Home Blog Page 1926

मध्यप्रदेश /MP में कोरोना वायरस का अब तक कोई पॉजिटिव प्रकरण नहीं

मध्यप्रदेश /MP में कोरोना वायरस का अब तक कोई पॉजिटिव प्रकरण नहीं कोरोना वायरस बीमारी की रोकथाम के पुख्ता बंदोबस्त

प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस का कोई भी प्रकरण पॉजिटिव नहीं है। राज्य सर्विलेंस इकाई नये दिशा-निर्देशों और परामर्श के लिये सेंट्रल सर्विलेंस इकाई, नई दिल्ली के साथ सतत सम्पर्क में है। नोवल कोरोना वायरस बीमारी की जानकारी और मार्गदर्शन के लिये राज्य-स्तर पर कॉल-सेंटर-104 को सक्रिय किया गया है, जिस पर अब तक 821 कॉल प्राप्त हो चुके हैं।

इस बीमारी से निपटने के लिये राज्य शासन द्वारा निगरानी और नियंत्रण के ठोस उपाय किये गये हैं। आज तक कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आने वाले 690 यात्रियों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 283 यात्री उनके घरों में आइसोलेशन में रखे गये हैं, जबकि 356 यात्रियों का सर्विलेंस पूरा हो चुका है। संभावित 27 प्रकरणों के सेम्पल जाँच के लिये एनआईव्ही, पुणे और इंदिरा गाँधी शासकीय मेडिकल कॉलेज, नागपुर भेजे गये थे, जिनमें से 23 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 4 की रिपोर्ट आना शेष है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर एयरपोर्ट पर प्रभावित देशों से आने वाले 9387 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

अपर संचालक, स्वास्थ्य डॉ. वीणा सिन्हा ने बताया कि संभावित कोरोना वायरस बीमारी के सेम्पल की जाँच सुविधा एम्स, भोपाल और राष्ट्रीय जनजातीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (एनआईआरटीएच) जबलपुर में उपलब्ध है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसे अंतर्राष्ट्रीय पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर बीमारी की रोकथाम के संबंध में पुख्ता कदम उठाये गये हैं। प्रदेश के नागरिकों से अपील की गई है कि वे मुँह को टिशू पेपर या रूमाल से ढंकें। हाथ मिलाकर अभिवादन न करें बल्कि अभिवादन के तौर पर सिर्फ नमस्ते करें।

ताजा जानकारी के मुताबिक नोवल कोरोना वायरस बीमारी के प्रकरण विश्व के 114 देशों में दर्ज किये गये हैं। आज चीन में 31 नये प्रकरणों की तुलना में अन्य देशों में 4596 नये प्रकरण दर्ज किये गये हैं।

सिवनी /दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु परीक्षण शिविर 15 मार्च को

सिवनी /दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु परीक्षण शिविर का राशि लांन में आयोजन

सिवनी-उपसंचालक समाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि श्रीमंत सेठ गोपालदास पूरनराव, दिगम्बर जैन परमार्थिक ट्रस्ट सिवनी द्वारा श्री मंगलम संस्था लखनऊ के सहयोग आगामी 15 मार्च 2020 दिन रविवार को स्मृति लॉन सिवनी में दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ एवं कृत्रिम पैर प्रदाय करने हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पात्र अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को चिन्हांकित कर शिविर में उपस्थित करवाने के निर्देश दिए हैं।

.

सिवनी /कोरोना वायरस के लिए जिलास्तर पर कन्ट्रोल रूम का गठन

सिवनी /कोरोना वायरस के लिए जिलास्तर पर कन्ट्रोल रूम का गठन

सिवनी : कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु पूर्व सतर्कता तैयारियों के लिए गुरूवार 12 मार्च को कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा बैठक में दिए निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय सिवनी में कन्ट्रोल रूम का गठन किया गया है । जिसका टेलीफोन नं.- 07692-220323, 227423, 220444 है तथा जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. निर्मला पाण्डे का व्हाटसअप नंबर 790941053 / 9630886706 है जिस पर जिलेवासी कोरोना वायरस से संबंधित प्राप्त कर सकते हैं एवं दे सकते हैं ।

चीन, होंगकोंग, कोरिया, जापान, इटली, थाईलैन्ड, सिंगापुर, ईराक, मलेशिया, फ्रांस, स्पेन एवं जर्मनी आदि देशों से आने वाले यात्रियों में संक्रमण के लक्षण न दिखने पर 14 दिनों के लिए होम आईसोलेशन में रखने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही विदेश यात्रा से जिले में आने वाले अनिवासी संभावित मरीजों के लिए रहवासी इलाके से दूर ओबीसी हॉस्टल परतापुर रोड सिवनी में कोरनटाईन सेंटर का निर्माण में किया गया है।

कोरोना वायरस क्या है
यह विषाणु जन्य बिमारी है जिससे सामान्यतः जानवरो में बीमारियॉ होती है, कभी कभी ये मनुष्यों में संक्रमण करता है, मुनष्यों में इसके लक्षण खांसी, बुखार एवं श्वास लेने में तकलिफ, छाती में जकडन इत्यादि।

प्रमुख लक्षण
सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द, गले में खरास, छोटे बच्चों और बुजुर्ग व्यक्तियों में एवं ऐसे व्यक्तियों में जिनमें प्रतिरक्षण की क्षमता कम होती है ये निमोनिया ब्रोकाईटिस इत्यादि गंभीर बीमारियां उत्पन्न करता है।

कोरोना से बचाव के लिए क्या करें
यदि कोई व्यक्ति पिछले 01 माह कि दौरान चीन देश या किसी अन्य प्रभावित देश के भ्रमण से आया हो या वायरस संक्रमित रोगीं के सम्पर्क में आया हो तो उपरोक्त लक्षण होने पर नजदिकी चिकित्सालय/स्वास्थ्य केन्द्र पर अनिवार्य रूप से सम्पर्क करें।

संक्रमित व्यक्ति के निकट सम्पर्क में आने से बचें। नियमित रूप से दिन में कई बार हाथो को साबून एवं साफ पानी से धोएं। यदि हाथ धोना संम्भव न हो तो एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर का उपयोग करें। बिना हाथ धोएं अपनी ऑख मुंह एवं नाक को ना छूएं। खासने अथवा छिकतें समय अपने मुंह एवं नाक को रूमाल से ढंके। संक्रमित सामग्रियों के सम्पर्क में आने के बाद ऑख या नाक छूने से बचे। मास्क का उपयोग करें एवं लोगों से दूरी बनाये रखें।

अधिक मात्रा में तरल पदार्थ तथा पौषिक आहर का सेवन करें। शिष्टाचार में हाथ न मिलायें, गले न लगायें एवं अन्य बढाने वाले कार्य न करें। अनावश्यक यात्रा से परहेज करें तथा भीड-भाड वाले स्थान पर जाने से बचें। बिना कित्सकीय परामर्श के दवा न लें। (जिस कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा जिले वासियों से बुखार सर्दी-जुकाम, खासी आदि होने पर चिकित्सक की सलाह लेने की अपीले की है।

दिल्‍ली /कोरोना बना महामारी, 31 मार्च तक सिनेमा हॉल रहेंगे बंद

0

दिल्‍ली /कोरोना बना महामारी, 31 मार्च तक सिनेमा हॉल रहेंगे बंद

नई दिल्‍ली: कोरोना वायरस (Corona Virus) की वजह से 31 मार्च तक सभी सिनेमा हॉल के बंद करने का ऐलान किया गया है. दिल्ली में कोरोना को महामारी घोषित किया गया. इसके साथ ही दिल्ली में सभी सार्वजनिक स्‍थल, सरकारी दफ्तर, प्राइवेट दफ्तर वगैरह को रोज़ disinfect करना अनिवार्य किया गया. दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इसके साथ ही जिन स्‍कूलों और कॉलेजों में परीक्षाएं नहीं हो रही हैं, वे सभी स्‍कूल-कॉलेज भी 31 मार्च तक बंद रहेंगे. भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 73 मामलों की पुष्टि हुई है. इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को इसे महामारी घोषित किया था.

इससे पहले केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने गुरुवार को लोकसभा में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए काम कर रहे हैं. हम हर दिन राज्यों से कोरोना पर रिपोर्ट ले रहे हैं. 2 दिन पहले सारे राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ मीटिंग भी की जा चुकी है. देश के 30 एयरपोर्ट पर कोरोना के संदिग्धों की निगरानी के इंतजाम किए गए हैं. विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है. इसके अलावा चीन के वुहान और जापानी जहाज में फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित बचाया गया. कोरोना के संदिग्धों की निगरानी में कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है. कोरोना के संदिग्ध मरीजों की 14 दिनों तक निगरानी हो रही है.

इसके साथ ही इस महामारी से निपटने के बारे में डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि देश भर में कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए अभी कुल 51 लैब और 56 सैंपल कलेक्शन सेंटर हैं. उन्होंने विपक्ष से कहा कि कोरोना से निपटने के लिए सरकार आप सबका साथ चाहती है. डॉ हर्षवर्धन ने विपक्ष के सांसदों को आश्वासन दिया कि सभी पहलुओं को ध्‍यान में रखते हुए विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाना हमारी जिम्मेदारी है. इसके साथ ही उन्‍होंने जोड़ा कि आप लोग अपने क्षेत्रों के लिए लोगों को जागरूक करें कि वे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर एकत्र न हों.

NHAI Recruitment 2020 – भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भर्ती 2020

NHAI Recruitment 2020 Free Job alert for both Fresher and Experienced Candidates updated on March 12, 2020. Get Direct Official Link for applying NHAI Recruitment 2020 along with current NHAI Recruitment official Notification 2020 here. Find all recent 3 NHAI Vacancies 2020 across India and check all latest NHAI 2020 job openings instantly here, Know upcoming NHAI Recruitment 2020 immediately here.

NHAI Recruitment 2020 –  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने Young Professional के पद पर NHAI Notification 2020 के 03 पदों पर भर्ती निकली गयी है. तथा इस National Highways Authority of India Vacancy 2020 भर्ती के लिए Online Exam संबंधित समस्त जानकारी निचे दिए गए, नोटिफिकेशन में ध्यान के पढ़े लें | जानकारी प्राप्त होने के बाद ही आवेदन करें | भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से सम्बन्धित सभी जानकारी इस पोस्ट में बताया गयी है, कृपया ध्यान से पड़े एवं आवश्क दस्तावेजो की तैयारी करें, ताकि ऑनलाइन एप्लीकेशन अप्लाई करते समय कोई समस्या न हो

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने का प्रस्ताव है, तथा इस भर्ती योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते है | इस भर्ती में आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications), पात्रता मापदंड (eligibility criteria), आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date), आवेदन मोड (Mode Of Application), नौकरी का प्रकार (Job Type) आयु सीमा (Age Limits) नौकरी का स्थान (Job Location), वेतन (Salary) सम्बंधित अधिक जानकारी जरूर जान लें | आवेदन करने से पहले निचे दिए गए परीक्षा संबंधित नियम एवं विवरण जरूर पढ़ लें

NHAI Recruitment 2020

– भर्ती से संबंधित जानकारियाँ –

शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications) – इस सरकारी भर्ती में उम्मीदवार के पास Gate Score 2019, MCA, Engineering Degree एंड Diploma होने पर ही मान्यता प्राप्त होगी । अथवा इसके समकक्ष डिग्री होने पर भी मान्य है | शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित समस्त जानकारी निचे दी गयी है | कृपया अधिकारिक वेबसाइट देखे !
पद का नाम (Post Of Name) –पेशेवर युवा (Young Professional)
पदों की संख्या (Number Of Post) – 03 पदों
आवेदन शुरू करने की तारीख (Application Start Date) – 11 मार्च 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date) – 26 मार्च 2020
आवेदन मोड (Mode Of Application) – ऑनलाइन (Online)
नौकरी का प्रकार (Job Type) – सरकारी नौकरी (Latast Govt Job)
आयु सीमा (Age Limits) – इस रोजगार भर्ती में उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष तक होनी चाहिए । कृपया आयु में छूट के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें ।
परीक्षा शुल्क (Exam Fees) – इस National Highways Authority of India Notification 2020 (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के लिए आवेदक को Online फ़ीस जो की आवेदन का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process) – इस सरकारी भर्ती में केंडिडेट को लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जायेगा !
नौकरी का स्थान (Job Location) – नई दिल्ली (New Govt Job)
वेतन (Salary) – इस NHAI Recruitment 2020 (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के 60 ,000/- रूपये प्रतिमाह के हिसाब से रहेगा
Whatsapp GroupClick Here
Android AppClick Here

NHAI Online (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें (How To Apply) – इस पात्रता प्राप्त परीक्षा में इच्छुक उम्मीदवार Young Professional Bharti Online 2020 Exam के लिए आवेदन कर सकते हैं । कृपया भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भर्ती 2020 के अधिक Exam Pattern एवं विवरण परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें ।

NHAI Notification 2020

– मुख्य लिंक –
ऑनलाइन आवेदनClick Here 
ऑफिसियल नोटिफिकेशनClick Here 
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here 
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2020Click Here 

1 Job FoundNHAI Recruitment 2020 Free Job alert for both Fresher and Experienced Candidates updated on March 12,2020. Get Direct Official Link for applying NHAI Recruitment along with current NHAI Recruitment official Notification 2020 here. Find all recent 3 NHAI Vacancies 2020 across India and check all latest NHAI 2020 job openings instantly here, Know upcoming NHAI Recruitment 2020 immediately here.

NHAI Recruitment 20-21: Apply Online for 3 Young Professional Vacancies in NHAI Recruitment 2020-21 in New Delhi. New recruitment Jobs 2020-21 notification nhai.org published for the post Site Engineer in NHAI Recruitment 20-21 read complete details before applying in NHAI Notification for the post Manager.

Young Professional vacancy in NHAI

NHAI notification has been released for Young Professional Vacancies; explore all details here and apply on/before 26-03-2020.

NHAI March 2020 NotificationDetails
Young ProfessionalB.Tech/B.E, MCA
Job LocationNew Delhi
Total Vacancies3
Date Added11/03/2020
Last Date to Apply26/03/2020

सिवनी /जिला पुलिस बल में हुए स्थानांतरण

सिवनी /जिला पुलिस बल में हुए स्थानांतरण

सिवनी। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 11 मार्च को जारी स्थानांतरण सूची में जिला पुलिस बल के दो प्रमुख अधिकारियों के तबादले हुये है ।

जहां लखनादौन एसडीओपी पद पर पदस्थ अरविंद श्रीवास्तव को एसडीओपी वारासिवनी भेज दिया गया है, वहीं वारासिवनी में पदस्थ आरएस परतेती अब लखनादौन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी होंगे।

इसके अलावा कोतवाली सिवनी में पदस्थ नगर निरीक्षक मनोज गुप्ता का स्थानांतरण नरसिंहपुर होने के आदेश बीते दिवस पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किये गये है, हालांकि अभी तक कोतवाली सिवनी में किसी भी अधिकारी को पदस्थ किये जाने संबंधी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है।

सिवनी / कोरोना वायरस : सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी निलंबित

सिवनी / कोरोना वायरस : सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी निलंबित

सिवनी : भारत के विभिन्न भागो में COVID-19 (नोवल कोरोना वायरस) बीमारी के संक्रमण से स्वास्थ्य व जीवन की सुरक्षा के खतरे की उत्पन्न हुई स्थिति के परिप्रेक्ष्य में मध्यप्रदेश में संक्रमण की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये प्रदेश के समस्त जिलो में कोरेंटाईन सेन्टर खोलने एवं अन्य तैयारियाँ करने के निर्देश दिये गये थे। प्रदेश में कोबिड-49 के नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा के दौरान आज यह तथ्य संज्ञान में आया कि बार-बार दिशा-निर्देश जारी करने के बाद मी डॉ. के. आर. शाक्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सिवनी द्वारा आज दिनांक तक कोरेंटाईन सेन्टर के संबंध में जानकारी प्रेषित नहीं की गई है। यह भी पाया गया कि कोरोना वायरस बीमारी के बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में पी.पी.ईं. किट का सघारण नहीं किया गया। यह गंभीर लापरवाही है तथा डॉ. शाक्य द्वारा एक पब्लिक हेल्‍थ इमरजेन्सी जैसे संवेदनशील विषय में निर्देशों की अवहेलना की गयी है।

डॉ, के, आर. शाक्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपने पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने तथा शासन निर्देशों का पालन न करने के परिणाम स्वरूप स्वयं को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम, 3 के उपनियम, एक के खण्ड (i) (ii) (iii) का उल्लंघन कर स्वयं को अनुशासनात्मक कार्यवाही का भागी बना लिया है।

अतः डॉ. फे. आर. शाक्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला चिकित्सालय, सिवनी को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम, 9 (1) के अंतर्गत उन्हें एतद्‌ आदेश द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन काल में डॉ. के. आर. शाक्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का मुख्यालय संमागीय संचालक कार्यालय जबलपुर नि्चारित्त किया जाता है। डॉ. के. आर. शाक्य को निलंबन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

सिवनी कलेक्टर ने कुछ इस तरह किया महिला अधिकारियों को सम्मानित

सिवनी कलेक्टर ने कुछ इस तरह किया महिला अधिकारियों को सम्मानित

सिवनी-प्रत्येक सोमवार आयोजित होने समय सीमा बैठक का 9 मार्च को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई बैठक का अनुपम स्वरूप दिखाई दिया। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सम्मान स्वरूप जिला प्रशासन में कार्यरत सभी महिलाओं के सम्मान में प्रतीकात्मक स्वरूप अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड़ को अपनी कुर्सी सौपते हुए समय सीमा बैठक की अध्यक्षता दी साथ ही वरिष्ठ महिला अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी धुर्वे को भी मुख्य अधिकारी कुर्सी में बैठाकर सम्मानित किया।

बैठक में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा जनाधिकार विषयों एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में बेहतर कार्य से सिवनी जिले के सम्पूर्ण प्रदेश में दूसरे स्थान में आने पर सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए सतत रूप से बेहतर कार्य करने की बात कही। उन्होंने आपकी सरकार आपके द्वार योजना, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई ,पीजी पोर्टल के लंबित प्रकरणों एवं प्रभारी मंत्री के दौरों एवं उनके कार्यालय से प्राप्त पत्रों की विभागवार समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए ।

लेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा स्वरोजगार योजनाओं की अधिक शिकायतों के मद्देनजर महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्धोग केन्द्र को निर्देशित किया गया कि स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ी सभी शिकायतों का निराकरण व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में जनसुनवाई कर किया जाए । योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया जाए । उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय सीमा में दर्ज प्रकरणों का भी निराकरण तय समय सीमा में किया जाए ।

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को जनाधिकार हेतु चयनित विषयों से सम्बन्धित शिकायतों के शत प्रतिशत निराकरण करने हेतु वांछित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जिले में आवश्यक टीकों के पर्याप्त स्टॉक न होने तथा समय सीमा में मांग न करने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा स्टॉक प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।

इसी तरह बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर रहने पर तहसीलदार घंसौर का पाँच दिन का वेतन तथा वार्ड आरक्षण की संशोधित जानकारी समय पर न भेजने पर नगर परिषद बरघाट कार्यालय में पदस्थ श्री कृष्ण टेम्भरे तथा परियोजना कार्यालय सिवनी में पदस्थ एपीओ श्री बघेल के सात-सात दिवस का वेतन काटने हेतु निर्देशित किया गया ।

कोरोना : WHO ने कोरोना को महामारी घोषित किया, सभी वीजा को किया ससपेंड

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन के नेतृत्‍व में इस GOM का गठन किया गया था.

नई दिल्ली: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO)ने कोरोना वायरस (Corona Virus)को महामारी घोषित कर दिया है. कोरोना से बचाव के लिए भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. भारत ने विदेश से आने वाले यात्रियों के वीजा सस्पेंड कर दिए हैं. इसके अलावा केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि यदि जरूरत न हो तो विदेश यात्रा से बचें. बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के अब तक 60 मरीजों की पुष्टी हो चुकी है. दुनियाभर में कोरोना से अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

अब भारत आने के लिए केवल राजनायिकों और यूएन कर्मचारियों को ही वीजा दिया जाएगा. इनके अलावा सभी के वीजा सस्पेंड कर दिए हैं.  विदेश से आने वाले यात्रियों के वीजा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिए गए हैं. यह रोक ओसीआई कार्डधारकों पर भी जारी रहेगी. 

एयर इंडिया ने 28 मार्च इटली और  25 मार्च तक दक्षिण कोरिया की सभी उड़ानें रद्द की.

कोरोना वायरस: खतरे और रोकथाम के प्रयासों की मंत्रियों के समूह ने की समीक्षा
कोरोना वायरस के व्‍यापक खतरे को देखते हुए मंत्रियों के समूह (GOM) ने उच्‍च स्‍तरीय समीक्षा की. इसकी निगरानी और रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों के प्रबंधन का जायजा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन के नेतृत्‍व में इस GOM का गठन किया गया था.

इसके तहत मंत्रियों के समूह के समक्ष देश में कोरोना वायरस के खतरे के संबंध में एक प्रेजेंटेशन पेश किया गया. अभी तक इसकी रोकथाम के लिए क्‍या प्रबंध किए गए हैं, इस बारे में भी बताया गया. वैश्विक हालात के मद्देनजर सरकार की तरफ से जो ट्रेवल एडवाइजरी जारी की गई हैं, उसके बारे में जानकारी दी गई. गौरतलब है कि 10 मार्च को भी सरकार की तरफ से ऐहतियात के रूप में दो एडवाइजरी जारी की गई हैं.

इसमें जिक्र किया गया कि जिन यात्रियों ने हाल में चीन, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, जापान, इटली, थाइलैंड, सिंगापुर, ईरान, मलेशिया, फ्रांस, स्‍पेन और जर्मनी की यात्रा की है, उनको बेहद सावधानी बरतते हुए स्‍वदेश आने की तिथि से 14 दिनों तक खुद को बाकियों से अलग रखना चाहिए. कंपनियों को भी ऐसे कर्मचारियों को घर से ही काम करने की सुविधा उपलब्‍ध करानी चाहिए.

इसमें ये भी बताया गया कि इनके समेत कुल 12 देशों से आने वाली सभी फ्लाइट के यात्रियों की यूनिवर्सल स्‍क्रीनिंग की जा रही है. इसके साथ ही ये भी कहा गया कि सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों को ये सलाह दी गई है कि लोगों की सघन जांच के साथ उनको रोकथाम, लक्षण के विषय में जागरूक किया जाना चाहिए और इसके लिए हेल्‍पलाइन नंबर जारी किए जाने चाहिए.

SBI खाताधारकों के लिए खुशखबरी : अब जीरो बैलेंस के साथ रख सकते है खाता

0

Good news for SBI account holders: now you can keep account with zero balance

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आज घोषणा की कि उसने बचत खातों के लिए औसत मासिक शेष राशि रखने की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है। बैंक की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “भारतीय स्टेट बैंक ने सभी बचत बैंक खातों के लिए औसत मासिक शेष (एएमबी) का रखरखाव करने का निर्णय लिया है।” अब से सभी SBI ग्राहक अपने बचत बैंक खातों में शून्य शेष सुविधा का आनंद लेंगे. 44.51 करोड़ बचत खाता धारकों को फायदा होगा ।

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने 44.51 करोड़ बचत खाताधारकों को गुरुवार को दो बड़े फैसले लिए हैं। पहले फैसले में एसबीआई ने बचत खाते पर जीरो बैलेंस की सुविधा दी है, जबकि दूसरे फैसले में बचत खातों पर मिलने वाली ब्याज दर घटा दी है।एसबीआई ने बुधवार को जो फैसला लिया है इसके तहत बचत खातों में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। ऐसे में अब ग्राहकों के खाते में रकम नहीं होने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। जबकि दूसरे फैसले के तहत बैंक ने बचत खातों पर अब तक मिल रही 3.25 फीसदी की ब्याज दर को घटाकर फ्लैट 3 फीसदी कर दिया है।

पहला फैसला ऐसे समझें: जीरो बैलेंस की अनिवार्यता खत्म

भारतीय स्टेट बैंक ने बचत खाते में औसत मासिक न्यूनतम राशि रखने की अनिवार्यता बुधवार को समाप्त करने का फैसला किया। इससे अब बैंक के सभी बचत खाताधारकों को जीरो बैलेंस की सुविधा मिलने लगेगी। एसबीआई ने एक बयान जारी कर कहा कि देश में वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने के लिए उसने औसत मासिक न्यूनतम राशि (एएमबी) रखने की अनिवार्यता खत्म की है।

बता दें कि अभी मेट्रो शहरों में बचत खाताधारकों को न्यूनतम राशि के रूप में 3000 रुपये, कस्बों में 2000 रुपये और ग्रामीण इलाकों में 1000 रुपये खाते में रखने होते हैं। अभी तक न्यूनतम राशि की शर्त पूरी नहीं करने पर ग्राहकों को पांच से 15 रुपये तक जुर्माना और करों का भुगतान करना पड़ता था। इस संबंध में बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि यह फैसला और अधिक लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला होगा।

दूसरा फैसला ऐसे समझें: बचत खाते पर ब्याज दर घटाई

एसबीआई ने दूसरे अपने फैसले में बचत खातों पर ब्याज दर घटाई है। अभी तक बचत खाताधारकों को खाते में जमा राशि के अनुसार 3.25 फीसदी की दर से वार्षिक ब्याज मिलता था। परंतु नए फैसले के बाद इस दर को घटाकर फ्लैट यानि एक समान रूप से 3 फीसदी कर दिया गया है। इसके साथ ही मियादी जमाओं (फिक्स डिपॉजिट या एफडी) और कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दरों (एमसीएलआर) में कटौती की भी घोषणा की है।

बैंक ने एक और फैसला लिया
एसबीआई ने उपरोक्त दोनों फैसलों के अलावा एक और निर्णय लिया है। इसके तहत अब उसके ग्राहकों को एसएमएस सेवा के लिए त्रैमासिक आधार पर लगने वाला शुल्क नहीं चुकाना होगा। इसे भी खत्म कर दिया गया है।