Homeमध्य प्रदेशदोपहर साढ़े बारह बजे जेपी नड्डा की मौजूदगी में BJP में शामिल...

दोपहर साढ़े बारह बजे जेपी नड्डा की मौजूदगी में BJP में शामिल होंगे सिंधिया

Date:

सीएम कमलनाथ ने दावा किया है कि उनके पास बहुमत है और चिंता की कोई बात नहीं है।
कमलनाथ ने भाजपा पर बागी विधायकों को कैद करने का आरोप भी लगाया।

नईदिल्ली : ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर साढ़े बारह बजे भाजपा में आधिकारिक रूप से शामिल हो जाएंगे। सिंधिया भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। राहुल गांधी से जब मीडिया ने सिंधिया से संबंधी सवाल पूछे तो राहुल गांधी ने उन पर चुप्पी साध ली।

सीएम कमलनाथ ने दावा किया है कि उनके पास बहुमत है और चिंता की कोई बात नहीं है। कमलनाथ ने भाजपा पर बागी विधायकों को कैद करने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस की नेता शोभा ओझा ने दावा किया है कि हम सदन में बहुमत साबित करेंगे। सभी कांग्रेस विधायक, जो बेंगलुरू में हैं, उन्हें गुमराह किया गया, वो हमारे साथ हैं। यहां तक कि भाजपा के भी कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं।

कांग्रेस के विधायक जयपुर शिफ्ट किए जा रहे हैं। वहीं भाजपा विधायक मानेसर के एक होटल में शिफ्ट किए गए हैं।

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में दो सीटें फिलहाल रिक्त हैं। ऐसे में 228 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास मामूली बहुमत है। अगर 22 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिये जाते हैं तो विधानसभा में सदस्यों की प्रभावी संख्या महज 206 रह जाएगी। उस स्थिति में बहुमत के लिये जादुई आंकड़ा सिर्फ 104 का रह जाएगा।

कांग्रेस के पास सिर्फ 92 विधायक रह जाएंगे, जबकि भाजपा के 107 विधायक हैं। कांग्रेस को चार निर्दलीयों, बसपा के दो और सपा के एक विधायक का समर्थन हासिल है। उनके समर्थन के बावजूद कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से दूर हो जाएगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...