Home Blog Page 1956

सिवनी : किन्नर के प्रेमी ने दूसरे प्रेमी की चाकू गोदकर की थी हत्या फरार सुल्तान सिवनी पुलिस की गिरफ्त में

किन्नर के प्रेमी ने दूसरे प्रेमी की चाकू गोदकर की थी हत्या फरार सुल्तान को पुलिस ने पूना से दबोचा

सिवनी- जिला पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में अंधी हत्याकाण्ड की गुत्थी 30 जनवरी को खुली जिसकी विस्तरित जानकारी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुश्री पारूल शर्मा ने पत्रकार वार्ता में दी।

सुश्री शर्मा ने बताया कि नगर कोतवाली में 8 जनवरी 2020 को किन्नर स्वाती परते के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जबलपुर निवासी सुल्तान उर्फ तौफिक ने इसके दोस्त भुसावल निवासी निजाम को गंज वार्ड कुचबुंदिया मोहल्ला में बुलाकर धारदार चाकू से सीने में वार कर जान से मार दिया। जिसकी इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई।

घटना के बाद सुल्तान उर्फ तौफिक घटना कर फरार हो गया है। मामले में अपराध क्रं.23/2020 धारा-302 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ललमटिया निवासी किन्नर स्वाती परते से जबलपुर निवासी सुल्तान उर्फ तौफिक ने जनवरी 2018 में मंदिर से विवाह कर लिया था। लेकिन सुल्तान लगातार स्वाती के साथ नही रहता था इस कारण से सुल्तान और किन्नर स्वाती का विवाद हो गया था। सुल्तान का किन्नर स्वाती के घर आना-जाना भी बंद हो गया था।

मामला ने उस समय नया मोड़ लिया जब किन्नर स्वाती की भुसावल महाराष्ट्र निवासी निजाम से फेसबुक पर दोस्ती हो गई और निजाम दिसम्बर 2019 में किन्नर स्वाती के घर पर आकर रहा और वापस चला गया। दोबारा 6 जनवरी 2020 को निजाम भुसावल से किन्नर स्वाती के घर पर आया यह बात सुल्तान को पता चली तो 8 जनवरी 2020 को जबलपुर से सिवनी आया तथा गंज वार्ड कुचबुंदिया मोहल्ले से फोन कर निजाम एवं किन्नर स्वाती को वहां बुलाया।

निजाम-स्वाती और बंटी गंज वार्ड कुचबुंदिया मोहल्ला पहुंचे जहां सभी ने साथ में बैठकर शराब पी तथा शराब के नशे में सुल्तान ने निजाम से झगड़ा कर चाकू गोदकर खून से लतफत कर दिया। बंटी ने उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले गया जहां निजाम की मौत हो गई। घटना के बाद सुल्तान फरार हो गया था।

इस मामले में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुश्री पारूल शर्मा के मार्गदर्शन में नगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता,उपनिरीक्षक देवेन्द्र उईके, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र जायसवाल,योगेश राजपूत,सुंदरश्याम तिवारी, अजय बघेल, नितिन तिवारी,आर.अभिषेक,अरूण पटेल, राकेश ठाकुर,मुकेश विश्वकर्मा, विशाल भांगरे,इरफान खान की टीम गठित की गई और तलाश करने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपी का पता नही चला इसी दौरान मुखबिर से पता चला कि आरोपी सुल्तान उर्फ तौफिक की खाला सफिका कुछ समय पूर्व ही जबलपुर से पूना रहने गई है।

सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस टीम पूना के लिए रवाना की गई। पूना में जाकर सफिका के घर पता लगाया गया तथा आसपास से आरोपी होने का पता लगा। पड़ोस के व्यक्तियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही एक व्यक्ति आरोपी की खाला सफिका के घर रहने आया है। जानकारी सही होने पर पुलिस टीम के द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद से रात्रि में आरोपी की खाला सफिका के घर पर दबिश दी गई। जहां से आरोपी सुल्तान उर्फ तौफिक को गिरफ्तार कर पूना से सिवनी लाया गया। टीम में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई है।

सिवनी : नेताजी सुभाषचंद्र बोस शास. कन्या महाविद्यालय में हुआ गांधी स्तंभ का अनावरण

महात्मा गांधी नाम नही विचार धारा है- शिव सनोडिया

सिवनी : म.प्र. सरकार के निर्देशानुसार नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी में आज दिनांक 30.01.2020 को गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी स्तंभ का अनावरण सांसद माननीय श्री ढालसिंह बिसेन जी, स्थानीय विधायक माननीय श्री दिनेश राय मुनमुन जी, जिला कलेक्टर श्री प्रवीण अडाच्य महोदय जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना जी, वरिष्ठ कांग्रेसी आशुतोष वर्मा जी, श्री राजा बघेल जी, श्री दिलीप बघेल जी, श्री सुरेन्द्र करोसिया जी, प्राचार्य डाॅ. श्रीमती अमिता पटेल की उपस्थिति में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री शिव सनोड़िया जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रातः 11 बजे मौन रखा गया तत्पश्चात् गांधी जी की छायाप्रति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की अगली बेला में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका प्रारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘‘गांधी तुम्हें नमन‘‘ में प्राचार्या द्वारा समस्त अतिथि एवं छात्राओं को मद्य निषेध संकल्प दिवस पर शपथ दिलाई गई।

तत्पश्चात् जनभागीदारी अध्यक्ष श्री शिव सनोड़िया द्वारा समस्त अतिथियों एवं छात्राओं को संबोधित करते हुये महात्मा गांधी जी के विषय में जानकारी दी उन्होनें कहा महात्मा गांधी नाम नहीं विचार धारा है जो हमारे परिवार, समाज एवं देश के विकास के लिए आवश्यक है इसी तारतम्य में दो पंक्तियाॅं कहीं – “देदी हमे आजादी हमें खड़ग बिना ढाल। साबर मती के संत तूने कर दिया कमाल” संगोष्ठी के अगले वक्ता प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री राजा बघेल जी ने गांधी जी के विचारों में ताकत एवं व्यक्तित्व के बल पर बड़े से बड़े दुश्मन एवं अंग्रेजो को उखाड़ फेकने की क्षमता बताई।

जिला कांग्रेस महामंत्री श्री विष्णु करोसिया जी ने दक्षिण अफ्रीका में चल रहीं रंगभेद नीति को मिटाने का संघर्ष, अस्पृश्यता के विरोध में भारत भ्रमण एवं गांधी जी के पांच स्तंभों के बारे में कारी जिला अध्यक्ष श्री नरेश मरावी जी ने गांधी जी के राजनैतिक उपनिवेश, असहयोग, सविनय अविज्ञा, भारत छोड़ो आंदोलनों के विषय में बताते हुये सत्य की बुनियाद पर अंहिसा के मार्ग पर चलकर सत्याग्रह के पालन करने की पे्ररणा दी।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहन सिंह चंदेल जी ने बापू के विषय में दो पंक्तियाॅ कही – “एक हजार वरष की जिसने करदी दूर गुलामी, उन नेताओं के नेता को एक हजार सलामी” और पंचायत राज व्यवस्था को बापू के सपनों का भारत बताया। इसी तारतम्य में मो. असलम खान जी, आशुतोष वर्मा जी, श्री राजकुमार खुराना जी ने भी गांधी जी के विचारों का समर्थन करते हुये उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी में महाविद्यालय की कु. दीपाली विश्वकर्मा एवं कु. प्रिया श्रीवास ने भी भाग लिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डाॅ. श्रीमती अमिता पटेल जी ने गांधी जी के सत्य अहिंसा एवं निर्भीक व्यक्तित्व के विषय मंे छात्राओं को बताते हुये उनके विचारों एवं पुस्तकों से प्रेरणा प्राप्त करने के लिये कहां।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्पणा अवस्थी एवं आभार डाॅ. अर्चना चंदेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना कु. निवेदिता नाग द्वारा प्रस्तुत की गई एवं कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक अतिथि गण में गांधीवादी विचारक श्री राजकुमार खुराना, श्री आशुतोष वर्मा, श्री मोहन सिंह चंदेल, मो. असलम खान, श्री नरेश मरावी, श्री राजा बघेल, श्री दिलीप बघेल, श्री इमरान पटेल, श्री संतोष पंजवानी, श्री सुरेन्द्र करोसिया, श्री विष्णु करोसिया, श्री रंजीत यादव, श्रीमती कविता कहार, श्रीमती अल्पना राणा, श्री पवन दिवाकर, श्री रमाकांत ठाकुर श्री आनंद पजंवानी, श्री प्रवेश बावू भालोटिया, श्री ओम उपाध्याय, डाॅ. बंसत राय, श्री रंजीत बघेल, देवी सिंह चैहान, जनभागीदारी समिति सदस्य, श्री राकेश बघेल, श्री अंशुल अवस्थी, श्री चिंतामन धुर्वे, श्रीमती स्वाति रंजीत यादव, श्री रत्नेश चैकसे, श्री ललिता सराठे, श्री तनवरी अहमद, भोवश वर्मा, श्री संतोष सनोड़िया, विधायक प्रतिनिधि नरेश गिरि गोस्वामी जी, सहित महाविद्यालय स्टाफ, एवं छात्रायें उपस्थित रही।

कार्यक्रम के दौरान जनभागीदारी अध्यक्ष शिव सनोड़िया एवं प्राचार्य डाॅ. अमिता पटेल द्वारा आमंत्रित सभी गांधी वादी विचारकों को गांधी जी की छायाचित्र प्रतीक स्वरूप भेंट की गई।

जय किसान फसल ऋण माफी योजना : छूटे हुए किसान 31 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

सिवनी : जय किसान फसल ऋण माफी योजना के ऐसे ऋणी कृषक जिनका 31 मार्च 2018 की स्थिति में सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अथवा राष्ट्रीयकृत बैंक का दो लाख रूपये तक का ऋण चालू अथवा कालातीत ऋणी खातों में बकाया था

एवं जो निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाये थे, उन किसानों के लिये फसल ऋणी माफी के आवेदन जमा करने का एक और अवसर दिया जा रहा है। कृषकों के लिये इस योजना के तहत आवेदन जमा करने की जो प्रक्रिया निर्धारित की गई है.

उसके तहत किसानों को गुलाबी आवेदन पत्र भाग एक में आधार कार्ड एवं भूमि का ऋण पुस्तिका या बी-1 की छायाप्रति संलग्न कर अपने क्षेत्र की जनपद पंचायत कार्यालय में 31 जनवरी तक जमा कराना होगा।

कृषकों से अपील की गई है कि वे आवेदन जमा कराने के बाद उसकी पावती अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी फसल ऋण माफी के लिये आवेदन – जमा करा सकते हैं।

सिवनी : जिला पंचायत सिवनी के 19 वार्डो में हुई आरक्षण प्रकिया संपन्न

सिवनी। पंचायती राज व्यवस्था के तहत आज जिला पंचायत सिवनी कार्यालय में अपर कलेक्टर सुश्री रानी वाटड एवं जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे की उपस्थिति में जिला पंचायत के 19 वार्डों के लिये आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हुई।

जहां सिवनी वार्ड क्र. 1 अनुसूचित जाति, वार्ड क्र. 2 सिवनी अनारक्षित, वार्ड क्र. 3 सिवनी अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्र. 4 सिवनी अनारक्षित महिला, वार्ड क्र. 5 कुरई अनारक्षित, वार्ड क्र. 6 कुरई अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्र. 7 बरघाट अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्र. 8 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

वही वार्ड क्र. 9 बरघाट अनारक्षित महिला, वार्ड क्र. 10 केवलारी अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्र. 11 केवलारी अनारक्षित महिला, वार्ड क्र. 12 छपारा अनारक्षित, वार्ड क्र. 13 छपारा अनु. जनजाति महिला, वार्ड क्र. 14 लखनादौन अनु. जनजाति महिला, वार्ड क्र. 15 लखनादौन अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्र. 16 लखनादौन अनु. जनजाति महिला, वार्ड क्र. 17 घंसौर अनारक्षित, वार्ड क्र. 18 घंसौर अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्र. 19 धनौरा अनुसूचित जनजाति होंगे।

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल BJP में हुईं शामिल : Saina Nehwal Joins BJP

0

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल BJP में हुईं शामिल : Saina Nehwal Joins BJP
नीचे दी हुई नंबर 1 से 5 तक बटन में क्लिक करके पूरी फोटोज के साथ न्यूज़ पढ़े

1 / 5

बैडमिंटन कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल राजनीति में कदम रख रहीं हैं। उन्होंने आज दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिती में बीजेपी का दामन थामा।

नरेंद्र मोदी भगवान राम हैं, तो अमित शाह हनुमान : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार (29 जनवरी) को कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू होने से नहीं रोक सकती है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शेर बताया जो कि खतरों से डरते नहीं है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने कहा, “सीएए को लागू होने से दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है। नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो कि खतरों से नहीं घबराते हैं। वह शेर हैं। यदि नरेंद्र मोदी भगवान राम हैं, तो अमित शाह भगवान हनुमान।”

पिछले साल दिसंबर माह में चौहान ने जयपुर में नागरिकता कानून लाने और पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश से 31 दिसम्बर 2014 तक आए गैर-मुस्लिमों को भारत की नागरिकता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान से की थी।

10 जनवरी को लागू हुआ नागरिकता संशोधन कानून
नागरिकता संशोधन कानून में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से 31 दिसंबर, 2014 तक देश में आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन और पारसी समुदाय के सदस्यों को भारत की नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद से पारित नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 को 12 दिसंबर को अपनी संस्तुति प्रदान की थी। राष्ट्रपति की संस्तुति के साथ ही यह कानून बन गया था और यह 10 जनवरी को जारी अधिसूचना के बाद देश में लागू हो गया है।

चार राज्यों ने पारित किया है सीएए के खिलाफ प्रस्ताव
पश्चिम बंगाल विधानसभा ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ 27 जनवरी को राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को पारित कर दिया और ऐसा करने वाला वह चौथा गैर-भाजपा शासित राज्य बन गया। इससे पहले केरल, राजस्थान और पंजाब ने नए नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए हैं।

देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान, गुरुवार तक निपटा लें काम : अगले 3 दिन तक बैंक रहेंगे बंद

देशव्यापी बैंक हड़ताल (Bank Hadtal) का आह्वान, गुरुवार तक निपटा लें काम : अगले 3 दिन तक बैंक रहेंगे बंद

भोपाल : अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो गुरुवार को जरूर निपटा लें क्योंकि अगले तीन दिन यानी 31 जनवरी और एक व दो फरवरी को बैंकों का कामकाज प्रभावित रह सकता है। बैंक यूनियनों ने 31 जनवरी और एक फरवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है।  वहीं दो फरवरी को रविवार होने के कारण बैंकों में अवकाश है।

इसके अलावा अप्रैल में से अनिश्चतकालीन हड़ताल का भी ऐलान किया गया है। यही नहीं लगातार तीन दिन 11, 12 और 13 मार्च को भी बैंक ने हड़ताल करने का निर्णय किया है। बता दें 31 जनवरी को जहां आर्थिक सर्वे आएगा तो वहीं 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी।

मार्च में करीब आठ दिन बैंक बंद रहेंगे

मार्च में होली और अन्य छुट्टी को मिलाकर करीब आठ दिन बैंक बंद होने के आसार हैं। यूनियन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अगर मांगे पूरी नहीं होती हैं तो बैंक 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होगी। 8 जनवरी  बुधवार को को भी बैंक हड़ताल पर थे। दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में 8 जनवरी को ‘भारत बंद’  का ऐलान किया था। इसको लेकर बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल पर चले गए थे।

11 शास्त्रीयो के वैदिक मंत्र उच्चारणओं के साथ चल रहा श्रीराम अमृत कथा का वाचन

सिवनी:केवलारी (रवि चक्रवती) | श्रीराम महायज्ञ राम कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन केवलारी नगर के केवट समाज के द्वारा खेरमाई मंदिर के समीप सागर नदी के किनारे भव्य श्री राम जी एवं केवट जी का सार्वजनिक धन संचय कर भव्य मंदिर निर्माण कर श्री राम केवट प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राम कथा का आयोजन बीते दिनांक 26/01/ 2020 दिन रविवार से अनवरत चालू है ।

जिसमें प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक समाजिक एवं स्थानीय जोड़ों के द्वारा यज्ञ , परायण एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।दोपहर 1:30 बजे से 5:00 बजे तक यज्ञकथा ,श्री राम कथा का संगीतमय उच्चारण व्यास पीठ पर आसीन पंडित संदेश जी महाराज एवं पंडित रामकिशोर जी शास्त्री के मधुर वाणी से कथा की सरिता वह रही है

यज अभिषेक का सामुहिकवैदिक मंत्रो का उच्चारण यज्ञशाला में विराजित पंडित जीवन लाल जी शास्त्री , पंडित प्रदीप शास्त्री ,पंडित पार्थेश्वर जी शास्त्री, पंडित विनोद जी शास्त्री ,पंडित विपिन जी शास्त्री ,पंडित अंकित जी शास्त्री ,पंडित इन्द्रकुमार जीशास्त्री ,पंडित श्री नारायण जी भार्गव , पंडित केशव जी शास्त्री के मुखारविंदो से नगर की छवि धर्ममय बनी हुई है ।

कथा के चौथे दिवस व्यास पीठाधीश्वर अनंत विभूषित जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के शिष्य श्री पंडित जीवन लाल जी शास्त्री ने कहा कि श्री राम ने मानव जीवन को जीने के लिए अपने प्रकाटय काल में माता पिता ,गुरु ,दीन दुखियों, ब्राह्मणों एवं निशक्त जनों की सेवा का भाव शिरोधार्य कर रामचरितमानस को मानव जीवन के कल्याण के लिए ही हमें दिया है ,

यज्ञ हवन पूजन सेवा करने से मानव जीवन में चमत्कारी प्रभाव का विकास होता है ।केवट समाज के उत्तम चंद वर्मन शिक्षक , अशोक सान्डिल , संजय सिंगराहा एवं अन्य समाजिक महिला पुरूषो के द्वारा सुव्यवस्थित सुंदर राम महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है।

सिवनी : विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कावरे कल करेंगी वृध्दजन पार्क का भूमिपूजन

सिवनी : विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखीराम कावरे प्राप्त अधिकृत कार्यक्रम अनुसार आज 30 जनवरी को सिवनी जिले के प्रवास में रहेंगी ।

सुश्री कावरे दोपहर 12.30 बजे बालाघाट से प्रस्थान कर 1.30 बजे बरघाट पहुंचेंगी एवं पूर्व मंत्री स्व. श्री लिखीराम कावरे एवं महात्मा ज्योतिबाराव फूले की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम गोकलपुर गंगेरूआ (विख बरघाट) में आयोजित समारोह में सम्म लित होंगी।

इसके उपरांत दोपहर 3.30 बजे सिवनी पहुंचकर वृध्दाश्रम में निवासरत वृध्दजनों से भेंट करेंगी तथा पी.डब्ल्यू.डी. कालोनी बारापत्थर में वृध्दजन पार्क का उद्घाटन करेंगी ।

विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखीराम कावरे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत शाम 7.00 बजे सिवनी से बरघाट के लिए प्रस्थान करेंगी तथा बरघाट में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत बालाघाट के लिए प्रस्थान करेंगी ।

सिवनी : BPL सीजन 3 के ओपन मुकाबलों में राजेंद्र 11 सुपर 6 में शामिल

सिवनी-भैरोगंज प्रीमियर लीग बीपीएल सीजन 3 जोकि स्वर्गीय विनोद राजपूत स्वर्गीय गिरीश अग्रवाल स्वर्गीय जय सनोडिया जी की स्मृति में स्थानीय पीजी कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेली जा रही है

आयोजन समिति के सचिव शुभम राजपूत ने बताया कि में प्रथम मैच प्रिंस11 vs देव A के मध्य खेला गया जिसमें देवA टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लालू ने 62रन बनाए प्रिंस की और बसे शुभम ने 2 विकेट झटके लक्छ का पीछा करने उतरी प्रिंस11 10ओवर में मात्र 80रन बना पाई इस मैच के मन ऑफ द मैच लालू रहे आज का दूसरा मैच राजेंद्र11 और ग्रीन स्टार के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीत कर राजेन्द्र ने 10 ओवर में 119 रन बना पाई राजेंद्र की ओर से बल्लू ने 31 रन बनाए लक्छ का पीछा करने उतरी ग्रीन स्टार 10ओवर में मात्र 107रन बना पाई

इस मे मैच के मेन ऑफ द मैच बल्लू रहे आज का तीसरा मैच राजेंद्र और देव के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजेन्द्र की टीम ने 10 ओवरों में मात्र एक से 142 रन बनाए राजेन्द्र की ओर से आकाश ने शानदार बल्लेबाजी की लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवA मात्र 107रन बना पाई देव के ओर से अबिल ने अच्छी बल्लेबाजी की इस मैच के मेन ऑफ द आकाश रहे ।

इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक मालू जी ,प्रवेश हर्ष राय जी ,मयूर दुबे जी,काबिज खान जी ओर हमारे सिवनी जिले के वरिष्ठ पत्रकार जीतेन्द्र ठाकुर भी उपस्थित रहे
आज अंपायर की भूमिका में मनीष चौरसिया बंटू ठाकुर और विजेंद्र राठौर रहे।

भैरोगंज प्रीमियर लीग के अध्यक्ष एडवोकेट राज गोस्वामी जी ने सभी खिलाड़ियों का सम्मानीय अतिथि महोदय से परिचय कराया आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी भुनेश कुल्हाड़े ने बताया कि कल दिनाक 30 जनवरी को दिन का पहला मैच सचिन इलेवन vs कुकलाह साई 11, और दूसरा मैच बिंझावार vs ग्रीन सिटी के बीच खेला जाएगा , दोनों मैचों की विनर टीम थर्ड मैच खेलेगी

BPL परिवार ने खेल प्रेमी बंधुओं का मंच पर भव्य स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी