Homeमध्य प्रदेशजबलपुर और भोपाल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, 70 सीटर नई फ्लाइट सस्ते में...

जबलपुर और भोपाल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, 70 सीटर नई फ्लाइट सस्ते में करा रही सफर, जानिए किराया और खासियत

Jabalpur and Bhopal passengers bat-bat, 70 seater new flight is cheap, know fare and specialty

Date:

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ दिनों पहले भोपाल से जबलपुर के बीच नई उड़ान शुरू करने की बात कही थी। ऐसे में जबलपुर से भोपाल और भोपाल से जबलपुर जाने वाले यात्रियों को नई उड़ान की सौगात मिली है।

दरअसल राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ऑनलाइन कंपनी की नई उड़ान सेवा शुरू की गई है। जिसमें यात्रियों का टोटा रहा है। बताया जा रहा है कि पहले दिन 14 यात्रियों ने ही इस नई फ्लाइट में सफर किया है।

जबकी राजधानी भोपाल से संस्कारधानी जबलपुर महज 3 यात्री गए हैं। इसी तरह ग्वालियर से भोपाल 7, भोपाल से ग्वालियर के बीच 10 यात्रियों ने सफर किया है।

जबलपुर से भोपाल के लिए लगेगा इतना किराया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलायंस कंपनी ने 70 सीटर विमान की सेवा शनिवार को शुरू की थी, लेकिन इसमें यात्रियों का टोटा रहा ।पहले दिन उम्मीद से कम यात्रियों ने टिकट की बुकिंग करवाई।

हालांकि इन यात्रियों को अब नई विमान की सुविधा मिल चुकी है। अगर कोई यात्री संस्कारधानी जबलपुर से भोपाल का सफर करता है तो महज 3000 रुपये का किराया देना पड़ेगा, जबकि राजधानी भोपाल से ग्वालियर का टिकट भी इतने रुपयों में ही उपलब्ध करवाने की बात कही जा रही है ।

बता दें कि इस विमान में क्रू मेंबर के लिए चार कर्मचारी रखे गए हैं। वहीं अलायंस कंपनी ने उम्मीद जताते हुए बताया कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

70 सीटर वाला विमान किया है शुरू

बता दें कि इस समय 70 सीटर वाला विमान शुरू किया गया है। यहां पर यात्रियों के द्वारा लंबे समय से नई फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही थी।

आखिरकार केंद्रीय उड्डयन नागरिक मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सफल प्रयास के बाद अब अलायंस कंपनी के द्वारा नई फ्लाइट शुरू कर दी गई है।

इसके साथ ही भोपाल जबलपुर ग्वालियर और बिलासपुर को एक ही उड़ान सेवा से जोड़ने की बात कही गई है। यानी कि अब जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर से यात्री छत्तीसगढ़ के बिलासपुर तक इसी फ्लाइट से सफर कर सकते हैं।

जानिए नई फ्लाइट का शेड्यूल

बता दें कि जो नई फ्लाइट शुरू की गई है। उसका शेड्यूल भी तय कर दिया गया है। दिल्ली से सुबह 7:30 को यह विमान शुरू होगी और सुबह 9:30 को जबलपुर पहुंचेगी। वहीं जबलपुर से 10:00 बजे सुबह रवाना होकर भोपाल दोपहर 11:10 को पहुंचेगी ।

इसी तरह भोपाल से 11:40 को शुरू होकर ग्वालियर दोपहर 12:55 पहुंचेगी ।इसी तरह भोपाल से दोपहर 3:05 को शुरू होकर संस्कारधानी जबलपुर शाम 4:05 को पहुंच जाएगी। वहीं जबलपुर से शाम 4:35 को शुरू होकर दिल्ली शाम 6:35 को वापस चली जाएगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...