Homeसिवनीसिवनी के शुभम टेलीकॉम ने देशभर में लहराया परचम: CSC से रेलवे...

सिवनी के शुभम टेलीकॉम ने देशभर में लहराया परचम: CSC से रेलवे टिकट बुकिंग में सर्वाधिक ट्रांजैक्शन पर मिला राष्ट्रीय सम्मान

Shubham Telecom from Seoni makes its mark nationwide; receives national recognition for the highest number of railway ticket booking transactions.

Date:

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। जिले के तिलक वार्ड, रेलवे स्टेशन रोड स्थित शुभम टेलीकॉम को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से रेलवे टिकट बुकिंग में पूरे भारत में सर्वाधिक ट्रांजैक्शन करने की उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। खजुराहो में आयोजित VLE कार्यशाला के दौरान शुभम टेलीकॉम की ओर से शुभम शर्मा ने यह सम्मान प्राप्त किया। कार्यशाला में CSC के प्रबंध निदेशक श्री अखिल कुमार (IPS) एवं स्टेट हेड द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।

खजुराहो में आयोजित VLE कार्यशाला में मिला सम्मान

मध्य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित VLE कार्यशाला के दौरान देशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले CSC संचालकों की उपलब्धियों को सराहा गया।

इसी कार्यक्रम में सिवनी के शुभम टेलीकॉम को रेलवे टिकट बुकिंग में सर्वाधिक ट्रांजैक्शन करने की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

शुभम टेलीकॉम की ओर से शुभम शर्मा ने CSC के प्रबंध निदेशक श्री अखिल कुमार (IPS) एवं स्टेट हेड से सम्मान प्राप्त किया।

रेलवे टिकट बुकिंग में देशभर में सर्वाधिक ट्रांजैक्शन की उपलब्धि

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुभम टेलीकॉम ने CSC के माध्यम से रेलवे टिकट बुकिंग सेवाओं में पूरे भारत में सर्वाधिक ट्रांजैक्शन करने की उपलब्धि हासिल की है।

इस प्रदर्शन के आधार पर संस्थान को सम्मान के लिए चुना गया। यह सम्मान व्यक्तिगत नाम के बजाय शुभम टेलीकॉम के नाम पर प्रदान किया गया, जिसे संस्थान की ओर से शुभम शर्मा ने ग्रहण किया।

रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित है शुभम टेलीकॉम

शुभम टेलीकॉम सिवनी शहर के तिलक वार्ड में रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित है।रेलवे टिकट बुकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं के माध्यम से आम नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले CSC केंद्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे केंद्र लोगों को डिजिटल माध्यम से विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने में सहायता करते हैं।

सिवनी के CSC परिवार के लिए गर्व का अवसर

शुभम टेलीकॉम को राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से सिवनी जिले के CSC संचालकों के बीच उत्साह का माहौल है। स्थानीय स्तर पर संचालित किसी सेवा केंद्र को देशभर के प्रदर्शन के आधार पर सम्मान मिलना अन्य VLE संचालकों के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि है।

शुभम शर्मा ने जताया आभार

शुभम शर्मा से बातचीत में उन्होंने सभी के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार! विशेष रूप से CSC के प्रबंध निदेशक श्री अखिल कुमार (IPS) एवं स्टेट हेड केक्स्क साथ सिवनी जिला प्रबंधक श्री शिवांशु जंघेला जी एवं CSC की पूरी स्टेट टीम का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने हमेशा मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन दिया।

आगे उन्होंने कहा कि खजुराहो में आयोजित VLE कार्यशाला के दौरान रेलवे टिकट बुकिंग में पूरे भारत में सर्वाधिक ट्रांजैक्शन करने की उपलब्धि पर CSC के माननीय MD सर एवं स्टेट हेड सर के हाथों सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य की बात है। 🏆 यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि शुभम टेलीकॉम, सिवनी और पूरे CSC परिवार का सम्मान है।

आप सभी का विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। आगे भी इसी लगन, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते रहने का प्रयास करूंगा। एक बार पुनः CSC परिवार, शिवांशु जंघेला जी एवं पूरी स्टेट टीम का दिल से धन्यवाद! 🙏💐

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला 18 नवम्बर को

सिवनी: सिवनी कलेक्टर अंजू अरूण कुमार के निर्देशानुसार...

SEONI में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 वाहन जब्त

सिवनी/ सिवनी कलेक्टर अंजू अरूण कुमार के निर्देशानुसार जिले...