Homeमध्य प्रदेशMP CRISIS /पीएम मोदी से मिलने पहुंचे ज्योतिरादित्य, कांग्रेस को करारा झटका

MP CRISIS /पीएम मोदी से मिलने पहुंचे ज्योतिरादित्य, कांग्रेस को करारा झटका

Date:

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजनीति का केंद्र बन चुके दिल्ली में आज सियासी पारा गर्म है.
भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति के साथ-साथ अब संसदीय बोर्ड की बैठक भी हो सकती है.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजनीति का केंद्र बन चुके दिल्ली में आज सियासी पारा गर्म है. ताजा जानकारी के मुताबिक अब ज्योतिरादित्य देश के गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि अब देर शाम उनके बीजेपी में शामिल होने की घोषणा हो जाएगी। इसे एक तरह से बीजेपी की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी समर्थक इसे होली पर बीजेपी की दीवाली बता रहै है। सिंधिया के इस कदम से कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। बीजेपी सिंधिया को राज्यसभा भेज सकती है। साथ ही हो सकता है कि उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाकर सेंट्रल की पॉलिटिक्स में रखा जाए।

वैसे आज भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति के साथ-साथ अब संसदीय बोर्ड की बैठक भी हो सकती है. माना जा रहा है कि संसदीय बोर्ड की बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की बीजेपी में एंट्री के फैसले पर मुहर लग सकती है. इसी के चलते आज अपने पिता माधवराव सिंधिया की 75वीं वर्षगांठ में भाग लेने के लिए ज्योतिरादित्य को ग्वालियर जाना था लेकिन उन्होंने ये कार्यक्रम कैंसिल कर दिया है.

सूत्रों के मुताबिक ज्योतिरादित्य के समर्थक विधायक ईमेल के जरिए आज इस्तीफा भेज देंगे. लेकिन अगर इस इस्तीफे को नहीं माना गया तो शाम को भोपाल पहुंचकर ये विधायक विधानसभा अध्यक्ष की इस्तीफा सौंप सकते हैं. 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...