HomeदेशAhmedabad plane crash: एयर इंडिया का बोइंग विमान अहमदाबाद में क्रेश, 242...

Ahmedabad plane crash: एयर इंडिया का बोइंग विमान अहमदाबाद में क्रेश, 242 यात्रियों की मौत की आशंका

Date:

Ahmedabad plane crash: गुरुवार की सुबह अहमदाबाद में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एयर इंडिया का एक बोइंग ड्रीमलाइनर विमान, जो लंदन के लिए रवाना हुआ था, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें से कई विदेशी नागरिक भी बताए जा रहे हैं।  इस विमान में 242 यात्री सवार थे. सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है.

यह ड्रीमलाइनर बोइंग 787 लंदन के लिए उड़ान भर रहा था. अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करते समय ही आसपास की इमारत या दीवार से टकराने से प्लेन क्रैश हुआ है. 

घटना की विस्तृत जानकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट) से विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर घटी। बताया जा रहा है कि विमान ने जैसे ही रनवे छोड़ा, उसके कुछ हिस्से में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई और फिर वह नियंत्रण खो बैठा

विमान का मलबा मेघानी इलाके की एक घनी बस्ती में गिरा, जहां तत्काल धुएं के गुबार आसमान में उठते देखे गए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास की इमारतों की खिड़कियां तक हिल गईं।

राहत और बचाव कार्य में जुटे स्थानीय लोग और प्रशासन

जैसे ही हादसे की सूचना फैली, स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। राहत-बचाव कार्य के लिए फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। एम्बुलेंस की कतारें क्षेत्र में दिखाई दीं और घायलों को पास के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

242 यात्रियों की स्थिति….

सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related