Home Blog Page 1945

सिवनी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस शा. कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य समस्याएं एवं निदान विषय पर कार्यशाला संपन्न

सिवनी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस शा. कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य समस्याएं एवं निदान विषय पर कार्यशाला संपन्न

नेताजी सुभाष चंद्र बोस शा. कन्या विद्यालय सिवनी में आज दिनांक 15 फरवरी 2020 को रेडक्रॉस इकाई द्वारा किशोरी स्वास्थ्य समस्याएं एवं निदान विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री शिव सनोडिया द्वारा छात्राओं को संबोधित कर उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।इस अवसर में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.शिल्पा भिवापुरकर नागपुर,डॉ.अजय सिंह,एम्स नागपुर,डॉ.सुनंदा चौधरी जी सीनियर महिला रोग विशेषज्ञ सिवनी,डॉ.गजेंद्र डहरवाल जी,प्राचार्य अमिता पटेल जी,जनभागीदारी सदस्य ओम उपाध्याय, ऋषभ ठाकुर एवं साहिल मेहरा उपस्तिथ रहे

.

सिवनी : कलेक्ट्रेट के समीप कार्यालय में मिली लाश

सिवनी। जिला मुख्यालय सिवनी के कलेक्ट्रेट के समीप संचालित आदिवासी विभाग के कार्यालय में आज सुबह चौकीदार का शव पाया गया, जिसकी सूचना मिलने के पश्चात पुलिस ने प्रकरण की जांच प्रारंभ कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी विभाग सिवनी में पदस्थ चौकीदार घनश्याम पिता भैयालाल यादव 48 वर्ष जिसकी रात्रिकालीन समय पर विभागीय अधिकारियों द्वारा ड्यूटी लगायी गई थी, जिसके तहत 14 फरवरी की रात वह अपनी सेवायें कार्यालय में दे रहा था। आज सुबह जब कार्यालय खुला तो चौकीदार का शव मुख्य गेट के सामने पलंग पर ही पाया गया

जिसकी सूचना तत्काल कोतवाली सिवनी को दी गई, जहां सूचना के बाद पुलिस आदिवासी विभाग पहुंच गई तथा जांच प्रारंभ कर दी। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

नगर निरीक्षक कोतवाली सिवनी मनोज गुप्ता ने घटना के संबंध में जानकारी दी कि प्रथम दृष्टया घनश्याम यादव की मौत ह्दय घात से होना प्रतीत हो रही है। इस प्रकरण में मर्ग कायम कर लिया गया है और विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

IBPS SO Interview Call Letter : Download IBPS SO के Interview Admit Card

IBPS SO Admit Card : Download IBPS SO के Interview Call Letter : आईबीपीएस एसओ इंटरव्यू कॉल लेटर दिनांक 14 फरवरी 2020 को जारी हो चुके है . उम्मीदवार इनको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 29 फरवरी 2020 तक डाउनलोड कर सकते हैं.

IBPS SO Admit Card : Download IBPS SO के Interview Call Letter : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के इंटरव्यू कॉल लेटर जारी कर दिए हैं. जो भी अभ्यार्थी आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर के इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं, वे अपने इंटरव्यू कॉल लेटर IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

IBPS SO Interview Call Letter को डाउनलोड करने के लिए IBPS की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर कर सकते है जिसकी लिंक इस पोस्ट के अंत में आपको मिल जायगी . आईबीपीएस एसओ इंटरव्यू कॉल लेटर दिनांक 14 फरवरी 2020 को जारी हुए है. उम्मीदवार इनको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 29 फरवरी 2020 तक डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 163 पदों पर भर्ती की जाएगी.

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए मुख्य परीक्षा 25 जनवरी 2020 को आयोजित की गई थी. मुख्य परीक्षा में उन्हीं उम्मीदवारों को शामिल होने की अनुमति दी गई है जिन्होंने IBPS SO 2019 की प्रारंभिक परीक्षा को क्वालीफाई किया था. प्रारंभिक परीक्षा 28 और 29 दिसंबर 2019 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

फिलहाल मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची के लिए मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी. इसी मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

ऐसे करें डाउनलोड : IBPS SO Interview Admit Card:
आधि‍कारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिये उम्‍मीदवारों को ये स्‍टेप्‍स फॉलो करने होंगे.
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.2) होमपेज पर दिए गए IBPS SO Interview Admit Card के लिंक पर क्‍ल‍िक करें और नया पेज आने पर अपना रजिस्‍ट्रेशन नंबर या रोल नंबर व पासवर्ड/जन्‍म तिथि और सेक्‍योरिटी कोड एंटर करें.
3) स्‍क्रीन पर आपका IBPS SO admit card आ जाएगा.
4) उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें. इंटरव्‍यू में एडमिट कार्ड के बगैर प्रवेश नहीं मिलेगा.

UPSRLM Vacancy 2020 – यूपी ग्रामीण आजीविका मिशन

UPSRLM Vacancy 2020: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने 1954 युवा व्यावसायिक, मिशन प्रबंधक, तकनीकी विशेषज्ञ पदों के लिए रोजगार समाचार (Employment News) प्रकाशित किया है सभी उम्मीदवारों से निवेदन है की UPSRLM Vacancy के लिए आवेदन करने से पहले रोजगार संबंधी सभी आवश्यक जानकारियाँ पढ़ लें उसके बाद ही आवेदन करें।

Apply Online For 1954 Job Vacancies In UPSRLM In 2020

शैक्षिक योग्यता (Qualification) UPSRLM Vacancy 2020 :

डिप्लोमा/ स्नातक डिग्री/ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ B.E/ B.Tech, कृपया सटीक जानकारी के लिए इस नौकरी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन (Sarkari Naukri Notification) जरूर देखें।

पदों का नाम (Name of Posts)

पदों की संख्या – 1954 पद
SMMU स्तर पद का नाम: (UPSRLM Vacancy 2020) 1. राज्य मिशन प्रबंधक MF और FI – 012. मिशन प्रबंधक सूक्ष्म वित्त – 013. मिशन प्रबंधक मानव संसाधन – 014. मिशन प्रबंधक व्यवस्थापक और एफएम – 015. मिशन प्रबंधक कृषि आजीविका – 016. मिशन प्रबंधक अनुसंधान और अध्ययन – 017. मिशन कार्यकारी (एम एंड ई) – 018. सीनियर तकनीकी विशेषज्ञ / एसपीएम- मूल्य श्रृंखला और फॉरवर्ड लिंकेज – 019. सीनियर तकनीकी विशेषज्ञ / एसपीएम- एंटरप्राइज प्रमोशन – 0110. सीनियर टेक्निकल एक्सपर्ट / एसपीएम- डिजिटल फाइनेंस – 0111. टेक्निकल एक्सपर्ट /पीएम-फॉरवर्ड लिंकेज – 0112. टेक्निकल एक्सपर्ट / पीएम- आर्गेनिक विलेजक्लस्टर-0113. तकनीकी विशेषज्ञ / पीएम- एंटरप्राइज प्रमोशन – 0114. यंग प्रोफेशनल / प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव-नॉन फार्म – 0115. यंग प्रोफेशनल / प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव-फार्म लाइवलीहुड – 0216. यंग प्रोफेशनल / प्रोजेक्ट एक्जीक्यूटिव-सोशल मैनेजमेंट फ्रेमवर्क एंड जेंडर – 0117. युवा व्यावसायिक / परियोजना कार्यकारी-सामुदायिक भवन का निर्माण क्षमता – 01

जिला स्तरीय पद का नाम:

(UPSRLM Vacancy 2020) 18. जिला मिशन प्रबंधक सामाजिक समावेश और विकास – 1519. जिला मिशन प्रबंधक सामाजिक जुटाव और क्षमता निर्माण – 0520. जिला मिशन प्रबंधक माइक्रो फाइनेंस & वित्तीय समावेशन – 0221. जिला मिशन प्रबंधक आजीविका – 0222. जिला मिशन प्रबंधक गैर-कृषि आजीविका – 3523. जिला मिशन प्रबंधक निगरानी और मूल्यांकन, एमआईएस – 0924. खाता सहायक – 02

ब्लॉक स्तर का पद नाम:

(UPSRLM Vacancy 2020) 25. ब्लॉक मिशन प्रबंधक सामाजिक समावेश और सामाजिक विकास – 28826. ब्लॉक मिशन प्रबंधक सामाजिक जुटाव और क्षमता निर्माण – 16927. ब्लॉक मिशन प्रबंधक सूक्ष्म वित्त और वित्तीय समावेशन – 29328. ब्लॉक मिशन प्रबंधक आजीविका – 18529. ब्लॉक मिशन प्रबंधक गैर-कृषि आजीविका – 37330. ब्लॉक मिशन प्रबंधक निगरानी और मूल्यांकन, एमआईएस – 21331. ब्लॉक मिशन प्रबंधक – 29732. क्लस्टर समन्वयक – 48

Dates For UPSRLM Vacancy

नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 13-02-2020
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 07-03-2020

आयु सीमा (Age Limit & Relaxation)

उम्मीदवार की आयु सीमा 13-02-2020 तक 55 वर्ष (पोस्ट 1-17), 40 वर्ष (पोस्ट 18-32) के अंदर होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।

सिलेक्शन (Selection in UPSRLM)

इस Govt Job में लिखित परीक्षा/ साक्षात्कार में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा, चयन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे Official Notification जरूर चेक करें।

सैलरी कितनी मिलेगी (Salary in UPSRLM)

वेतनमान 25,000 – 1,00,000/- INR रहेगा, कृपया सैलरी संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस Govt Job का Official Notification जरूर चेक करें 

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

इच्छुक उम्मीदवार Online आवेदन कर सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें, कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल UPSRLM Vacancy Notification जरूर चेक करें।

आवेदन फीस (Application Fees)

अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल Notification जरूर चेक करें। नोट – UPSRLM Recruitment से सम्बंधित अधिक जानकारियों के लिए आप पब्लिश्ड नोटिफिकेशन देख सकते है कृपया इस जानकारी को अपने दोस्तों को शेयर करें एवं उनकी हेल्प करें एवं अन्य सरकारी भर्तियों (Govt Jobs) की जानकारी के लिए Employment News पर प्रतिदिन विजिट करें।

Links of UPSRLM Recruitment

# ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखें
# आवेदन यहाँ करें (Apply Now)

सिवनी : दलासागर चौपाटी में याद किये गये शहीद

सिवनी : दलसागर चौपाटी सिवनी में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को प्रथम पुण्यस्मरण पर देश भक्ति के गीतों व दिए/ मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,उक्त आयोजन में नगर के सामाजिक संगठन राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संस्थान,टीम नेकी की दीवार,साउंड एसोसिएशन सिवनी,अखिल भारतीय जन जागृति संगठन,गूँज सामाजिक संस्था,वैनगंगा सेवा समिति लखनवाड़ा, महिला पतंजलि संस्थान,चेम्बर ऑफ कॉमर्स,सिवनी साईकलऑन,उदय महिला मंडल,मातृ शक्ति संगठन व अन्य जनसमुदाय का सहयोग रहा,

उक्त आयोजन में उस समय पुलवामा में पोस्टेड,नगर के सैनिक जितेंद्र कुमार ठाकरे जी द्वारा उक्त घटना के बारे में सभी को अवगत कराया गया साथ ही अपने साथियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

केवलारी : शहादत को शालाम , वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

सिवनी : खैरा पलारी (रवि चक्रवती) सिवनी जिले के विकासखंड केवलारी अंतर्गत ग्राम खैरा पलारी में पुलवामा में जवानों की शहादत पर पूरा देश रो रहा है। लोगों की आंखों में नमी और जेहन में गुस्सा है। वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों के बीच हर तरफ सिर्फ एक ही आवाज आ रही है कि सरकार बदला लो। जो कि भारत की तरफ से भी तावड़ तोड़ सर्जिकल स्ट्राइक पर हमारा बदला थोड़ा कम हुआ

14 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 44 जवान शहीद हो गये थे। इनमें उत्तर प्रदेश के कन्नौज, उन्नाव, आगरा, प्रयागराज, शामली, वाराणसी, कानपुर देहात, शामली, देवरिया, महाराजगंज, मुगलसराय और मैनपुरी से 12 जवान शहीद हो गये थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश-प्रदेश के कई नेताओं ने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शहीद जवानों के परिवार को 25 लाख रुपए आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

पुलवामा में आतंकियों की कायराना करतूत से लोगों में जबर्दस्त गुस्सा है, जो सोशल मीडिया पर भी दिख रहा हैं। फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोग आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक को फिल्म ट्रेलर बताते हुए अब लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरी पिक्चर दिखाने की मांग कर रहे हैं। शोसल मीडिया में भी लोग तरह तरह के कर रहे पोस्ट

गूँज रही हमारे कानों में फिर आज वो पुकार!
जिस दिन रो पड़ा था वीरों के शहादत पर पूरा संसार!
धोखे से किया था उन जालिमों ने वीर सपूतों पे वार!
आज दिन है पुलवामा शहीदों का करें हम सभी नमन यार!
और उनके परिजनों को भी करें नमन एवं सम्मान बारंबार!
हम करें यह आगाज ताकि आने वाली पीढ़ी याद करे उन्हें हर बार।’ उनके इस पोस्ट पर काजल राघवानी के फैन्स भी शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

तो वही खैरा पलारी में ग्राम के जागरूक नागरिको द्वारा आज पुलवामा में हुये आतंकी हमले में 2 मिनट का मोन धारण कर उन शाहिद जवानों को दी गई श्रदांजनी जिसमें अमित दुबे पलारी चौकी प्रभारी प्रदीप पांडे,रवि चक्रवाती,राहुल ग्यारशिय, राजा लाहौरी, दुर्गेश,सतीश,सुभम सोनी, रानू धूर्बे, आदि मौजूद रहे

सिवनी : 8 जुआरी धराये, आरोपियों से 1 लाख नगदी व बोलेरो बरामद

सिवनी । जिला मुख्यालय के समीप ग्राम कंडीपार एवं कोहका के मध्य कई दिनों से जुए की फड़ संचालन की जानकारियां प्राप्त हो रही थी, जहां बीती रात पुलिस दल ने दबिश दी।

जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर विगत 13 फरवरी की देर रात्रि लगभग 3 बजे पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे के निर्देश पर तीन थानों के दल ने जुएं की फड़ पर दबिश दी, जहां घटना स्थल पर 8 जुआरी, ताश के पत्ते एवं 1 लाख 1 हजार 400 रूपये सहित दबोचे गये। जुआरियों के पास से 8 मोबाईल एवं एक बोलेेरो वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है।

उपरोक्त कार्यवाही के दौरान नगर निरीक्षक मनोज गुप्ता, बंडोल थाना प्रभारी जीपी गायधने एवं लखनवाड़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा सहित अधिनस्थ अमला उपस्थित था। समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तार जुआरियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही थी। नगर निरीक्षक मनोज के अनुसार प्रथम दृष्टया शून्य पर कायमी का प्रकरण कोतवाली सिवनी से आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना डूंडासिवनी स्थानांतरित किया जा रहा है।

पकड़े गए जुआडियों में घनश्याम पिता मोहन गिरी गोस्वामी 33 वर्ष डूंडासिवनी निवासी, आरिफ पिता रफीक 30 वर्ष निवासी केवलारी, प्रफुल्ल पिता कृष्ण कुमार यादव 20 वर्ष टैगोर वार्ड सिवनी, उमाशंकर उर्फ गोलू पिता झम्मीलाल यादव 30 वर्ष ग्राम छिडिया पलारी, गोविंद पिता रमाकांत पांडे 44 वर्ष ऐरीकेशन कालौनी सिवनी, अनुराग उर्फ ओमी पिता हरिप्रसाद मिश्रा 32 वर्ष दुर्गाचौक सिवनी, अरूण उर्फ बंटी पिता अशोक मिश्रा 26 भगत सिंह वार्ड सिवनी व राहुल पिता राम किसन पाराशर 50 वर्ष शास्त्री वार्ड सिवनी के नाम शामिल है।

आज का दिन “राष्ट्र प्रेम दिवस” के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाये: डॉ. रामकुमार चतुर्वेदी

सिवनी : आज का दिन “राष्ट्र प्रेम दिवस” के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाये उक्ताशय के उदगार आज पुलवामा हमले में शहीद हुये वीर जवानों की प्रथम बरसी के अवसर पर डी.पी.चतुर्वेदी विधि महाविद्यालय सिवनी में आयोजित श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर व बाल कल्याण समिति सिवनी के सदस्य डॉ रामकुमार चतुर्वेदी ने व्यक्त किया और संकल्प लिया कि महाविद्यालय में प्रतिवर्ष आज के दिन को राष्ट्र प्रेम दिवस के रूप में मनाया जायगा।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश यादव, एड.प्रो.महेन्द्र नायक, प्रो.अन्नपूर्णा मिश्रा, प्रो.चंचल उपाध्याय, कार्यालय अधीक्षक देवीसिंह निर्मलकर एड.एवं एल एल.बी.षष्ठम,चतुर्थ, द्वितीय सेमिस्टर के विधार्थियों ने भी अपने विचारों भावों से श्रृद्धांजलि अर्पित की और दो मिनिट का मौन रख कर ईश्वर से ब्रम्हलीन आत्माओं की शांति की प्रार्थना की गई।

.

CG Vyapam TET 2020 Notification : CG TET Apply Online

CG Vyapam TET 2020: सीजी व्यापम टीईटी 2020

CG Vyapam TET 2020 Notification : CG TET Apply Online

सीजी व्यापम टीईटी 2020 अधिसूचना जारी (CG Vyapam TET 2020 Notification Out : CG TET) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित करने जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 14.02.2020 से 01.03.2020 तक उपलब्ध होगा। सीजी व्यापम टीईटी 2020 का विवरण हमारे ब्लॉग में दिया गया है।

CG Vyapam TET 2020 Application Fee CG व्यापम टीईटी 2020 आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी – एक परीक्षा के लिए – रु। 350 / – और दो परीक्षा – रु। 600 / –
सामान्य / ओबीसी – एक परीक्षा के लिए – रु। 250 / – और दो परीक्षा – रु। 400 / –

How to Apply for सीजी Vyapam TET 2020
सीजी व्यापम टीईटी 2020 के लिए आवेदन कैसे करें

चरण 1: सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
चरण 2: पंजीकरण फॉर्म में उनके आवश्यक विवरण भरें और जमा करने से पहले सभी विवरणों को फिर से जांचें।
चरण 3: आप आगे के संदर्भ के लिए अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को नोट कर सकते हैं।
चरण 4: फॉर्म को पूरा करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से किया जा सकता है।
चरण 5: पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को एक बार फिर से अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
चरण 6: भविष्य में उपयोग के लिए एक आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें

बोर्ड का नामछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल
पोस्ट नामशिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)
आरंभ करने की तिथि14/02/2020
अंतिम तिथि01/03/2020
प्रवेश पत्र13/03/2020
परीक्षा की तिथि22/03/2020
स्थितिअधिसूचना जारी
Notification PDFDownload सीजी व्यापम टीईटी 2020 Notification PDF
Online Application LinkApply Online | ऑनलाइन अर्जी कीजिए
Official WebsiteOfficial Site | आधिकारिक साइट
Whatsapp JOb Alert GroupClick Here

GK 2020 Hindi | सामान्य ज्ञान 2020 – General Knowledge 2020 in हिन्दी

GK 2020 Hindi | सामान्य ज्ञान 2020 – General Knowledge 2020 in हिन्दी

सामान्य ज्ञान 2020 (GK 2020 Hindi) बहुत ही ज्यादा इम्पोर्टेन्ट हैं आने वाली सरकारी परीक्षाओं के लिए. Samanya Gyan 2020 प्रश्नोतरी हर उस परीक्षार्थी के लिए महत्वपूर्ण है जो 2020 में सरकारी exam के लिए तैयारी कर रहा है. 2020 परीक्षार्थियों के लिए बहुत ही competetive रहने वाला है. जनरल नॉलेज 2020 के question और answers हमने नीचे दिए हैं. इन्हें पढ़कर आप अपना सामान्य ज्ञान बढा सकते हैं.

सामान्य ज्ञान 2020 में हर क्षेत्र से संबंधित प्रश्न और उत्तर हमने नीचे दिए हैं, जैसे की भूगोल, इतिहास, और करंट अफेयर्स 2020 के question और answers का एक महा संग्रह है. जल्दी से सामान्य ज्ञान 2020 पढ़कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की कोशिश करें. Samanya Gyan Questions and Answers 2020 for the upcoming examinations of the SSC, and other upsc examinations in 2020.

सामान्य ज्ञान 2020 (GK 2020 Hindi) – General Knowledge in हिंदी 2020

  1. मोहम्मद गौती ने जयचंद को किस युद्ध में पराजित किया था?
    अ. तराईन का प्रथम युद्ध.
    ब. तराईन का दूसरा युद्ध.
    स. चंदावर का युद्ध.
    द. कन्नौज का उयुद्ध.
    स. चंदावर का युद्ध
  2. निम्न में से को – से शहर फिरोजशाह तुगलक द्वारा स्थापित नही किया गया?
    अ. फतेहाबाद.
    ब. जौनपुर.
    स. फतेहपुर.
    द. हिसार.
    स. फतेहपुर.
  3. 13वीं – 14वीं शताब्दी में भारतीय कृषक किसकी खेती नहीं करते थे?
    अ. गेहूं की.
    ब. जौ की.
    स. चना की.
    द. मक्का की.
    द. मक्का की.
  4. “रैदास, सेना और कबीर किसके अनुयायी थे?
    अ. नामदेव.
    ब. रामानुज.
    स. वल्लभाचार्य.
    द. रामानन्द.
    द. रामानंद
  5. प्रसिद्ध भक्त कवियित्री मीराबाई के पति का क्या नाम था?
    अ. राणा रत्न सिंह.
    ब. राजकुमार भोजराज.
    स. राणा उदय सिंह.
    द. राणा सांगा.
    ब. राजकुमार भोजराज.
  1. निम्नलिखित में से कौन से संसद का स्थायी एवम उच्च सदन है?
    अ. राज्यसभा.
    ब. लोकसभा.
    स. ये दोनों.
    द. इनमे से कोई नहीं.
    अ. राज्यसभा.
  2. संसद की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?
    अ. लोकसभा स्पीकर.
    ब. राष्ट्रपति.
    स. प्रधानमंत्री.
    द. राज्यसभा का सभापति.
    अ. लोकसभा स्पीकर.
  3. अलाउदीन खिलजी ने किस हिन्दू शासक को रायरायन की उपाधि दी?
    अ. रामचंद्र देव.
    ब. प्रताप रुद्रदेव.
    स. वीर बल्लाल.
    द. सुंदर पांडेय.
    अ. रामचंद्र देव.
  4. निम्नलिखित में से किसने अमृतसर की नींव रखी?
    अ. गुरु अमरदास.
    ब. गुरु रामदास.
    स. गुरु अर्जुनदेव.
    द. गुरु हरगोबिंद.
    ब. गुरु रामदास.
  5. किस मुगल सम्राट ने तंबाकू के प्रयोग को निषिद्ध किया?
    अ. बाबर.
    ब. जहाँगीर.
    स. औरंगजेब.
    द. मोहम्मद शाह.
    ब. जहाँगीर.
  1. किस भारतीय राज्य को मसालों का बगीचा कहा जाता है?
    अ. गुजरात.
    ब. कर्नाटक.
    स. केरल.
    द. तमिलनाडु.
    स. केरल.
  2. भारत में गेहूं का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है?
    अ. पंजाब.
    ब. हरियाणा.
    स. मध्यप्रदेश.
    द. उत्तर प्रदेश.
    द. उत्तर प्रदेश.
  3. भारत में लोकसभा का विघटन कौन कर सकता है?
    अ. राष्ट्रपति.
    ब. प्रधानमंत्री.
    स. लोकसभा स्पीकर.
    द. मंत्रिपरिषद.
    अ. राष्ट्रपति.
  4. राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए काम से काम आयु कितनी होनी चाहिए.
    अ. 25 वर्ष.
    ब. 30 वर्ष.
    स. 35 वर्ष.
    द. 40 वर्ष.
    ब. 30 वर्ष.
  5. भारतीय सविंधान का कौन सा अनुच्छेद ग्राम पंचायतों का विशेष उल्लेख करता है?
    अ. 19.
    ब. 21.
    स. 40.
    द. 246.
    स. 40.
  6. फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम कहाँ पर बना हुआ है?
    अ. मुम्बई.
    ब. नई दिल्ली.
    स. कोलकाता.
    द. चेन्नई.
    ब. नई दिल्ली.

सामान्य ज्ञान 2020 पढ़कर आप आने वाले exam के लिए तैयार रहें. और भी General Knowledge 2020 पढ़ने लिए लिए आप यहां पर पढ़ सकते हैं. जल्द ही और भी सामान्य ज्ञान यहां पर अपडेट किया जाएगा.

1. मोटर गाड़ियों से निकलने वाली गैस कौन सी है – कार्बन मोनोऑक्साइड.

2. सोने की शुद्धता को किसमें परिभाषित किया जाता है – कैरेट.

3. सौर मंडल में कितने ग्रह हैं – 7

4. गुब्बारों को भरने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है – हाइड्रोजन.

5. वेदों में निम्न में से किसे सृष्टि रचयिता कहा गया है? – शंकराचार्य.

6. चांद पर पहुंचने वाला पहला व्यक्ति कौन था – नील आर्मस्ट्रांग.

7. भारत में हीरे की खानें कहां है – पन्ना मध्य प्रदेश.

8. श्री कृष्ण ने कौरव पांडव युद्ध के समय अर्जुन को दिया उपदेश का वर्णन कहां मिलता है – भगवत गीता

9. सती प्रथा का अंत करने के लिए किस भारतीय नेता ने प्रयत्न किए – राजा राममोहन राय.

10. हमारा राष्ट्रीय गीत कौन सा है – वंदे मातरम.

11. राष्ट्रीय गान को गाने में अधिकतम कितना समय लगता है – 52 सेकंड.

12. कार्नवालिस द्वारा स्थाई बंदोबस्त की पद्धति कब लागू की गई – 1780 मैं

13. साइमन कमीशन कब भारत आया – 1928.

14. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ – 13 अप्रैल 1919 में

15. अजंता की गुफाएं किस राज्य में स्थित है – महाराष्ट्र.

16. भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू हुआ – 8 अगस्त 1942

17. आजाद हिंद फौज की स्थापना किसने की – सुभाष चंद्र बोस

18. दिल्ली चलो का नारा किसने दिया था – सुभाष चंद्र बोस.

19. भाखड़ा नांगल परियोजना किस नदी पर है – सतलुज.

20. हीराकुंड बांध किस राज्य में स्थित है – उड़ीसा.

21. भारत की प्रथम नदी घाटी परियोजना कौन सी थी – दामोदर घाटी परियोजना.

22. विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है – नील नदी

23. अशोक ने किस धर्म को अपना लिया था – बौद्ध धर्म.

24. धामी गोली कांड कब हुआ – 16 जुलाई 1939 में

25. भारत का संविधान कब लागू हुआ – 26 जनवरी 1950 में.

26. भारत की संविधान का संरक्षण कौन है – उच्चतम न्यायालय.

27. राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम किस वर्ष संसद द्वारा पारित किया गया – 1990 में.

28. छोटा नागपुर पठार की सबसे ऊंची चोटी है – पारसनाथ.

29. भारत में अभ्रक का सर्वाधिक उत्पादन कौन से राज्य से होता है – झारखंड.

30. मदर टेरेसा का जन्म कहां हुआ – अल्बानिया.

31. भारतीय सशस्त्र सेनाओं का प्रमुख सेनापति कौन होता है? – राष्ट्रपति.

32. सौर ऊर्जा किससे प्राप्त होती है- सूर्य.

33. ऐसा कौन सा देश दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना जबकि पहले नंबर पर अमेरिका है? – चीन

34. कारक के कितने भेद हैं – 8

35. अंतरिक्ष की दूरी नापने के लिए कौन सी सही इकाई है – प्रकाश वर्ष.

36. ड्राई आइस क्या होता है – ठोस कार्बन डाइऑक्साइड.

37. खाना पकाने वाली LPG गैस किसका मिश्रण है – प्रोपेन एवं ब्यूटेन का.

38. विद्युत बल्ब में भरी जाती है – नाइट्रोजन गैस.

39. किस साल को स्टैंडर्ड सेल कहते हैं- कैडमियम सेल.

40. किस मच्छर के काटने से डेंगू ज्वर आता है – एंडीज.

41. जल का आपेक्षिक घनत्व अधिकतम होता है – 4 डिग्री सेल्सियस पर.

42. नील क्रांति का संबंध किससे है – मत्स्य उत्पादन से.

43. सफेद क्रांति का संबंध किससे है – दूध उत्पादन से.

44. कौन सा राज्य मसाला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है – केरल.

45. क्षेत्रफल में भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन है – राजस्थान.

46. गुब्बारों में स्वयं उड़ने वाली कौन सी गैस भरी जाती है – हीलियम.

47. प्राथमिक रंग कौन से हैं – लाल हरा नीला.

48. वह यंत्र जो रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित कर देता है क्या कहलाता है – बैटरी.

49. एलेग्जेंडर फ्लेमिंग ने क्या खोजा था – पेनिसिलिन.

50. सूर्य एक क्या है – तारा.

GK 2020 Hindi – सामान्य ज्ञान 2020 हिंदी

Latest General Knowledge in Hindi 2020 – 2021 for the upcoming exams and the latest Government entrance examinations. Most useful and top general knowledge questions and answers in Hindi 2020 – 2021 to crack the recruitment exams.

51. इंडिका किसकी रचना है – मेगस्थनीज की.

52. महात्मा गांधी द्वारा दांडी मार्च किस वर्ष किया गया – 1930 में.

53. बैरोमीटर की रीडिंग नीचे जाती प्रतीत हो तो यह किस चीज का संकेत है – तूफान का.

54. जैन धर्म के संस्थापक कौन थे – ऋषभदेव.

55. गौतम बुद्ध को बोधगया मैं किस वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ – पीपल.

56. गिर के वन कहां पाए जाते हैं – गुजरात.

57. भारत में सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कहां पर स्थित है – खड़गपुर.

58. डिस्कवरी ऑफ इंडिया नामक पुस्तक किसने लिखी? – जवाहरलाल नेहरू.

59. नील का उपहार नाम से किस देश को पुकारा जाता है – मिस्र.

60. राजा सांसी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कहां पर स्थित है – अमृतसर.

61. झूमर कहां का लोक नृत्य है – पंजाब.

62. भारत का प्रथम नागरिक कौन होता है – राष्ट्रपति. 

63. आत्मनिर्भर भारत अभियान कब चालु हुआ – 12 मई 2020 को नरेन्द्र मोदी ने आत्म निर्भर अभियान की घोषणा की थी

More GK 2020 Hindi Updated Soon

Student Corner : Click Here