Homeसिवनीसिवनी : किसानों की समस्याओं को लेकर सौपा कलेक्टर को ज्ञापन

सिवनी : किसानों की समस्याओं को लेकर सौपा कलेक्टर को ज्ञापन

Date:

seoni collector seoni mla news

सिवनी:- विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नहर निर्माण मे हो रही देरी व अनेक समस्याओं को लेकर विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व मे किसान बंधु आज जिला कलेक्टर से मिले।

आज दोपहर लगभग 3 बजे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मगरकटा, सरगापुर, जेवनारा, भाटीवाडा, बोथिया, मेहलोन, बजरवाडा, बान्द्रा, मुआरीखापा, जोगीवाडा, थांवरी, कलारबांकी, सालीवाड़ा, कांचना, देवरी, लुंगसा एवं बलारपुर आदि ग्रामों के किसान बंधुओं ने विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व मे क्षेत्र मे स्वीकृत नहर निर्माण मे हो रही देरी, वन विभाग की अनुमति, लाईनिंग की समस्या, मंडलादेही देव स्थल के लिए पटटा व विघुत व्यवस्था, मंडलादेही तालाब गहरीकरण आदि समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर से मिले।

किसानों से प्राप्त उक्त समस्याओं पर कलेक्टर महोदय ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही व अवगत कराने के निर्देश दिया।इस अवसर पर सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के साथ प्रवेश राय, संतलाल कुमरे, मखक्न, बाबूलाल कुडेपे, अखिलेश राय, रंजीत राय, हरिप्रसाद अर्जुनवार, घनश्याम उइके, राजेन्द्र धुर्वे, राधे उइके, इन्द्रकुमार धुर्वे, श्रीमती कुसुम बाई कुडपे, लखन सिंह धुर्वे, रम्मू बरकडे, ललित सरयाम, ब्रज उइके, नारायण प्रसाद उइके, नारायण उइके, रायती धुर्वे, जतन धुर्वे, सुदेश साहू, मनी साहू आदि उपस्थित रहे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related