Home Blog Page 1927

मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना /1 एचपी से लेकर 7.5 एचपी के सोलर पम्प हेतु मिलेगा सहयोग

मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना /1 एचपी से लेकर 7.5 एचपी के सोलर पम्प हेतु मिलेगा सहयोग

मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना के तहत प्रदेश के 02 लाख कृषकों को सिंचाई हेतु सोलर पम्प स्थापना की योजना स्वीकृत की गई है। सोलर पम्प की स्थापना से कृषकों को ऐसे क्षेत्र जहाँ विद्युत ग्रिड की पहुँच नहीं है, वहाँ भी सिंचाई के साधन उपलब्ध हो सकेंगे मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना कृषकों को सिंचाई का स्थाई स्त्रोत प्रदत्त करने के साथ ही उन्हें आत्म निर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना में कृषकों को पहली बार 7.5 एच.पी. का पम्प भी अनुदान पर दिए जाने का भी प्रावधान रखा गया है, जिससे उस क्षेत्र के कृषकों को भी सोलर पम्प का लाभ मिल सकेगा, जहाँ बोर की गहराई अधिक है।

मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना के तहत् आवेदन पोर्टल www.cmsolarpump.mp.gov.in के माध्यम से किये जायेगें एवं कृषक को पंजीयन के समय राशि रू. 5,000/- (रूपये पाँच हजार मात्र) जमा करने होंगे तथा शेष राशि सर्वे उपरांत कृषक की उपयोगिता व योग्य क्षमता के सोलर पम्प चयन करके देय करनी होगी। योजनांतर्गत 1 एच.पी. से लेकर 5 एच.पी. क्षमता के लिए डी.सी. पम्प उपलब्ध कराये जायेंगे तथापि, 7.5 एच.पी. क्षमता में ए.सी. एवं डी.सी दोनों प्रकार के पम्प प्रावधानित हैं।

सोलर पम्प के प्रकार एवं उसमें हितग्राही (कृषक) अंशदान राशि का विवरण

मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना अंतर्गत 1 एच.पी. डी.सी. सोलर पम्प हेतु कृषक का अंशदान 19,000 रूपये, 2 एच.पी. डी.सी. सरफेस सोलर पम्प हेतु कृषक का अंशदान 23,000 रूपये, 2 एच.पी. डी.सी. सबमर्सिबल सोलर पम्प हेतु कृषक का अंशदान 25,000 रूपये, 3 एच.पी. डी.सी. सोलर पम्प हेतु कृषक का अंशदान 36,000 रूपये, 5 एच.पी. डी.सी. सोलर पम्प हेतु कृषक का अंशदान 72,000 रूपये तथा 7.5 एच.पी. डी.सी. सोलर पम्प एच.पी. ए.सी. सोलर पम्प हेतु कृषक का अंशदान 1,35,000 रूपये योजनांतर्गत नियत किया गया है।

इस योजना के तहत प्रदेश के समस्त कृषक पात्र होंगे, तथापि सोलर पम्प का लाभ इस शर्त पर दिया जाएगा कि कृषक की कृषि भूमि के उस खसरे/बटांकन पर भविष्य में विद्युत पम्प लगाए जाने पर उसको विद्युत प्रदाय पर कोई अनुदान देय नहीं होगा कृषक द्वारा यह स्वप्रमाणीकरण भी दिया जाएगा कि वर्तमान में कृषक के उस खसरे/खसरे बटांकन की भूमि पर विद्युत पम्प संचालित/संयोजित नहीं हैं तथापि, यदि सम्बन्धित कृषक उक्त विद्युत पम्प का कनेक्शन विच्छेद करवा लेता है अथवा उस पर प्राप्त अनुदान छोड़ देता है, तब उसे सोलर पम्प पर अनुदान दिया जा सकता है। योजना की अधिक जानकारी एवं लाभ प्राप्त करने के लिए जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश / ये रही भा.प्र.से. अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना

Indian Administrative Service (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना

भोपाल : राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार श्री अजय सिंह गंगवार, कलेक्टर नीमच को कमिश्नर, सागर संभाग पदस्थ किया गया है। श्री गंगवार द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर सागर कलेक्टर सुश्री प्रीति मैथिल सागर कमिश्नर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

श्री जितेन्द्र सिंह राजे कार्यपालक संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) तथा उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं सहायक सलाहकार, राज्य योजना आयोग (अतिरिक्त प्रभार) को कलेक्टर नीमच, श्री एस. विश्वनाथन कलेक्टर हरदा को कलेक्टर गुना, श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह कलेक्टर विदिशा को कलेक्टर ग्वालियर और श्री अनुराग चौधरी कलेक्टर ग्वालियर को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी क्रम में, श्री भास्कर लक्षकार कलेक्टर गुना को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, डॉ. पंकज जैन संचालक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम को कलेक्टर विदिशा और श्री अनुराग वर्मा उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास को कलेक्टर हरदा पदस्थ किया गया है।

आलेख /हम सुरक्षित तो सुरक्षित हमारा परिवार

Article / We are safe then our family

वक्त के साथ सम्हल के चलना पड़ता है। जैसे-जैसे आप पर जिम्मेदारी बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे आप जिम्मेदार होते जाते हैं। आपको अपनों और अपनी सुरक्षा की चिंता होने लगती है कि मैं नहीं तो मेरे बच्चों का क्या होगा? इसलिये आप खुद अपने आप को सुरक्षित रखने का प्रयास करते रहते हैं और करना भी चाहिये। हम सुरक्षित तो हमारा परिवार सुरक्षित।

हम बात कर रहे हैं, आप सुरक्षित कैसे रहेंगे? आज सड़क पर चलना दूभर हो गया है, लेकिन आप सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाकर जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं और अपने आप को सुरक्षित कर अपने परिवार को सुरक्षा दे सकते हैं।

‘काल के गाल में समाना” का सबसे सटीक उदाहरण है सड़क/वाहन दुर्घटना, जो हमेशा असामयिक मृत्यु का कारण बनती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सड़क/वाहन दुर्घटना एक ऐसा उदाहरण है, जिसे हम सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर रोक सकते हैं, लेकिन कई बार अपने परिवार का ख्याल नहीं रखकर सड़क सुरक्षा नियमों की उपेक्षा करते हैं।

वक्त के साथ बदलाव जरूरी है। पहले के समय, न तो इतने वाहन थे और न ही इतने लोग। आज सड़कों पर लोगों से ज्यादा वाहन हैं। इसलिये हमें अपनी सुरक्षा के लिये सड़क सुरक्षा के छोटे-छोटे नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। सड़क सुरक्षा के नियमों को धीरे-धीरे भी अपनाना शुरू कर दें तो वे आदत में आ जाते हैं और आप एवं आपका परिवार सुरक्षित हो जाता है।

इसका दूसरा फायदा यह भी होता है कि यातायात पुलिस-जाँच के समय आपका जो समय अनावश्यक व्यर्थ जाता है, वो भी बच सकता है। इसलिये भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिये। एक बात यह भी है कि सड़क सुरक्षा के नियमों को आपको खुद से अपनाना पड़ेगा, तभी आप सुरक्षित होंगे। यह कोई जोर-जबरदस्ती से अपनाने वाली चीज नहीं है, नहीं तो आप इसे हमेशा बोझ ही समझेंगे।

हम सोच भी नहीं सकते सड़क/वाहन दुर्घटना इतनी भयावह होती है कि हम या हमारे परिजन दुर्घटना के बाद सड़क एवं अस्पताल में जिंदा लाश की तरह हो जाते हैं। कई उदाहरण अखबारों में पढ़ने को मिलते हैं कि माता-पिता ने बेटे की मृत्यु के बाद उसके अंगदान किये। यह दिल को दहलाने वाली खबर होती है। मुझे भी कुछ दिनों पहले अंगदान सम्मान समारोह में जाने का मौका मिला। उस सम्मान समारोह में कोई भी खुशी से सम्मान नहीं ले रहा था, लेकिन वे सबके प्रेरणा-स्त्रोत बने। समारोह में सभी की आँखें नम (गमगीन) थी। ऐसी ही एक खबर पढ़ी थी कि सड़क दुर्घटना में बेटे के सिर में चोट लगने के बाद उसकी मृत्यु हुई। पिता ने उसकी तेरहवीं के दिन लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट का वितरण किया। वे समाज में एक उदाहरण बने, लेकिन दिल पर पत्थर रखकर उन्होंने यह कार्य किया होगा, उन्हें प्रणाम।

सड़क पर चलना भी आपकी सोच-समझ की परीक्षा होती है। सड़क पर वाहन चलाने में आपके ज्ञान-चक्षु खुल जाते हैं। हम सड़क का उपयोग विभिन्न साधनों के माध्यम से परिवहन के लिये करते हैं। साईकिल, मोटरसाइकिल, कार, बस, ऑटो रिक्शा के साथ सड़क पर हम पैदल भी चलते हैं। इसलिये हमें सभी का ध्यान रख कर वाहन चलाना चाहिये।

हाँ सबसे बड़ी बात यह है कि आप ये सोच के वाहन चलाये कि सब नौसिखिये हैं। हमें सबको बचा के चलना है। हम गलती करे या नहीं करे सामने वाला गलती कर सकता है और थोड़ा सा भी गलत अनुमान दुर्घटना का कारण बन सकता है।

पदयात्रियों को अधिकतर देखा है कि वे ट्रेफिक सिग्नल के समय यातायात में बाधा बनते हैं। कभी-कभी तो वे वाहन चालक की दृष्टि से दूर होते हैं और एक दम से प्रकट हो जाते हैं। इसलिये पैदल यात्री भी यातायात संकेतों का पालन करें और सुरक्षित रहे। कभी भी एक हाथ से वाहन न चलाये। दोनों हाथों का उपयोग कर ही वाहन चलायें। वाहनों पर करतब नहीं दिखाये। उच्च गति पर नहीं मुड़े। सामने वाले वाहन से सुरक्षित दूरी बनाकर चलने में भी भलाई है।

अनियंत्रित जेब्रा क्रॉसिंग पर पहले पैदल यात्रियों को सड़क पार करने दें। सीट-बेल्ट का प्रयोग दुर्घटना के दौरान मौत की सम्भावना को 60 प्रतिशत तक घटाता है। दुर्घटना की रोकथाम के लिये यातायात नियमों और चिन्हों का पालन करे। सड़क पर परेशानी व दुर्घटना से बचने के लिये वाहन को दुरुस्त रखें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें। अपने सिर की सलामती के लिये उच्च गुणवत्ता वाला हेलमेट पहने। इससे चोट की सम्भावनाओं को 70 प्रतिशत तक घटाया जा सकता है।

सड़क का सबके साथ सहभाग करे। दूसरों का भी ध्यान रखे। सड़क पर क्रोध/रोष न करें। नम्र रहे। जिम्मेदार बने…. शराब पीकर वाहन नहीं चलाये।

(लेखक सहायक संचालक, जनसम्पर्क और मध्यप्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति में नोडल अधिकारी हैं)

BPSC Civil Judge Recruitment 2020 / बिहार लोक सेवा आयोग 2020

BPSC Civil Judge Recruitment 2020 / बिहार लोक सेवा आयोग 2020

BPSC Civil Judge Recruitment 2020 : बिहार लोक सेवा आयोग ने 221 सिविल जज पदों के लिए रोजगार समाचार (BPSC Notification 2020) प्रकाशित किया है सभी उम्मीदवारों से निवेदन है की BPSC Recruitment के लिए आवेदन करने से पहले रोजगार संबंधी सभी आवश्यक जानकारियाँ पढ़ लें उसके बाद ही आवेदन करें। यहाँ इस पोस्ट में हम आपको BPSC Recruitment 2020 से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी देने वाले है : जैसे की शैक्षिक योग्यता (Qualification),पदों का नाम (Name of Posts),Dates For BPSC Job,आयु सीमा (Age Limit & Relaxation),सिलेक्शन (Selection in BPSC),सैलरी कितनी मिलेगी (Salary in BPSC),आवेदन कैसे करें (How to Apply),आवेदन फीस (Application Fees),Official Notification सभी जानकारी आपको पोस्ट में मिल जायगी

Apply For 221 Civil Judge Recruitment in BPSC Bihar

BPSC Recruitment 2020: बिहार लोक सेवा आयोग ने 221 सिविल जज पदों के लिए रोजगार समाचार (Employment News) प्रकाशित किया है सभी उम्मीदवारों से निवेदन है की BPSC Recruitment के लिए आवेदन करने से पहले रोजगार संबंधी सभी आवश्यक जानकारियाँ पढ़ लें उसके बाद ही आवेदन करें।

Apply For 221 Civil Judge Recruitment in BPSC Bihar

शैक्षिक योग्यता (Qualification)

कानून में स्नातक या समकक्ष, कृपया सटीक जानकारी के लिए इस नौकरी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन (BPSC Job Notification) जरूर देखें।

पदों का नाम (Name of Posts)

पदों की संख्या – 221 पद
सिविल जज (Civil Judge)

Dates For BPSC Job

ऑनलाइन आवेदन की तिथि शुरू – 10-03-2020
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 28-03-2020
(12 मार्च से आवेदन शुरू होंगे)

आयु सीमा (Age Limit & Relaxation)

आयु सीमा 22 – 35 वर्ष के बीच, कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।

सिलेक्शन (Selection in BPSC)

इस Sarkari Job में साक्षात्कार में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा, चयन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे BPSC Official Notification जरूर चेक करें।

सैलरी कितनी मिलेगी (Salary in BPSC)

वेतनमान नियमानुसार रहेगा, कृपया सैलरी संबंधित अधिक जानकारी के लिए Notification जरूर चेक करें 

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें, कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल Notification जरूर चेक करें।

आवेदन फीस (Application Fees)

जनरल/OBC: 600/- एवं SC/ST/दिव्यांग: 150/-अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल Notification जरूर चेक करें। नोट – BPSC Recruitment से सम्बंधित अधिक जानकारियों के लिए आप पब्लिश्ड नोटिफिकेशन देख सकते है कृपया इस जानकारी को अपने दोस्तों को शेयर करें एवं उनकी हेल्प करें एवं अन्य सरकारी भर्तियों (Sarkari Exam & Results) की जानकारी के लिए Employment News पर प्रतिदिन विजिट करें।

Important Links of BPSC

# ऑफिशियल नोटिफिकेशन
# Apply Online
# Whatsapp Group
# Android App

BPSC Recruitment 2020 | Civil Judge | 221 Posts | Sarkari Naukri Online Form 2020

| 221 Posts | Sarkari Naukri Online Form 2020. Bihar Public Service Commission BPSC Bihar Is Recently Invited Online Application Form for the Civil Judge Recruitment 2020. Those Candidates Are Interested and Eligible for the Following Post Can Read the Detailed Notification Before Apply Online Application Format Links is Given Below.

Are You Looking for a BPSC Recruitment 2020 | Civil Judge | 221 Posts | Sarkari Naukri Online Form 2020?

Then Here is the Solution

Very Useful Notice For This Job
Bihar Public Service Commission BPSC, BiharBPSC Recruitment 2020 | Civil Judge | 221 Posts | Sarkari Naukri Online Form 2020Advt No. 04/2020Some Useful Details Given Below
Eligible candidates can apply for the BPSC Recruitment 2020 | Civil Judge | 221 Posts | Sarkari Naukri Online Form 2020through the Online Mode, Links are Given Below.
Important Dates
Notification Released Date: 11/03/2020Application Begin Date: 12/03/2020Last Date for Apply Online:28/03/2020Last Date for Pay Online Fee: 03/04/2020Complete Form Last Date: 13/04/2020 Exam Date:  Available SoonAdmit Card: Available SoonResult: Available Soon
Application Fee
GEN / OBC / Other State: 600/-SC / ST / PH: 150/-All Category Female: 150/-Payment Method: Candidates can pay the fee through the online mode with the help of debit cards, credit card, and net banking and through offline mode E-challan.
Total Posts: 221 Vacancy
Age Limit: 22-35 Yrs as on 01/08/2019Age Relaxation as per rule read notification for more details
Salary: Not Declared
Post Name and Total Posts
Civil Judge PCS J: Total Post: 221
Qualifications Eligibility
Bachelor’s Degree in Law (LLB) in Any Recognized University in India.

How to Fill the Form BPSC Recruitment 2020 | Civil Judge | 221 Posts | Sarkari Naukri Online Form 2020?

  • Eligible Candidate Can Read the Detailed Notification Before Apply Online for the BPSC Civil Judge Recruitment Can Apply Between 12/03/2020 to 28/03/2020
  • Then Check the All Document – Eligibility, ID Proof, Address Details, Basic Details.
  • Be Ready Your Scan Document Related to Recruitment Form – Photo, Sign, ID Proof, Etc.
  • Before Submit, the Final Application Form Candidate Must Check the Preview and All Boxes for any Mistake Carefully.
  • If Candidate Are Required to Paying the Application Fee Must Pay and Complete Your Form
  • After Submitting Form Candidate Take A Print Out Pdf or A4 Size Page Print on Blank Paper of Final Submitted Form.
BPSC Recruitment 2020 | Civil Judge | 221 Posts | Sarkari Naukri Online Form 2020
Some Useful Important Links
Online ApplyClick Here Link Will be activated 12/03/2020
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

BOB Recruitment 2020 /बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2020

BOB Recruitment 2020 – Bank of Baroda (BOB) has recruited 39 posts of Bank of Baroda Notification 2020 for the post of Technology Architect, Program Manager etc. Only eligible candidates can apply for this recruitment online before 27 March 2020, for this BOB Vacancy 2020 recruitment, all the information related to the Online Exam is given below in this post. All information related to Bank of Baroda is mentioned in this post, please read carefully and prepare the necessary documents, so that there is no problem while applying online.

BOB Recruitment 2020 –  बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने Technology Architect, Program Manager इत्यादि के पद पर Bank Of Baroda Notification 2020 के 39 पदों पर भर्ती निकली गयी है | इस भर्ती के लिए योग्य केंडिडेट ही 27 मार्च 2020 के पहले Online आवेदन कर सकते है, इस BOB Vacancy 2020 भर्ती के लिए Online Exam संबंधित समस्त जानकारी इस पोस्ट में नीचे दी गयी है के पढ़ ले | बैंक ऑफ बड़ौदा से सम्बन्धित सभी जानकारी इस पोस्ट में बताया गयी है, कृपया ध्यान से पड़े एवं आवश्क डाक्यूमेंट्स की तैयारी करें, ताकि Online Application करते समय कोई परेशानी न हो

BOB Bharti 2020

– भर्ती से संबंधित जानकारियाँ –

शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications) – इस सरकारी भर्ती में उम्मीदवार के पास Engineering Degree And Diploma होने पर ही मान्यता प्राप्त होगी । अथवा इसके समकक्ष डिग्री होने पर भी मान्य है | शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित समस्त जानकारी निचे दी गयी है | कृपया अधिकारिक वेबसाइट देखे !
पद का नाम (Post Of Name) –प्रौद्योगिकी वास्तुकार (Technology Architect), कार्यक्रम प्रबंधक (Program Manager) इत्यादि
पदों की संख्या (Number Of Post) – 39 पदों
आवेदन शुरू करने की तारीख (Application Start Date) –  07 मार्च 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date) – 27 मार्च 2020
आवेदन मोड (Mode Of Application) – ऑनलाइन (Online)
नौकरी का प्रकार (Job Type) – सरकारी नौकरी (Latast Govt Job)
आयु सीमा (Age Limits) – इस रोजगार भर्ती में उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष तक होनी चाहिए । कृपया आयु में छूट के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें ।
परीक्षा शुल्क (Exam Fees) – इस Bank Of Baroda Notification 2020 (बैंक ऑफ बड़ौदा) के लिए आवेदक को Online फ़ीस जो की GEN/OBC 600/- रूपये तथा SC/ST/PWd वालो को 100/- रूपये का शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process) – इस सरकारी भर्ती में केंडिडेट को लिखित परीक्षा, सामूहिक चर्चा एवं इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जायेगा !
नौकरी का स्थान (Job Location) – पूरा भारत (New Govt Job)
वेतन (Salary) – इस BOB Recruitment 2020 (बैंक ऑफ बड़ौदा) के आदेश अनुसार ही चयन आवेदक को प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी !
Whatsapp Group LinkClick Here : Job Alert Whatsapp Group » Khabar Satta
Android App : Click Here

BOB Online (बैंक ऑफ बड़ौदा) भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें (How To Apply) – इस पात्रता प्राप्त परीक्षा में इच्छुक उम्मीदवार Technology Architect, Program Manager Etc Bharti Online 2020 Exam के लिए आवेदन कर सकते हैं । कृपया बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2020 के अधिक Exam Pattern एवं विवरण परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें । तथा प्रतिदिन हमारी वेबसाइट https://khabarsatta.com/jobs पर विजिट करें |

BOB Notification 2020

– मुख्य लिंक –
ऑनलाइन आवेदनClick Here 
ऑफिसियल नोटिफिकेशनClick Here 
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here 

Coronavirus / 31 मार्च तक सिनेमाघर बंद

0

कोरोना के प्रभाव के बीच केरल में 31 मार्च तक सभी सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला किया गया है। केरल राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 9 केस सामने आ चुके हैं।

कोरोना के तमाम मामलों के सामने आने के बाद केरल के कई सिनेमाघरों को बंद करने फैसला किया गया है। केरल में कोरोना के कई पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिसे देखते हुए मलयालम सिनेमा ऑर्गनाइजेशन ने 31 मार्च तक राज्य के सभी सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला किया है।

सोमवार को कोच्चि में हुई बैठक के बाद मलयालम सिनेमा ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों ने मीडिया को इस फैसले की जानकारी दी है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि कोरोना वायरस की रोकथाम और एहतियात के तौर पर प्रदेश के सारे सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद करने का फैसला किया गया है।

केरल में कोरोना के 9 मामले सामने आए
केरल में तीन साल के एक बच्चे को भी COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के साथ ही राज्य में इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़कर 9 और देश में 42 तक पहुंच गई है। केरल के एर्नाकुलम में सोमवार को 3 साल के बच्चे को भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हाल ही में परिवार के साथ इटली से घूम कर लौटे बच्चे का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। बच्चे को एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। इसके साथ ही केरल में कोरोना वायरस के कुल 9 केस हो गए हैं।

पहला केस भी केरल में ही आया था
भारत में कोरोना वायरस का सबसे पहला केस केरल में सामने आया। चीन के वुहान से लौटी एक मेडिकल की छात्रा भारत में इस वायरस की पहली मरीज थी, जोकि अब पूरी तरह से ठीक हो चुकी है। 3 साल के बच्चे को लेकर हाल ही में केरल में कोरोना वायरस के 6 नए मामले सामने आए हैं। इस प्रकार केरल में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या नौ हो चुकी है। इसमें से कुछ मरीज ठीक भी हो चुके हैं। केरल में भी सैकड़ों लोगों को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है, जहां उनपर निगरानी रखी जा रही है।

Jyotiraditya Scindia joins BJP / बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया !

Jyotiraditya Scindia joins BJP / बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया
सूत्रों के हवाले से खबर है कि सिंधिया को राज्यसभा भेजा जा सकता है और मोदी कैबिनेट में शामिल भी किया जा सकता है.

नई दिल्ली: कांग्रेस का हाथ छोड़ चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. भाजपा में सिंधिया को शामिल करने के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘आज हमारे लिए बहुत ही खुशी की बात है कि सिंधिया जी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए. मैं सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका स्वागत करता हूं.’

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा, ‘सबसे पहले मैं पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा जी को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने अपने परिवार में  जगह दी. मेरे जीवन में दो तारीख बहुत अहम रही. ये वो तारीख रही जिन्होंने मेरे जीवन को बदल दिया. पहला दिवस 30 सितंबर 2001 जिस दिन मैंने अपने पिताजी को खोया. वो मेरे लिए जीवन बदलने का दिवस था. दूसरी तारीख 10 मार्च 2020 जो उनकी 75वीं वर्षगांठ थी. जहां जीवन में एक नए मोड का सामना कारके मैंने निर्णया लिया. मैंने सदैव माना है कि हमारा लक्ष्य भारत में जनसेवा होना चाहिए. राजनीति केवल उस लक्ष्य की पूर्ति करने का माध्यम होना चाहिए. मेरे पूज्य पिताजी और मैंने पूरी श्रद्धा के साथ प्रदेश और देश कांग्रेस पार्टी के द्वारा की सेवा करने की कोशिश की है. लेकिन मन बहुत व्यथित हुआ. जनसेवा के लक्ष्य की पूर्ति उस संगठन के माध्यम से नहीं हो पा रही थी. वर्तमान में जो स्थिति कांग्रस पार्टी की है उसमें यह संभव भी नहीं है.’

जहां कहा गया था कि 10 दिनों में किसानों का ऋण माफ करेंगे वो आज तक नहीं मिल पाया है. आज भी हजारों किसानों पर आंदोलन के दौरान किए गए प्रदर्शन के केस दर्ज हैं. होली के दिन ज्योतिरादित्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। 

क्या आप जानते है ? BJP के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया परिवार के गहरे संबंध : यहाँ क्लिक कर पढ़े

आपको बता दें कि कमलनाथ सरकार के 6 मंत्रियों समेत कुल 22 विधायकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के तुरंत बाद ही कांग्रेस को अलविदा कह दिया था. इसके बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई है. मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में निर्दलीय समेत कुल 94 विधायक ही शामिल हुए थे. 

सिंधिया समर्थक विधायक बनेंगे मध्य प्रदेश में मंत्री
मध्य प्रदेश में बहुमत के लिए अब 104 विधायकों की जरूरत है. क्योंकि 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद विधानसभा की सदस्य संख्या 230 से घटकर 206 ही रह गई है. आपको बता दें कि 2 विधायकों की सीटें उनके देहांत के बाद खाली हैं जहां उपचुनाव होने हैं. सूत्र बता रहे हैं कि इस्तीफा देने वाले सिंधिया समर्थक विधायकों में से 5 से 7 को मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मंत्री पद दिया जा सकता है. शिवराज सिंह चौहान की एक बार फिर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी हो सकती है.

महाआर्यमान सिंधिया : “इस्तीफा देने के लिए साहस चाहिए, पिता के फैसल पर गर्व’ : यहाँ क्लिक कर पढ़े

भाजपा ने अपने विधायकों को भोपाल से बाहर भेजा

इस बीच भाजपा ने अपने 106 विधायकों को भोपाल से हरियाणा के मानेसर भेज दिया है. सिंधिया समर्थक 19 विधायकों को भी बेंगलुरु से दिल्ली लाए जाने की संभावना है. जहां से फ्लोर टेस्ट के लिए उनको भोपाल लाया जा सकता है. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 26 मार्च को तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं. कांग्रेस ने भी अपने बचे हुए सभी विधायकों को मध्य प्रदेश से बाहर जयपुर भेज दिया है.

दिल्ली: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफे के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. जिसके बाद अभी अभी खबर है कि सिंधिया ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है (Jyotiraditya Scindia joins BJP) . इसके साथ ही ये भी खबर है की ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजा जा सकता है और मोदी कैबिनेट में शामिल भी किया जा सकता है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार सुबह अपने घर से गाड़ी चलाते हुए अकेले निकले. उन्होंने गुजरात भवन में अकेले गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. जिसके बाद अमित शाह की गाड़ी में बैठकर सिंधिया शाह के घर से निकले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

पत्रकारों के सवाल पर सिंधिया का जवाब
बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर सिंधिया ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया. नड्डा से मुलाकात करने पहुंचे सिंधिया से जब रिपोर्टर ने बीजेपी में शामिल होने का सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब में ‘हैप्पी होली’ कहा.

भोपाल से लेकर दिल्ली तक बढ़ी हलचल
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद भोपाल से लेकर दिल्ली तक सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. दिल्ली में एक ओर जहां केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू होने वाली है. वहीं भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी होने जा रही है.

बीजेपी मुख्यालय पर हो रही महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, थावर चंद गहलोत, नितिन गडकरी, शहनवाज हुसैन और बीएल संतोष पहुंच चुके हैं.

यह भी पढ़े : MP / कमलनाथ सरकार गिरने की कगार पर, ये है नया बहुमत का आंकड़ा

जानिये पूरा घटनाक्रम
ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार सुबह अपने घर से गाड़ी चलाते हुए अकेले निकले. उन्होंने गुजरात भवन में अकेले गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. जिसके बाद अमित शाह की गाड़ी में बैठकर सिंधिया शाह के घर से निकले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह करीब 10.45 बजे पीएम आवास पहुंचे थे. इसके बाद करीब एक घंटे तक बैठक चली. जिसके बाद सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा देने का ऐलान किया. इस तरह 18 साल तक कांग्रेस में रहने वाले सिंधिया ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया.

पीएम मोदी के आवास से निकलने के कुछ देर बाद ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर अपना रेजिग्नेशन लेटर शेयर किया. गौरतलब है कि ये त्याग पत्र 9 मार्च का था, लेकिन इसे मंगलवार को सार्वजनिक किया गया.

सिंधिया ने अपने इस्तीफे में कहा है कि वे जनसेवा के लिए राजनीति में आए हैं और बीते कुछ समय से कांग्रेस में रहते हुए ऐसा नहीं कर पा रहे थे.

MP CRISIS /पीएम मोदी से मिलने पहुंचे ज्योतिरादित्य, कांग्रेस को करारा झटका : यहाँ क्लिक कर पढ़े

मध्य प्रदेश,Madhya Pradesh,Political dram,Kamalnath,Jyotiraditya Scindia,

सिंधिया पर MP कांग्रेस, लिस्ट जारी कर बताया, इतने सालों में उन्हें क्या-क्या दिया

सिंधिया पर MP कांग्रेस, लिस्ट जारी कर बताया, इतने सालों में उन्हें क्या-क्या दिया : ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार को अंग्रेजों का वफादार बता रहा है तो कोई संघ और भाजपा के सामने झुकने का आरोप लगा रहा है. 

भोपाल: ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगावत के बाद पूरी कांग्रेस पार्टी उन्हें कोसने में जुट गई है. कोई उन्हें गद्दार बता रहा है तो कोई सिंधिया परिवार का पुराना इतिहास टटोल रहा है. कोई ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार को अंग्रेजों का वफादार बता रहा है तो कोई संघ और भाजपा के सामने झुकने का आरोप लगा रहा है. मध्य प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें ज्योतिरादि​त्य सिंधिया को विश्वासघाती बताया गया है. आपको बता दें कि सिंधिया ने 10 मार्च को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर सिंधिया पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को याद दिलाया है कि पार्टी में रहते हुए उन्हें क्या-क्या मिला. एमपी कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘सिंधिया जी की 18 साल की राजनीति में कांग्रेस ने उन्हें 17 साल तक सांसद बनाए रखा, 2 बार केंद्रीय मंत्री बनाया, लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया, पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया, यूपी का प्रभारी बनाया, कांग्रेस वर्किंग कमिटी का मेंबर बनाया, मध्य प्रदेश विधानसभा 2018 चुनाव अभियान का प्रमुख बनाया, उनके कहने पर 50+ टिकट दिए गए, 9 मंत्री बनाए गए. फिर भी मोदी-शाह की शरण में?’

गांधी की हत्या में इस्तेमाल रिवॉल्वर भी ग्वालियर का था
वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा है. दिग्गी ने ट्वीट किया, ‘केंद्र सरकार के पास राज्यों को उनके हक का GST का मुआवजा देने के लिये पैसा नहीं है पर गैर भाजपा सरकारों को गिराने के लिये समय भी है और पैसा भी है. याद रखिए वह रिवॉल्वर भी ग्वालियर के एक परचुरे ने दी थी जिससे गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या की थी. वह परचुरे कौन था इस पर पर कुछ और ज्यादा शोध करने की जरूरत है.’

दिग्गी ने ज्योतिरादित्य की दादी विजया राजे को किया याद
एक कांग्रेस समर्थक के ट्वीट पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा, ‘सिंधिया जी का परिवार 1957 तक हिंदू महासभा के साथ था. पंडित नेहरू स्वर्गीय राजमाता विजया राजे सिंधिया को कांग्रेस में लेकर आए. वह 1957 और 1962 में कांग्रेस पार्टी की सांसद बनी और 1967 में कांग्रेस छोड़ दिया. वह एक शानदार व्यक्तित्व थीं और मेरे मन में उनके लिए अत्यधिक सम्मान है.’

दोपहर साढ़े बारह बजे जेपी नड्डा की मौजूदगी में BJP में शामिल होंगे सिंधिया

सीएम कमलनाथ ने दावा किया है कि उनके पास बहुमत है और चिंता की कोई बात नहीं है।
कमलनाथ ने भाजपा पर बागी विधायकों को कैद करने का आरोप भी लगाया।

नईदिल्ली : ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर साढ़े बारह बजे भाजपा में आधिकारिक रूप से शामिल हो जाएंगे। सिंधिया भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। राहुल गांधी से जब मीडिया ने सिंधिया से संबंधी सवाल पूछे तो राहुल गांधी ने उन पर चुप्पी साध ली।

सीएम कमलनाथ ने दावा किया है कि उनके पास बहुमत है और चिंता की कोई बात नहीं है। कमलनाथ ने भाजपा पर बागी विधायकों को कैद करने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस की नेता शोभा ओझा ने दावा किया है कि हम सदन में बहुमत साबित करेंगे। सभी कांग्रेस विधायक, जो बेंगलुरू में हैं, उन्हें गुमराह किया गया, वो हमारे साथ हैं। यहां तक कि भाजपा के भी कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं।

कांग्रेस के विधायक जयपुर शिफ्ट किए जा रहे हैं। वहीं भाजपा विधायक मानेसर के एक होटल में शिफ्ट किए गए हैं।

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में दो सीटें फिलहाल रिक्त हैं। ऐसे में 228 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास मामूली बहुमत है। अगर 22 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिये जाते हैं तो विधानसभा में सदस्यों की प्रभावी संख्या महज 206 रह जाएगी। उस स्थिति में बहुमत के लिये जादुई आंकड़ा सिर्फ 104 का रह जाएगा।

कांग्रेस के पास सिर्फ 92 विधायक रह जाएंगे, जबकि भाजपा के 107 विधायक हैं। कांग्रेस को चार निर्दलीयों, बसपा के दो और सपा के एक विधायक का समर्थन हासिल है। उनके समर्थन के बावजूद कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से दूर हो जाएगी।

पर्दे के पीछे का वो शख्स, जिसने ज्योतिरादित्य सिंधिया और BJP के बीच ‘डील’ कराई

नई दिल्ली. कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच आखिर किस नेता ने ‘डील’ कराई? पर्दे के पीछे वह कौन था, जिसने भाजपा आलाकमान तक ज्योतिरदित्य सिंधिया की बात पहुंचाई?

नई दिल्ली. कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच आखिर किस नेता ने ‘डील’ कराई? पर्दे के पीछे वह कौन था, जिसने भाजपा आलाकमान तक ज्योतिरदित्य सिंधिया की बात पहुंचाई? आखिरकार वह कौन है, जिस पर पार्टी हाईकमान इतना भरोसा करती है, जिसके भरोसे मध्य प्रदेश में भाजपा ने ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाया?

इस तमाम सवालों से पर्दा अब हट गया है. ज्योतिरादित्य को भाजपा तक लाने और फिर गृहमंत्री अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने वाले कोई और नहीं, बल्कि भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम हैं.

जफर इस्लाम मीडिया के लिए जाना पहचाना चेहरा हैं. राजनीति में आने से पहले जफर इस्लाम एक विदेशी बैंक के लिए काम करते थे और लाखों रुपये का वेतन पाते थे. मोदी की राजनीति से प्रभावित होकर जफर इस्लाम ने भाजपा से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की. माना जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जफर इस्लाम के अच्छे ताल्लुकात हैं. शायद यही वजह है कि मृदुभाषी और बेहद शालीन व्यक्तित्व के धनी जफर इस्लाम को भाजपा हाईकमान ने इतना बड़ा ऑपरेशन चलाने की जिम्मेदारी दी.

जफर कांग्रेस के बागी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पहले से जानते रहे हैं. सिंधिया जब कभी दिल्ली में रहते थे, तो उनसे जफर की मुलाकात अक्सर हो जाया करती थी. लेकिन जफर पिछले पांच माह से ज्योतिरदित्य को भाजपा में लाने के सिलसिले में उनसे मिल रहे थे.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हाल ही के समय में ज्योतिरदित्य और जफर की लगातार पांच बैठकें हुई थीं. खुद ज्योतिरदित्य सिंधिया ने अपनी तरफ से पेशकश की थी। इस पेशकश को जफर इस्लाम ने ही पार्टी आलाकमान तक पहुंचाया. इसके बाद ज्योतिरादित्य को भाजपा में लाने की कवायद और मध्यप्रदेश में ‘ऑपरेशन लोटस’ की पटकथा लिखी गई.