Home Blog Page 1953

सिवनी : प्रशासक बनते ही जिला कलेक्टर ने दी विकास कार्यो की सौगात

सिवनी : प्रशासक नगर पालिका सिवनी का प्रभार ग्रहण कर कई महत्वपूर्ण एवं जनापयोगी ‍निर्णय लेकर लंबित कार्यों को प्रारंभ कराये जाने हेतु तत्काल टेण्डर के निर्देश, महत्‍वपूर्ण स्‍वीकृतियां देकर कुछ कार्य आज ही प्रारंभ कराये गये

आज दिनांक 03 फरवरी 2020 को मेरे द्वारा प्रातः नगर पालिका परिषद सिवनी के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया गया । कार्यभार ग्रहण के दौरान परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण सिवनी श्री श्यामबीर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मनोज श्रीवास्तव, सहायक यंत्री श्री शैलेन्द्र कौरव सहित नगर पालिका के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

श्री प्रवीण सिंह द्वारा प्रशासक नगर पालिका सिवनी का प्रभार ग्रहण करते ही कई महत्वपूर्ण एवं जनापयोगी कार्यों की समीक्षा की गयी एवं लंबे समय से लंबित कार्यों को प्रारंभ कराये जाने हेतु तत्काल टेण्डर आहूत के निर्देश दिये गये एवं कुछ कार्यों आज ही प्रारंभ कराये गये :-

  1. सोमवारी चौक से मुंगवानी रोड नगर पालिका सीमा तक डामरीकरण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिये गये ।
  2. दल सागर के चारों तरफ पेवर ब्लाक लगाकर मार्निंग वाक के लिए पाथ वे निर्माण कराने के निर्देश दिये गये ।
  3. दल सागर घाट के सौंदर्यकरण एवं सुलभ शौचालय निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया गया ।
  4. शिक्षा उपकर की जमा राशि रू. 32 लाख में उर्दु स्कूल की क्षतिग्रस्त बाउड्रीबाल मरम्मत के निर्देश दिये गये ।
  5. माडल रोड के चौडीकरण हेतु टेण्डर लगाने के निर्देश दिये गये ।
  6. नगर पालिका सीमा से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सोमवारी चौक से परतापुर रोड निर्माण 7 मीटर चौड़ी एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण के निर्देश दिए गए हैं ताकि नगर से लगे उपनगरीय क्षेत्र एवं गांवों की बाईपास मार्ग या अन्य मार्गों से सीधी कनेक्टिविटी बन सके और शहर में यातायात का दबाव कम हो ।
  7. नगर के विभिन्न स्थानों में सुलभ शौचालय निर्माण हेतु स्थल चयन किया गया एवं तीन स्‍थानों पर कार्य प्रारंभ कराया गया –
    (1) उर्दू स्कूल में स्थल चयन (2) बुधवारी बाजार में जो शौचालय बना है वहां पर अतिरिक्त शौचालय का निर्माण स्थल चयन (3) मठ मंदिर के पास शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया (4) दलसागर के पास भैरोगंज में शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया (5) छिन्दवाडा चौक मे शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया –
    सिवनी नगर पालिका क्षेत्र में उक्त पांच स्थानों पर सुलभ शौचालय निर्माण हेतु स्थल चयनित किए गए हैं जिनमें से तीन स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है । शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुलभ शौचालय बन जाने से नागरिकों को शौचालय का लाभ मिलेगा ।
  8. अगामी 8 फरवरी 2020 को लोक अदालत में नगर पालिका की बकाया राजस्व वसूली हेतु नगर पालिका कर्मचारियों को एक करोड की वसूली करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर पालिका के सभी श्रेणी के बकायादारों से राजस्व की वसूली हेतु सख्ती से कार्यवाही के क्रम में दुकानें सील करने, विभिन्न प्रकार की अनुज्ञा निरस्त करने, नल कनेक्शन काटने, संपत्ति कुर्क कर नीलाम कराने की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये ।
  9. ग्रीष्म काल में सिवनी जिले में बड़ी संख्या में लोगों के खेत-खलिहान में लगी या रखी फसल, घर, मकान, बाड़ी आदि में आग लगने की घटनाएं देखी गई है । आगजनी की रोकथाम हेतु पर्याप्त संख्या में अग्निशमन वाहन नहीं होने से अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था इन्हीं कठिनाइयों को मद्देनजर रखते हुए एक नवीन अग्निशमन वाहन क्रय हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है जिससे क्षेत्र में अग्निशमन की घटनाएं तत्काल रोकी जा सके तथा जिले के अन्य क्षेत्रों में भी आगजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा सके ।
  10. नगरीय क्षेत्र में शासकीय निर्माण कार्य, साफ-सफाई, अतिक्रमण की रोकथाम एवं बरसात के मौसम में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों में पानी निकासी आदि की व्यवस्था हेतु मशीनों का अभाव पाया गया था बेहतर तरीके से साफ सफाई एवं विभिन्न प्रकार के निर्माण आदि के कार्य में अत्यावश्यक होने पर एक नवीन जेसीबी मशीन क्रय किए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई ।
  11. मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास मद से स्वीकृत कार्यों को प्रारंभ कराये जाने के निर्देश दिये गये ।
  12. नगरीय क्षेत्र में जो भी बस स्टासप्सृ पर BRGF मद से या अन्य मद से बने हैं उनकी पुताई एवं टाईल्स लगाने के निर्देश दिये गये ।
  13. नगर की सुंदरता, यातायात व्यवस्था के लिए नगर पालिका सीमा में स्थित चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए । वर्तमान में प्राथमिकता के आधार पर नगर पालिका क्षेत्र के बड़े चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण हेतु तत्काल टेंडर निकालने के निर्देश दिए गए ।
  14. नगर पालिका क्षेत्र में लगे समस्त स्ट्रीट लाईट चालू रहना चाहिए । यदि कहीं पर बंद हैं जो अभियान चलाकर उन्हें तत्काल मरम्मत कराया जाकर चालू कराये जान के निर्देश दिये गये ।
  15. जिले के नागरिकों की मांग एवं दलसागर में साफ सफाई बनाए रखने के मद्देनजर दलसागर में मिलने वाले गंदे नाले को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए ।
  16. दल सागर की गुमठी की लीज निरस्त कराने के निर्देश दिये गये ।
  17. नजुल स्थायी/अस्थायी लीज रिन्यूअल की कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये ।
  18. प्रधानमंत्र आवास योजना की डी् पी आर की स्वीकृति कराये जाने संबंधी निर्देश दिये गये।
  19. नगर पालिका से संबंधित ऐसे कार्य जिनमें विभिन्न विभागों] एजेंसियों की स्वीकृतियां वांछित हैं उन्हें तत्काल अर्धशासकीय पत्र लिखकर अनुमतियां/स्वीकृतियां प्राप्त करने हेतु निर्देश दिये गये ।
  20. नगर पालिका की बकाया राजस्वि वसूली हेतु -दिनांक 03 फरवरी 2020 को नगरीय क्षे्त्र में नगर पालिका स्‍वामित्‍व की 05 दुकानें क्रमश: बाबूलाल सहाय बुधवारी बाजार कोठा नंबर 86 बकाया राशि रू 101783/- विजय कुमार सिंधी सदर काम्‍पलेक्‍स दुकान नंबर 12 बकाया राशि रू 109487/- बलराम सेवलानी सदर काम्‍पलेक्‍स दुकान नंबर 25 बकाया राशि रू 88822/- रामकिशोर शर्मा शुक्रवारी काम्‍पलेक्‍स बकाया राशि रू121867/- रिखबचंद जैन बुधवारी बाजार चांवल मण्डी दुकान नंबर 91 बकाया राशि 138138/- सील की गयी तथा जल कर की बकाया राशि जमा नहीं करने वाले नहाटा एग्रीकल्चदर फार्म वार्ड नंबर 3 से बकाया राशि रू 491726 तथा एच डी वाजपेई वार्ड नंबर 3 से बकाया राशि रू 58985/- होने से नल कनेक्शन काटे गये । उक्ताानुसार बकाया राजस्व वसूली हेतु अभियान लगातार चलता रहेगा । नागरिकों से अपील है कि अप्रिय स्थिति से बचने हेतु समस्‍त बकाया करों का भुगतान नियत समय पर करें एवं नेशनल लोक अदालत दिनांक 08 फरवरी 2020 का अधिक से अधिक लाभ उठायें ।

सिवनी : तनवी अग्रवाल ने, C A Foundation Exam मैं All India लेवल पर 25 वी रैंक की हासिल

सिवनी : तनवी अग्रवाल ने, C A Foundation Exam मैं All India लेवल पर 25 वी रैंक की हासिल

सिवनी : CS Foundation : आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन रिजल्ट जारी कर दिया गया। परीक्षा में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कब्जा जमा लिया है।

वही सिवनी जिले की बिटिया तन्वी अग्रवाल ने नागपुर मैं आयोजित C A foundation एग्जाम मैं all india लेवल पर 25 वी रैंक प्राप्त करके अपने परिवार एवं सिवनी का नाम रोशन किया है। तनवी अग्रवाल राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आशीष अग्रवाल की भतीजी एवं दीपक अग्रवाल की सुपुत्री हे, तन्वी ने अपनी इस सफलता का दादा दादी, माता ,पिता, चाचा चाची व शिक्षकों को दिया है।

.

सिवनी : दलसागर तालाब में स्थापित होगी दलपत शाह की 52 फीट ऊँची प्रतिमा

सिवनी। वर्षों पूर्व अंगे्रजों के शासन काल के दौरान जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुये गोंड राजा दलपत शाह द्वारा सिवनी नगर में दलसागर तालाब का निर्माण कराया गया था, जहां हजारों हेक्टेयर भूमि पर जल संरक्षण हो रहा है।

वर्षों से इस महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल पर राजा दलपत शाह की मूर्ति स्थापित करने की मांग अनेक सामाजिक और राजनैतिक संगठनों द्वारा की जाती रही है। यहां यह बताना आवश्यक है कि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने निधि से 10 लाख रूपये मूर्ति स्थापना के लिये देने की घोषणा की है।

विगत 2 फरवरी को बरघाट विकासखंड में आयोजित एक सामाजिक समारोह में शामिल होने आये गोंड समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष होटल बाहूबली में सौजन्य भेंट हेतु पहुंचे, जहां उन्होंने दैनिक लोकवाणी समाचार पत्र से चर्चा करते हुये बताया कि गोंड समाज महासभा के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से दलपत शाह की मूर्ति स्थापित करने हेतु चर्चा की गई है, जहां मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया की जल्द ही दलसागर तालाब में गोंड राजा दलपत शाह की 52 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की जायेगी।

सौजन्य भेंट के दौरान गोंडवाना समग्र क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष गुलजार सिंह मरकाम, पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी, कमल मर्सकोले एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल व व्यवसायी रज्जू चतुर्वेदी उपस्थित थे।

सहकारी समितियों को परिवहन ठेकेदार लगा चुका है करोड़ों का चूना

प्रेस कांफ्रेंस में राजकुमार खुराना ने किया कार्यवाही करवाने का वादा

सिवनी : प्रतिवर्ष प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान, गेहूं एवं अन्य अधिसूचित फसलों को निर्धारित खरीदी केंद्रों से क्रय करने के लिये कार्य किया जाता है, जहां किसान अपनी उपज सहकारी समितियों में ले जाकर विक्रय करती है।

वर्षों से खरीदी केंद्रों से क्रय की गई उपज का परिवहन करने हेतु जबलपुर से संबंधित परिवहन ठेकेदार बालाजी ट्रांसपोर्ट एवं नर्मदा इंटरप्राईजेस द्वारा अनुबंध किया जाता है। सरकार बदल गई, लेकिन अभी भी परिवहन ठेकेदार खुले आम अनुबंध शर्तों का उल्लंघन कर रहा है, जबकि प्रदेश के मुखिया कमलनाथ सहकारी माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दे चुके हैं।

मामला सिवनी जिले से जुड़ा हुआ है, जहां हर वर्ष गोलू अग्रवाल द्वारा अपनी फर्मों के माध्यम से परिवहन कार्य का ठेका लेने के बाद अनुबंध शर्तों के अनुसार खरीदी केंद्रों से उपज की हमाली स्वयं को देनी होती है, लेकिन उपरोक्त ठेकेदार वर्षों से करोड़ों की हमाली का पैसा समितियों से भुगतान करवाकर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर बनाता चला आ रहा है। इस मामले को लेकर पूर्व में सहकारी समिति संगठन ने आवाज भी बुलंद की थी, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई और जिले की सैंकड़ों समितियां घाटे में चली गई।

इस बार तो समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान हद हो गयी जहां नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते बिना अनुबंध किये परिवहन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया, इतना ही नहीं हमाली का अनुबंध भी इस बार नहीं हुआ और पोर्टल के माध्यम से बालाजी ट्रांसपोर्ट, नर्मदा इंटरप्राईजेस एवं दुर्गा प्रसाद साहू फर्मों को किया जा रहा है।

सहकारी क्षेत्रों से जुड़े सूत्रों की माने तो पिछले 5 वर्षों में समितियों द्वारा करायी गई ऑडिट रिपोर्टों का अध्ययन किया जाये तो स्पष्ट हो जायेगा कि कैसे परिवहन ठेकेदार ने समितियों को आर्थिक क्षति पहुंचायी है, जो की करोड़ों में आंकी गई है। यह सब कुछ प्रशासनिक अधिकारी जानते है, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद भी पिछली सरकार की तरह वर्तमान आसीन कांग्रेस सरकार के नुमाईंद परिवहन ठेकेदार को संरक्षण दिये हुये है।

राजकुमार खुराना ने दिया था कार्यवाही का आश्वासन
कमलनाथ सरकार द्वारा खनन, जमीन एवं सहकारी माफियाओं सहित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाये जाने के बाद जिला कांगे्रस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस-कॉन्फे्रंस में उपरोक्त मामला मीडिया कर्मियों द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था, जहां जिला कांगे्रस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने पत्रकारों के समक्ष यह कहा था कि परिवहन ठेकेदार से संबंधित समितियों को हमाली की राशि दिलवायी जायेगी तथा परिवहन ठेकेदार के विरूद्ध प्रशासन कार्यवाही करेगा। ये वक्तव्य पत्रकार वार्ता तक ही सिमित होकर रहे गये। आज तक परिवहन ठेकेदार के विरूद्ध प्रशासनिक अधिकारी कोई कलम नहीं चला सके हैं।

सिवनी : नपा परिषद के प्रशासक बनते ही सिवनी कलेक्टर दिखे एक्शन मोड में

सिवनी : नगर पालिका परिषद सिवनी की भाजपाई परिषद का कार्यकाल बीते माह की 9 जनवरी 2020 को कार्यकाल समाप्त हो गया था इसके बाद शासन ने बीते दिवस 30 जनवरी 2020 को आदेश जारी कर प्रशासक के पदों पर नियुक्तियां कर दी है।

मध्यप्रदेश शासन नगरीय निकाय एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल से जारी आदेश के अनुसार सिवनी नगर पालिका परिषद सिवनी के प्रशासक पद पर कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच को कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किये थे। ज्ञात हो कि यह आदेश परिषद का कार्यकाल समाप्त होने की तिथि से आम निर्वाचन संपन्न होने व नई नगर पालिका परिषद के गठन तक प्रभावशील रहेंगे।

शासन से जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर सिवनी प्रवीण सिंह अढायच ने आज प्रात: लगभग 11.30 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया है।

इस दौरान कलेक्टर श्री अढायच के साथ सहायक कलेक्टर श्यामवीर साथ में थे। कार्यालय में पहुंचते ही मु य नगर पालिका अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने प्रशासक प्रवीण सिंह अढायच का स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगर पालिका परिषद में प्रशासक श्री अढायच ने पालिका अंतर्गत संचालित सभी शाखाओं के प्रभारियों की बैठक ली तथा योजनाओं के क्रियान्वयन सहित नगर की समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये है

पद भार ग्रहण के बाद कलेक्टर एक्सन मोड में नजर आये जहा वे दलसागर हनुमान घाट पहुचे ,इसके बाद वे मठ मंदिर के समीप बनने वाले शौचालय के भूमि पूजन समारोह में शामिल हुए

जिसके बाद वे छिन्दवाड़ा चोक गये ,इस दौरान उनके द्वारा इस चौक पर सार्वजनिक शौचालय के लिये निर्माण स्थल के चयन किया ,कलेक्टर सिवनी के साथ सहायक कलेक्टर श्यामवीर सिंह,सी एम ओ मनोज श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

सिवनी : साईकिल ऑन में हजारों हुए शामिल,यहां देखे लकी ड्रा में रहे विजेताओ की लिस्ट

सिवनी : पर्यावरण के प्रति संदेश देने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय में सायकल ऑन नामक साईकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली में सिवनी विधायक दिनेश रायजिला कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे सहित अन्य जन प्रतिनिधियोंपर्यावरण प्रेमियों के अलावा बड़ी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया। रैली में युवा तरूणाई और बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे।

यह साईकिल रैली प्रातः 09 बजे बड़े मिशन स्कूल मैदान से आरंभ हुई, जिसमें हजारों की संख्या में जिला वासी सहभागीता करने पहुँचे। यह रैली बड़े मिशन स्कूल मैदान से आरंभ होकर गणेश चौक होती हुई शुक्रवारी बाज़ार, गांधी चौक, दुर्गा चौक, मठ मंदिर तालाब, छिंदवाड़ा चौक से नगर पालिका, दलसागर चौपाटी से होकर सोमवारी चौक (भैरोगंज) से होती हुई पुनः बड़े मिशन स्कूल मैदान पहुँची, जहाँ समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन के दौरान रैली के लिये पंजीकृत प्रतिभागियों को लकी ड्रॉ के माध्यम से 25 साईकिलें प्रदान की गयी हैं।

उन 25 लक़ी व्यक्तियों की लिस्ट जारी की गई जहा आप दिए गये मोबाईल नमंबर से सम्पर्क अपना कूपन बता कर सायकल ले सकते है।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर शिव सनोडिया ने खिलाडियों का उत्साह वर्धन किया

सिवनी : सरकार प्रीमियर लीग रहिवाड़ा में आज जिला कांग्रेस के महामंत्री, शा.कन्या महाविद्यालय सिवनी के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष ,वृह.सह. समिति सिवनी के अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सनोडिया ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

सरकार प्रीमियर लीग कमेटी के अभिषेक डेहरिया ने बताया की सरकार प्रीमियर लीग रहिवाड़ा में लगभग 25 क्रिकेट टीम शामिल हो चुकी है ।आज टूर्नामेंट के छठवें दिन अभिषेक इलेवन कुकलाह और हीरोज बंडोल के बीच मैच खेला गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री शिव सनोडिया द्वारा सिक्का उछाल कर टॉस किया गया।

अभिषेक इलेवन कुकलाह ने टॉस जीतकर प्रथम बल्लेबाजी की और निर्धारित 10 ओवरों में 135 रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाएं। सेकंड इनिंग में हीरोज बंडोल 78 रन 8 विकेट के नुकसान पर बना पाए और अभिषेक इलेवन विजयी हुई। मैच में अभिषेक इलेवन कुकलाह के बेस्टमेन रामकृष्ण तेकाम ने 22 गेंदों में 77 रन की पारी खेली सरकार प्रीमियर लीग में प्रथम इनाम ₹21000 रुपये शील्ड एवं द्वितीय नाम 11000 रुपये शील्ड रखा गया है।

इस आयोजन में आज मुख्य अतिथि श्री शिव सनोडिया में अपने संबोधन में कहा कि क्रिकेट के लिए आज भारत सम्पूर्ण विश्व मे विख्यात है,ओर भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभा किसी से छुपी नही है। ऐसी प्रतियोगिता से मनोबल बढ़ता है । हार जीत से कुछ नही होता ,प्रतियोगिता का हिस्सा बनना बड़ी बात होती है।

आप सभी आयोजकों को इस आयोजन के लिए शिव सनोडिया द्वारा धन्यवाद दिया गया।इस कार्यक्रम में राकेश बघेल साई कृषि केंद्र सिवनी, रितेश पांडेय,नितिन डहेरिया, अभिषेक डहेरिया, अभिषेक पांडेय, बीरू कुसरे,प्रखर शर्मा,विनीत साहू,सहित सभी खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

भैरोगंज प्रीमियर लीग बीपीएल सीजन 3 शाइनिंग स्टार सुपर सिक्स में शामिल

सिवनी: स्वर्गीय विनोद राजपूतu स्वर्गीय गिरीश अग्रवाल स्वर्गीय जय सनोडिया जी की स्मृति में स्थानीय पीजी कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेली जा रही है जिसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष राज गोस्वामी जी ने बताया सुपर सिक्स मैं वॉइस सिवनी ,सचिन 11, देव क्लब, शाइनिंग स्टार, राजेंद्र 11, नन्नू नेशनल शामिल हुई

आयोजन समिति के आयोजक विवेक श्रीवास्तव ने बताया प्रथम मैच एसएससी वर्सेस रॉयल सिटी के मध्य खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएससी ने 95 रन का स्कोर खड़ा किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल सिटी की टीम 85 रन ही बना सकी

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप नगर भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे
दिन का दूसरा मैच शाइनिंग स्टार और बुलेट राजा के मध्य खेला गया जिसमें शाइनिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार 104 रन बनाए विल्स शाइनिंग की ओर सुनील सिंह ने शानदार 68 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलेट राजा की टीम 87 ही बना सकी इस मैच में मैन ऑफ द मैच सुनील सिंह रहे

इस मैच में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक नरेश दिवाकर जी विशिष्ट अतिथि गण युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष नवनीत सिंह ठाकुर जी वेदास कंप्यूटर के संचालक आशीष अग्रवाल जी एवं युवा मोर्चा के जिला महामंत्री युवराज राहंगडाले जी उपस्थित रहे तीसरा मैच विल्स शाइनिंग और एसएससी के मध्य खेला गया

जिसमें टॉस जीतकर एसएससी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 129 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी विल्स शाइनिंग की टीम ने शानदार 9 ओवर में क्षितिज कटरे की शानदार बल्लेबाजी 54 की बदौलत मैच अपने नाम कर टूर्नामेंट की सुपर सिक्स में अपनी जगह बनाई मैन ऑफ द मैच क्षितिज कटरे रहे इस मैच में अतिथि के रूप में बीपीएल के संरक्षक सुरेंद्र गोस्वामी जी, पप्पी मेहरोलिया जी ,राहुल बघेल जी भोपाल एवं वरिष्ठ पत्रकार मोनू राकेसिया जी उपस्थित रहे

भैरोगंज प्रीमियर लीग के सचिव शुभम राजपूत ने बताया ओपन वर्ग में कल दिनाक 3 फरवरी को दिन का पहला मैच – विल्स शाइनिंग स्टार क्रिकेट क्लब एवं नन्नू नेशनल के मध्य खेला जाएगा जबकि दिन का दूसरा मैच सचिन इलेवन वर्सेस नन्नू नेशनल के मध्य खेला जाएगा

जबकि तीसरा एवं अंतिम मुकाबला सचिन इलेवन वर्सेस विल्स साइनिंग के मध्य खेला जाएगा आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी बंटू ठाकुर एवं भुनेश कुल्हाडे द्वारा बताया गया की वेटरन्स वर्ग के दो मुकाबले बाबा इलेवन वर्सेस नाइट राइडर्स प्रातः 7:00 बजे से एवं दूसरा मुकाबला बॉयज शिवनी और लखनादौन के मध्य सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा

BPL परिवार ने खेल प्रेमी बंधुओं का मंच पर भव्य स्वागत किया और उज्जवल भविष्य कीV शुभकामनाएं दी ।

बंटू ठाकुर और भुनेश कुल्हाड़े
मीडिया प्रभारी भैरोगंज प्रीमियम लीग
BPL-3