Homeदेशये है गजब का रगनार पालतू डॉग: मालिक के साथ मात्र 350...

ये है गजब का रगनार पालतू डॉग: मालिक के साथ मात्र 350 दिनों में कर चुका है 27 राज्यों का दौरा, जानिए इंस्टा पर फेमस होने की दास्तां

This is a wonderful Ragnar pet dog: has visited 27 states with the owner in just 350 days, know the story of becoming famous on Insta

Date:

इंसान और डॉग का रिश्ता काफी अनमोल होता है। पालतू डॉग इंसानों के लिए कभी-कभी अपनी जान दाव पर लगा देते हैं। ऐसे में अब हम आपको एक ऐसे डॉगी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने मालिक के साथ बचपन से यानी 2 साल की उम्र से पूरे भारत की यात्रा कर रहा है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं रांची के रहने वाले इंजीनियर ग्रेजुएट शिव शंकर जिनकी उम्र 29 साल है और 2021 महामारी के दौरान उन्होंने भारत भ्रमण की यात्रा शुरू की थी।

अब तक वहां 350 दिनों के दौरान भारत की यात्रा कर चुके हैं। 27 राज्य के 3000 से अधिक स्थानों पर गए हैं। इस दौरान उनके साथ उनका पालतू डॉगी राग्नार मौजूद है। इनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

शिव शंकर के फॉलोअर्स में बंपर बढ़ोतरी

बता दें कि इंजीनियर ग्रेजुएट शिव शंकर जब से अपने डॉगी के साथ भारत भ्रमण पर निकले हैं। इंस्टाग्राम पेज पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी बढ़ गई है। अब उन्हें 74000 से अधिक लोग फॉलो कर रहे हैं ।उनका कहना है कि योगिता साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।

ठीक उसी तरह जैसे दूसरे भारतीय बच्चों को आगे बढ़ने के लिए सिखाया जाता है। मैं जब चैन की नींद सो रहा था उसी समय मेरे मन में विचार आया और मैं अपना बैग पैक कर अपने डॉगी के साथ बाइक से भ्रमण पर निकल पड़ा। वहीं 1 साल में पूरी जिंदगी का प्यार बटोर लिया है।

लोगों ने शिवशंकर को कई गिफ्ट दिए

शंकर का कहना है उन्होंने इस यात्रा को पूरा करने में कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। ज्यादातर तंबू में या फिर कभी कभी शुभचिंतकों और करीबियों के यहां घर पर खाना खाता था। मेरे पास पैसे बहुत कम थे कोई भी स्पॉन्सर नहीं था। ढाबे होटल या करीबियों के यहां खाना खाता था। एक बार उत्तराखंड में गलत मोड़ पर चला गया।

हिमालय में एक झरने के पास सुनसान जगह में फंस गया ना मेरे पास गर्म कपड़े थे ना ही रुकने का कोई ठिकाना और ना ही खाने का कोई बंदोबस्त था। फिर भी मैंने ऊपर से आती रोशनी को देखा और चलते गया। जाते समय मुझे एक बुजुर्ग की कुटिया मिली उन्होंने मुझे आश्रय दिया और रात हमने वही बिताई। 1 साल में मेरी जिंदगी बदल गई और मुझे बहुत ज्यादा प्यार मिला है। किसी ने मुझे लैपटॉप दिया, किसी ने मुझे कैमरा गिफ्ट भी किया है। कभी-कभी लोग मुझे पैसे भी दे दिया करते थे।

सुर्खियों में है शंकर और उनका डॉगी

शंकर का कहना है कि उन्होंने इस यात्रा को अपने पालतू डॉगी के साथ पूरी की है। कई बार फुटपाथ पर भी सो जाते थे। मेरी सुरक्षा के लिए एक्टिव हमेशा मेरा डॉगी रहता था। कुछ भी अजीब लगता था या बदबू आती तो वहां मुझे सचेत कर ट्रेंट को खरोचने लगता है। अब शंकर और उनका यह डॉगी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है और लोग भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related