Home Blog Page 516

शिक्षा के मंदिर में रंगीन मिजाज प्राचार्य, उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के सैंकड़ों बच्चे पहुंचे कलेक्ट्रेट; गिरफ्तारी और निलंबन की मांग तेज

सिवनी। उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी (Excellence School Seoni) की कक्षा ग्यारहवीं की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के बनाए गए प्रोजेक्ट की जांच के दौरान सभी छात्राओं के बाहर जाने के बाद कमरे में बचे एकमात्र छात्रा के साथ स्कूल के प्राचार्य द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है।

पीड़िता छात्रा व परिजनों द्वारा महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार मरावी ने बताया कि शिकायत के आधार एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के उत्कृष्ठ विद्यालय के प्राचार्य महेश गौतम के विरुद्ध महिला थाना सिवनी में छात्रा के साथ छेडछाड करने के आरोप में 25 नवंबर की रात अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 25 नवंबर 2022 को उत्कृष्ठ विद्यालय सिवनी में पदस्थ प्राचार्य महेश गौतम ने अध्ययनरत कक्षा 11 वीं की 16 वर्षीय छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत करते हुए छेडछाड किया था।

घर आने के बाद छात्रा ने आप बीती घटना आसपास के लोगों से बतायी तो परिचितों ने छात्रा के साथ महिला थाना पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।

शिक्षा के मंदिर में रंगीन मिजाज प्राचार्य, उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के सैंकड़ों बच्चे पहुंचे कलेक्ट्रेट; गिरफ्तारी और निलंबन की मांग तेज

महिला पुलिस थाना सिवनी अंतर्गत उत्कृष्ठ विद्यालय सिवनी के प्राचार्य महेश गौतम के विरुद्ध भादवि की धारा 354, 354 (क), 506, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7, 8, 9एफ, 10, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अधिनियम की धारा 3 (1), (डब्लू), (आई), (2), (व्हीए) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

प्रोजेक्ट की हो रही थी जांच  

वहीं इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छात्रा की शिकायत के अनुसार उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट दिया गया था। अपनी च्वाइस के विषय के अनुसार प्रोजेक्ट बनाकर लाने को सभी विद्यार्थियों से कहा गया था। शुक्रवार को कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने जब अपना प्रोजेक्ट दिखाया तो सभी के प्रोजेक्ट देखने के बाद सभी विद्यार्थी जब कक्षा से बाहर जा चुके थे तथा उक्त कक्षा में एकमात्र छात्रा मौजूद थी तभी उत्कृष्ट विद्यालय के प्रचार ने उसके साथ छेड़छाड़ किया।

लिए जाएंगे बयान – 

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत के बाद अब छात्रा के कथन होना है वीडियोग्राफी होना है साथ ही न्यायालय में कथन होगा तथा परिजनों शिक्षकों व विद्यार्थियों के भी कथन लिए जाएंगे।

छात्रा द्वारा शिकायत की गई है मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। प्रदीप बाल्मिक महिला थाना प्रभारी सिवनी।

एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन –

उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में वीं की छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद अखिल विद्यार्थी परिषद ने एक ज्ञापन सौंपकर संस्था के प्राचार्य महेश गौतम के निलंबन व गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि कक्षा 11 वी की छात्रा को प्राचार्य द्वारा टारगेट करके उसे प्राचार्य रूम में छात्र एवं छात्रा को एक साथ बुलाया जाता है तत्पश्चात छात्र को तुरंत आप की फाइल चेक हो गई करके छात्र को तुरंत के बाहर निकाल दिया जाता है एवं छात्रा को फाइल चेक करने के विषय से प्राचार्य कक्ष में ही एमके गौतम ने रोक लिया एवं उसके साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया।

अखिल विद्यार्थी परिषद ने कहा कि इस तरह से जब किसी स्कूल परिसर का विषय सामने आयेगे तो किस प्रकार छात्राएं अपने आप को स्कूल में भी सुरक्षित महसूस करेंगी। आगे कहा कि ऐसे ही कुछ शिक्षकों की वजह से शिक्षण परिसर बदनाम होता है इस विषय को संज्ञान में लेते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कलेक्टर सिवनी के नाम ज्ञापन सौंपा।

विभाग छात्र प्रमुख नेहा कश्यप ने कहा कि जल्द से जल्द आरोपी का गिरफ्तार किया जाए तथा निलंबित किया जाए, अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेंगी।

ज्ञापन में सिवनी जिले के जिला संयोजक नितेश ठाकुर, विभाग छात्रा प्रमुख नेहा कश्यप, नगर मंत्री हर्ष अग्रवाल, अंकुश वैश, कुणाल यादव, आनंद झारिया, अंकुश यादव, सचिन, सृष्टि नाग, प्रशांश उपाध्याय आदि समस्त विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं स्कूल परिषद के सभी विद्यार्थी ज्ञापन सौंपने के दौरान शामिल रहे।

School Winter Vacation: राज्य के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, सरकार ने किया शीतकालीन अवकाश का ऐलान; इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

0

School Winter Vacation : जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के स्कूल छात्रों (School Students) के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, राज्य सरकार (State Govt) ने प्रदेश के दोनों संभागों (Jammu & Kashmir) के सरकारी और निजी स्कूलों (Goct & Pvt School) में शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) की घोषणा कर दी है।

इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आलोक कुमार ने आदेश जारी कर दिया है, जम्मू-कश्मीर सरकार (Jammu Kasmir Government) ने ठंड (Cold) की शुरुआत को देखते हुए घाटी के स्कूलों में 3 महीने के विंटर वेकेशन (3 Months Winter Vacation) की घोषणा कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्राथमिक विद्यालय, 12 दिसंबर से 28 फरवरी तक 6 से 8वीं तक के स्कूल और 9वीं से 12वीं तक के स्कूल 19 दिसंबर से 28 फरवरी तक बंद रहेंगे।

अब सीधे 28 फरवरी 2023 से खुलेंगे स्कूल

आदेश के तहत हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों को 20 फरवरी तक स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा।अब स्कूल अगले साल 28 फरवरी को फिर से खुलेंगे ।

इस दौरान उन्हें परीक्षाएं आयोजित करने के प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। छुट्टियों में सभी शिक्षकों को छात्रों के मार्गदर्शन के लिए ऑनलाइन उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया है।

VIDEO: ‘मलिश’ के बाद सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो, जेल अधीक्षक के दौरे का CCTV फुटेज वायरल

0

आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज करते और खाना खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद उनका एक और वीडियो सामने आया है। जेल के सीसीटीवी वीडियो में जैन मेहमानों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं।

तिहाड़ के निलंबित जेल अधीक्षक भी इस वीडियो में जैन से मिलते नजर आ रहे हैं। इस नए वीडियो से जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

10 मिनट का यह वीडियो 12 सितंबर का है। वीडियो में जैन बिस्तर पर आराम करते हुए तीन लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। कुछ मिनट बाद निलंबित जेल अधीक्षक अजीत कुमार कमरे में प्रवेश करते हैं और अन्य लोग कमरे से बाहर जाते हुए दिखाई देते हैं।

कुछ दिनों पहले तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन की मसाज का वीडियो जारी करने के बाद बीजेपी ने एक और सीसीटीवी वीडियो शेयर किया था. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जैन का जेल में भोजन करते हुए वीडियो ट्वीट किया।

“मीडिया से एक और वीडियो! बलात्कारी द्वारा मालिश किए जाने और उसे फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में संदर्भित करने के बाद सत्येंद्र जैन अपने भोजन का आनंद लेते हुए दिखाई देते हैं। 

उनका खानपान इस तरह किया जा रहा है जैसे वे किसी रिसॉर्ट या छुट्टी पर आए हों। केजरीवाल ने यह सुनिश्चित किया है कि इस हवालाबाज को सजा नहीं बल्कि वीवीआईपी मजा मिले।” शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया।

Richa Chadha FIR: भोपाल में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अभिनेत्री ऋचा चड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश

Richa Chadha FIR: बीते दिनों ऋचा चड्डा (Richa Chadda) के द्वारा भारतीय सेना (India Army) के खिलाफ बयान दिया गया था जिसके बाद से ही देश में अभिनेत्री ऋचा चड्डा (Actress Richa Chadda) के खिलाफ काफी गुस्सा नजर आ रहा है, लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेत्री पर कार्यवाही की मांग कर रहे है. इसी बीच मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने बड़ा बयान दिया है.

सेना के खिलाफ दिये गये बयान के मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अभिनेत्री ऋचा चड्डा पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी गृहमंत्री मिश्रा ने शनिवार सुबह अपने निवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि ऋचा के खिलाफ शिकायत मिली है। इसका परीक्षण करने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने अभिनेत्री को नसीहत देते हुए कहा कि वह सेना का सम्मान करना सीखें। यह सेना है, सिनेमा नहीं।

गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने सेना को लेकर जो बयान दिया है, उससे देश के राष्ट्रभक्तोंश की भावनाएं आहत हुई हैं। ऋचा जी, यह सेना है सिनेमा नहीं। कभी माइनस 30 डिग्री, 45 डिग्री में रहकर कर तो देखो।

कभी लू के थपेड़ों के बीच 45 डिग्री तापमान में काम करके तो देखो, सेना का श्रम और बलिदान समझ में आ जाएगा। रील लाइफ और रियल लाइफ में अंतर होता है। यह सेना है, सिनेमा नहीं कि मुंह उठाया और कुछ भी बोल दिया। सेना का सम्मान करना सीखें ऋचा जी।

गृहमंत्री ने आगे कहा कि अभिनेत्री ऋचा के टुकड़े टुकड़े वाली मानसिकता जग जाहिर है। बिटिया श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिए गए, मगर उनकी जुबान से एक शब्द नहीं निकला। लेकिन जहां देश और सेना के खिलाफ बोलना हो, तो सबसे आगे वह ही दिखाई देती हैं। सही कहा गया है जैसा खाए अन्न वैसा हो मन। जिन लोगों की संगत में वह हैं तो मानसिकता तो टुकड़े टुकड़े वाली ही रहनी है।

Actor Vikram Gokhale Passes Away: अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे में निधन

Actor Vikram Gokhale Passes Away: अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे में निधनअभिनेता विक्रम गोखले का निधन, दिग्गज अभिनेता का आज पुणे में निधन हो गया है, अभिनेता विक्रम गोखले की लगातार बिगडती हालत के बीच आज पुणे में उनका निधन हो गया है.

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार आज इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोखले पिछले कुछ समय से पुणे के अस्पताल में हैं और जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।

इससे पहले, शुक्रवार को अस्पताल के पीआरओ ने कहा था कि अभिनेता “धीमा लेकिन स्थिर सुधार दिखा रहा है। वह अपनी आंखें खोल रहे है, अपने अंगों को हिला रहा है और अगले 48 घंटों में वेंटिलेटर सपोर्ट बंद होने की संभावना है।”

इस बीच, आज सुबह से ही उनकी हालत बिगडती चले गयी और उनका निधन हो गया.

“1990 में अमिताभ बच्चन अभिनीत, और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ हम दिल दे चुके सनम। उन्हें आखिरी बार शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ निकम्मा में देखा गया था। यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में आई थी।

MP WEATHER : एमपी में हाड कंपाने वाली ठंड की हुई शुरुवात, भोपाल, जबलपुर और इंदौर में बदला स्कूल का टाइम

MP Weather Update: देश के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। यहां हाड कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई। जबलपुर (Jabalpur) और इंदौर (Indore) के बाद अब भोपाल (Bhopal) में बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।

यहां अब स्कूल सुबह 8:30 बजे के बाद खुलेंगे। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर लवानिया द्वारा आदेश जारी किए गए हैं कि भोपाल जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, आई.सी.एस.ई एवं सी.बी. एस.ई. से संबद्ध शालाओं के लिए सुबह 8:30 बजे के बाद ही संचालित होंगे।

भोपाल जिले में शीत ऋतु में तापमान के लगातार गिरावट एवं शीतलहर के कारण अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत शाला संचालन का समय प्रातः 8:30 के पश्चात नियत किया गया है।

जारी आदेश अनुसार प्रातः 8:30 के पूर्व किसी भी स्थिति में कक्षायें संचालित नहीं की जाएंगी। यह आदेश 28 नवंबर 2022 से प्रभावशील होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सीधी के बाद सबसे ज्यादा लुढ़का। सीधी में ढाई डिग्री तो भोपाल में डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। देश के सबसे ठंडे मैदानी इलाकों में ग्वालियर 12वें नंबर पर है। यहां पर रात का पारा सबसे कम 8.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

मध्यप्रदेश के नौगांव में बीती रात सबसे सर्द रही। यहां पर रात का पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। इंदौर और नर्मदापुरम में रात में सबसे ज्यादा तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच चल रहा है। यहां पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।

मौसम वैज्ञानिक एचएन साहू ने बताया कि अभी चार-पांच दिन इसी तरह मौसम बना रहेगा। उसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस के स्ट्रांग होने पर ही ठंड बढ़ेगी और तापमान तेजी से नीचे आएंगे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर चलने की अलर्ट जारी किया है। छतरपुर और जबलपुर में शीतलहर लोगों को परेशान कर सकती है। इंदौर और उज्जैन में तापमान सामान्य रहेंगे, जबकि भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

प्रदेश में पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। यहां रात का पारा 6 डिग्री के आसपास बना हुआ है, तो दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री पर आ गया है। ऐसे में पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड होने लगी है। हालांकि हिल स्टेशन होने के कारण मौसम विभाग इसे रिकॉर्ड में नहीं लेता है। इसके अलावा नरसिंहपुर और सिवनी में भी दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है।

मध्यप्रदेश में अगले तीन चार दिनों तक रात का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे जाएगा। यह स्थिति सीजन में पहली बार बन रही है। वर्तमान में कुछ इलाकों में रात का तापमान छह से नौ के बीच आ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार रात के बाद दिन का पारा भी नीचे आएगा। अब अधिकांश इलाकों में यह 26 डिग्री के नीचे आ गया है। उसके बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने के बाद वातावरण में बदलाव होगा। हालांकि कड़ाके की ठंड के लिए एक हफ्ते इंतजार करना होगा।

मौसम विभाग ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि अभी सबसे ज्यादा ठंडक ग्वालियर और जबलपुर में पड़ रही है। यहां रात का पारा अधिकांश इलाकों में 8 डिग्री के नीचे आ गया है। जबलपुर में तो रात का पारा सामान्य से 5 डिग्री लुढ़कर 7 डिग्री तक आ गया है। यहां शीतलहर चल रही है।

नौगांव, उमरिया और पचमढ़ी में भी रात का पारा 7 डिग्री के नीचे आ गया। ग्वालियर में सामान्य से ढाई डिग्री सेल्सियस गिरकर 8 डिग्री तक आ गया है। ऐसे में जबलपुर और ग्वालियर में अन्य इलाकों की अपेक्षा रात में ज्यादा ठंड पड़ने लगी है।

प्रदेश में हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। यहां रात का पारा छह डिग्री तक आ गया है, तो दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री पर अटक गया है। इसके अलावा, नरसिंहपुर और सिवनी में भी दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है।

वहीं, बताया गया कि बुंदेलखंड और बघेलखंड में अब ठंड सताने लगी है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। सबसे ठंडा नौगांव रहा, जहां रात का पारा 6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। खजुराहो, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, उमरिया और मलाजखंड में भी परा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है

सिवनी : उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य महेश गौतम पर FIR दर्ज, स्कूल की छात्रा से गलत हरकत करने का आरोप

सिवनी। जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालयके प्राचार्य महेश गौतम के विरूद्ध महिला थाना सिवनी में छात्रा के साथ छेडछाड करने के आरोप में 25 नवंबर की रात अपराध दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार 25 नवंबर 2022 को उत्कृष्ठ विद्यालय सिवनी में पदस्थ प्राचार्य महेश गौतम ने अध्ययनरत कक्षा 11 वीं की 16 वर्षीय छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत करते हुए छेडछाड किया था।

घर आने के बाद छात्रा ने आप बीती घटना आसपास के लोगों से बतायी तो परिचितों ने छात्रा के साथ महिला थाना पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।

महिला पुलिस थाना सिवनी अंतर्गत उत्कृष्ठ विद्यालय सिवनी के प्राचार्य महेश गौतम के विरूद्ध भादवि की धारा 354, 354 (क), 506, लैंगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7, 8, 9एफ, 10, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अधिनियम की धारा 3 (1),(डब्लू),(आई),  (2), (व्हीए) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

MP के सिवनी में रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार, जबलपुर लोकायुक्त टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे-हाथ पकड़ा

सिवनी। सिवनी जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तहसील कार्यालय सिवनी (Seoni) में आज शुक्रवार 25 नवंबर को दोपहर 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रिश्वतखोर पटवारी विपुल बरमैया (Vipul Barmaiya) को लोकायुक्त पुलिस जबलपुर (Lokayukt Police Jabalpur) के दल ने गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त दल के निरीक्षक कमल सिंह उइके ने बताया कि डूंडासिवनी निवासी संजय (44) पुत्र स्व. केवल प्रसाद तिवारी माध्यमिक शिक्षक, शासकीय माध्यमिक शाला, भोंगाखेडा ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर को बीते दिन शिकायत की थी.

शिकायत में उन्होंने बताया था कि आवेदक (संजय तिवारी) की मां ने भैरोगंज सिवनी स्थित भूखंड को आवेदक के नाम रजिस्टर्ड दानपत्र से दिया जिसका ऑनलाइन खसरा दर्ज कराने एवम् ऋणपुस्तिका बनाने के एवज में पटवारी विपुल बरमैया तहसील कार्यालय सिवनी द्वारा 5000 हजार रूपये की मांग की जा रही है।

आगे बताया गया कि शिकायत के आधार पर लोकायुक्त दल द्वारा योजनाबद्ध तरीके से शुक्रवार को तहसील कार्यालय सिवनी में दबिश दी गई जहां पर संजय तिवारी द्वारा पटवारी विपुल बरमैया को तीन हजार रूपये की रिश्वत दी गई और पटवारी विपुल बरमैया को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त के ट्रेप दल ने रंगे हाथ पकड़ा है।

बताया गया कि दल द्वारा अग्रिम कार्यवाहियां की जा रही है। इस कार्यवाही में ट्रैप दल सदस्य – निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक नरेश कुमार बेहरा, निरीक्षक रंजीत सिंह व ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

सिवनी : “11 करोड़ का घोटाला”, कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश; एसपी ने फरार लिपिक पर किया इनाम घोषित

सिवनी। केवलारी तहसील में हुए गबन के मामले में सूक्ष्मता से जांच की जाए तो अभी इसमें जुड़े अधिकारियों के भी नाम सामने आ सकते हैं जिनके द्वारा व्यापक रूप से लापरवाही बरती गई है। इसके साथ ही फरार लिपिक की सूचना देने वाले को इनाम दिए जाने की घोषणा कर दी गई है।

आरबीसी 6-4 के तहत वितरित होने वाली राहत राशि में 11.16 करोड़ रुपये के घोटाले में फरार आरोपित लिपिक (सहायक ग्रेड-तीन) सचिन दहायत का अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है।

फरार लिपिक की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने 23 नवंबर के आदेश जारी कर 10 हजार रुपये नकद इनाम की घोषणा कर दी है।

केवलारी पुलिस की टीमें लगातार फरार लिपिक को गिरफ्तार करने उसके आवास सहित अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक फरार लिपिक सचिन दहायत पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

सिवनी कलेक्टर द्वारा मजिस्ट्रीयल “जांच के आदेश जारी

वहीं कलेक्टर डा. राहुल हरिदास फटिंग ने राहत राशि में हुए गबन पर मजिस्ट्रीयल “जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें जांच दल में अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत, एसडीएम अंकुर मेश्राम व जिला पंचायत के लेखा अधिकारी हर्षित को शामिल किया गया है।

कलेक्टर डा. राहुल हरिदास फटिंग ने बताया कि 21 दिनों जांच पूरी कर दल को रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं। वहीं जिला कोषालय में अभी कोई फेरबदल नहीं किया गया है। जांच रिपोर्ट मिले के बाद आगे की कार्रवाई जिम्मेदारों पर सुनिश्चित की जाएगी। लेनदेन संबंधी रिकार्ड बैंक खातों में मौजूद है, इसे मिटाया या बदला नहीं जा सकता है।

सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम – 

केवलारी थाने में फरार लिपिक सचिन पुत्र स्व. अशोक दहायत 26 वसुंधरा कालोनी केवलारी निवासी पर धारा 408, 409, 420, 467, 468, 471 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज है। फरार लिपिक की सूचना देने वाले को पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

वहीं कलेक्टर ने केवलारी एसडीएम को बरघाट भेज दिया है। तहसीलदार हरीश लालवानी को भू- अभिलेख कार्यालय बुला लिया गया है। बरघाट एसडीएम एचएस घोरमारे अब केवलारी के एसडीएम होंगे। कुरई के प्रभारी तहसीलदार नितिन गोंड केवलारी के नए तहसीलदार बनाए गए हैं। कुरई के तहसीलदार का प्रभार वहां तैनात नायब तहसीलदार के पास रहेगा।

इधर, अपराधिक प्रकरण की छानबीन कर रही केवलारी पुलिस लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। बिचौलियों के तौर पर लिपिक को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरफ्तार आरोपित चचेरे भाई श्रेष्ठ अवधिया व विशेष अवधिया 25 नवंबर तक पुलिस रिमांड में है।

केवलारी पुलिस इनसे पूछताछ कर प्रकरण में नये तथ्य तलाश रही है। सूत्रों के मुताबिक एक अन्य संदिग्ध से भी मामले में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपित निजी बैंक के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। दोनों की फरार लिपिक सचिन से गहरी दोस्ती थी।

मध्यप्रदेश में सभी क्षेत्रों के उद्योग और निवेश के लिए पर्याप्त संभावनाएँ – सीएम शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए पर्याप्त लैंड बैंक उपलब्ध है। मध्यप्रदेश, पावर सरप्लस राज्य है, दिल्ली की मेट्रो ट्रेन भी मध्यप्रदेश के सोलर प्लांट से चल रही है। प्रदेश में पानी की पर्याप्त उपलब्धता है। स्किल्ड मेन पावर के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर है, प्रदेश के लोग शांति से कार्य करने में विश्वास रखते हैं, हमारी ब्यूरोक्रेसी भी प्रो-एक्टिव है।

यह सब बिन्दु औद्योगिक विकास और निवेश के लिए हमारी ताकत है। राज्य सरकार उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार अपनी विभिन्न नीतियों में जरूरी बदलाव करने के लिए सहमत है। प्रदेश में सभी क्षेत्रों के उद्योग और निवेश के लिए पर्याप्त संभावनाएँ मौजूद हैं। उद्योगपति एंव निवेशक आएँ, बातचीत करें और उद्योग तथा प्रदेश की प्रगति में सहभागी बने। मुख्यमंत्री चौहान बैंगलुरू में “मध्यप्रदेश में निवेश अवसर” पर संवाद सत्र को संबोधित कर रहे थे।

बैंगलुरू के होटल ताज यशवंतपुर में संवाद सत्र में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा, विभिन्न उद्योगपति और निवेशक सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि निवेशकों से यह संवाद मात्र कर्मकांड नहीं है, अपितु प्रदेश के विकास की तड़प, जिद, जुनून और जज्बे से उत्पन्न भावना है जिसे व्यवहारिक रूप देने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इन्दौर में 11 और 12 जनवरी 2023 को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो रही है। इससे पहले 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन होगा, जिसमें 80 से अधिक देशों में निवास कर रहे प्रवासी भारतीय सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे और राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने उद्योगपतियों और निवेशकों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश और उद्योग लगाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श कर समिट में उद्योगपति एवं निवेशक अपनी भावी योजनाओं को निर्णायक रूप देंगे, इस विश्वास के साथ ही मैं आपको आमंत्रित कर रहा हूँ।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में श्री महाकाल लोक की अद्भुत सृष्टि हुई है, प्रदेश टाईगर स्टेट, लेपर्ड स्टेट और चीता स्टेट भी है। आप प्रदेश में आएँ, निवेश की ओर निर्णायक रूप से आगे बढ़ें और प्रदेश की विविधता से परिचित हों, यही आग्रह है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का स्वच्छतम राज्य है। प्रदेश लगातार छठवीं बार स्वच्छता में उपलब्धियाँ अर्जित कर देश का सिरमौर बना है। प्रदेश में 3 लाख किलोमीटर सड़कें बनाई गई हैं। अटल एक्सप्रेस-वे, नर्मदा एक्सप्रेस-वे से जहाँ एक ओर अंतर्राज्यीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी, वहीं दिल्ली और गुजरात से भी आवागमन सुगम और कम समय में होगा। इंदौर और भोपाल के बीच में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकसित किया जा रहा है।

कभी बीमारु राज्य कहे जाने वाले मध्यप्रदेश ने कृषि के क्षेत्र में अन्न उत्पादन में पंजाब को पीछे छोड़ा है। प्रदेश का बासमती चावल अमेरिका और कनाडा में धूम मचा रहा है। हम फूड प्रोसेसिंग में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। देश की जीएसडीपी में हमारा योगदान 3.6 से बढ़ कर 4.6 प्रतिशत हो गया है और विकास दर वर्तमान मूल्यों पर 19.36 प्रतिशत है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा वर्ष 2026 तक पाँच ट्रिलियन डॉलर की अर्थ-व्यवस्था बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मध्यप्रदेश ने अपना रोडमेप बनाया है। प्रदेश रोजगार के नए अवसर सृजित करने, आईटी सेक्टर और स्टार्टअप की दिशा में भी व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सीएम राइज स्कूल के नवाचार के साथ स्किल्ड मेन पॉवर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सिंगापुर के सहयोग से ग्लोबल स्किल पार्क विकसित किया जा रहा है।

प्रदेश की आईटीआई संस्थाओं को आधुनिक रूप दिया गया है। यहाँ उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार ट्रेड में प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री चौहान ने विभिन्न उद्योगपतियों से वन-टू-वन संवाद भी किया।