Home Blog Page 1949

सिवनी : नेशनल लोक अदालत में 93,12,660 रूपए का संव्यवहार

सिवनी :राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला न्यायालय सिवनी, तहसील न्यायालय लखनादौन एवं घंसौर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 579 लोग लाभांवित हुए जिनसे 9312660 राशि का संव्यवहार हुआ।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिवनी डॉ. एस.के.मिश्र के निर्देशन में सिवनी, लखनादौन एवं घंसौर में आयोजित की गई लोक अदालत में दीवानी एवं दांडिक न्यायालयों की खंडपीठें गठित की गई है। कुल 20 खंडपीठों में समझौता योग्य आपराधिक प्रकरण 601 रखे गये, जिनमें 16 प्रकरण निराकृत किये गये ।

धारा 138 चैक बाउन्स के 571 प्रकरण रखे गये, जिनमें 14 प्रकरण निराकृत किये गये, 1277333 रूपये की समझौता राशि का आदेश पारित हुआ। मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा के 518 प्रकरण रखें गये जिनमें 24 प्रकरण निराकृत हुए एवं 4402000 रूपये राशि का अवार्ड पारित किया गया।

अन्य सिविल प्रकरण 813 रखें गये, जिनमें 23 प्रकरणों का निराकरण किया गया, 425910 रूपये की समझौता राशि का आदेश पारित हुआ। विद्युत अधिनियम के 191 प्रकरण रखें गये, जिनमें 22 प्रकरण निराकृत हुए एवं 217576 रूपये समझौता राशि का आदेश पारित किया गया।

पारिवारिक विवाद से संबंधित 174 प्रकरण रखें गये थे, जिनमें 11 प्रकरण निराकृत हुए। इसी प्रकार पूर्व वाद प्रकरणों में बैंक वसूली के 4086 प्रकरण रखें गये, जिनमें 89 प्रकरणों में आपसी समझौतें से 994222 रूपये की राशि का वसूली आदेश पारित किया गया, विद्युत अधिनियम के पूर्व वाद प्रकरण 240 रखें गये जिनमें 99 प्रकरण निराकृत हुए एवं 1064370 रूपये की समझौता राशि का आदेश पारित हुआ।

नगरपालिका से संबंधित जलकर के 252 प्रकरण रखें गये, जिनमें 122 प्रकरण निराकृत हुए एवं 649573 रूपये की जलकर की राशि वसूल की गई। उपरोक्त सभी मामलों का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति से हुआ।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पक्षकारों को आपसी रजामंदी के द्वारा मामलों के निराकरण के लिए बधाई दी, वहीं जिला मुख्यालय सिवनी में श्री डॉ. एस.के. मिश्र, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती आशिता श्रीवास्तव, श्री संजीव श्रीवास्तव प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, श्री अशोक कुमार शर्मा, चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश, श्री राजर्षि श्रीवास्तव, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री संदीप श्रीवास्तव तृतीय अपर जिला न्यायाधीश, श्रीमती सुमन उइके, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश तथा लखनादौन मुख्यालय पर श्री मोहित दीवान प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री संजयराज ठाकुर, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लखनादौन ने अपनी-अपनी खंडपीठों की अध्यक्षता की गई।

जिले के न्यायिक मजिस्ट्रेटगण श्रीमती सपना पोर्ते, कु. स्नेहा सिंह, श्रीमती कल्पना मरावी, श्रीमती राधा उइके, श्री राजू पंद्रे, श्रीमती कमला उइके तथा तहसील न्यायालय लखनादौन में श्री अरविंद तेकाम, श्री सचिन ज्योतिषी, श्री नृपेन्द्र सिंह परिहार, श्रीमती ज्योति सिंह तेकाम, एवं घंसौर में श्री रूपेन्द्र सिंह मडा़वी द्वारा नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण किया गया साथ ही नेशनल लोक के शुभारंभ में प्रशिक्षु न्यायाधीश श्री आशीष धुर्वे, सुश्री लघुता मरकाम, सुश्री एकता ठाकुर, सुश्री वीणा अग्निहोत्री, सुश्री नेहा प्रजापति एवं श्री रूद्रदेव राहंगडालें अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री राज गोस्वामी, सचिव अधिवक्ता संघ तथा श्री विजय कुमार खोब्रागढ़े जिला विधिक सहायता अधिकारी, प्रदीप कुमार गढ़ेवाल, पवन हरदे, काव्या बर्वे, गुलफ्शा अली, विजय सिल्लाम एवं समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहे।

CORONAVIRUS के संक्रमण से बचाव हेतु मानस भवन सिवनी में लगाया गया शिविर

आयुष विभाग सिवनी द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु मानस भवन में लगाया गया निशुल्क दवा वितरण शिविर

सिवनी : आए दिन कोरोना वायरस के संक्रमण की खबरे समाचार के माध्यम से प्राप्त हो रही है,जिसे लेकर जनता में काफी तनाव पूर्ण माहौल फैला हुआ है.

जिसे देखते हुए आयुष विभाग जिला सिवनी व आयुष/होम्योपैथी के डॉक्टरों की संयुक्त टीम द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण, फ्लू आदि से बचाव हेतु आयुर्वेदिक दवाई व होमियोपैथी मेडिसिन आर्सेनिक अल्बम 30 का वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में माननीय जिला कलेक्टर महोदय श्री प्रवीण सिंह का सहयोग रहा साथ ही जिला आयुष अधिकारी डॉ यशवंत माथुर व आयुष विभाग के डॉक्टर्स की टीम जिसमे डॉ गजेंद्र डहरवाल, डॉ भूपेंद्र मिश्रा, डॉ नितिन कतरे,डॉ अशवनी भलावी,डॉ विपिन शिवस्त्री, डॉ विक्रम परते, डॉ वीरेंद्र वाडीवा,डॉ नरेंद्र ठाकुर,डॉ सांदीपनि, डॉ एन के सनोडिया इनके द्वारा शिविर में सेवाय दी गई,उक्त शिविर में लगभग 2000 लोगो द्वारा निशुल्क दवा का लाभ प्राप्त किया गया।

सिवनी : वन्य प्राणी की खाल के साथ 2 गिरफ्तार

लखनादौन- जिले की लखनादौन पुलिस ने वन्य प्राणी चीतल की खाल, चिंकारा की खाल व अवशेष के साथ पृथक-पृथक प्रकरणों में दो आरोपियों को गिरप्तार करने में सफलता हासिल की है।

लखनादौन नगर निरीक्षक एमडी नागोतिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि वन्य प्राणी चीतल की खाल की तस्करी करने के उद्देश्य से एक व्यक्ति रानी दुर्गावती तिराहे पर खड़ा है तथा ग्राम भिलमा में भी तस्करी करने वाला एक व्यक्ति घर में वन्य प्राणी की खाल रखे हुये है।

इन दोनों सूचनाओं पर पुलिस ने दबिश दी, जहाँ रानी दुर्गावती तिराहे पर दी गयी दबिश में डिल्लीसिंह पिता मानकचंद गोंड उम्र 70 वर्ष, ग्राम दरगड़ा थाना निवासी के कब्जे से एक चीतल की खाल (50 हजार रूपये कीमती) बरामद की गयी वहीं दूसरी दबिश में ग्राम भिलमा पहँुचकर पुलिस ने आरोपी शेरसिंह पिता नेपालसिंह पटेल उम्र 40 वर्ष ग्राम भिलमा निवासी के कब्जे से एक चिंकारा की खाल एवं अवशेष जब्त किया।

कार्रवाई के बाद पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों से जब्त की गयी खाल की पहचान कराकर आरोपियों डिल्ली सिंह व शेरसिंह के विरूद्ध वन्य प्राणी अधिनियम की धारा 2,9,44,50,51 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि जब्तशुदा वन्य प्राणी की खाल एवं अवशेष परीक्षण किये जाने हेतु वन विज्ञान प्रयोगशाला भेजी गयी है।

खाने से पहले उसके चारों तरफ क्यों छिड़कते हैं पानी ! Did You Know ?

भारतीय परंपराओं का हमेशा से ही दुनिया में अलग स्थान रहा है, शायद यही कारण है कि दुनियाभर के लोग हमारी सभ्यता का अनुसरण करते दिख जाते हैं। वहीं अगर भारतीयों की बात की जाए तो ज्या्दातर लोग अपनी परंपराओं को भूलते जा रहें है, जिनका हमारे बुजुर्ग बहुत ही ईमानदारी से पालन करते हैं। तमाम मान्यतताओं के बीच यहां हम एक ऐसी ही मान्य ता का जिक्र कर रहें हैं जो धीरे-धीरे हमारे बीच से विलुप्त होती जा रही है।

आपको याद होगा जब आपके पिता या दादा जी भोजन करने से पहले थाली के चारो तरफ तीन बार जल (पानी) छिड़कते थे। इसके साथ ही कुछ लोग मंत्रोच्चामर भी करते थे। उत्तर भारत में इसे चित्र आहति और तमिलनाडू में परिसेशनम के नाम से जाना जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता था, क्योंकि ऐसा करके हमारे बुजुर्ग अन्ना के प्रति सम्मान प्रकट करते थे। यही नही इसके पीछे वैज्ञानिक कारण और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी वजहें भी हैं, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं।

दरअसल, पुराने जमाने में ज्यादातर लोगों के मकान कच्चे होते थे, इसलिए घर की फर्श भी कच्ची होती थी। इसके अलावा लोग जमीन पर बैठकर ही खाना खाते थे, जिनके पास थाली होती थी वह थाली में खाते थे, जिनके पास कुछ नही होता था वह केले के पत्तों में खाना खाते थे। अगर खाना खाते समय कोई बगल से गुजरे तो फर्श की धूल उड़कर भोजन में ना पड़े इसलिए लोग थाली के चारो तरफ पानी छिड़कते थे।

ऐसा करना सेहत की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण थी। आज भी तमाम लोग फर्श पर बैठकर भोजन करते हैं, खासकर गांवों में अभी भी ऐसा करने का प्रचलन है। ऐसे में खाने में धूल मिट्टी जाना स्वाभाविक है। ऐसे में अगर आप भी थाली के चारों तरफ पानी छिड़कते हैं तो इससे आपके भोजन में धूल नही जाएगा, जिससे आप बैक्टीरिया से बचे रहेंगे जिससे आप बीमारियों और किसी प्रकार की एलर्जी की समस्या से पीड़ित होने से बच जाएंगे।

पहले ऐसा इसलिए किया जाता था ताकि कीड़े, मकोड़े चलकर खाने में ना पहुंचे। पानी के कारण वह थाली तक नही पहुंच पाते थे। कीड़े, मकोड़ों से विशेषकर रात में दिक्कतें होती थी। भरपूर रोशनी नही होने के कारण ऐसा किया जाता था। ऐसा करना आज भी कहीं न कहीं फायदेमंद है। इसके साथ ही जमीन पर बैठकर भोजन करने की परंपरा का भी अपना महत्व है। गांवों में ज्यादातर लोग आज भी जमीन पर बैठकर भोजन करते हैं। जमीन पर बैठकर खाना खाने से हमारी पीठ कई बार मुड़ती जिससे रक्ते का प्रवाह और पाचनतंत्र सही होता है। खाना पचाने में मदद मिलती है।

RRB NTPC Exam Date 2020 : RRB NTPC Exam में देरी |Official Notification

RRB NTPC Exam Date 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) परीक्षा तिथि 2020 और RRC GROUP D परीक्षा के बारे में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। सभी विवरण यहां देखें और नीचे दिए गए प्रत्यक्ष आधिकारिक लिंक के माध्यम से RRB NTPC Exam 2020 परीक्षा तिथि 2020 डाउनलोड करें।उम्मीदवार आगामी कार्यक्रम विवरण जैसे परीक्षा अनुसूची, परीक्षा तिथि जारी करने की तारीख, साक्षात्कार अनुसूची तिथियां, दस्तावेज सत्यापन अनुसूची, परीक्षा परिणाम, परीक्षा पैटर्न के साथ-साथ महत्वपूर्ण आधिकारिक अधिसूचना, आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा दिनांक 2020 से संबंधित हमारे पेज से तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।

5 फरवरी 2020 को नया अपडेट: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार इस लेख से अस्थायी तिथियों की जांच कर सकते हैं। हाल ही में। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 2020 से संबंधित एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए अस्थायी तिथियां जून और सितंबर 2019 में आयोजित होने वाली थीं, लेकिन कुछ कारणों के कारण आधिकारिक एस को स्थगित कर दिया गया। परीक्षा। हालांकि, संशोधित परीक्षा की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) के लिए बड़ी संख्या में पद जारी किए गए हैं। RRB NTPC के लिए पूरी तरह से 1,26,30,885 आवेदन प्राप्त हुए थे।  

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) आरआरबी एनटीपीसी (गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ) के लिए क्लर्क सह टाइपिस्ट, लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेनों क्लर्क, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, ट्रैफिक सहायक, गुड्स गार्ड के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। वाणिज्यिक अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर रिक्तियों।

इस ब्लॉग में हम आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी दे रहे हैं। परीक्षा मार्च / अप्रैल 2020 पर अस्थायी रूप से आयोजित की जाएगी। लेकिन यह आधिकारिक समाचार नहीं है। अब तक अधिकारियों द्वारा कोई घोषणा जारी नहीं की गई है। हो सकता है कि यह तारीख भी स्थगित कर दी जाए। आरआरबी ने सूचित किया है कि उम्मीदवारों को सोशल मीडिया द्वारा जारी किसी भी अनधिकृत जानकारी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2020 के बारे में बोर्ड जल्द ही एक आधिकारिक सूचना जारी करेगा। अधिक अपडेट के लिए उम्मीदवार हमारे वेब पेज को बुकमार्क कर सकते हैं।

Job Alert Whatsapp Group » Khabar Satta

WCR RRB Bhopal Panel Joining List 2020 | यहाँ डाउनलोड करें

WCR RRB Bhopal Panel Joining List 2020 । पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल डिवीजन के लिए पैनल लिस्ट और ज्वाइनिंग डेट जारी कर दी है। साथ ही, आरआरबी  पैनल CEN नंबर 01/2018, Tech-III और अन्य श्रेणी के लिए आवश्यक दस्तावेज। तो उम्मीदवार हमारे ब्लॉग में पैनल सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

WCR RRB Bhopal Panel Joining List 2020
बोर्ड का नामपश्चिम मध्य रेलवे
पोस्ट नामतकनीशियन III
स्थितिपैनल लिस्ट और ज्वाइनिंग डेट जारी
कुल पैनल481
कार्यग्रहण तिथि13.02.2020 से 18.02.2020 तक

WCR RRB Bhopal Panel Joining List 2020 Details

डब्ल्यूसीआर आरआरबी भोपाल पैनल जॉइनिंग लिस्ट 2020 यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें
आधिकारिक साइट
Job Alert Whatsapp Group » Khabar Satta

सिवनी : नाबालिग से बलात्कार का पांच हजारी आरोपी गिरफ्तार

धर्म रक्षा सेना प्रमुख स्वराज बघेल ने जाहिर की प्रसन्नता

सिवनी : केवलारी (रवि चक्रवती) केवलारी पुलिस ने 6 वर्षो से फरार चल रहे नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है।

घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए केवलारी टी आई के. के. अवस्थी ने बताया कि सन 2014 में कु नगमा (परिवर्तित नाम) उम्र 12 साल (उस समय) निवासी ग्राम डोकररान्जी थाना केवलारी ने परिजनों के साथ आकर अशोक पिता दिनेश तिवारी ग्राम कोहका के विरुद्ध खेत मे ले जाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी,

आपको बता दें कि आरोपी घटना दिनांक 31/10/2014 के बाद से ही फरार चल रहा था।करीब छह वर्ष से फरार चल रहे आरोपी अशोक तिवारी के ग्राम कोहका आने की खबर केवलारी पुलिस को मुखबिर से प्राप्त होते ही आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी के के अवस्थी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम बनाकर आरोपी अशोक पिता दिनेश तिवारी जिस पर 376 -2 (झा) की धारा 363,458,324 3-4 पास्को एक्ट 3 (1)12 2-5 एस सी एस टी एक्ट के तहत मामला दर्ज था को गिरफ्तार किया गया है,

आरोपी पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस की इस कार्यवाही में टी आई के. के. अवस्थी के साथ प्रधान आरक्षक मायाराम धुर्वे,आरक्षक लेखराज बागरी,बालचंद्र घोरमारे का योगदान रहा।

पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किए जाने पर धर्म रक्षा सेना प्रमुख एवं समाजसेवी स्वराज सिंह बघेल ने प्रसन्नता जाहिर की है, उल्लेखनीय होगा कि उनके द्वारा बार बार इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग लंबे समय से की जाती रही है।

भैरोगंज प्रीमियर लीग का फाइनल होगा कल

बॉयज सिवनी और विल्स शाइनिंग के बीच होगा मुकाबला

सिवनी : स्वर्गीय विनोद राजपूत गिरीश अग्रवाल एवं जय सनोडिया की स्मृति में खेली जा रही आयोजन समिति के अध्यक्ष राज गोस्वामी ने बताया दिन का पहला सेमीफाइनल मैच विल्स साइनिंग एवं बॉयज शिवनी के मध्य खेला गया जिस में टॉस जीतकर वॉइस शिवनी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 84 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए विल्स साइनिंग की टीम ने राजा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत छह विकेट से जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह बनाई.

इसमें इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला महामंत्री बृजेश बघेल लल्लू भैया प्रदेश घुमक्कड़ जाति अध्यक्ष देवी सिंह चौहान जी एवं राजेश माना ठाकुर जी उपस्थित रहे इसके पश्चात दिन का दूसरा मैच क्वार्टर फाइनल के रूप में नन्नू नेशनल और राजेंद्र 11 के मध्य खेला गया जिसमें नन्नू नेशनल की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजेंद्र इलेवन की टीम ने शानदार 117 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी नन्नू नेशनल की टीम और 86 रन ही बना सकी इसमें इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी जी जनभागीदारी समिति अध्यक्ष आनंद पंजवानी एवं शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर चिले सर् उपनिरीक्षक ब्रजेश मिश्रा जी गोलू शर्मा जी अनिल कश्यप जी राजू यादव उपस्थित रहे दिन का तीसरा मैच एवं दूसरा सेमीफाइनल मैच राजेंद्र 11 और बॉयस सिवनी के मध्य खेला गया टॉस जीतकर राजेंद्र इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया

जिसमें राजेंद्र इलेवन की टीम निर्धारित 10 ओवर में 119 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बॉयस शिवनी की टीम शुरुआती झटकों से उबरने के बाद 6 विकेट से मैच जीत कर फाइनल में स्थान हासिल किया इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी जी बीपीएल के संरक्षक महेंद्र मिश्रा एवं पेर सिंह जी अजय बाबा पांडे जी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय खंडाइत जी उपस्थित रहे

आयोजन समिति के सचिव शुभम राजपूत ने बताया कि कल वेटरन्स का फाइनल मुकाबला नाइट राइडर्स शिवनी एवं लखनादौन के मध्य प्रात 11:00 बजे खेला जाएगा जबकि ओपन वर्ग के मुकाबले का फाइनल मुकाबला विल्स शाइनिंग एवं वॉइस सिवनी के मध्य दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा इस मैच में बतौर मुख्य अतिथि सिवनी विधानसभा के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार पप्पू खुराना जी उपस्थित रहेंगे बीपीएल आयोजन समिति सभी दर्शकों से निवेदन करती है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पीजी कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पहुंचकर फाइनल मैच का आनंद उठाएं
भुनेश कुल्हाड़े
मीडिया प्रभारी
भैरोगंज प्रीमियर लीग

सिवनी : संभागीय अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने भी किया ब्लड डोनेशन

सिवनी : प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वैश्यमहासम्मेलन म0प्र0 सिवनी के संस्थापक श्री नारायण प्रसाद गुप्ता (नानाजी) की पुण्य तिथि में जिला युवा इकाई द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम जिला अस्पताल सिवनी में रखा गया युवा इकाई अध्यक्ष श्री आशीष सोनी ने जानकारी दी

जिला कलेक्टर श्री प्रवीण अढ़ाच्य की उपस्थिति में, नगर पालिका से श्री शैलेंद्र सर , संभागीय अध्यक्ष श्री मनीष अग्रवाल , जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश सराफ , महिला अध्यक्ष श्रीमती ऋतू दहिकर , युवा इकाई प्रभारी प्रवेश भालोटिया , जिला अध्यक्ष युवा इकाई श्री आशीष सोनी अनुष्का सोनी , पापे चौरसिया विशेष चौरसिया अनिल सोनी , गुलाबचंद गुप्ता , संदीप अवधिया , प्रणव चौरसिया , वैभव , ऋषभ विनेश तिवारी संदीप नेमा आदि सदस्यों की मौजूदगी रही जिसमें 11 यूनिट ब्लड डोनेशन किया गया।

.

लखनादौन जिला बनाये जाने को लेकर होगी 9 फरवरी को बैठक | Lakhnadon News

लखनादौन : परतंत्र भारत में लखनादौन तहसील अंग्रेज शासन का केन्द्र स्थल रहा है तभी तो अंग्रेजी हुकूमत ने 1885 को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र लखनादौन को तहसील का दर्जा प्रदान किया था, तब छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय हुआ करता था ।
तत्पश्चात सन् 1914 में तहसील कार्यालय लखनादौन का स्थाई मुख्यालय स्थापित किया गया तथा ब्रिटिश शासन का कामकाज चलते रहा।

सन 1947 में देश आजाद होकर भारतवासियों के अस्तित्व में आया तब भारत में प्रथम बार सन् 1952 में लोकतंत्र की स्थापना हुई जो लगातार आजादी के 72 वर्षों बाद भी लखनादौन तहसील 160 वर्ष पूर्ण हो जाने के बाद भी आज तक मप्र की किसी भी सरकारों ने लखनादौन ही नही वरन बृहद आदिवासी बाहुल्य भारत की अतिप्रचीन तहसील होने के बाबजूद भी आज तक जिला घोषित नहीं किया.

जबकि इस आदिवासी बाहुल्य तहसील में लगातार जनसंख्या की अधिकता, प्राकृतिक संसाधनों की बाहुल्यता, तथा नेशनल कारिडोर की उपलब्धता से परिपूर्ण होने के साथ साथ जिला निर्माण में सहायक समस्त मापदंडों के बाद भी हासिये पर रखा गया,जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से सैंकड़ों किलोमीटर दूर से अपने कार्य हेतु आने वाले गरीब, किसानों, मजदूर एवं युवाओं को छोटे छोटे कार्यो के लिये जिले का चक्कर लगाना पडता है जिस कारण से गरीब, बेरोजगारों को अपनी खून पसीने की कमाई की गाढी कमाई हुई रकम से हाथ धोना पड़ता है।

लखनादौन तहसील को जिले का दर्जा मिल जाने पर सभी आवश्यक शासकीय सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिलने लगेगी साथ ही जनमानस को भी अनेकों वर्षों के सफर की समस्या से निजात भी प्राप्त हो सकेगा।इस मुहिम में सभी वर्गों एवं दलों के द्वारा 9 फरवरी को लखनादौन नगर स्थित राममंदिर में बैठक का आयोजन दोपहर 3 बजे से किया गया है.

लखनादौन जिला बनाओ अभियान समीति आप सभी बुद्धिजीवियों,स्थानीय नेतृत्वकर्ता,अधिवक्ता बन्धुओ ,मीडिया बन्धुओं(इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट),अधिकारी,कर्मचारी एवं सामान्यजन से विनम्र आग्रह करती है कि आप सभी दिनाँक 9 फरवरी 2020 को दोपहर 3बजे लखनादौन राम मन्दिर प्राँगण पहुंचें एवं अपनी बात रखते हुए लखनादौन जिला बनाओ अभियान को गति प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें