Home Blog Page 1948

म0प्र0/ “गोवंश संरक्षण” के लिये स्लोगन प्रतियोगिता | MP NEWS

भोपाल “मध्यप्रदेश” : ”मुख्यमंत्री गौसेवा योजना’ अंतर्गत ‘गौवंश संरक्षण’ के महत्व पर पशुपालन विभाग ने mp.mygov.in के माध्यम से स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की है। इसकी पुरस्कार राशि 10 हजार रूपये है। प्रतिष्टियाँ प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी 2020 नियत की गई है।

इस प्रतियोगिता में नागरिक अधिकतम 20 शब्दों में स्लोगन दे सकते है। प्रतिष्टि को उसके लॉग-इन विवरण के आधार पर ही प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा। प्राप्त प्रविष्टियों का उपयोग कर सर्वाधिकार गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के पास सुरक्षित रहेगा। अधिक जानकारी के लिये वेब पोर्टल mp.mygov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

.

सिवनी : भ्रष्टाचारी पूर्व जनपद अध्यक्ष किरण अवधिया को हुई सजा

पूर्व जनपद अध्यक्ष किरण अवधिया को भ्रष्टाचार के मामले में हुई सजा

सिवनी : जिला सिवनी की माननीय विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में जनपद पंचायत सिवनी की अध्यक्ष श्रीमती किरण अवधिया को सजा सुनाते हुए जेल भेजा है ।

इस मामले के बारे में मीडिया सेल प्रभारी मनोज सैयाम द्वारा बताया गया कि वर्ष 2014 में प्रार्थी भोला प्रसाद बरमैया पिता थानसिंह बरमैया उम्र 47 वर्ष निवासी कान्‍हीवाड़ा द्वारा लोकायुक्त पुलिस कार्यालय जबलपुर को शिकायत की थी कि ग्राम मानेगांव का तालाब उनकी मछुआ समिति को लीज पर मिला है.

उस समिति की अध्यक्ष और जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण अवधिया के द्वारा लीज आदेश पर हस्ताक्षर करने के बदले में ₹25000 की रिश्वत मांगी जा रही है जिसे वह नही देनाा चाहताा ह इस शिकायत पर लोकयुक्त््् पुलिस कार्यालय जबलपुर द्वारा कार्रवाई करने हेतु टीम बनाई गई एवं दिनांक 29- 01-14 को श्रीमती किरण अवधिया को उसके निवास ग्राम कान्‍हीवाड़़ा में फरियादी भोलाप्रसाद बरमैया से ₹25000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था और रिश्वत की रकम जब्त की गई थी ।

लोकायुक्त पुलिस द्वारा समस्त विवेचना कार्यवाही पूर्ण पश्चात माननीय विशेष न्यायाधीश श्रीमान राजर्षि श्रीवास्‍तव (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) के न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था ।

शासन की ओर से विद्वान विशेष लोक अभियोजक श्री नवल किशोर सिंह के द्वारा समस्त गवाहों और सबूतों को न्यायालय में पेश किया गया है एवं महत्वपूर्ण तर्क प्रस्तुत किए गए जिससे सहमत होते हुए माननीय उपरोक्त न्यायालय द्वारा आरोपिया श्रीमती किरण अवधिया को धारा-13(1) डी ,13(2) में 04 वर्ष एवं धारा- 07 में 03 वर्ष की कठोर कारावास एवं ₹5000 के अ‍र्थदण्‍ड से दंडित करने की सजा सुनाई हैै ।

सिवनी : भैरोगंज प्रीमियर लीग सीजन 3 में विल्स शाइनिंग बनी विजेता

मैन ऑफ द सीरीज टू व्हीलर बाइक रही मनीष चौरसिया के नाम | वेटरन्स मुकाबले में लखनादौन लॉयन बनी चैंपियन

सिवनी : स्थानीय पीजी कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेली जा रही भैरोगंज प्रीमियर लीग सीजन 3 जोकि स्वर्गीय गिरीश अग्रवाल विनोद राजपूत एवं जय सनोडिया जी की स्मृति में हो रही है आयोजन समिति के अध्यक्ष राज गोस्वामी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 26 जनवरी को मध्यप्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कावरे जी के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना जी की अध्यक्षता में भव्य शुभारंभ हुआ था .

भैरोगंज प्रीमीयर लीग समिति के सचिव शुभम राजपूत ने बताया कि ओपन वर्ग के फाइनल मुकाबलों में विल्स साइनिंग vs बॉयस सिवनी के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर शिवनी बॉयस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया एवं बॉयस शिवनी की शुरुआत मैं ही 3 विकेट गिरने के बाद पप्पू हैदराबादी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 12 ओवर के मैच में 133 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी विल्स साइनिंग की टीम नजीर के आलराउंडर प्रदर्शन 40 रन और 2 विकेट की बदौलत रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में मैं मैच को अपने नाम कर भैरोगंज प्रीमियर लीग सीजन 3 की विजेता टीम बनी.

इस मैच में मैन ऑफ द मैच नजीर रहे प्रतियोगिता का प्रथम इनाम ₹105000 और प्रतियोगिता की ट्राफी विल्स शाइनिंग की टीम को दिया गया प्रतियोगिता की उप विजेता की इनाम राशि ₹41000 एवं ट्रॉफी बॉयस शिवनी को दिया गया भैरोगंज प्रीमियर लीग में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मनीष चौरसिया ने जीता जोकि टू व्हीलर बाइक के रूप में प्रदान की जाती है

आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया बेस्ट विकेटकीपर अशफाक, बेस्ट बॉलर सुनील सिंह, बेस्ट बेस्ट मैन पप्पू हैदराबादी, बेस्ट फील्डर सद्दाम खान, बेस्ट दर्शक चंकी प्रधान रहे इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पप्पू खुराना उपस्थित रहे एवं साथ में अतिथि के रूप में नवनीत सिंह ठाकुर, बृजेश बघेल ,आनंद पंजवानी, नरेंद्र ठाकुर, अरुण राय, निलेश रिंकू गहलोत, हर्ष राय, राजेश माना ठाकुर, देबू सक्सेना, सुमित मिश्रा उपस्थित रहे आयोजन समिति के अध्यक्ष राज गोस्वामी एवं संयोजक विवेक श्रीवास्तव ने सम्मानीय अतिथियों का दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय करवाया

भैरोगंज प्रीमियर लीग के मीडिया प्रभारी बंटू ठाकुर भुनेश कुल्हाडे द्वारा बताया गया में वेटरन्स का फाइनल मुकाबला नाइट राइडर्स वर्सेस लॉयन लखनादौन के मध्य खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स की टीम ने 107 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस लखनादौन की टीम ने बलधर यादव की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत वेटरन्स की विजेता टीम बनी फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच बलधर यादव बने वेटरन्स फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि प्रमोद ठाकुर ,दया बघेल ,सचिन उपाध्याय और दौलत राम सनोडिया जी वेटरन्स सीरीज की मैन ऑफ द सीरीज बलधर यादव को ने जीती वही बेस्ट विकेटकीपर चक्रेश करोसिया राजपूताना क्लब, वेस्ट वेस्ट मैन अनिल लखनादौन बेस्ट बॉलर जहीर राजपूताना क्लब रहे आयोजन समिति के अध्यक्ष राज गोस्वामी जी एवं समस्त बी पी एल टीम सभी का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग करने के लिए आभार प्रदर्शन करती है

क्या आप जानते है ? घड़ी के विज्ञापन में समय 10:10 ही क्यों रखा जाता है

चाहे वो रोलेक्स घडी हो या टाइटन सबके विज्ञापन में हमेशा समय 10:10 ही होता है पर क्या कभी आपने सोचा है ऐसा क्यो होता है। यह कोई संयोग नहीं है इसके पीछे भी एक बहुत ही रोचक कारण है। तो चलिए आज आपको इसी बारे में बताते है और जानते हैं इसके पीछे की असली वजह क्या है।

अगर देखा जाए तो इस समय घडी की सूइयां जिस आकार में होती है वो हंसने की आकृति बनाती है जो एक बहुत ही सकारात्मक चिन्ह होता है। इससे पहले विज्ञापनों में 8:10 का समय इस्तेमाल किया जाता था मगर इस समय से जो आकृति बनती थी उसका मनोवैज्ञानिक असर गलत पड़ता था।

कई कारणों में से एक कारण यह भी है की यह समय प्रथम दृष्टि में दिख जाता है ज्यादा ध्यान से देखने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती है। इस समय की वजह से ब्रांड नाम और घडी की अन्य विशेषतायें भी आसानी से दिख जाती है।

एक और बात ध्यान देने योग्य है की इस समय के दौरान सेकंड वाले कांटे को 35 सेकंड पर रोक दिया जाता है। इसको इस तरह भी माना जाता है की यह आकृति वी आकार बनाती है जिसे जीत का आकार भी माना जाता है।

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमे जरूर बताये। अगर आपको ये जानकारी ज्ञानवर्धक लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें जिससे वो भी इस जानकारी से अवगत हो सकें और उनका भी इस बारे में ज्ञान बढे। आपकी प्रतिक्रिया हमारा उत्साह बढाती है और हमे और अच्छा कार्य करने का उत्साह प्रदान करती है।

MP Vyapam Calendar 2020 : MP PEB Calendar 2020 , Exam Time Table

MP Vyapam Calendar 2020 | MP PEB Calendar 2020 : Time Table

MP Vyapam Time Table 2020: मध्यप्रदेश में व्यापम (Vyapam) MPPEB वे सभी परीक्षाये लेता है जो की सरकारी विभाग द्वारा व्यापम को आदेश दी जाती हैं . व्यापम सिर्फ एक परीक्षा लेने वाला विभाग है जो की मध्यप्रदेश के सरकारी विभाग द्वारा ली जाने वाली भर्तियो की ऑनलाइन परीक्षा लेता है . व्यापम 2007 से यह परिक्षाए लेते आ रहा हैं . व्यापम (MP Vyapam Calendar 2020) MPPEB द्वारा कई प्रकार की परीक्षाये ली जाती हैं . जैसे – पुलिस भर्ती परीक्षा,संविदा शिक्षक , पटवारी वनरक्षक आदि . और भी कई प्रकार की व्यापम परीक्षाये लेता है जो निम्न लिखित हैं . व्यापम कालेज के कोर्स में एंट्री हेतु एंट्रेंस एग्जाम भी लेता हैं . हम आपके साथ व्यापम का 2020 का परीक्षा कार्यक्रम शेयर कर रहे हैं . MP Vyapam Calendar 2020

MP Vyapam Calendar 2020 – MP PEB Calendar 2020 : Time Table – Upcoming Exams
Exam NameLast DateExam DatesFull Details
MP PEB (Vyapam) Prathamik Shikshak20 Jan 202025th April 2020PDF
MP PEB (Vyapam) Gramin Vistar AdhikariJune 2020 ExpectedPDF
MP PEB (Vyapam) MP PPT 2020April 202016/17 May 2020PDF
MP PEB (Vyapam) MP PVFT 2020April 202024 May 2020PDF
MP PEB (Vyapam) MP DAHET 2020April 202024 May 2020PDF
MP PEB (Vyapam) MP ANM EntranceMay 202020/21 June 2020PDF
MP PEB (Vyapam) MP PATMay 202028 June 2020PDF
MP PEB (Vyapam) MP GNTST PNST 2020June 20204-5 July 2020PDF
MP PEB (Vyapam) Group 5June 2020 Expected–xxxx/2020PDF
MP PEB (Vyapam) Mp ConstableJune 2020 Expected–xxxx/2020PDF
MP PEB (Vyapam) ITI TOJuly 2020 Expected–xxxx/2020PDF
MP PEB (Vyapam) MP SIAug 2020 Expected–xxxx/2020PDF
MP PEB (Vyapam) Group 1 Sub Group 3Aug 2020 Expected–xxxx/2020PDF
MP PEB (Vyapam) Group 1 Sub Group 2Sep 2020 Expected–xxxx/2020PDF
MP PEB (Vyapam) Group 1 Sub Group 1Nov 2020 Expected–xxxx/2020PDF
MP PEB (Vyapam) Group 2 Sub Group 4Oct 2020 Expected–xxxx/2020PDF
MP PEB (Vyapam) Group 2 Sub Group 3Oct 2020 Expected–xxxx/2020PDF
MP PEB (Vyapam) Group 2 Sub Group 2Nov 2020 Expected–xxxx/2020PDF
MP PEB (Vyapam) Group 2 Sub Group 1Sep 2020 Expected–xxxx/2020PDF
MP PEB (Vyapam) Mp Sub EngineerMay 20206/7 June 2020PDF
MP PEB (Vyapam) Mahila Evam Bal Vikas AdhikariSep 2020 Expected–xxxx/2020PDF
MP PEB (Vyapam) Mp Vanrakshak (Forest Guard)2020–xxxx/2020Latest News
MP PEB (Vyapam) Mp Jail Prahari2020–xxxx/2020Latest News
Click Here : Job Alert Whatsapp Group » Khabar SattaClick Here : Android App
MP Vyapam Calendar 2020 : MP PEB Calendar 2020 , Exam Time Table

MP Vyapam Calendar 2020 : MP PEB Calendar 2020 , Exam Time Table

Latest News About MP Vyapam Time Table : इस पेज को सेव या इस पेज का बुकमार्क बनाकर जरूर रखे जिससे आने वाले कुछ समय में सभी (MP Vyapam Calendar 2020 : MP PEB Time Table, Exam Dates) परीक्षाओ की लिंक इसी पोस्ट में अपडेट की जायगी सभी आगामी परीक्षाओ की जानकारी आपको इसी पेज से मिल पायगी.

इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरूर करें जिससे हर किसी स्टूडेंट या जो परीक्षाओ की तैयारियों में जुटे हुए है उन्हें इस पोस्ट के माध्यम से पूर्ण जानकारी मिल सके.

दिए गए MP Vyapam Exam Calender 2020 के अनुसार समस्त परीक्षाओ की जानकारी ऊपर दिए गए, कैलेंडर में जारी कर दी है ! तथा केंडिडेट इस तालिका के अनुसार आपकी पसंद नौकरी की तैयारी शुरू कर दे ! तथा रोजगार तथा सरकारी नौकरी की अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट www.khabarsatta.com/jobs

MP Vyapam Calendar 2020 : MP PEB Calendar 2020 , Exam Time Table

MP Vyapam Calendar 2020 : MP PEB Calendar 2020 , Exam Time Table

सिवनी : नेशनल लोक अदालत में 93,12,660 रूपए का संव्यवहार

सिवनी :राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला न्यायालय सिवनी, तहसील न्यायालय लखनादौन एवं घंसौर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 579 लोग लाभांवित हुए जिनसे 9312660 राशि का संव्यवहार हुआ।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिवनी डॉ. एस.के.मिश्र के निर्देशन में सिवनी, लखनादौन एवं घंसौर में आयोजित की गई लोक अदालत में दीवानी एवं दांडिक न्यायालयों की खंडपीठें गठित की गई है। कुल 20 खंडपीठों में समझौता योग्य आपराधिक प्रकरण 601 रखे गये, जिनमें 16 प्रकरण निराकृत किये गये ।

धारा 138 चैक बाउन्स के 571 प्रकरण रखे गये, जिनमें 14 प्रकरण निराकृत किये गये, 1277333 रूपये की समझौता राशि का आदेश पारित हुआ। मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा के 518 प्रकरण रखें गये जिनमें 24 प्रकरण निराकृत हुए एवं 4402000 रूपये राशि का अवार्ड पारित किया गया।

अन्य सिविल प्रकरण 813 रखें गये, जिनमें 23 प्रकरणों का निराकरण किया गया, 425910 रूपये की समझौता राशि का आदेश पारित हुआ। विद्युत अधिनियम के 191 प्रकरण रखें गये, जिनमें 22 प्रकरण निराकृत हुए एवं 217576 रूपये समझौता राशि का आदेश पारित किया गया।

पारिवारिक विवाद से संबंधित 174 प्रकरण रखें गये थे, जिनमें 11 प्रकरण निराकृत हुए। इसी प्रकार पूर्व वाद प्रकरणों में बैंक वसूली के 4086 प्रकरण रखें गये, जिनमें 89 प्रकरणों में आपसी समझौतें से 994222 रूपये की राशि का वसूली आदेश पारित किया गया, विद्युत अधिनियम के पूर्व वाद प्रकरण 240 रखें गये जिनमें 99 प्रकरण निराकृत हुए एवं 1064370 रूपये की समझौता राशि का आदेश पारित हुआ।

नगरपालिका से संबंधित जलकर के 252 प्रकरण रखें गये, जिनमें 122 प्रकरण निराकृत हुए एवं 649573 रूपये की जलकर की राशि वसूल की गई। उपरोक्त सभी मामलों का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति से हुआ।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पक्षकारों को आपसी रजामंदी के द्वारा मामलों के निराकरण के लिए बधाई दी, वहीं जिला मुख्यालय सिवनी में श्री डॉ. एस.के. मिश्र, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती आशिता श्रीवास्तव, श्री संजीव श्रीवास्तव प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, श्री अशोक कुमार शर्मा, चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश, श्री राजर्षि श्रीवास्तव, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री संदीप श्रीवास्तव तृतीय अपर जिला न्यायाधीश, श्रीमती सुमन उइके, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश तथा लखनादौन मुख्यालय पर श्री मोहित दीवान प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री संजयराज ठाकुर, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लखनादौन ने अपनी-अपनी खंडपीठों की अध्यक्षता की गई।

जिले के न्यायिक मजिस्ट्रेटगण श्रीमती सपना पोर्ते, कु. स्नेहा सिंह, श्रीमती कल्पना मरावी, श्रीमती राधा उइके, श्री राजू पंद्रे, श्रीमती कमला उइके तथा तहसील न्यायालय लखनादौन में श्री अरविंद तेकाम, श्री सचिन ज्योतिषी, श्री नृपेन्द्र सिंह परिहार, श्रीमती ज्योति सिंह तेकाम, एवं घंसौर में श्री रूपेन्द्र सिंह मडा़वी द्वारा नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण किया गया साथ ही नेशनल लोक के शुभारंभ में प्रशिक्षु न्यायाधीश श्री आशीष धुर्वे, सुश्री लघुता मरकाम, सुश्री एकता ठाकुर, सुश्री वीणा अग्निहोत्री, सुश्री नेहा प्रजापति एवं श्री रूद्रदेव राहंगडालें अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री राज गोस्वामी, सचिव अधिवक्ता संघ तथा श्री विजय कुमार खोब्रागढ़े जिला विधिक सहायता अधिकारी, प्रदीप कुमार गढ़ेवाल, पवन हरदे, काव्या बर्वे, गुलफ्शा अली, विजय सिल्लाम एवं समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहे।

CORONAVIRUS के संक्रमण से बचाव हेतु मानस भवन सिवनी में लगाया गया शिविर

आयुष विभाग सिवनी द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु मानस भवन में लगाया गया निशुल्क दवा वितरण शिविर

सिवनी : आए दिन कोरोना वायरस के संक्रमण की खबरे समाचार के माध्यम से प्राप्त हो रही है,जिसे लेकर जनता में काफी तनाव पूर्ण माहौल फैला हुआ है.

जिसे देखते हुए आयुष विभाग जिला सिवनी व आयुष/होम्योपैथी के डॉक्टरों की संयुक्त टीम द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण, फ्लू आदि से बचाव हेतु आयुर्वेदिक दवाई व होमियोपैथी मेडिसिन आर्सेनिक अल्बम 30 का वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में माननीय जिला कलेक्टर महोदय श्री प्रवीण सिंह का सहयोग रहा साथ ही जिला आयुष अधिकारी डॉ यशवंत माथुर व आयुष विभाग के डॉक्टर्स की टीम जिसमे डॉ गजेंद्र डहरवाल, डॉ भूपेंद्र मिश्रा, डॉ नितिन कतरे,डॉ अशवनी भलावी,डॉ विपिन शिवस्त्री, डॉ विक्रम परते, डॉ वीरेंद्र वाडीवा,डॉ नरेंद्र ठाकुर,डॉ सांदीपनि, डॉ एन के सनोडिया इनके द्वारा शिविर में सेवाय दी गई,उक्त शिविर में लगभग 2000 लोगो द्वारा निशुल्क दवा का लाभ प्राप्त किया गया।

सिवनी : वन्य प्राणी की खाल के साथ 2 गिरफ्तार

लखनादौन- जिले की लखनादौन पुलिस ने वन्य प्राणी चीतल की खाल, चिंकारा की खाल व अवशेष के साथ पृथक-पृथक प्रकरणों में दो आरोपियों को गिरप्तार करने में सफलता हासिल की है।

लखनादौन नगर निरीक्षक एमडी नागोतिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि वन्य प्राणी चीतल की खाल की तस्करी करने के उद्देश्य से एक व्यक्ति रानी दुर्गावती तिराहे पर खड़ा है तथा ग्राम भिलमा में भी तस्करी करने वाला एक व्यक्ति घर में वन्य प्राणी की खाल रखे हुये है।

इन दोनों सूचनाओं पर पुलिस ने दबिश दी, जहाँ रानी दुर्गावती तिराहे पर दी गयी दबिश में डिल्लीसिंह पिता मानकचंद गोंड उम्र 70 वर्ष, ग्राम दरगड़ा थाना निवासी के कब्जे से एक चीतल की खाल (50 हजार रूपये कीमती) बरामद की गयी वहीं दूसरी दबिश में ग्राम भिलमा पहँुचकर पुलिस ने आरोपी शेरसिंह पिता नेपालसिंह पटेल उम्र 40 वर्ष ग्राम भिलमा निवासी के कब्जे से एक चिंकारा की खाल एवं अवशेष जब्त किया।

कार्रवाई के बाद पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों से जब्त की गयी खाल की पहचान कराकर आरोपियों डिल्ली सिंह व शेरसिंह के विरूद्ध वन्य प्राणी अधिनियम की धारा 2,9,44,50,51 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि जब्तशुदा वन्य प्राणी की खाल एवं अवशेष परीक्षण किये जाने हेतु वन विज्ञान प्रयोगशाला भेजी गयी है।

खाने से पहले उसके चारों तरफ क्यों छिड़कते हैं पानी ! Did You Know ?

भारतीय परंपराओं का हमेशा से ही दुनिया में अलग स्थान रहा है, शायद यही कारण है कि दुनियाभर के लोग हमारी सभ्यता का अनुसरण करते दिख जाते हैं। वहीं अगर भारतीयों की बात की जाए तो ज्या्दातर लोग अपनी परंपराओं को भूलते जा रहें है, जिनका हमारे बुजुर्ग बहुत ही ईमानदारी से पालन करते हैं। तमाम मान्यतताओं के बीच यहां हम एक ऐसी ही मान्य ता का जिक्र कर रहें हैं जो धीरे-धीरे हमारे बीच से विलुप्त होती जा रही है।

आपको याद होगा जब आपके पिता या दादा जी भोजन करने से पहले थाली के चारो तरफ तीन बार जल (पानी) छिड़कते थे। इसके साथ ही कुछ लोग मंत्रोच्चामर भी करते थे। उत्तर भारत में इसे चित्र आहति और तमिलनाडू में परिसेशनम के नाम से जाना जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता थाक्योंकि ऐसा करके हमारे बुजुर्ग अन्ना के प्रति सम्मान प्रकट करते थे। यही नही इसके पीछे वैज्ञानिक कारण और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी वजहें भी हैंजिसे बहुत कम लोग जानते हैं।

दरअसलपुराने जमाने में ज्यादातर लोगों के मकान कच्चे होते थेइसलिए घर की फर्श भी कच्ची होती थी। इसके अलावा लोग जमीन पर बैठकर ही खाना खाते थेजिनके पास थाली होती थी वह थाली में खाते थेजिनके पास कुछ नही होता था वह केले के पत्तों में खाना खाते थे। अगर खाना खाते समय कोई बगल से गुजरे तो फर्श की धूल उड़कर भोजन में ना पड़े इसलिए लोग थाली के चारो तरफ पानी छिड़कते थे।

ऐसा करना सेहत की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण थी। आज भी तमाम लोग फर्श पर बैठकर भोजन करते हैंखासकर गांवों में अभी भी ऐसा करने का प्रचलन है। ऐसे में खाने में धूल मिट्टी जाना स्वाभाविक है। ऐसे में अगर आप भी थाली के चारों तरफ पानी छिड़कते हैं तो इससे आपके भोजन में धूल नही जाएगाजिससे आप बैक्टीरिया से बचे रहेंगे जिससे आप बीमारियों और किसी प्रकार की एलर्जी की समस्या से पीड़ित होने से बच जाएंगे।

पहले ऐसा इसलिए किया जाता था ताकि कीड़ेमकोड़े चलकर खाने में ना पहुंचे। पानी के कारण वह थाली तक नही पहुंच पाते थे। कीड़ेमकोड़ों से विशेषकर रात में दिक्कतें होती थी। भरपूर रोशनी नही होने के कारण ऐसा किया जाता था। ऐसा करना आज भी कहीं न कहीं फायदेमंद है। इसके साथ ही जमीन पर बैठकर भोजन करने की परंपरा का भी अपना महत्व है। गांवों में ज्यादातर लोग आज भी जमीन पर बैठकर भोजन करते हैं। जमीन पर बैठकर खाना खाने से हमारी पीठ कई बार मुड़ती जिससे रक्ते का प्रवाह और पाचनतंत्र सही होता है। खाना पचाने में मदद मिलती है।

RRB NTPC Exam Date 2020 : RRB NTPC Exam में देरी |Official Notification

RRB NTPC Exam Date 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) परीक्षा तिथि 2020 और RRC GROUP D परीक्षा के बारे में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। सभी विवरण यहां देखें और नीचे दिए गए प्रत्यक्ष आधिकारिक लिंक के माध्यम से RRB NTPC Exam 2020 परीक्षा तिथि 2020 डाउनलोड करें।उम्मीदवार आगामी कार्यक्रम विवरण जैसे परीक्षा अनुसूची, परीक्षा तिथि जारी करने की तारीख, साक्षात्कार अनुसूची तिथियां, दस्तावेज सत्यापन अनुसूची, परीक्षा परिणाम, परीक्षा पैटर्न के साथ-साथ महत्वपूर्ण आधिकारिक अधिसूचना, आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा दिनांक 2020 से संबंधित हमारे पेज से तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।

5 फरवरी 2020 को नया अपडेट: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार इस लेख से अस्थायी तिथियों की जांच कर सकते हैं। हाल ही में। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 2020 से संबंधित एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए अस्थायी तिथियां जून और सितंबर 2019 में आयोजित होने वाली थीं, लेकिन कुछ कारणों के कारण आधिकारिक एस को स्थगित कर दिया गया। परीक्षा। हालांकि, संशोधित परीक्षा की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) के लिए बड़ी संख्या में पद जारी किए गए हैं। RRB NTPC के लिए पूरी तरह से 1,26,30,885 आवेदन प्राप्त हुए थे।  

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) आरआरबी एनटीपीसी (गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ) के लिए क्लर्क सह टाइपिस्ट, लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेनों क्लर्क, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, ट्रैफिक सहायक, गुड्स गार्ड के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। वाणिज्यिक अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर रिक्तियों।

इस ब्लॉग में हम आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी दे रहे हैं। परीक्षा मार्च / अप्रैल 2020 पर अस्थायी रूप से आयोजित की जाएगी। लेकिन यह आधिकारिक समाचार नहीं है। अब तक अधिकारियों द्वारा कोई घोषणा जारी नहीं की गई है। हो सकता है कि यह तारीख भी स्थगित कर दी जाए। आरआरबी ने सूचित किया है कि उम्मीदवारों को सोशल मीडिया द्वारा जारी किसी भी अनधिकृत जानकारी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2020 के बारे में बोर्ड जल्द ही एक आधिकारिक सूचना जारी करेगा। अधिक अपडेट के लिए उम्मीदवार हमारे वेब पेज को बुकमार्क कर सकते हैं।

Job Alert Whatsapp Group » Khabar Satta