Home Blog Page 1947

MP TET Admit Card 2020 | प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा

MP TET Admit Card 2020 @ peb.mponline.gov.in | MPPEB Primary Teacher Exam Date: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों (MP TET) के पद के लिए MP TET 2020 आयोजित किया जाएगा, MP TET Admit Card 2020 । अगर आपको एडमिट कार्ड मिला है तो आपको परीक्षा की तारीख, परीक्षा सत्र, परीक्षा केंद्र की समयावधि, अवधि, स्थल की जांच करनी होगी। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) द्वारा 25 अप्रैल 2020 को MP प्राइमरी स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 निर्धारित की गई है। MP TET Admit Card 2020 का पूर्ण विवरण नीचे पोस्ट एम् दिया गया है .

MP TET Admit Card 2020 Download
MP TET Admit Card 2020 Download

MP TET Admit Card 2020 Details

Madhya Pradesh TET Admit Card 2020 | Exam Date
शरीर का संचालन करनामध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB)
परीक्षा का नाममध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा
पोस्ट नामप्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक
परीक्षा की तारीख25 अप्रैल 2020
एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख10 अप्रैल 2020 टेंटेटिव
नौकरी करने का स्थानमध्य प्रदेश
सरकारी वेबसाइटpeb.mp.gov.in
Whatsapp Job Alert GroupClick Here

MPPEB Primary Teacher Admit Card 2020

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड एमपीपीईबी प्राथमिक शिक्षक एडमिट कार्ड 2020 परीक्षा शुरू होने से पहले जारी करेगा। चूंकि MPPEB प्राइमरी टीचर एडमिट कार्ड 2020 को ले जाने में मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए किसी भी उम्मीदवार को अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए बिना असफल उम्मीदवारों को उपस्थित होना चाहिए और MPPEB प्राइमरी टीचर एडमिट कार्ड 2020 को 10 अप्रैल 2020 से डाउनलोड किया जाना चाहिए।

Information To Be On MP TET Admit Card 2020

  • Name
  • Reporting time
  • Date of Birth
  • Name of the exam
  • Registration number
  • Category
  • Application number
  • Gender
  • Details of the photo ID proof
  • Name and address of the exam center
  • Other exam related instructions

MP TET Exam Date 2020 @ peb.mp.gov.in

जैसा कि बोर्ड के सदस्यों ने एमपी टीईटी परीक्षा तिथि 2020 की घोषणा की जो 25 अप्रैल 2020 को है । MPTET EXAM DATE, 2020 की जांच करके, इच्छुक उम्मीदवार एमपी टीईटी पाठ्यक्रम और पिछले प्रश्नपत्रों की मदद से अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं जो ऊपर दिए गए हैं। जिससे अभ्यर्थी MP TET परीक्षा तिथि 2020 को जानकर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक पदों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

एमपी टीईटी परीक्षा 2020 के लिए आवश्यक प्रमाण

एडमिट कार्ड के अलावा उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए नीचे दिए गए प्रमाणों में से किसी एक को भी लेना होगा।

  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड

एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करने के चरण

  • आधिकारिक साइट @ peb.mp.gov.in पर जाएं
  • पेशेवर परीक्षा बोर्ड के होम पेज को स्क्रीन पर देखा जाएगा।
  • जब होम पेज खुल जाता है तो सभी लेटेस्ट अपडेट पॉप अप बॉक्स प्रदर्शित हो जाते हैं।
  • वहां आप MP शिक्षक पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2020 का उल्लेख कर सकते हैं।
  • अन्यथा, मुख पृष्ठ के शीर्ष पर एडमिट कार्ड अनुभाग उपलब्ध होगा।
  • एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर MPTET ADMIT CARD 2020 की जांच करें।
  • प्राइमरी और अपर प्राइमरी लेवल टीचर्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर डाउनलोड करें।
  • फिर लॉगिन बटन पर हिट करें।
  • यदि दो प्रतियाँ जो संदर्भ के लिए सहायक होंगी, एक प्रिंट आउट लें।

एमपी टीईटी प्रवेश पत्र 2020 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें ( 10 अप्रैल 2020 को लिंक अपडेट किया जाएगा )

डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिए सीधा लिंक | परीक्षा तिथि – यहाँ डाउनलोड करें | आधिकारिक साइट

सिवनी में पुलवामा के शहीदों को दी जायेगी श्रद्धांजलि

सिवनी । विगत 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफीले पर आतंकियों द्वारा आत्मघाती हमला किया गया था. जिसमें 40 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की दुखद मृत्यु हो गई थी।

देश की रक्षा के लिये अपनी सेवायें देने जा रहे इन जवानों को श्रद्धांजलि देने हेतु आगामी 14 फरवरी 2020 दिन शुक्रवार की शाम 6 बजे स्थानीय दलसागर चौपाटी में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आयोजन में गुंज महिला संस्था, महिला पतांजलि योग समिति, म्युजिकल ड्रीम इवेंट, टीम सायकल-ऑन, नेकी की दीवार, राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संस्थान, अखिल भारतीय जनजाग्रति संस्थान, हनुमान घाट उत्थान समिति, माँ वैनगंगा सेवा अभियान लखनवाड़ा, सद्भाव गु्रप, सिवनी ब्लड डोनर सहित जिले में सक्रिय सामाजिक व स्वयं सेवी संगठन उपस्थित रहेंगे।

सामान्य ज्ञान : 1952 से अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची | Gk In Hindi

सामान्य ज्ञान : 1952 से अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची | Gk In Hindi

Delhi के पहले मुख्यमंत्री (CM) श्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव थे. श्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव ने 17 मार्च 1952 को CM के रूप में शपथ ली थी और 2 साल,332 दिनों तक इस पद पर बने रहे थे. दिल्ली राज्य विधानसभा में 70 सीटों वाला एक केंद्र शासित प्रदेश है. अब शीला दीक्षित के बाद अरविन्द केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे.

दिल्ली को 69वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1991 से विशेष राज्य का दर्जा मिला था. इसी के प्रावधान से दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र घोषित किया और उपराज्यपाल को दिल्ली का प्रशासक नामित किया गया था.

दिल्ली के पहले उपराज्यपाल आदित्य नाथ झा (एक आईसीएस) थे, जबकि दिल्ली के पहले मुख्यमंत्रीश्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव थे.

दिल्ली, भारत के 9 केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है. दिल्ली का मुख्यमंत्री; दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) के मुख्य कार्यकारी होता है. इस केन्द्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री की नियुक्ति दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है. हालाँकि दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाती है.

दिल्ली, भारत का तीसरा केंद्र शासित प्रदेश है, जिसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री कार्य करता है. दिल्ली के अलावा अन्य केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी और जम्मू और कश्मीर में भी मुख्यमंत्री बनता है.

दिल्ली के सभी मुख्यमंत्रियों की सूची (List of all Chief Ministers of Delhi)

मुख्यमंत्रीसमयावधिपार्टी
1. चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव17 मार्च 1952 से 12 फरवरी 1955भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
2. गुरमुख निहाल सिंह12 फरवरी 1955 से 1 नवंबर 1956भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
राष्ट्रपति शासन1956 से 93
3. मदन लाल खुराना2 दिसंबर 1993 से 26 फरवरी 1996भारतीय जनता पार्टी
4. साहिब सिंह वर्मा26 फरवरी 1996 से 12 अक्टूबर 1998भारतीय जनता पार्टी
5. सुषमा स्वराज12 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998भारतीय जनता पार्टी
6. शीला दीक्षित3 दिसंबर 1998 से 1 दिसंबर 20031 दिसंबर 2003 से 29 नवंबर 2008 तक29 नवंबर 2008 से 28 दिसंबर 2013भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
7. अरविंद केजरीवाल28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014आम आदमी पार्टी
राष्ट्रपति शासन14 फरवरी 2014 से 14 फरवरी 2015…..
7. अरविंद केजरीवाल 14 फ़रवरी 2015 से वर्तमान आम आदमी पार्टी

दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के बारे में तथ्य (Facts about the Chief Minister of Delhi)

1.चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री थे.

2.स्व. सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं.

3. स्व. शीला दीक्षित दिल्ली की सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री के पद पर रहने वाली महिला हैं वे 3 दिसंबर 1998 से 28 दिसंबर 2013 तक, 15 साल, 25 दिन तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं थीं.

4. अरविन्द केजरीवाल के नाम दिल्ली का सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड है.

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को लगभग 62 सीटों पर बढ़त मिल रही है. इसका मतलब है कि अरविन्द केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

सिवनी का विकास करोड़ो रुपयों की वसूली से होगा – सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह

सिवनी का विकास करोड़ो रुपयों की वसूली से होगा – सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह

सिवनी : सिवनी जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने नगर वासियों से कहा : प्रिय नगर वासियों, मैंने नगर पालिका सिवनी के प्रशासक का पदभार ग्रहण कर नगर के अत्यावश्यवक जनोपयोगी विकास कार्यों के लिए बकाया करों के भुगतान हेतु आह्वान किया ।

आपको अवगत कराते हुए हर्ष हो रहा है कि नगर की जनता ने दिनांक 03/02/2020 से नेशनल लोक अदालत दिनांक 08/02/2020 तक कुल 06 दिनों में लगभग रू 1,12,00,000/- (एक करोड बारह लाख) के बकाया राजस्व का भुगतान कर वसूली के लिए चलाये जाने वाले अभियान से होने वाली असुविधा से न केवल स्वयं को बचाया अपितु अन्य बकायादारों के लिए प्ररेणास्पद कार्य किया ।

नगर विकास में भागीदारी के लिए सिवनी नगर की जनता का आभार एवं नगर पालिका के अमले को नियत लक्ष्य से अधिक बकाया राजस्व वसूली की उपलब्धि प्राप्त करने की बधाई ।
गत लोक अदालतों में नगर पालिका के बकाया राजस्व की वसूली का विवरण निम्नानुसार है –
फरवरी 2018 में दो लाख तैसीस हजार, अप्रैल 2018 में तीन लाख पैंतीस हजार, जुलाई 2018 में चार लाख सत्तर हजार, सितंबर 2018 में नौ लाख तिरहत्तर हजार, दिसंबर 2018 में छह लाख छप्पन हजार, मार्च 2019 में पन्द्रह लाख ग्याारह हजार, जुलाई 2019 में पांच लाख तेइस हजार, सितंबर 2019 में ग्यारह लाख सात हजार, दिसंबर 2019 में अटठाइस लाख छियत्तर हजार एवं फरवरी 2020 में आयोजित लोक अदालत में सिवनी नगर की जनता ने बकाया करों के भुगतान में खुलकर सहयोग प्रदान किया एवं राजस्व वसूली के लिए चलाए जाने वाले अभियानों से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निजाद पाकर एक करोड बारह लाख के बकाया करों का भुगतान कर नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाया ।

जिला प्रशासन की अपील है कि नागरिकगण नगर पालिका के समस्त बकाया करों का सम्मान जनक स्थिति में भुगतान कर नगर विकास में भागीदार बनें, वर्तमान परिप्रेक्ष्य के अनुकूल आधुनिक सुविधाएं प्राप्त करें और बकाया करों की वसूली हेतु चलाए जाने वाले अभियान से उत्पन्न होने वाली अप्रिय स्थिति का सामना करने से बचें ।

नगर पालिका द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार विकास के कार्य चिंहित किये गये हैं जिनमें से कुछ कार्य प्रारंभ कराये जा चुके हैं, कुछ कार्यों की प्रशासनिक स्वीेकृतियां, क्रय आदेश आदि जारी किये जा चुके हैं एवं शेष अन्य कार्य आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण कराकर यथाशीघ्र प्रारंभ कराये जाने हैं जिसके लिए धनराशि की आवश्यकता होगी।

गर पालिका के बकाया करों एवं गतिशील वित्तीय वर्ष के करों का भुगतान कर नागरिक अपने जिम्मेवारी का निर्वाहन करें और नगर पालिका को सुविधाएं, संशाधन बढाने में अपना योगदान दें । ऊक्तआशय की बात जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह दवरा शोशल मीडिया के माध्यम से की गई है।

सिवनी में डकैती की योजना बनाते आरोपी देशी कट्टा,कारतूस व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार

सशस्त्र आरोपी डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार,पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आरोपियों के पास से देशी कट्टा,कारतूस व अन्य सामान बरामद

seoni dakait news

अंतर्राज्यीय गिरोह द्वारा पूर्व में एटीएम काटकर ले जाने की घटना के बाद दोबारा फिर से नई घटना को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी से सिवनी पहुंचे थे यह गिरोह डकैती करने के लिये सशस्त्र के साथ सिवनी पहुंचा था जिसकी सूचना मुखबिर ने दी। और पुलिस के द्वारा चलाये गये अभियान के तहत ना केवल इस गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता पाई बल्कि इनके पास से जिंदा कारतूस एवं अन्य हथियार भी बरामद किये गये।


सिवनी : 10 एवं 11 फरवरी की रात्रि में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनोज गुप्ता को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग बोली व पहनावे से बाहर के प्रतीत हो रहे है। उनके पास में हथियार वगैरह लिये हुए है। नगर में स्थित गल्ला मंडी के प्रांगण में डकैती घटित करने की योजना बना रहे है। तत्काल कार्यवाही की जावे तो आरोपी को पकड़ा जा सकता है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सूचना पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं अनु.अधि.पुलिस सुश्री पारूल शर्मा को सूचना दी गई। जिस पर अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के लिये थाना प्रभारी डूंडासिवनी निरीक्षक अमित विलास दाणी, थाना प्रभारी कमलेश चौरिया कान्हीवाड़ा एवं थाना प्रभारी कोतवाली को टीम बनाकर स्टॉफ के साथ सभी आरोपियों को घेराबंदी कर पकडऩे के लिये निर्देशित किया गया।

निर्देश पाकर तत्काल तीनों निरीक्षकों एवं स्टॉफ के साथ गल्ला मंडी में दबिश दी गई। जहां आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। आरोपियों से जप्त किया सामान आरोपियों से 2 देशी कट्टा,1 जिंदा कारतूस, 1 धारदार चाकू, 1 राड एवं स्कार्पियों वाहन क्रं.एच.आर.72 बी 1717 (एटीएम कटिंग में प्रयुक्त) तथा अन्य सामान की जिसमें आरोपियों के मोबाईल एवं अन्य चीजें जप्त किये गये।

ये है पकडाये गए आरोपी
मुबारिक पिता इस्सार निवासी गुरूग्राम, फारूक पिता अलीजान निवासी मेवात, मुबारिक खान पिता दाऊद खान निवासी नूह. मुबारिका पिता वली मोहम्मद निवासी पलवल तथा नाबालिग आरोपी गिरफ्तार किये गये। आरोपी मुबारिक पिता इस्सार उम्र 35 साल निवासी ग्राम सतलका, तहसील सोहना जिला गुरूग्राम (हरियाणा) से पूछताछ करने पर बताया कि 12 एवं 13 जनवरी की रात छिंदवाड़ा रोड स्थित एटीएम कटिंग की घटना कारित करना कबूल किया।

तथा उसी प्रकार की अन्य घटना को कारित करने के लिए सिवनी में आना बताया गया। आरोपी मुबारिक (सतलका) के द्वारा बताया कि स्कार्पियो वाहन से हम लोग हरियाणा से एटीएम कटिंग करने के लिये आये थे और उसी वाहन से हम लोग आये हुए है। पुलिस के द्वारा उक्त वाहन को जप्त किया गया। आरोपियों ने एटीएम काटने की घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध मेंं पूछताछ की जा रही है।

पेट्रोल पंप लूटने की बना रहे थे योजना
5 आरोपियों के द्वारा पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे मुखबिर की सूचना पर पुलिस के द्वारा गल्ला मंडी में दबिश दी गई। जिन्हें 3 पार्टियों के द्वारा घेरकर अपने हथियार जमीन पर रखकर सरेंडर करने की चेतावनी दी गई। आरोपियों को चारो ओर घिरापाकर आरोपी भागने की कोशिश की। जिन्हें पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सिवनी : किसानों की समस्याओं को लेकर सौपा कलेक्टर को ज्ञापन

seoni collector seoni mla news

सिवनी:- विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नहर निर्माण मे हो रही देरी व अनेक समस्याओं को लेकर विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व मे किसान बंधु आज जिला कलेक्टर से मिले।

आज दोपहर लगभग 3 बजे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मगरकटा, सरगापुर, जेवनारा, भाटीवाडा, बोथिया, मेहलोन, बजरवाडा, बान्द्रा, मुआरीखापा, जोगीवाडा, थांवरी, कलारबांकी, सालीवाड़ा, कांचना, देवरी, लुंगसा एवं बलारपुर आदि ग्रामों के किसान बंधुओं ने विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व मे क्षेत्र मे स्वीकृत नहर निर्माण मे हो रही देरी, वन विभाग की अनुमति, लाईनिंग की समस्या, मंडलादेही देव स्थल के लिए पटटा व विघुत व्यवस्था, मंडलादेही तालाब गहरीकरण आदि समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर से मिले।

किसानों से प्राप्त उक्त समस्याओं पर कलेक्टर महोदय ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही व अवगत कराने के निर्देश दिया।इस अवसर पर सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के साथ प्रवेश राय, संतलाल कुमरे, मखक्न, बाबूलाल कुडेपे, अखिलेश राय, रंजीत राय, हरिप्रसाद अर्जुनवार, घनश्याम उइके, राजेन्द्र धुर्वे, राधे उइके, इन्द्रकुमार धुर्वे, श्रीमती कुसुम बाई कुडपे, लखन सिंह धुर्वे, रम्मू बरकडे, ललित सरयाम, ब्रज उइके, नारायण प्रसाद उइके, नारायण उइके, रायती धुर्वे, जतन धुर्वे, सुदेश साहू, मनी साहू आदि उपस्थित रहे।

सिवनी : यातायात पुलिस ने दिखाई सक्रियता

सिवनी : पुलिस अधीक्षक सिवनी एवम अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी के निर्देशन में यातायात पुलिस सिवनी तथा नगरपालिका सिवनी के द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई , जिसमे बसस्टैंड,नगरपालिका चौक,शंकर मढिया, दादूधर्मशाला, छिंदवाड़ा चौक , नेहरु रोड,बुधवारी बाजार आदि स्थानों पर स्थित दुकानों के बाहर रखे विज्ञापन बोर्ड जिनके कारण मार्ग अवरुद्ध होता है तथा वाहनों की पार्किंग में असुविधा होती है, उन्हें जप्त किया गया साथ ही प्रतिष्ठानों के बाहर रखी गयी सामग्री को अंदर रखवाया गया एवं दुकानदारों को हिदायत दी गयी ।

सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक गौरव चाटे यातायात प्रभारी सिवनी,सहायक उपनिरीक्षक दिनेश दुबे,बी बी तिवारी,प्रधान आरक्षक यशवंत,आरक्षक विनेश,यातायात थाना सिवनी एवं नगर पालिका के विशेष दल की सक्रिय भूमिका रही। थाना प्रभारी यातायात द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रखना बताया गया।

.

Amit Bhadana : का ये वीडियो Exam की तैयारी कर रहे सभी बच्चे परिवार के साथ देखें

0

नईदिल्ली : जाने माने Youtuber Amit Bhadana का एक नया Video रिलीज़ हुआ है जिसे इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है कि रिलीज़ होने के कुछ समय बाद ही वीडियो ने Youtube के Trending सेक्शन में अपनी जगह बनाली । वीडियो पोस्ट के लास्ट में है वीडियो को अंत तक जरूर देखें अपने बच्चो को जरूर दिखाए ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के साथ शेयर करें ।

इस वीडियो को परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं और उनके परिवार जनों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है । नीचे दी गयी वीडियो को अंत तक जरूर देखें और वीडियो के मकसद को समझकर अपने जीवन मे उन सभी बातों को हमेशा याद जरूर रखे ।

अमित भड़ाना ने अपने टैलेंट के जरिये देश में अपने चहेतों की लिस्ट लंबी की हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। जानकारी के लिए आपको बता दे कि 20 फरवरी 2019 में मुंबई में आयोजित हुए दादा साहब फाल्के सम्मान समारोह में अमित भड़ाना को यूट्यूब क्रिएटर ऑफ इंडिया के खिताब से भी नवाजा जा चुका है।

वही गुजरात टूरिज्म विभाग से हर साल एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सरहानीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। जहाँ गुजरात टूरिज्म की तरफ से उन्हें 2019 का बेस्ट यूटयूबर्स (Best Youtubers) का खिताब से नवाजा गया है।

2012 में सफर किया था शुरू

भड़ाना ने 2012 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर वीडियो डालनी शुरू की। शुरू से ही उन्हें रिस्पांस अच्छा मिलने लगा। अमित अपने दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो शूट करते थे। उनकी लोकप्रियता के चलते कम समय में ही अमित भड़ाना एक सेलीब्रेटी बन गए। वीडियो डालने के कुछ समय बाद ही मिलियन व्यूज आ जाते हैं।

https://youtu.be/BToKlVOr_1k

PM Kisan Mandhan Yojana : किसानों के लिये प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना

सिवनी : देश के सभी भू धारक लघु और सीमांत किसानों के लिये प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM Kisan Mandhan Yojana) वृध्दावस्था पेंशन योजना (Pension Yojana) शुरू की गई है। जो एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन स्कीम है।

पात्रता: सभी लघु और सीमांत किसान जिसके पास दो हेक्टेयर तक की कृषि भूमि है तथा जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष है वे इस योजना का लाभ ले सकते है। इस योजना के तहत 55 रूपये से 200 रूपये तक मासिक अंशदान जमा करना होगा। जो उनकी उम्र पर निर्भर होगा। 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 3000 रूपये की एक सुनिश्चित मासिक पेंशन कृषकों को प्राप्त होगी।

Registration : प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM Kisan Mandhan Yojana) का लाभ लेने के लिये कृषकों को कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन (Registration) के लिये आधारकार्ड और खसरा खतौनी की नकल दो-फोटो, बैंक की पासबुक की आवश्यकता होगी। रजिस्ट्रेशन (Registration) के दौरान किसान का किसान पेंशन यूनिक नंबर और पेंशन कार्ड बनाया जायेगा। लघु और सीमांत किसानां के पास सीधे पीएम किसान से प्राप्त वित्तीय लाभ से स्कीम में अपने स्वैच्छिक योगदान का भुगतान करने की अनुमति देने का विकल्प होगा। हितग्राही अपना अभिदान तिमाही, चारमाही, छ: माही आधार पर भुगतान करने का भी विकल्प चुन सकता है।

इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
1. राष्ट्रीय पेंशन स्कीम, कर्मचारी राज्य बीमा निगम स्कीम, कर्मचारी निधि संगठन स्कीम आदि जैसी किसी अन्य सांविधिक, सामाजिक सुरक्षा स्कीम के दायरे में शामिल लघु और सीमांत किसान।
2. वे किसान जिन्होंने श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिये विकल्प चुना है।
3. वे किसान जिन्होंने श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के लिये विकल्प चुनाव है।
4. वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले मूल्यांकन वर्ष में आयकर का भुगतान किया है।  

सिवनी जिले में यहाँ करवा सकते है PM Kisan Mandhan Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन :
CSC (कॉमन सर्विस सेण्टर सिवनी ) : रेलवे स्टेशन रोड, शुभम टेलिकॉम, सिवनी मध्य प्रदेश

MP Kisan App से करें फसलो का रजिस्ट्रेशन : गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन 28 फरवरी तक

किसान समितियों के साथ एमपी किसान ऐप के माध्यम से स्वयं कर सकते हैं पंजीयन

भोपाल : रबी विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये जिले के किसानों की पंजीयन प्रक्रिया 1 फरवरी से प्रारंभ कर दी गई है। किसान अपने पंजीयन 28 फरवरी तक संबंधित समितियों, एमपी किसान ऐप (MP Kisan App) एवं ई-उपार्जन पंजीयन ऐप के माध्यम से कर सकते हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में अब तक 4 हजार 300 किसानों द्वारा गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन कराया गया है। इस उपार्जन वर्ष शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन साधनों को विस्तारित किया गया है। जिसमें मोबाइल एप्लीकेशन एवं वेब एप्लीकेशन भी सम्मिलित है। किसान भाई एमपी किसान ऐप एवं ई-उपार्जन पंजीयन ऐप को एन्ड्रायड बेस्ड मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐप डाउनलोड होने के उपरांत किसान पंजीयन हेतु सर्वप्रथम ग्राम एवं खसरा का चयन करना होगा। खसरे में उल्लेखित रकबा एवं फसल से सहमत होने पर किसान के आधार नम्बर ओटीपी आधारित सत्यापन किया जायेगा तथा किसान का मोबाइल, आधार नंबर एवं बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि की जायेगी। उक्त प्रविष्टियों के उपरांत किसान ऐप के Data Custodian राजस्व विभाग द्वारा वेब सर्विस के माध्यम से ई-उपार्जन में डाटा प्रेषित किया जायेगा। समग्र सदस्य आईडी किसान की पंजीयन यूनिक आईडी होगी, जो भविष्य के पंजीयन में भी उपयोग की जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि किसान बंधुओं को गिरदावरी में दर्ज भूमि के रकबे एवं बोई गई फसल से असंतुष्ट होने पर उपार्जन कार्य प्रारंभ होने के पूर्व गिरदावरी में दावा आपत्ति प्रस्तुत करनी होगी। दावा आपत्ति का निराकरण होने एवं ई-उपार्जन पोर्टल पर किसान की संशोधित जानकारी आने उपरांत ही पंजीयन किया जा सकेगा। क़ृषकों से अनुरोध है कि समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करने के लिये अधिक से अधिक संख्या अपना पंजीयन कार्य पूर्ण करायें।

MP Kisan App Download करें और इस तरह से करें फसलो का रजिस्ट्रेशन

किसानों की सुविधा के लिए एमपी किसान एप शुरू किया गया है। इस MOBILE APP से किसान अपनी भूमि /खेत की जानकारी, खसरा, खतौरी एवं नक्शे की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही बोई गई फसलों की स्वघोषणा, शासन द्वारा समय-समय पर जारी सलाह आदि तथा आधार नंबर द्वारा खाता नंबर भी लिंक कर सकते हैं। इस एप्प को नीचे दी गई लिंक से DOWNLOAD / INSTALL किया जा सकता है। 

राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि राजस्व अभिलेखों में फसल दर्ज कराने के लिए कोई भी भूमिस्वामी स्व-घोषण द्वारा अपनी भूमि पर उगाई गई फसलों की प्रविष्टि करा सकता है। भूमि स्वामी द्वारा यह स्वघोषणा आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा इस उद्देश्य के लिए विकसित किए गए ऐप, साफ्टवेयर या अधिकृत कॉल सेंटर या निर्धारित वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन जमा कर की जा सकती है। यह प्रावधान खरीफ 2018 से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

MP Kisan app is developed by Government of Madhya Pradesh to provide following services to farmers and landowners –1. To get certified copy of Khasra, Khatoni and Map2. Self-certification of sown crops.3. Receive advisories issued by government on time to time.4. Link own Khatas through Aadhar Number.

Using this application landowners can do self-declaration of crops grown on their land. These provisions are made available from the kharif,2018 onwards. Once the landowner has submitted information through the process of self-declaration, he cannot change the information. The information will be displayed as provisional entries in the land records. In case the landowner wishes to change the information, he would have to submit an application to the Tehsildhar, stating reasons. The tehsildar may conduct an enquiry as he deems fit and may allow or disallow the request for change. The self-declaration by farmers would be permitted up to the dates mentioned in Table 3. After this deadline, the farmers would not be able to submit self-declaration. अपने MOBILE में एमपी किसान एप DOWNLOAD / INSTALL करने के लिए यहां क्लिक करें