Homeस्वास्थ्यजामुन खाने के जबरदस्त फायदे, इम्यूनिटी बढ़ेगी-डायबिटीज भी होगा नियंत्रित

जामुन खाने के जबरदस्त फायदे, इम्यूनिटी बढ़ेगी-डायबिटीज भी होगा नियंत्रित

Date:

डेस्क।जामुन तो आपने खाया ही होगा? इसे ब्लैक प्लम या जावा प्लम के नाम से भी जाना जाता है। भारत में इसके पेड़ प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

यही वजह है कि भारत को पहले जम्बुद्वीप कहा जाता था। दरअसल, जामुन को बहुत ही महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है। यह एक ऐसा फल है, जो गर्मी और बरसात के मौसम में खूब मिलता है और इसके सेवन का फायदा भी है।

विशेषज्ञ कहते हैं कि गर्मियों में लू लग जाने पर जामुन उसे दूर करने में काफी मदद करता है। इसके और भी बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। जामुन में विटामिन-बी और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।


इसके सेवन से कैंसर, मुंह के छाले आदि रोगों से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपको रोगमुक्त होना है तो जामुन को नमक के साथ खाइए।

पेट की समस्या का समाधान है जामुन

जामुन को पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पेट में मरोड़, ऐंठन और खाना न पचने की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आपको लिवर की समस्या है तो जामुन का रस पिएं। रोजाना सुबह-शाम इसे पीने से लिवर की समस्या खत्म हो सकती है।


बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता

जामुन में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, विटामिन, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर किसी के शरीर में खून की कमी है तो उसे जामुन खूब खाना चाहिए। इससे खून का स्तर बढ़ जाता है।

त्वचा निखारने में है उपयोगी

जामुन को त्वचा का रंग निखारने में बहुत उपयोगी माना जाता है। इसके सेवन से कील-मुंहासों की समस्या से निजात पाया जा सकता है। यह त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी दूर करता है और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।


दिल के लिए भी है फायदेमंद

जामुन पोटैशियम से भरपूर होता है, इसलिए इसे दिल के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। यह धमनियों को स्वस्थ रखता है और उसे सख्त होने से रोकता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों, जैसे हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है।

डायबिटीज में है फायदेमंद

जामुन के नियमित सेवन से डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है। यह खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है। इसके सेवन से डायबिटीज के मरीजों को होने वाली समस्याएं, जैसे बार-बार प्यास लगना और पेशाब आना, आदि में भी लाभ मिलता है।

Also read- https://khabarsatta.com/bollywood/birthday-special-june-25-satish-shah-the-uncrowned-king-of-comedy/

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related