Homeमध्य प्रदेशबैतूल में तगड़ी बारिश: नदी नाले उफान पर, झमाझम बारिश से जनजीवन...

बैतूल में तगड़ी बारिश: नदी नाले उफान पर, झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; अतिवृष्टि से फसलों को नुकसान

Heavy rain in Betul: The river drain is on the rise, life is disturbed due to heavy rain; Damage to crops due to excessive rain

Date:

बैतूल । बैतूल एक सप्ताह तक लगातार झमाझम बारिश के बाद रविवार सुबह मौसम साफ होते ही आमजन को बारिश से राहत मिली थी, परंतु शाम को फिर रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ जो मंगलवार को जारी है।

मानसून सक्रिय होने सोमवार दरम्यानी रात जिले भर में हुई मूसलाधार बारिश से फिर एक बार नदी-नाले उफनने से यातायात बाधित और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। 24 घंटे के दौरान जिले में हुई औसत 2.56 इंच बारिश से जिले की औसत बारिश का आंकड़ा 27.44 इंच पर पहुंच गया है। जो पूरे वर्षाकाल में होने वाली औसत सामान्य बारिश से आधी से अधिक है।

जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लाक में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। यहां 18 जुलाई तक 46.06 इंच बारिश हो चुकी है। जो जिले जिले की औसत सामान्य वर्षा 43.35 इंच से 27.44 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

यह पिछले साल से कई गुना अधिक है। बीते साल इन्हीं दिनों तक 11.31 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। बैतूल से भोपाल का सड़क संपर्क टूटने से आज बैतूल की ओर से जाने वाले कई यात्री बसों को निरस्त करना पड़ा है।

माचना पुल पर शाहपुर में पानी आने से सुबह तक यातायात रोका गया था। सुबह यहां यातायात शुरू कर दिया गया है, लेकिन नदी में अभी पानी की आवक बढ़ी हुई है। यहां माचना का पानी पुल से सटकर निकल रहा है, जबकि सुखतवा में बनाए गए नए डायवर्सन रोड पर हुए कटाव की वजह से इस रोड का यातायात बंद हो गया, इधर खंडवा-बुरहानपुर रोड पर भी धामदेही नदी में आई बाढ़ से यातायात रुक गया है।

अतिवृष्टि से फसलों को नुकसान

बैतूल जिले में पिछले तीन दिनों से रुककर तेज बारिश का दौर जारी है। जिले के ग्रामीण अंचलों के नदी-नाले भी उफान पर है। अति वर्षा के चलते जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं किसान भी अति वर्षा से चिंचित नजर आ रहा है। खेतों में फसले पानी के कारण पीली हो रही है। वहीं कीटो का भी प्रकोप बढ़़ रहा है। बीती रात शाहपुर के माचना पुल पर भी बाढ़ के कारण साढ़े 5 घंटे तक आवाजाही बंद रही।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related