Home Blog Page 1946

सिवनी कलेक्टर ने ध्वनि विस्तारक यंत्रो के उपयोग पर जारी किये प्रतिबंधात्मक आदेश

सिवनी : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा आगामी समय में छात्र /छात्राओं की वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं.

म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 4, 5 एवं 6 तहत जारी आदेशानुसार सिवनी जिले की राजस्व सीमा में प्रतिदिन ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग से उत्पन्न कोलाहल जो मानसिक या शारीरिक क्लेश पहुंचाती हो अथवा जो छात्रों के अध्ययन में बाधा डालती हो या ऐसी बाधा की संभावना हो ऐसा कोलाहल न किया जायेगा और न ही करवाया जायेगा।

धारा-4 प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे के बीच के समय में स्टीरियों, टेप, डेस्क, डी.जे. रिकॉर्डप्लेयर, घरेलू वाद्ययंत्रों, उपकरणों या सिनेमा अथवा अन्य विज्ञापनों के लिये लाउडस्पीकर जैसे उच्च ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग न तो किया जायेगा और न ही करवाया जायेगा।

अधिनियम की धारा-5 के तहत सिनेमा, किसी मनोरंजन एवं व्यापार या कारोबार का विज्ञापन करने के प्रयोजनों के लिये या किसी अन्य वाणिज्यिक आख्यापन के लिये तीव्र संगीत को ध्वनि विस्तारक से न तो चलाया जायेगा और न ही चलवाया जायेगा।

इसी प्रकार किसी लोक स्थान या खुले स्थान, कोई सडक या मार्ग, दुकानें, होटल, उपाहार गृह में ट्राजिस्टर, रिकॉर्डप्लेयर, टेप स्टीरियों से न तो तीव्र संगीत चलाया या चलवाया नहीं जायेगा और न ही कोई विद्युत या यांत्रिक भोपू हार्न को ऊंची आवाज में बजायेगा।

धारा-6 तहत किसी भी शैक्षणिक संस्था, छात्रावास अथवा छात्रों के अध्ययनरत किसी भवनों से 200 मीटर की दूरी के भीतर उक्त वर्णित ध्वनि विस्तारक को न तो बजाया जायेगा और न ही बजवाया जायेगा। इसी परिप्रेक्ष्य में यह भी स्पष्ट किया जाता है कि इलेक्ट्रिकल्स/बिछायत केन्द्रों में प्रचारार्थ लाउड स्पीकरों एवं धार्मिक स्थलों पर वाद्य यंत्रों से उच्च संगीत को निषेध किया गया है।
उपरोक्त अधिनियम की धारा 13 (1) एवं (2) के तहत राष्ट्रीय और सामाजिक समारोहों तथा धार्मिक उत्सवों के अवसरों तथा धार्मिक स्थानों तथा परिसरों पर छूट होने पर भी संबंधित क्षेत्र के विहित प्राधिकारी तथा संबंधित थाना क्षेत्र के माध्यम से लिखित आवेदन पर ऐसी कालावधि के लिये अनुज्ञा में विनिर्दिष्ट की जाएगी । उक्त अधिनियम की धारा 4, 5, 6 तथा 7 के उपबंधों से छूट दे सकेगा जो केवल 1 /4 वाल्यूम पर उपयोग किया जा सकेगा।उक्त वर्णित उपबंधों में से किसी भी उपबंधों के उल्लंघन करने या उल्लंघन का प्रयत्न करने या दुष्प्रेरण करने पर छ: माह तक के कारावास या 1000 एक हजार रूपये जुर्माना अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है। इसके पश्चात पुन: अपराध करने पर प्रथम दोषसिद्ध पर दोगुने दंड से दंडनीय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा जो दिनांक 31 मई 2020 तक सिवनी जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में लागू रहेगा।

सिवनी : ग्राम पंचायत खैरापलारी को मिली कचरा गाड़ी की सौगात

सिवनी : जिले की पहली ग्राम पंचायत जिसे कचरा गाड़ी प्राप्त होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है उसका दर्जा खैरा पलारी को मिला है। ग्राम पंचायत के द्वारा बाजार राजस्व से प्राप्त आय से कचरा गाड़ी का क्रय किया गया है, ज्ञात हो की सिवनी में 645 ग्राम पंचायतों में खैरा पलारी ऐसी पहली ग्राम पंचायत है जहां कचरा गाड़ी ली गई है। उक्त कचरा गाड़ी को जिला कलेक्टर श्री प्रवीण जी अड़ाइच के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच ठाकुर रंजीत सिंह, सचिव शमशेर खान, सहायक सचिव यशवंत ठाकुर, पंच सुनील यादव, राजकुमार ठाकुर, नीरज अग्रवाल, मँजा लाल चक्रवर्ती, लेखापाल रमेश ठाकुर, शिव इडपाचे समेत अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

.

PehleSafety : Google ने शुरू किया ‘पहले सेफ्टी’ नामक अभियान | #PehleSafety

0

नई दिल्ली : गूगल इंडिया ने हाल ही में ‘पहले सेफ्टी’ (PehleSafety) नामक सार्वजनिक जागरूकता पहल की घोषणा की है। इस पहल के द्वारा लोगों को इन्टरनेट का उपयोग करते समय सुरक्षा उपायों के बारे में बताया जाएगा। गूगल इंडिया ने ‘सिक्यूरिटी चेक अप’ (security check up) और ‘पासवर्ड चेक अप’ (Password check up) नामक शक्तिशाली टूल भी लांच किये हैं।

गूगल एक अमेरिकी टेक कंपनी है। इसकी स्थापना  4 सितम्बर, 1998 को लैरी पेज तथा सेर्गे ब्रिन द्वारा की गयी थी। वर्तमान में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट  के सीईओ भारतीय मूल के सुन्दर पिचाई हैं। गूगल में एक लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। गूगल के मुख्य उत्पाद इस प्रकार हैं : यूट्यूब, गूगल सर्च इंजन, गूगल असिस्टेंट, गूगल ट्रांसलेट, गूगल एड्स, गूगल एडसेंस, ब्लॉगर, गूगल डॉक्स, गूगल हैंगआउट्स, गूगल ड्राइव, गूगल मैप्स, जीमेल, गूगल प्ले, एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम, गूगल पे, गूगल पिक्सल स्मार्टफ़ोन इत्यादि।

गूगल इंडिया ने देश में ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए सबसे अच्छी व्यवस्थाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए #PehleSafety नामक एक सार्वजनिक आउटरीच अभियान शुरू किया है। देश में सस्ते स्मार्टफोन की पहुंच से संचालित 400 मिलियन से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के साथ भारत अपने इंटरनेट उपभोग में भारी उछाल से गुजर रहा है।

वह अभियान जो इंटरनेट पर विभिन्न गतिविधियों का सामना करेगा जैसे कि “पेहले सेफ्टी फ़िर बैंकिंग” (Pehle Safety phir Banking) या “पेहले सेफ्टी फ़िर शॉपिंग” (Pehle Safety phir Shopping) लोगों को उन विशिष्ट क्रियाओं से गुजारेगा जिन्हें वे बंद कर सकते हैं और अपनी ऑनलाइन उपस्थिति की रक्षा कर सकते हैं।

Saikat Mitra, निदेशक, ट्रस्ट एंड सेफ्टी, Google India ने कहा, “हमारा मानना ​​है कि शिक्षा ऑनलाइन सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण पहलू है। पिछले वर्ष के दौरान हमने अपने उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में सूचित करने के लिए एक दूरगामी अभियान शुरू किया, और वे कदम उठा सकते हैं जिससे वे अपने अनुभव को सुरक्षित रख सकें। हमने ऑनलाइन सुरक्षा पर इस शब्द को फैलाने के लिए शीर्ष YouTube प्रभावितों के साथ काम किया , और सिक्योरिटी चेकअप (security check up) और पासवर्ड चेकअप (password check up) जैसे शक्तिशाली, चरण-दर-चरण टूल लॉन्च किए जो आपकी Google खाता सुरक्षा को मजबूत करने और मिनटों में समस्याओं को हल करने में आपकी सहायता करते हैं।

इसके अतिरिक्त, Google ने डेटा सुरक्षा के साथ-साथ एक व्यापक इंटरनेट सुरक्षा अभियान भी शुरू किया है काउंसिल ऑफ इंडिया (डीएससीआई), जिसका उद्देश्य लाखों अंत-उपयोगकर्ताओं तक पहुंचना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन रहने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में शिक्षित करना है।

मध्यप्रदेश : अब Qr Code वाले ड्राइविंग लाइसेंस चलेंगे | Qr Code Driving Licence

मध्यप्रदेश : अब Qr Code वाले ड्राइविंग लाइसेंस चलेंगे | MP Qr Code Driving Licence

भोपाल : जल्द ही नए या रिन्यू होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस पर क्यूआर कोड Qr Code (Driving Licence) भी दिखाई देगा। इस कोड में गाड़ी और लाइसेंस धारक की सारी जानकारी तो स्टोर होगी ही, साथ ही प्रदूषण और इंश्योरेंस की अपडेटेड डिटेल्स भी होंगी। वहीं, सरकार ने हाल ही में कहा था कि गाड़ी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स की इलेक्ट्रिानिक कॉपी भी मान्य होंगी।

इन नए ड्राइविंग लाइसेंस में एक माइक्रोचिप के अलावा Qr Code (Driving Licence) होगा, क्यूआर कोड Qr Code को स्कैन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस की पूरी जानकारी मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी, बता दें कि केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय की अधिसूचना के बाद ऑल इंडिया फार्मेट पर डीएल जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कुछ समय पहले सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों को मसौदा प्रस्ताव भेजा है कि नए ड्राइविंग लाइसेंस पॉलीकार्बोनेट से बने हों, और फिलहाल इस्तेमाल हो रहे लेमिनेटेड ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल बंद किया जाए। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक मसौदे का मुख्य बिंदू यह है कि लाइसेंस में हाई सिक्योरिटी क्यू आर कोड यानी क्विक रेस्पॉन्स कोड लगाने की व्यवस्था की जाए। इससे वाहन चालकों को कई दस्तावेज साथ रखने की समस्या खत्म हो जाएगी, वहीं यातायात पुलिस कर्मियों को यातायात नियम तोड़ने वालों को पकड़ने में सहूलियत होगी।

इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में नए फार्मेट में डीएल जारी किए जाएंगे। मध्यप्रदेश के जिलों में ऑडियो कार्यालयों में नए फॉर्मेट भेज दिए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर आवेदकों को माइक्रोचिप, क्यूआर कोड से लैस नए लाइविंग लाइसेंस मिलने लगेंगे। ऑल इंडिया फार्मेट पर नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर देने का शुभारंभ एक-दो दिन के भीतर मप्र परिवहन आयुक्त करने वाले है। 

नई व्यवस्था के तहत डीएल के लिए आवेदन करने वालों को शुरूआती दौर में कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है। जिनके लाइसेंस पुराने हैं वह भी क्यूआर कोड वाले नए डुप्लीकेट लाइसेंस बनवा सकेंगे। आरटीओ में डुप्लीकेट लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा। यानी पुराने डीएल की जगह वह नए डीएल बनवा सकेंगे।

यह होगा फायदा– वाहन सहित पूरी जानकारी लाइसेंस में लगी माइक्रोचिप और क्यूआर कोड से मिल जाएगी।- बार-बार यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालक आसानी से पकड़ में आएंगे- लाइसेंस होल्डर लाइसेंस को डिजिटल लॉकर बनाकर रख सकेंगे। जरूरत पड़ने पर दिखा भी सकेंगे।

सिवनी : ओवर टेक कर रहे वाहन चालक की हुई मौत

सिवनी। जिला मुख्यालय से मंडला रोड पर स्थित ग्राम चीचबंद जाने वाले मार्ग पर आज प्रात: लगभग 10 बजे ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर सड़क दुर्घटना हुई । इस सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-28 एमबी 297 पर सवार वाहन चालक ट्रक से टक्करा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना स्थल पर ही मैरी निवासी संतलाल यादव पिता प्रेमलाल यादव 21 वर्ष की मौत हो गई। डूंडासिवनी थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई समाचार लिखे जाने तक इस दुर्घटना के विषय मे इतनी ही जानकारी प्राप्त हो पाई है ।

.

UPSC Recruitment 2020 : संघ लोक सेवा आयोग भर्ती 2020

UPSC Recruitment 2020 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने  सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा (Civil Services and Indian Forest Service Examinations ), इत्यादि के पद पर UPSC Notification 2020 के पदों पर भर्ती निकली गयी है | इस भर्ती के लिए योग्य केंडिडेट ही 03 मार्च 2020 के पहले Online आवेदन कर सकते है | तथा आप सभी को यह भी जानकारी दी जाती है, की इस UPSC Vacancy 2020 भर्ती के लिए Online Exam संबंधित समस्त जानकारी निचे दिए गए, नोटिफिकेशन में ध्यान के पड़ लें | जानकारी प्राप्त होने के बाद ही आवेदन करें | क्योंकि हम जानते है, कि एक छोटी सी गलती आगे आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी बन सकती है ! संघ लोक सेवा आयोग से सम्बन्धित सभी जानकारी इस पोस्ट में बताया गयी है, कृपया ध्यान से पड़े एवं आवश्क दस्तावेजो की तैयारी करें, ताकि ऑनलाइन एप्लीकेशन अप्लाई करते समय कोई समस्या न हो | संघ लोक सेवा आयोग 2020 के परीक्षा के लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं |

UPSC Recruitment 2020 : संघ लोक सेवा आयोग भर्ती 2020

UPSC Recruitment 2020 : संघ लोक सेवा आयोग भर्ती 2020 संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए नोटिफिकेशन (UPSC Recruitment 2020) जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 मार्च, 2020 तक सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए upsc.gov.in तथा upsconline.nic.in आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन किया जा सकता है। इस बार संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक सेवा परीक्षा का आयोजन 31 मई को किया जाएगा। UPSC Notification 2020 जारी हो चुका है अब आप नीचे दी हुई लिंक के माध्यम से UPSC 2020 के लिए आवेदन कर सकते है

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने का प्रस्ताव है, तथा इस भर्ती योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते है | इस भर्ती में आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications), पात्रता मापदंड (eligibility criteria), आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date), आवेदन मोड (Mode Of Application), नौकरी का प्रकार (Job Type) आयु सीमा (Age Limits) नौकरी का स्थान (Job Location), वेतन (Salary) सम्बंधित अधिक जानकारी जरूर जान लें | आवेदन करने से पहले निचे दिए गए परीक्षा संबंधित नियम एवं विवरण जरूर पढ़ लें

– भर्ती से संबंधित जानकारियाँ –

शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications) – संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र की सीमा में कुछ छूट दी गयी है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। कृपया अधिकारिक वेबसाइट देखे !

पद का नाम (Post Of Name) – सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा (Civil Services and Indian Forest Service Examinations )

आवेदन शुरू करने की तारीख (Application Start Date)  12 फरवरी 2020

आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date) –  03 मार्च 2020

आवेदन मोड (Mode Of Application) – ऑनलाइन (Online)

नौकरी का प्रकार (Job Type)  सरकारी नौकरी (Latast Govt Job)

आयु सीमा (Age Limits) – इस रोजगार भर्ती में उम्मीदवार की आयु 21 से 32 वर्ष के बिच होनी चाहिए । कृपया आयु में छूट के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें ।

चयन प्रक्रिया (Selection Process) – इस सरकारी भर्ती में केंडिडेट को परीक्षा, Interview में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जायेगा !

नौकरी का स्थान (Job Location) –पूरा भारत (New Govt Job)

वेतन (Salary) – इस UPSC Recruitment 2020 (संघ लोक सेवा आयोग ) के आदेश अनुसार ही चयन आवेदक को प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी !

UPSC Online (संघ लोक सेवा आयोग ) भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें (How To Apply) – इस पात्रता प्राप्त परीक्षा में इच्छुक उम्मीदवार Bharti Online 2020 Exam के लिए आवेदन कर सकते हैं । कृपया संघ लोक सेवा आयोग भर्ती 2020 भोपाल के अधिक Exam Pattern एवं विवरण परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें ।

Examination
परीक्षा
Civil Services (Preliminary) Examination
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा
Year
वर्ष
2020
Notice Number
नोटिस संख्या
 05/2020-CSP
06/2020-IFS
Notice Date
नोटिस की तिथि
12-02-2020
Closing Date
अन्तिम तिथि
03-03-2020
till 1800 hrs / 1800 बजे तक
Part-I Registration
भाग- I पंजीकरण
Click Here
Part-II Registration
भाग- II पंजीकरण
Click Here
Join Whatsapp Group For UpdatsClick Here

आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि चेन्नई, दिसपुर, कोलकाता और नागपुर को छोड़कर प्रत्येक केंद्र में आवंटित उम्मीदवारों की संख्या सीमित होगी । केन्द्रों का आवंटन ‘पहले आवेदन -पहले आवंटन’ के आधार पर किया जाएगा, और केंद्र की निर्धारित सीटें भर जाने पर इसे रोक दिया जाएगा । आवेदकों को इस प्रकार सलाह दी जाती है, कि वे जल्दी आवेदन करे जिससे वे अपनी पसंद का केंद्र ले सके ।

विशेष टिप्पणी : उक्त प्रावधान के होते हुए भी स्थिति के अनुसार, आयोग अपने विवेक पर केन्द्रों को बदलने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

UPSC Notification 2020 : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 नोटिफिकेशन जारी

UPSC Notification 2020 : यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए जारी की नोटिफिकेशन संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए नोटिफिकेशन (UPSC Notification 2020) जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 मार्च, 2020 तक सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए upsc.gov.in तथा upsconline.nic.in आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन किया जा सकता है। इस बार संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक सेवा परीक्षा का आयोजन 31 मई को किया जाएगा। UPSC Notification 2020 जारी हो चुका है अब आप नीचे दी हुई लिंक के माध्यम से UPSC 2020 के लिए आवेदन कर सकते है

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) Notification Out

UPSC Notification 2020 : यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए जारी की नोटिफिकेशन

योग्यता / Qualification : UPSC Notification 2020

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र की सीमा में कुछ छूट दी गयी है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) : UPSC Notification 2020

UPPSC वह संवैधानिक निकाय है, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य विभिन्न सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है. इसकी स्थापना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत की गयी है।

इसमें एक अध्यक्ष और दस अन्य सदस्य शामिल होते हैं, जिनकी नियुक्ति और पदच्युति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। आयोग के अध्यक्ष और सदस्य छह साल की अवधि तक अथवा 65 साल की उम्र पूरी होने तक अपने पद के कर्तव्यों का पालन करते है। संविधान का अनुच्छेद 316 सदस्यों की नियुक्ति और उनके कार्यालय की अवधि से संबंधित है।

Examination
परीक्षा
Civil Services (Preliminary) Examination
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा
Year
वर्ष
2020
Notice Number
नोटिस संख्या
 05/2020-CSP
06/2020-IFS
Notice Date
नोटिस की तिथि
12-02-2020
Closing Date
अन्तिम तिथि
03-03-2020
till 1800 hrs / 1800 बजे तक
Part-I Registration
भाग- I पंजीकरण
Click Here
Part-II Registration
भाग- II पंजीकरण
Click Here
Join Whatsapp Group For UpdatsClick Here

आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि चेन्नई, दिसपुर, कोलकाता और नागपुर को छोड़कर प्रत्येक केंद्र में आवंटित उम्मीदवारों की संख्या सीमित होगी । केन्द्रों का आवंटन ‘पहले आवेदन -पहले आवंटन’ के आधार पर किया जाएगा, और केंद्र की निर्धारित सीटें भर जाने पर इसे रोक दिया जाएगा । आवेदकों को इस प्रकार सलाह दी जाती है, कि वे जल्दी आवेदन करे जिससे वे अपनी पसंद का केंद्र ले सके ।

विशेष टिप्पणी : उक्त प्रावधान के होते हुए भी स्थिति के अनुसार, आयोग अपने विवेक पर केन्द्रों को बदलने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

Applicants should note that there will be a ceiling on the number of candidates allotted to each of the Centres except Chennai, Dispur, Kolkata and Nagpur. Allotment of Centres will be on the ‘first-apply-first allot’ basis, and once the capacity of a particular Centre is attained, the same will be frozen. Applicants are, thus, advised that they may apply early so that they could get a Centre of their choice.

NB : Notwithstanding the aforesaid provision, The Commission reserve the right to change the Centres at their discretion if the situation demands.

सिवनी : आखिर भू माफिया लक्ष्मी डेहरिया पहुँचा जैल

सिवनी : जिले के डुंडा सिवनी थाना अंतर्गत प्रार्थी सुलेमान कादरी के साथ 40 लाख रुपए में लक्ष्मी डेहरिया द्वारा 13 प्लॉट दिए जाने का सौदा किया गया।

उक्त सौदे के एवज में लक्ष्मी डेहरिया द्वारा अपनी कॉलोनी में सड़क, नाली, विद्युत पोल लगाने का ठेका लिया गया। आधे से अधिक कार्य पूर्ण करने के बावजूद लक्ष्मी डेहरिया द्वारा भुगतान न किये जाने पर शर्त अनुसार उक्त प्लाट रजिस्ट्री किये जाने के लिए कहा गया। किन्तु लक्ष्मी डेहरिया द्वारा बार बार उसे टाल मटोल कर रहा था।

फिर जब सुलेमान कादरी को यह ज्ञात हुआ कि लक्ष्मी डेहरिया द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए इकरारनामा में प्लॉट नंबर 62 भी लेख कराया गया है, जबकि उक्त प्लॉट को लक्ष्मी डेहरिया द्वारा इकरारनामा से पूर्व ही भीम सिंह मार्को को विक्रय कर चुका था।

लक्ष्मी डेहरिया के द्वारा सुलेमान कादरी के साथ धोखाधड़ी करते हुए छल पूर्वक 25 लाख रुपये का कार्य करवा लिया गया तथा ऐसे प्लॉट का सौदा किया गया जो पूर्व में ही विक्रय किया जा चुका था।

आवेदक सुलेमान सुभान कादरी, निवासी:- गांधी वार्ड, सिवनी की रिपोर्ट पर लक्ष्मी प्रसाद पिता विश्वनाथ डेहरिया, निवासी:- कारीरात, थाना लखनवाड़ा के विरुद्ध थाना डूंडा सिवनी में अपराध धारा 420 IPC का दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आरोपी लक्ष्मी डेहरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया.

जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला जेल सिवनी भेजा गया है। लक्ष्मी डेहरिया के विरुद्ध क्षेत्र में विभिन्न लोगों के साथ इसी प्रकार से रकम लेते हुए प्लाट का सौदा कर हस्तांतरण न किये जाने के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है। इस संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।

सिवनी : सहजयोग संस्थान के 50 वर्ष पूर्ण होने पर चैतन्य रथ का नगर आगमन

सिवनी : माताजी निर्मला देवीजी की संस्थान के 50 वर्ष पूर्ण होने पर चैतन्य रथ दिल्ली से होते हुए पूरे देश में भ्रमण करेगा, चैतन्य रथ का नगर आगमन 13 फरवरी को सिवनी जिले में होगा.

जारी विज्ञप्ति में संस्थान के सदस्य व सहजयोगी श्री दीनानाथ दंडवते ने बताया कि सहजयोग ध्यान के द्वारा व्यक्ति को आत्मसाक्षात्कार करवाता जिसकी निःशुल्क सेवा हर रविवार भाजपा कार्यालय में सुबह 9 से 11 की जाती है।

चैतन्य रथ का आगमन दोपहर 12:30 बजे छिंदवाड़ा बायपास में स्वागत कर किया जावेगा,रथ पूरे नगर का भृमण करते हुए भाजपा कार्यालय में शांति सन्देश देकर अपने आगे के पथ पर निकल जायेगा।

उक्त कार्यक्रम में संस्थान के सक्रिय सदस्य श्रीमती वंदना अवधिया, श्रीमती ममता दंडवते,सुषमा सोनी जी,सीमा खन्ना जी,अनुज गुप्ता,डॉ कैलाश उइके,बालचंद उईके आदि की सहभागिता रहेगी व संस्थान द्वारा नगर के नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि उक्त कार्यक्रम में उपस्थित हो कर ,कार्यक्रम की शोभा बढ़ावे।

सिवनी कलेक्टर पर लगा 1 लाख का जुर्माना वाली खबर है भ्रामक : Viral खबर की सच्चाई यहाँ पढ़े

सिवनी कलेक्टर नही प्रदेश सरकार पर लगा है एक लाख का जुर्माना

सिवनी : “सिवनी कलेक्टर नही प्रदेश सरकार पर लगा है एक लाख का जुर्माना” सिवनी जिले में विगत दिनों से सोशल मिडिया पर माननीय न्यायालय हाईकोर्ट के आदेश को आधार बनाकर बताया ये बताया जा रहा है की सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह के ऊपर माननीय न्यायालय हाईकोर्ट ने एक लाख का जुर्माना लगाया है .

सोशल मीडिया पर चल रही इस खबर के बाद जब खबर सत्ता ने कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सूत्रों से जानकारी प्राप्त करनी चाही तब कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सूत्रों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की डब्ल्यू पी/ 14383-2019 में रुपए 1 लाख का जुर्माना राज्य सरकार के ऊपर लगाया गया है.

सोशल मीडिया पर विगत दिनों से चल रहे इस वायरल पोस्ट के साथ जो माननीय न्यायालय हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी भी वायरल हो रही है प्रशासनिक सूत्रों का कहना यही है कि कलेक्टर सिवनी के ऊपर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है.