Home Blog Page 91

मध्यप्रदेश में निवेश का यही समय है और सही समय है : PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM NARENDRA MODI) ने विकसित मध्यप्रदेश से विकसित भारत के उद्देश्य से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Inverstors Summit 2025) के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (MP CM MOHAN YADAV) को बधाई दी। प्रधामनंत्री मोदी ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा अवसर पहली बार आया है, जब पूरी दुनिया भारत के लिए आशान्वित है। भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमता को सिद्ध किया है, जिसके परिणाम स्वरूप सम्पूर्ण विश्व भारत पर विश्वास प्रकट कर रहा है।

प्रधामनंत्री श्री मोदी ने कहा कि यही विश्वास हम मध्यप्रदेश में अनुभव कर रहे हैं। मध्यप्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से देश का पांचवां बड़ा राज्य है, कृषि और खनन में अग्रणी है, इसके साथ ही राज्य को माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। देश में हो रहे अधोसंरचना विकास का लाभ मध्यप्रदेश को मिला है, दिल्ली, मुम्बई नेशनल हाईवे का बड़ा भाग मध्यप्रदेश से निकलता है, प्रदेश में पाँच लाख किलोमीटर का रोड नेटवर्क है और लॉजिस्टिक्स की यहाँ अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। मध्यप्रदेश में हर वो क्षमता है, जो इसे देश के शीर्ष पाँच राज्यों में ला सकता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने के लिए बधाई दी।

औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के लिए 18 नई नीतियां लॉन्च

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रिमोर्ट का बटन दबाकर प्रदेश में औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू 18 नवीन नीतियों का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश उद्योग नीति 2025, एमएसएमई नीति, एक्सपोर्ट प्रमोशन नीति, लॉजिस्टिक्स नीति, स्टार्टअप नीति, मध्यप्रदेश एनीमेशन, वीआर, गैमिंग कामिक्स और विस्तारित रियलिटि नीति, जीसीसी नीति, सेमी कंडक्टर नीति, ड्रोन संवर्धन और उपयोग नीति, फिल्म पर्यटन नीति, पर्यटन नीति, पम्पड हाइड्रो स्टोरेज नीति, सिटी गैस डिस्टिब्यूशन नीति, विमानन नीति, नवकरणीय ऊर्जा नीति, स्वास्थ निवेश प्रोत्साहन नीति और एकीकृत टाउनशिप नीति शामिल हैं।

देश का कॉटन कैपिटल है मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने समिट में पधारे उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यहां 300 से अधिक इंडस्ट्री जोन हैं और निवेश की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में 31 हजार मेगावॉट सरपल्स एनर्जी है, जिसमें 30 फीसदी रिन्यूएबल एनर्जी है। कुछ दिन पहले ही ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ हुआ है। एनर्जी सेक्टर में आए बूम का मध्यप्रदेश को लाभ मिला है। हाल ही में 45 हजार करोड़ रूपए लागत की केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला रखी गई, जिससे 10 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी, परिणामस्वरूप प्रदेश में कपड़ा उद्योग और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश को देश का कॉटन कैपिटल बताते हुए कहा कि कपड़ा उद्योग और कॉटन सप्लाय में मध्यप्रदेश, देश का सबसे बड़ा उत्पादक है। यहां का मलबरी सिल्क और चंदेरी साड़ियां भी बहुत पसंद की जाती हैं। देश में बन रहे सात बड़े टेक्सटाइल पार्क में से एक मध्यप्रदेश में है। देश के टूरिज्म सेक्टर में मध्यप्रदेश अजब भी है और गजब भी है। नर्मदा के किनारे पर्यटन का पर्याप्त विकास हुआ है। प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म की भी अपार संभावनाएं हैं।

इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश

प्रधामनंत्री श्री मोदी ने कहा कि दो दशक पहले लोग मध्यप्रदेश में निवेश करने से डरते थे। जिस प्रदेश में बसें ठीक से नहीं चल पाती थीं, वह राज्य अब इलेक्ट्रिक व्हीकल के मामले में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। जनवरी 2025 तक प्रदेश में दो लाख इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्टर्ड हुए हैं, जो दर्शाता है कि नए क्षेत्रों में भी मध्यप्रदेश निवेश आकर्षित कर रहा है। लीथियम बैटरी और न्यूक्लीयर एनर्जी में भी निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में शत-प्रतिशत रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण किया जा चुका है।

रानी कमलापति स्टेशन के चित्र सभी का मन मोह रहे हैं। इसी तर्ज पर प्रदेश के 80 रेलवे स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है। विमानन सेवा के लिए ग्वालियर और जबलपुर के एयरपोर्ट को विस्तार दिया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार प्रदेश की विकास दर को नई ऊँचाइयां देने के लिए निरंतर हरसंभव प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश में निवेश का यही समय है और सही समय है।

भारत जो कहता है – वह करके दिखाता है

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि विश्व के सामान्यजन, विशेषज्ञ और संस्थाएं भारत की ओर आशा से देख रही हैं। विश्व बैंक ने कहा है कि भारत आने वाले वर्षों में ऐसे ही गतिशील अर्थव्यवस्था बना रहेगा। इसी प्रकार संयुक्त राष्ट्र संघ की एक संस्था ने भारत को सौर ऊर्जा का श्रेष्ठ केन्द्र कहा है। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक सप्लाय चैन के रूप में उभर रहा है। विश्व में यह मान्यता है कि भारत जो कहता है – वह करके दिखाता है। वैश्विक स्तर पर विद्यमान यह विचार निवेशकों का उत्साह बढ़ाने के पर्याप्त आधार हैं।

टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी आगामी वर्षों में देश के विकास को गति देंगे

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी आगामी वर्षों में देश के विकास को गति देंगे। मध्यप्रदेश सहित देश में मेडिकल टूरिज्म की अपार संभावनाए हैं। हेल्थ एंड वेलनेस क्षेत्र को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार एमएसएमई सेक्टर को गति देने के लिए एमएसएमई केन्द्रित सप्लाई चैन को विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है और इस सेक्टर में कार्यरत उद्यमियों को प्रोत्साहन प्रदान किए जा रहे हैं। “ईज-ऑफ-डूइंग बिजनेस” को प्रोत्साहित करने के लिए कई अप्रासंगिक कानूनों को समाप्त किया गया है। केन्द्रीय बजट में टैक्स स्लैब को रिस्ट्रक्चर किया गया है, रिजर्व बैंक ने भी ब्याज दरें घटाई हैं।

महाकाल महालोक के दर्शन प्रदान करते हैं अलोकिक अनुभूति

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने समिट में पधारे डेलीगेट्स से कहा कि वे मध्यप्रदेश आएं है तो उज्जैन के महाकाल महालोक के दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें, यह उन्हें आलोकिक अनुभूति प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में 15 मिनट विलंब से आना विद्यार्थियों के हित में

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जीआईएस के शुभारंभ कार्यक्रम में 15-20 मिनिट विलंब पहुंचने का कारण बताते हुए कहा कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि आज 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा है। वीआईपी मूवमेंट होने से विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो, इस उद्देश्य से उन्होंने अपना शेड्यूल 15 मिन्ट विलंबित किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जरी-जरदोजी से निर्मित महाकाल मंदिर का चित्र भेंट किया

प्रधानमंत्री श्री मोदी का भोपाल में पहली बार हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पधारने पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंग वस्त्रम भेंट अभिवादन किया। आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्मृति चिन्ह के रूप में भोपाल की प्रसिद्ध जरी-जरदोजी कला से निर्मित महाकाल मंदिर का चित्र भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय समिट में देश-दुनिया के दिग्गज राजनेता, उद्योगपति और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि सहभागिता कर रहे हैं।

“इंडिया ग्रोथ स्टोरी” और “मध्य प्रदेश-अनंत संभावनाएं” लघु फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरते भारत पर केंद्रित लघु फिल्म “इंडिया ग्रोथ स्टोरी” का भी प्रदर्शन किया गया। प्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं पर केंद्रित लघु फिल्म “मध्य प्रदेश-अनंत संभावनाएं” का प्रदर्शन किया गया।

इमर्सिव डिजिटल वॉकव्यू से प्रस्तुत की गई प्रदेश की संस्कृति और विरासत की झलक

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर मध्यप्रदेश की अनोखी शिल्प कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते एमपी एक्सपीरियन्स जोन और एमपी प्वेलियन का अवलोकन किया। एक्सपीरियन्स ज़ोन के अंतर्गत इमर्सिव डिजिटल वॉकव्यू के रूप में प्रदेश की विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का प्रदर्शन किया गया है।

इसके साथ ही सांस्कृति क्षेत्र के अंतर्गत इंटरैक्टिव प्रदर्शनियां, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और वर्चुअल रीयलिटी द्वारा राज्य के इतिहास, लोककथाएं, वास्तुशिल्प और जनजातीय परम्पराएं प्रदर्शित हैं। गांव के रूप में विकसित जोन में पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों, टैराकोटा कलाकृतियों के साथ ही “एक जिला-एक उत्पाद” के अंतर्गत जिलों के उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदेश के प्रसिद्ध जनजातीय चित्रकारों द्वारा बनाई गई गौंड, भीली, और पिथौरा कलाकृतियों का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर पर लगाई गई औद्योगिक प्रदर्शनियों क्रमश: आटो शो, टेक्सटाइल एवं फैशन एक्सपो का भी अवलोकन किया।

पीएम श्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने प्रदेशवासी प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सतत विकास और औद्योगिक निवेश की दिशा में नए कदम बढ़ाऐ जा रहे है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थीम ‘अनंत संभावनाएँ है, जो प्रदेश में उद्योग और निवेश की असीमित संभावनाओं को दर्शाती है। ‘अनंत संभावनाएँ’ केवल एक विचार नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में अवसरों की व्यापकता को दर्शाने वाला दृष्टिकोण है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास” का मंत्र दिया, जिसमें यह संदेश समाहित है कि जब संभावनाओं के अनंत आकाश में हम साथ मिलकर आशा की ज्योत जलाते हैं, तो एक नहीं, बल्कि सभी के आंगन रोशन होते हैं और यही हमारी सनातन संस्कृति है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प समस्त भारतवासियों ने लिया है, हमारा लक्ष्य देश को 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। विकसित भारत के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए विकसित मध्यप्रदेश समस्त प्रदेशवासियों के साथ महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी अनुक्रम में राज्य सरकार अगले 05 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।

सरलीकृत व्यापार एवं बाधारहित व्यवसाय राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक वर्ष पहले निवेश तथा औद्योगिक विकास की यात्रा मार्च 2024 में बाबा महाकाल के आशीर्वाद के साथ उज्जैन से शुरू हुई। इस यात्रा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के साथ ही देश के प्रमुख शहरों में इंटरैक्टिव सेशंस आयोजित किए गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूके, जर्मनी एवं जापान में मध्यप्रदेश की विकास गाथा को प्रस्तुत किया गया और उद्योगपतियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं संभावित चुनौतियों को समझा तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया गया।

सरल, निवेश अनुकूल एवं प्रासंगिक नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन, सरलीकृत व्यापार एवं बाधारहित व्यवसाय, सिंगल विंडो सिस्टम को बेहतर बनाना और शासन में पारदर्शिता लाना हमारी उच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में निवेश के प्रयासों के लिए लगातार कार्य करने के उद्देश्य से सरकार ने वर्ष 2025 को “उद्योग एवं रोजगार वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल इकोसिस्टम हो रहा है तैयार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योग एवं रोज़गार को बढ़ावा देने के लिए पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत 6 विभाग शहरी विकास विभाग, पर्यटन विभाग, खनिज विभाग, नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं एमएसएमई विभाग के अलग से समिट हो रहे हैं। किसी भी प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए 4 मूलभूत संसाधनों की आवश्यकता होती है, भूमि, जल, बिजली और कुशल कार्यबल।

प्रदेश में सरप्लस बिजली है, भरपूर पानी है, विशाल लैंड बैंक है और कुशल मानव संसाधन है। यहां की कानून-व्यवस्था भी निवेश अनुकूल है। इसके साथ ही सरकार की प्रतिबद्धता प्रदेश में उद्योगों के विकास की है, जिससे उद्योग जगत के कार्य सरल, प्रभावी एवं त्वरित गति से चलें, नवीन निवेश के क्षेत्र का विकास हो और औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल इकोसिस्टम तैयार हो।

सभी के लिए प्रदेश में अनंत संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सकल राज्य घरेलु उत्पाद (GSDP) में मध्यप्रदेश बड़े राज्यों की श्रेणी में सर्वाधिक वार्षिक विकास दर वाला राज्य है। पिछले 12 वर्षों में मध्यप्रदेश का सकल घरेलु उत्पाद लगभग 4 गुना हुआ है। मेगा फुटवेयर क्लस्टर (मुरैना), नवकरणीय ऊर्जा उपकरण निर्माण (मोहासा-बावई) और पीएम मित्रा (MITRA) पार्क (धार) सहित कई बड़े प्रोजेक्ट प्रगति पर हैं। विक्रम उद्योगपुरी (उज्जैन) में मेडिकल डिवाइसेस पार्क और 6 नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास हो रहा है।

प्रदेश में 300 से अधिक औद्योगिक क्षेत्र हैं। आगामी वर्ष में 13 नए औद्योगिक पार्क पूर्ण होंगे, जबकि 20 और औद्योगिक पार्कों की आधारशिला रखी जाएगी। राज्य में प्लग एंड प्ले सेंटर, सेमीकंडक्टर पार्क एवं नवीन आईटी पार्क स्थापित किए जा रहे हैं, इससे प्रदेश में निवेश आकर्षित होगा और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। बड़े से बड़ा और छोटे से छोटा निवेशक भी हमारे लिए अतिथि है। सभी के लिए प्रदेश में अनंत संभावनाएं हैं। इन अनंत संभावनाओं को विकास में फलीभूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

मध्यप्रदेश में सशक्त पारिवारिक भावना विद्यमान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित पूरा देश आर्थिक प्रगति के नई युग में प्रवेश कर रहा है। राज्य सरकार ने गरीब, युवा, अन्नदाता एवं महिलाओं को केंद्र में रखते हुए 4 मिशन आरंभ किए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश को विकास की राह पर अग्रसर करने के लिए केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना की सौगात दी, जिससे मध्यप्रदेश में 41 लाख की आबादी को पेयजल सुविधा एवं लगभग 09 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वार्षिक सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

मध्यप्रदेश बिजली के क्षेत्र में सरप्लस स्टेट है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को विकसित और औद्योगिक मध्यप्रदेश’ बनाने की यात्रा शुरू हो चुकी है, प्रदेश एक बेहतर भविष्य को आकार दे रहा है। मध्यप्रदेश, देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में अग्रणी साबित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों को प्रदेश में आमंत्रित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में सशक्त पारिवारिक भावना विद्यमान है। यहां की यह विशेषता है कि जो मध्यप्रदेश एक बार आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है।

अडाणी समूह प्रदेश में एक लाख 10 हजार करोड़ रूपए का निवेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी की उपस्थिति में विभिन्न उद्योगपतियों और औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश में औद्योगिक इकाइयों के संचालन और गतिविधियों के विस्तार के संबंध में अपने अनुभव साझा किए। इसके अंतर्गत अडाणी ग्रुप के चेयरमेन श्री गौतम अडाणी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। अडाणी ग्रुप मध्यप्रदेश में 50 हजार करोड़ रूपए का निवेश कर चुका है। भविष्य में उनके समूह की एक लाख 10 हजार करोड़ रूपए की योजना है। यह निवेश सीमेंट, खनन और ऊर्जा क्षेत्र में होगा, इससे वर्ष 2030 तक एक लाख 20 हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के साथ मल्टी स्मार्ट सिटी और एयरपोर्ट सिटी के निर्माण के लिए भी उनका समूह चर्चा कर रहा है।

प्रदेश में जारी विकास से यहां निवेश करना बुद्धिमानी

प्रदेश में निवेश के संबंध में अवाडा ग्रुप के चेयरमेन श्री विनीत मित्तल ने कहा कि उनके समूह की प्रदेश में 50 हजार करोड़ रूपए के निवेश से सोलर-विंड पॉवर प्रोजेक्ट स्थापना की योजना है। आईटीसी ग्रुप के श्री संजीव पुरी ने मध्यप्रदेश को कृषि क्षेत्र का पॉवर हाऊस बताया। गोदरेज समूह के श्री नादिर गोदरेज ने कहा कि प्रदेश में जारी विकास प्रक्रिया से यहां निवेश करना बुद्धिमानी है। सागर ग्रुप के श्री सुधीर अग्रवाल और शक्ति पम्पस के श्री दिनेश पाटीदार ने भी प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के संचालन संबंधी अपने अनुभव साझा किए। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में विदेशी निवेशक, वैश्विक औद्योगिक संगठन, राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत औद्योगिक घरानें, उद्योग संघों के प्रतिनिधि, उद्यमी तथा व्यवसायी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

सिवनी पुलिस ने 4.70 किलो गांजा के साथ संतोष यादव और टीकाराम नेमा को किया गिरफ्तार

सिवनी जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के नेतृत्व में, एएसपी गुरुदत्त शर्मा और सीएसपी श्रीमति पूजा पांडे के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 4 किलो 70 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्यवाही

दिनांक 23 फरवरी 2025 की रात पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि लूघरवाड़ा श्मशान घाट के पास दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध गांजा रखे हुए हैं। इस सूचना पर तुरंत कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई और उन्हें कार्यवाही के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने बीझावाड़ा रोड पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा

गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के पास से एक लाल रंग के बैग में 4 किलो 70 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जब आरोपियों से गांजे से संबंधित कोई वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. संतोष यादव पिता सुक्कन यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम मढ़ी, थाना आदेगांव
  2. टीकाराम नेमा पिता झाडूलाल नेमा, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम डांगावानी, थाना आदेगांव

जप्त सामान

  1. 4 किलो 70 ग्राम गांजा, अनुमानित कीमत ₹40,000
  2. मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹20,000
  3. नगद राशि ₹1320

आरोपियों से पूछताछ और आगे की कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे गांजा कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करने वाले थे। इसके अलावा, उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं या नहीं

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस पूरे ऑपरेशन में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में निम्नलिखित पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:

  • उनि राहुल काकोडिया
  • सउनि रामअवतार डहेरिया
  • प्रधान आरक्षक विशाल भांगरे
  • आरक्षक नीतेश राजपूत
  • अमित रघुवंशी
  • अभिषेक डहेरिया
  • प्रतीक बघेल
  • सौरभ ठाकुर

सिवनी जिले में बढ़ते मादक पदार्थों की समस्या और पुलिस की सतर्कता

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी केवल सिवनी जिले ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है। इन पदार्थों का उपयोग समाज के युवा वर्ग को गुमराह करने के लिए किया जाता है, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो सकता है

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे अपराधों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी

पुलिस की अपील: अवैध गतिविधियों की सूचना दें

पुलिस प्रशासन ने सिवनी जिले के नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री की जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। आम जनता की सतर्कता और सहयोग से ही इस गंभीर अपराध पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सकती है

सिवनी जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेजी से जारी है और अपराधियों को पकड़कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस घटना से साफ है कि पुलिस की सतर्कता और सख्त कार्यवाही से अपराधियों में भय व्याप्त हो रहा है। यह समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि कानून का शासन बना रहेगा और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

Norovirus: ब्रिटेन में नोरोवायरस का प्रकोप, क्रूज यात्रा में मच्छरों की तरह गिर रहे लोग

Norovirus outbreak: नोरोवायरस संक्रमण एक गंभीर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी है जो दूषित भोजन, पानी या व्यक्ति-से-व्यक्ति संपर्क के माध्यम से फैल सकती है। हाल ही में, ब्रिटिश क्रूज जहाज ‘पी एंड ओ इओना’ पर नोरोवायरस का प्रकोप देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में यात्रियों ने लक्षणों की शिकायत की। यह घटना उत्तरी यूरोप की सात दिवसीय यात्रा के दौरान बेल्जियम से गुजरते समय सामने आई।

Norovirus outbreak on British cruise ship – क्रूज पर यात्रियों की हालत गंभीर

प्रत्यक्षदर्शियों और संक्रमित यात्रियों के अनुसार, जहाज पर स्थिति भयावह हो गई। स्काई न्यूज ने एक यात्री के हवाले से बताया:

“लोग मच्छर मक्खियों की तरह गिर रहे हैं, रेस्तरां में, डेक पर, केबिनों के बाहर उल्टी कर रहे हैं।”

यात्रियों की बढ़ती संख्या में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद, जहाज के कप्तान ने एक आधिकारिक घोषणा की और मेहमानों को इस प्रकोप के बारे में सूचित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्टाफ संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है

पी एंड ओ क्रूज़ का आधिकारिक बयान

हालांकि पी एंड ओ क्रूज़ ने कहा कि “केवल 1 प्रतिशत से कम” यात्री प्रभावित हुए हैं, लेकिन यात्रियों द्वारा दी गई जानकारी इससे अलग तस्वीर पेश करती है। कंपनी ने यह भी बताया कि:

“गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी बीमारियाँ यूके में आम हैं और होटल, स्कूल और रेस्तराँ जैसे स्थानों पर व्यक्ति-से-व्यक्ति संक्रमण से फैलती हैं।”

क्रूज पर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी

नोरोवायरस संक्रमण के कारण होने वाली उल्टी और दस्त के लक्षणों को देखते हुए, मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होती है। लेकिन यात्रियों का कहना है कि जहाज पर:

  • दवाइयों की अनुपलब्धता: मेडिकल सेंटर या स्टोर से कोई गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सस्पेंशन दवा, रिप्लेसमेंट साल्ट या फ्लूइड सैशे उपलब्ध नहीं थे।
  • स्टाफ की कमी: पृथकवास में रह रहे यात्रियों को भोजन, तौलिये और बिस्तर की चादरें प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी।
  • मनोरंजन सेवाओं पर प्रभाव: कई निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया और उनके स्थान पर अन्य मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नोरोवायरस संक्रमण के लक्षण और बचाव

नोरोवायरस संक्रमण के प्रमुख लक्षण हैं:

  • उल्टी और दस्त
  • पेट में ऐंठन
  • कमजोरी और थकान
  • बुखार और सिरदर्द

संक्रमण से बचने के लिए महत्वपूर्ण सावधानियाँ:

  1. साफ-सफाई बनाए रखें – साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथ धोएं।
  2. संक्रमित व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें – बीमार व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
  3. खाद्य सुरक्षा का ध्यान रखें – केवल सुरक्षित और स्वच्छ भोजन एवं पानी का सेवन करें।
  4. सतहों को कीटाणु-मुक्त करें – सार्वजनिक स्थानों पर सफाई और स्वच्छता का ध्यान रखें।

यात्रियों को पूर्ण धन वापसी की पेशकश

हालांकि जहाज पर चिकित्सा सुविधाओं को लेकर शिकायतें आईं, पी एंड ओ क्रूज़ ने घोषणा की कि:

“जो मेहमान अपने लक्षणों के कारण तटीय अनुभवों में भाग नहीं ले सके, उन्हें पूर्ण धन वापसी की पेशकश की जाएगी।”

इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो इस संक्रमण की चपेट में आए और अपनी यात्रा का पूरा आनंद नहीं उठा सके।

नोरोवायरस से बचने के लिए आगे की रणनीति

क्रूज़ कंपनियों को सख्त स्वास्थ्य मानकों को लागू करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए:

  • प्रत्येक यात्रा से पहले संपूर्ण जहाज को सैनिटाइज़ करना।
  • संभावित संक्रमित यात्रियों की जांच और रिपोर्टिंग प्रणाली को मजबूत बनाना।
  • सभी यात्रियों को हाइजीन और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करना।
  • क्रूज पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाना।

नोरोवायरस प्रकोप ने यह स्पष्ट कर दिया कि बड़े क्रूज़ जहाजों पर संक्रमण तेजी से फैल सकता है। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि महामारी जैसी बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य नियमों का सख्ती से पालन करना आवश्यक है। क्रूज कंपनियों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों को बढ़ाना चाहिए ताकि यात्रियों को ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

महाशिवरात्रि 2025: जानिए कब है शिवरात्रि, व्रत विधि, पूजन मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और शिवलिंग का विशेष पूजन करते हैं। इस खबर में आपको Maha Shivratri, Maha Shivaratri 2025, Maha Shivratri 2025, Shivratri 2025, Shivaratri 2025,महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि कब है के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी मिलेगी. महाशिवरात्रि 2025 का पर्व अत्यंत शुभ है, और इस लेख में हम आपको इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

महाशिवरात्रि 2025 कब है?

महाशिवरात्रि 2025 का पर्व 26 फरवरी 2025 (बुधवार) को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन चतुर्दशी तिथि होगी, जो भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है।

महाशिवरात्रि 2025 का शुभ मुहूर्त

कार्यसमय (IST)
चतुर्दशी तिथि प्रारंभ26 फरवरी 2025, सुबह 03:15 बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त27 फरवरी 2025, सुबह 05:20 बजे
निशिता काल पूजन समय26 फरवरी 2025, रात 12:08 से 12:58 तक
पारणा का समय27 फरवरी 2025, सुबह 06:45 से दोपहर 03:30 तक

महाशिवरात्रि व्रत और पूजन विधि

महाशिवरात्रि के दिन भक्त उपवास रखते हैं और पूरे दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन की पूजन विधि इस प्रकार है:

  1. स्नान और संकल्प: प्रातः स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें।
  2. शिवलिंग अभिषेक: दूध, जल, शहद, दही, घी और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें।
  3. पंचोपचार या षोडशोपचार पूजा: बेलपत्र, धतूरा, आंक का फूल, भस्म, चंदन, फल, मिठाई आदि अर्पित करें।
  4. रुद्राभिषेक एवं मंत्र जाप: ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें और रुद्राभिषेक करें।
  5. रात्रि जागरण: रातभर शिव कथा, भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारण करें।
  6. पारणा: अगले दिन व्रत का पारण करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

महाशिवरात्रि का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

महाशिवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक है। इस दिन शिवजी की कृपा प्राप्त करने के लिए भक्तगण पूरी श्रद्धा से उपवास रखते हैं और शिवलिंग का पूजन करते हैं।

महाशिवरात्रि और भगवान शिव

शिव पुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव ने तांडव नृत्य किया था, जिससे सृष्टि की रचना, पालन और संहार की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।

महाशिवरात्रि और व्रत का महत्व

जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखता है, उसके समस्त पाप समाप्त हो जाते हैं और वह मोक्ष प्राप्त करता है। यह व्रत विशेष रूप से वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि और संतान प्राप्ति के लिए किया जाता है।

ज्योतिर्लिंगों की विशेष पूजा

इस दिन 12 ज्योतिर्लिंगों की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। ये ज्योतिर्लिंग हैं – सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम और घृष्णेश्वर।

महाशिवरात्रि पर शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय

  1. शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाएं।
  2. ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
  3. रुद्राक्ष की माला धारण करें और रुद्राभिषेक करें।
  4. गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
  5. शिवपुराण का पाठ करें और शिव कथा सुनें।

महाशिवरात्रि 2025 से जुड़ी मान्यताएँ और लोककथाएँ

समुद्र मंथन और महाशिवरात्रि

पौराणिक कथा के अनुसार, जब देवताओं और असुरों ने समुद्र मंथन किया, तब कालकूट विष निकला। इस विष के प्रभाव से सृष्टि नष्ट होने लगी, तब भगवान शिव ने इसे अपने कंठ में धारण कर लिया। इसी कारण वे नीलकंठ कहलाए। महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल अर्पित करने से इसी घटना की स्मृति बनी रहती है।

पार्वती जी का कठोर तप

माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इस दिन अविवाहित कन्याएँ उत्तम पति की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं।

महाशिवरात्रि 2025 का पर्व भक्तों के लिए आध्यात्मिक उन्नति और शिव कृपा प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर है। इस दिन पूरी श्रद्धा और भक्ति से शिवजी की पूजा करें, व्रत रखें और रात्रि जागरण करें।

पनौती के पद से MBA चाय वाले प्रफुल्ल बिल्लोरे का इस्तीफ़ा: अब आईआईटीयन बाबा अभय सिंह संभालेंगे पनौती का पद

0

प्रफुल बिल्लोरे (Prafull Billore) की यह घोषणा रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के मैच में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत के बाद आई है। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया और कोहली की तारीफों का दौर जारी है, लेकिन एक और नाम जो ट्रेंड कर रहा है, वह है अभय सिंह (Abhay Singh), जिन्हें ‘आईआईटीयन बाबा’ (IITian Baba) के नाम से जाना जाता है। एयरोस्पेस इंजीनियर से साधु बने इस शख्स ने पहले भी अपनी इस भविष्यवाणी के लिए सुर्खियां बटोरी थीं कि भारत पाकिस्तान से हार जाएगा।

एमबीए चाय वाला ग्रुप के संस्थापक प्रफुल बिल्लोरे ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की, उन्होंने खुद को टीम इंडिया के लिए “पनौती” (दुर्भाग्यशाली) बताया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने संकेत दिया कि अब यह जिम्मेदारी आईआईटीयन बाबा, वायरल महाकुंभ बाबा को सौंपी जाएगी, जो हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के बारे में गलत भविष्यवाणी करने के कारण फिर से चर्चा में आए हैं।

अपने त्यागपत्र में बिल्लोरे ने लिखा, “मैंने हाल ही में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अब यह सब आपका है!! राम राम, जय श्री राम।” उन्होंने नए नेता को बधाई देते हुए एक और औपचारिक संदेश दिया। “नए नेता के रूप में आपकी नियुक्ति पर बधाई, मैं आपको इस भूमिका में स्वागत करते हुए रोमांचित हूँ और आपके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। जैसे ही मैं आपको पदभार सौंपता हूँ, मैं इस संगठन का नेतृत्व करने के अवसर के लिए अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूँ। यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है,” बिल्लोरे ने लिखा।

बिल्लोरे की यह घोषणा रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी मैच में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत के बाद आई है। विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत भारत ने आसान जीत दर्ज की, पूरे देश में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया और कोहली की तारीफों का दौर जारी है, लेकिन एक और नाम जो ट्रेंड कर रहा है, वह है अभय सिंह, जिन्हें ‘आईआईटीयन बाबा’ के नाम से जाना जाता है। एयरोस्पेस इंजीनियर से साधु बने इस शख्स ने पहले भी अपनी इस भविष्यवाणी के लिए सुर्खियां बटोरी थीं कि भारत पाकिस्तान से हार जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच के परिणाम पर आईआईटी बाबा की भविष्यवाणी

मैच से पहले पॉडकास्ट पर आते हुए, आईआईटीयन बाबा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा था, “इस बार इंडिया नहीं जीतेगी। विराट कोहली और सबको बोल दो कि जीत के दिखा दें। मैंने बोला नहीं जीतेगी इंडिया तो नहीं जीतेगी।” हालांकि, उनकी भविष्यवाणी पूरी तरह से गलत साबित हुई, जिसके कारण ऑनलाइन ट्रोलिंग की लहर चल पड़ी। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई, कई यूजर्स ने उन्हें धोखेबाज करार दिया और पॉडकास्ट होस्ट से आग्रह किया कि वे उन्हें मंच देना बंद कर दें।

आईआईटी बाबा ने भविष्यवाणी गलत होने पर मांगी माफी

इस प्रतिक्रिया के बाद अभय सिंह को सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी पड़ी। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी गलत भविष्यवाणी को स्वीकार किया और विराट कोहली और विजयी भारतीय टीम की तस्वीरें शेयर कीं। उनके संदेश में लिखा था, “मैं सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगना चाहता हूं और आप सभी से जश्न मनाने के लिए कहना चाहता हूं, यह पार्टी का समय है। मुझे मन ही मन पता था कि इंडिया जीतेगा।”

Global Investors Summit 2025 In Bhopal: एमपी के भोपाल में शुरू हुआ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

Global Investors Summit 2025 In Bhopal: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 भोपाल में: ‘अतिथि देवो भव’, सीएम मोहन यादव ने मेहमानों, उद्योगपतियों और विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय (आईजीआरएमएस) में कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

कपड़ा, पर्यटन और प्रौद्योगिकी में अच्छे रिटर्न देने और अधिकतम रोजगार पैदा करने की क्षमता है: प्रधानमंत्री

मध्य प्रदेश की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज मध्य प्रदेश में 5 लाख किलोमीटर का मजबूत सड़क नेटवर्क है। हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए ग्वालियर और जबलपुर टर्मिनल का विस्तार किया जा रहा है। इसी तरह, राज्य के रेल नेटवर्क का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिसमें शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में केन और बेतवा नदियों को जोड़ने के लिए 45,000 करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू हो गया है। इससे जल प्रबंधन को नई ताकत मिलेगी और कपड़ा क्षेत्र में संभावनाओं को खोलने में भी मदद मिलेगी।

तीन टी- टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी में बहुत संभावनाएं हैं। ये तीनों क्षेत्र बहुत बढ़िया रिटर्न दे सकते हैं और इनमें अधिकतम रोजगार पैदा करने की क्षमता है।

‘मैं नहीं चाहता था कि छात्र ट्रैफिक में फंसें’, पीएम मोदी ने देरी से पहुंचने के लिए माफी मांगी, कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं का हवाला दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम स्थल पर देरी से पहुंचने के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि आज से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं और वह यातायात बाधित नहीं करना चाहते थे।

“कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। मैं चाहता था कि छात्र समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और इसलिए मैंने देर से निकलने का फैसला किया, ताकि किसी भी तरह के ट्रैफिक से बचा जा सके।”

प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह 11:11 बजे निवेश कार्निवल का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ठीक 11:11 बजे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में 60 देशों के विदेशी प्रतिनिधि, शीर्ष उद्योगपति, व्यवसायी और स्टार्टअप संस्थापक शामिल होंगे।

अडानी ग्रुप की ₹1.1 लाख करोड़ निवेश के लिए मध्य प्रदेश सरकार से बातचीत

कार्यक्रम के दौरान अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के संबोधन की क्लिप दिखाई गई। उन्होंने कहा कि समूह ने सीमेंट, खनन, स्मार्ट मेटल और थर्मल ऊर्जा क्षेत्रों में पहले ही 1.10 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस बहु-क्षेत्रीय निवेश से 2030 तक 1.2 लाख नौकरियां पैदा होंगी, बिजनेस टाइकून ने वैश्विक मंच पर भारत की छवि सुधारने के लिए पीएम मोदी की सराहना की।

उन्होंने आगे कहा कि समूह ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए राज्य सरकार के साथ बातचीत कर रहा है, जिससे 1 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश हो सकता है।

‘अतिरिक्त बिजली, प्रचुर भूमि, विविध प्रकार का कच्चा माल’ सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को आकर्षित किया

भोपाल देश की सबसे स्वच्छ राजधानियों में से एक है। हमारे पास अतिरिक्त बिजली, पानी के भरपूर स्रोत और प्रचुर मात्रा में जमीन है। उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क मध्य प्रदेश की सफलता की कहानी का प्रमाण है। रोजगार सृजन और प्रगति के और अधिक पृष्ठ जोड़ने के लिए सेमी-कंडक्टर पार्क और आईटी पार्क जैसी सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। राज्य में सभी क्षेत्रों में सुधार हो रहा है। ओरछा, दतिया, भीम-भेटका जैसे पर्यटन स्थल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।

पहले जब हम BHOPAL को GOOGLE करते थे, तो इसका काला अतीत और 1984 की भोपाल गैस त्रासदी सामने आती थी, अब यह निवेश कार्निवल राजधानी की छवि बदल देगा: सीएम यादव

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी और सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने उच्चस्तरीय सभा को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतने बड़े निवेश कार्यक्रम की मेजबानी करना हमारे लिए सम्मान की बात है। यह कार्यक्रम वैश्विक मंच पर शहर की छवि को बेहतर बनाने में मदद करेगा। पहले जब हम भोपाल को गूगल करते थे, तो इसका काला अतीत सामने आता था और 1984 की भोपाल गैस त्रासदी सामने आती थी। लेकिन अब राजधानी अपने उज्जवल भविष्य के लिए जानी जाएगी – वैश्विक निवेशक सम्मेलन।”

प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

प्रधानमंत्री मोदी सीएम मोहन यादव के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वे कुछ ही देर में कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। मेहमान पहले ही अपनी सीटें ले चुके हैं।

भोपाल में दो दिवसीय निवेश कार्निवल के लिए मेहमानों का स्वागत

भोपाल में शुक्रवार से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय (आईजीआरएमएस) में इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी अतिथियों, निवेशकों और विदेशी प्रतिनिधियों के लिए स्वागत संदेश पोस्ट किया है।

सजे-धजे भोपाल की एक क्लिप साझा करते हुए सीएम यादव ने लिखा, “स्वागत है… बहुत-बहुत स्वागत है। दिल में प्यार के साथ, मध्य प्रदेश सभी मेहमानों का स्वागत करता है “अतिथि देवो भव।”

जानकारी के अनुसार, भोपाल में आयोजित होने वाले निवेश कार्निवल में दुनिया भर के उद्योगपति, शीर्ष निवेशक और विदेशी प्रतिनिधि शामिल होंगे। बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अनुपम जैन, ग्रू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के विनय थडानी और राल्सन टायर्स लिमिटेड के रोहित कपूर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कई स्टार्ट-अप संस्थापक भी नजर आएंगे। बोट के अमन गुप्ता और ड्रूम के सीईओ संदीप अग्रवाल निवेश मेले में भाग लेने वाले अन्य यूनिकॉर्न संस्थापकों/सह-संस्थापकों में शामिल हैं।

सिवनी में ‘छावा’ फिल्म देखने के बाद वार्डवासियों में आक्रोश, अकबर वार्ड का नाम बदलने की मांग तेज

सिवनी: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जिला सिवनी (Seoni ) में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ (CHAAAVA FILM) को देखने के बाद बारापत्थर क्रमांक 3 अकबर वार्ड (Akbar Ward Barapatthar Seoni) के रहवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अकबर के नाम को वार्ड से हटाया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हमारे लिए कलंक है क्योंकि अकबर ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ अन्याय किया था। वार्ड के नागरिकों ने जोर देकर कहा कि इस वार्ड का नाम किसी भारतीय महापुरुष के नाम पर रखा जाना चाहिए।

सिवनी में बढ़ रहा है नाम परिवर्तन का आंदोलन

सिवनी के वार्ड क्रमांक 3 के निवासी अब पूरी तरह से इस मुहिम में शामिल हो गए हैं। लोगों का कहना है कि हम इतिहास से सीखते हैं और अब समय आ गया है कि इन विदेशी आक्रमणकारियों के नाम हटाकर भारतीय महापुरुषों के नाम पर सम्मान दिया जाए। इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की मांग की जा रही है।

क्या जिला प्रशासन अकबर वार्ड वासियों की मांग पर देगा ध्यान?

अब सवाल उठता है कि क्या प्रशासन इस मांग पर ध्यान देगा? स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं लेता तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज होगा। वार्डवासियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम भारतीय संस्कृति और अपने गौरवशाली इतिहास का सम्मान करते हैं और हम अपने क्षेत्र के नाम किसी ऐसे व्यक्ति के नाम पर नहीं चाहते जिन्होंने हमारे महानायकों के साथ अन्याय किया था।

देशभर में अकबर, बाबर और हुमायूं जैसे नामों को हटाने की मांग तेजी से बढ़ रही है। यह सिर्फ एक वार्ड या शहर की मांग नहीं है बल्कि भारत के इतिहास को सही रूप में प्रस्तुत करने का एक प्रयास है। फिल्म ‘छावा’ ने लोगों को जागरूक किया और यह चर्चा अब सिर्फ सिनेमा हॉल तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर भी उठाई जा रही है।

‘छावा’ फिल्म से जागरूकता बढ़ी

फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी 2025 को रिलीज़ हुई थी और इसे देखने के बाद लोगों के अंदर इतिहास की सच्चाई को जानने की रुचि बढ़ी। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार मुगल शासन के दौरान भारतीय शासकों के साथ अन्याय हुआ। अभिनेता विक्की कौशल ने संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जबकि रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं।

दिल्ली में भी अकबर, बाबर, हुमायूं रोड का नाम बदलने की मांग

दिल्ली में भी फिल्म ‘छावा’ देखने के बाद कई लोग अकबर रोड, बाबर रोड, और हुमायूं रोड का नाम बदलने की मांग कर रहे हैं। 22 फरवरी 2025 को कुछ लोगों ने बाबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोतकर विरोध जताया। इससे पहले, 14 सितंबर 2019 को हिंदू सेना ने भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया था और बाबर रोड के नाम परिवर्तन की मांग उठाई थी। हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने उस समय कहा था कि यह सड़कें विदेशी आक्रमणकारियों के नाम पर हैं और इनका नाम भारतीय महापुरुषों के नाम पर रखा जाना चाहिए।

फिल्म ‘छावा’ की सफलता और उसके प्रभाव

फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज होने के एक सप्ताह में ही 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म का कुल बजट 130 करोड़ रुपये था और इसे दर्शकों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की दमदार कहानी ने लोगों को इतिहास के प्रति जागरूक किया है और इसके चलते ही देशभर में मुगलों के नाम हटाने की मांग तेज हो गई है।

सिवनी: केवलारी की बगलई कामधेनु गौशाला में गौवंश हेतु लगा पशु स्वास्थ्य शिविर

सिवनी, केवलारी: विकास खण्ड स्तरीय शिविर के माध्यम से पशु पालन एवं डेरी विभाग केवलारी द्वारा कामधेनु गौशाला के सभी गौवंश का निरीक्षण कर , उपचार, ( टैगिंग, बधियाकरण, टीकाकरण एवं समस्त ) गौशाला का टीम एवं समिति द्वारा निरीक्षण कर डॉक्टर्स द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

21 फरवरी 2025 प्रातः 8 बजे से गौशाला विकासखण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ बदल पटले जी के दिशा निर्देश में नोडल अधिकारी डॉ विनीता, डॉ अस्मिता तिवारी, (BAS ), पशु चिकित्सा सहायक क्षेत्र अधिकारी श्रीमती जानकी कुमरे, श्री बृजलाल धुर्वे, श्री तपेश देशमुख, NVU स्टाफ, पैरावेट स्टाफ, एवं गौसेवकों की मदद से शिविर में गौशाला के लगभग 376 गौवंश में प्रत्येक का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक उपचार, पृथक्करण, बधियाकरण, टेगिंग, आदि महत्वपूर्ण क्रम सम्पन्न किया गया।

गौशाला एवं उपचार टीम की अथक प्रयास, मेहनत से इतनी बड़ी संख्या में गौवंश की स्क्रीनिंग संभव हो सकी, तत्पश्चात कामधेनु गौशाला समिति के सभी पदाधिकारियों गौशाला कर्मचारियों, एवं उपस्थित डॉक्टरों के दल द्वारा सम्पूर्ण गौशाला के सेड, कक्षों भूसा गोडाउन, पानी के टाकेँ, का भ्रमण निरीक्षण किया गया। जिसके अनुसार गौवंश को 3 भागों में विभाजित कर उन्हें बेहतर, स्वास्थ्य सुविधाओं, साधन, प्रदान हो सके। इसकी रूप रेखा तैयार की गई।

इस शिविर के आयोजक डॉ बदल पटले एवं सम्पूर्ण टीम ने कामधेनु गौशाला को, जिला एवं प्रदेश स्तर में सर्वश्रेष्ठ गौशाला के रूप में प्रतिष्टित करने का भी संकल्प लिया, कामधेनु गौशाला को आदर्श गौशाला के रूप में लोग विजिट करने एवं गौशाला प्रबंधन सीखने इस गौशाला में पहुँचे ऐसी मॉडल गौशाला बनाने के लिए निरंतर प्रयास रहेगा ।

चिकित्सा टीम में डॉ हार्दिक गौतम, श्री ललित साहू, एवं गौसेवक श्री शिवलाल बघेल, इस अवसर पर गौशाला समिति से गौशाला संरक्षक श्री सचिव कुमार जैन (पप्पू भैया), अध्यक्ष श्री राजेश सिंह बघेल, सचिव श्री सुरेन्द्र साहू (छोटू भैया ) , गौशाला प्रभारी श्री गजेंद्र पटले, श्री तीरथ यादव, गौशाला तकनीकी एवं मीडिया प्रभारी विनोद बर्मन, एवं समस्त गौसेवकों के बीच गौशाला के बेहतर प्रबंधन, गौवंश की स्वास्थ्य समस्या समाधान, एवं सभी कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों के पालन हेतु चर्चा हुई। अंत मे सभी गौशाला समिति ने डॉक्टर्स एवं गौसेवकों का हार्दिक धन्यवाद कर आभार प्रकट किया एवं सभी ने गौमाता के जयकार कर स्वल्पाहार एवं गोष्ठी के बाद निरिक्षण बुक में सभी ने हस्ताक्षर कर शिविर समापन की घोषणा की गई।