकेट प्राप्त किए लक्छ पूरा करनी उतरी नन्नू नेशनल 7ओवर में मैच जीत गई नन्नू की और से मुस्ताक ने 36 रन बनाए इस मैच के मन ऑफ द मैच शुभाष रहे। इस आयोजन के सचिव जयराज ठाकुर ने बताया कि आज दुसरे मैच में मुख्य अतिथि के रूप में घनस्याम जडेजा जी और अश्स्थता क रूप में योगेंद्र सोनी जी मौजूद रहे वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में हमारे बीच अशोक चौबे जी भी मौजूद रहे।

आज का दूसरा मैच नोटोरियश vs DSC के मध्य खेला गया जिसमें DSC ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 81रन बनाई DSC की और से मयंक ने 39रन बनाए
लक्छ का पीछा करने उतरी नोटोरियश 7ओवर में मैच जीत गई आज का तीसरा के मुख्या अतिथि भैरोगंज के विजय बघेल जी के आतिथ्य में और नरेंद्र गुड्डू ठाकुर पार्षद जी के मुख्य भूमिका में खेला गया मैच नन्नू नेशनल vs नोटोरियश के मध्य खेला गया टॉस जीत कर नन्नू ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया

पहले बल्लेबाजी करते हुए नोटोरियश ने 95रन बना पाई नोटोरियश की और से वैभव ने 7 गेंद पर 34 रन बनाए बही नन्नू की ओर से सुभाष ने 3 विकेट प्राप्त किया लक्ष का पीछा करने उतरी नन्नू ने यह मैच 5 विकेटों से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ मैच सुभाष रहे ।

इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम मैच में – आनंद वर्मा जी , आशु तोश सराठे,
द्वितीय मैच – घनश्याम जाडेजा जी, योगेंद्र सोनी जी,अशोक चौबे जी शक्ति जाडेजा जी
तृतीय मैच – विजय सिंह बघेल उपस्थित रहे ।
वहीँ इस आयोजन में आज वेटरन्स के मुकाबले में राजपुताना रेजिमेंट ने जीत हासिल की यलगार के खिलाफ में खेलते हुए।
प्रतिष लाला जी और चीकू भैया को सल्लामी दी गई इस मंच की और से पूरी समिति की और से भैरोगंज प्रीमियर लीग के अध्यक्ष एडवोकेट राज गोस्वामी जी ने सभी खिलाड़ियों का सम्मानीय अतिथि महोदय से परिचय कराया आयोजन समिति के उपाध्यक्ष विशाल तिवारी जी ने बताया कि कल दिनाक 1 फरवरी को दिन का पहला मैच –

DEV VS SAI FAST FOOD,

YALGAAR VS DNS

के बीच खेला जाएगा ,
दोनों मैचों की विनर टीम थर्ड मैच खेलेगी ।

BPL परिवार ने खेल प्रेमी बंधुओं का मंच पर भव्य स्वागत किया और उज्जवल भविष्य कीV शुभकामनाएं दी ।

बंटू ठाकुर और भुनेश कुल्हाड़े
मीडिया प्रभारी भैरोगंज प्रीमियम लीग
BPL-3