Home Blog Page 515

MP Dhan Uparjan: मध्यप्रदेश में आज से शुरू होगा “समर्थन मूल्य” पर धान का उपार्जन

भोपल: मध्यप्रदेश के धान उत्पादक किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है। आज (सोमवार) से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो रही है, जो कि 16 जनवरी तक चलेगी।

इस साल 2 हजार 40 रुपये प्रति क्विंटल की दर से पंजीकृत किसानों से धान का उपार्जन किया जाएगा। इस साल 40 लाख टन धान उपार्जन का अनुमान है। इसके लिए भंडारण की व्यवस्था की जा चुकी है। इस बार आठ लाख किसानों ने ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराया है।

जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश तांडेकर ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन 28 नवंबर से 16 जनवरी 2023 तक तथा मोटा अनाज (ज्वार एवं बाजरा) का उपार्जन खरीदी 01 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए उपार्जन केन्द्र निर्धारित कर दिए गए हैं। किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए पंजीयन कराया है।

विपणन वर्ष 2022-23 में एफएक्यू धान के लिए 2040 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। धान खरीदी के लिए सभी खरीदी केन्द्रों को तौल कांटे एवं बारदाने उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

पंजीकृत किसान अपनी धान बेचने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से अथवा एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर से दिनांक और समय का निर्धारण करके स्लॉट बुक कर सकते हैं। स्लॉट बुकिंग की सुविधा 23 नवम्बर से आरंभ हो गई है।

धान का उपार्जन करने के लिए खरीदी केन्द्र आते समय किसान असुविधा से बचने के लिए अपने पंजीयन की रसीद, स्लॉट बुकिंग पावती, आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल अपने साथ रखें।

उपार्जन केन्द्र प्रभारी तथा किसान द्वारा बायोमेट्रिक अथवा ओटीपी सत्यापन के बाद ही खरीदी की पावती जारी होगी। इसे किसान अपने पास सुरक्षित रखें। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम तथा महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक को सभी खरीदी केन्द्रों में उपार्जन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किये गये हैं।

सीएम शिवराज ने सागर के प्रसिद्ध व्यंजनों की जमकर तारीफ की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार देर शाम सागर के गौरव दिवस के अवसर पर गौर मूर्ति, तीन बत्ती पर आयोजित कार्यक्रम में सागर के प्रसिद्ध व्यंजनों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जमुना मिठिया की चिरौंजी की बर्फी जहां पूरे देश विदेश में प्रसिद्ध है, वही सागर का गुजराती नमकीन प्रदेश एवं दिल्ली तक धूम मचा रहा है ।

उन्होंने कहा कि विजय टॉकीज के जैन की मंगोड़ी एवं तीन बत्ती के नंदू गुप्ता का पान पूरे बुंदेलखंड में प्रसिद्ध है । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जहां सागर के व्यंजन से सागर का नाम सुशोभित होता है, वही डॉ.गौर सागर की भूमि के कण-कण में विराजमान है।

उन्होंने कहा कि जब हम कहीं भी जाते हैं तो जमुना मिठिया की चिरौंजी की बर्फी , गुजराती नमकीन ले जाना नहीं भूलते। उन्होंने मंच पर से ही कहा कि आज मुझे चिरौंजी की बर्फी अवश्य खाना है, जिस पर नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जमुना मिठिया की दुकान मंच के पीछे है, तब उन्होंने कहा कि ठीक है, आज चिरौंजी की बर्फी अवश्य ही मिलेगी।

CM Shivraj ने Sagar के प्रसिद्ध व्यंजनों की जमकर तारीफ की

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार भारत बेक्री की गुलाब बिस्कुट भी सागर की पहचान है। मुख्यमंत्री के मुंह से सागर के व्यंजनों की तारीफ सुनकर हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने ताली बजाकर श्री चौहान का अभिवादन किया।

डॉ. गौर जयंती पर परिष्कृत उपकरण एवं नैनो प्रौद्योगिकी भवन लोकार्पित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार शाम को डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर में डॉ गौर जयंती के अवसर पर 29 करोड़ 50 लाख की लागत से बने परिष्कृत उपकरण एवं नैनो प्रौद्योगिकी भवन का लोकार्पण किया।

भवन की विशेषताएं
इस भवन में वैज्ञानिक शोधों के उच्च स्तरीय उपकरण के साथ प्रयोगशाला संचालित किया जाएगा। आगामी समय योजना अनुसार नैनो टेक्नोलॉजी विषय से संबंधित पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। इस भवन में फायर फाइटिंग, सीसीटीवी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ हैं। इस भवन के अंतर्गत वैज्ञानिकों एवं उनके शोध के लिए व्यवस्था की गई है। यह भवन विज्ञान के तकनीकी उपकरणों के रख रखाव में उपयोगी साबित होगा।

मुकेश जैन ढाना की पुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर जैन समाज के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना के निवास पर पहुंचे और उनकी पुत्री मनाली जैन ढाना के विवाह के पूर्व सगाई समारोह में पहुंचकर आशीर्वाद दिया। चौहान ने परिवारजनों से भेंट की ।इस अवसर पर मुकेश जैन ढाना के पिता योगेशचंद जैन, संगीता जैन , डॉ नरेश जैन सहित अन्य परिजन मौजूद थे।

ऋचा चड्ढा का सपोर्ट करने पर ब्यूटी प्रोडक्ट कंपनी मामा अर्थ का हुआ वहिष्कार, #BoycottMamaEarth ट्रेंड के बाद अब मांगी माफ़ी

नई दिल्ली: सौंदर्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी मामाअर्थ (MamaEarth) ने अपने गलवान ट्वीट (Galwan Tweet) को लेकर विवाद में आई बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) का समर्थन करने की कोशिश करने के लिए सोशल मीडिया बहिष्कार (Boy Cott Mama Earth) के आह्वान का सामना करना पड़ा.

जैसे ही सोशल मीडिया पर #BoyCottMamaEarth ट्रेंड होने लगा वैसे ही मामा अर्थ द्वारा माफ़ी मांगी गयी, माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर आलोचनात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद मामाअर्थ ने ट्विटर पर माफी मांगी। ट्वीट में कहा गया है, “ट्विटर पर खराब तरीके से तैयार की गई टिप्पणी के कारण किसी भी भावना को ठेस पहुंचाने के लिए मामाअर्थ को खेद है।

हम एक गर्वित भारतीय कंपनी हैं जो हमारे सशस्त्र बलों का सम्मान करती है और उनके साथ खड़ी है। हम किसी भी व्यक्ति द्वारा साझा किए गए विचारों की सदस्यता नहीं लेते हैं जो अन्यथा सोचते हैं।” .

मामाअर्थ के विवाद में आने के बाद, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान के जवाब में अभिनेता ने “गलवान कहते हैं” ट्वीट करने के बाद ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने कंपनी के उत्पादों का बहिष्कार करने का आह्वान किया, भारतीय सेना “सरकार से आदेशों की प्रतीक्षा कर रही है” ( sic)” पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को पुनः प्राप्त करने में।

चड्ढा ने पहले ही अपने विवादास्पद ट्वीट के लिए माफी जारी कर दी है, जिसने ट्विटर पर आक्रोश फैलाया, नेटिज़ेंस सहित मशहूर हस्तियों ने उन पर भारत के सशस्त्र बलों के बलिदान का अपमान करने का आरोप लगाया।

सिवनी कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव भेजा मध्यप्रदेश शासन को, RI SUSPEND

सिवनी। सिवनी कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग (Seoni Collector Rahul Haridas Fating) ने मुख्काय नगर पालिका अधिकारी सेवा समाप्ति का प्रस्ताव मध्यप्रदेश शासन को बीते दिनों भेजा है, इसके साथ ही राजस्व निरीक्षक (RI) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया है। 

सिवनी कलेक्टर ने भेजा सीएमओ सेवा समाप्ति का प्रस्ताव

सिवनी जिले के बरघाट नगर परिषद की परिवीक्षाधीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) कामिनी लिल्हारे (Kamini Lilhare) की सेवा समाप्त करने का प्रस्ताव सिवनी कलेक्टर ने मध्यप्रदेश शासन को भेजा है.

सिवनी कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग के द्वारा मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन भोपाल के आयुक्त भरत यादव (Bharat Yadav) को मुख्यनगरपालिका अधिकारी की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव भेजा है

सिवनी कलेक्टर ने नगरीय प्रशासन आयुक्त भरत यादव को भेजे गए प्रस्ताव में कहा “सिवनी जिले के बरघाट सीएमओ कमिनी लिल्हारे (Kamni Lilhare) अपनी डिपार्टमेंटल रिस्पांसिबिलिटीज (Dept. Responsibilities) को ठीक तरह से निभा नहीं पा रही है.

बरघाट सीएमओ कमिनी लिल्हारे (Kamni Lilhare) कभी भी अचानक अपने ऑफिस से गायब हो जाती हैं इसके साथ ही अधिकारियों की ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंस (Online Video Conference) के दौरान भी कई बार अनुपस्थित रहती है जबकि यह उनकी परिवीक्षा अवधि है।

नियम के अनुसार तो सीएमओ की सेवा समाप्त होना तय

मप्र सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्ते) नियम, 1961 के नियम 8 के उपनियम 4 व मध्यप्रदेश नगर पालिका, सेवा (कार्यपालन) नियम, 1973 के नियम 18 में वर्णित प्रावधान अंतर्गत परिवीक्षाधीन कर्मचारी एवं अधिकारी की सेवा समाप्ति के लिए विधिवत कार्रवाई की जाती है।

अभद्र व्यवहार की वजह से राजस्व निरीक्षक तोषराम लांजेवार सस्पेंड

सिवनी कलेक्टर द्वारा एक राजस्व निरीक्षक को अभद्र व्यवहार व हाथापाई करने की वजह से तत्काल प्रभाव से ससपेंड कर दिया गया है, सिवनी तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल बंडोल (Bandol) में पदस्थ राजस्व निरीक्षक तोषराम लांजेवार (Toshram Lanjewar) को सिवनी कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग द्वारा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शोभनीय भाषा, अभद्र व्यवहार व हाथापाई की शिकायत के बाद ससपेंड

राजस्व निरीक्षक तोषराम लांजेवार (RI Toshram Lanjewar) द्वारा जुझारपुर के ग्रामवासियों व महिलाओं से अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर अभद्र व्यवहार करने व हाथापाई करने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर डा. राहुल हरिदास फटिंग ने संबंधित आरआई तोषराम लांजेवार (RI Toshram Lanjewar) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित राजस्व निरीक्षक लांजेवार का मुख्यालय एसडीएम कार्यालय लखनादौन निर्धारित किया गया है।

Khandwa News: खंडवा सड़क हादसे में डिप्टी रेंजर सहित दो वनकर्मियों की दर्दनाक मौत, कार और पेड़ से टक्कर से हुआ हादसा

Khandwa News: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद के पास आज रविवार दोपहर को कार का संतुलन बिगड़ने से कार सड़क के किनारे लगे एक विशाल पेड़ से टकरा गई, समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में एक डिप्टी रेंजर सहित दो वनकर्मियों की मौके पर मौत हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस दुर्घटना में वाहन चालक भी अत्यधिक गंभीर रूप से घायल हुआ है, सड़क हादसे के समय दुर्घटनाग्रस्त हुई कार की रफ़्तार अत्यधिक थी जिसकी वजह से पेड़ से टकराते ही कार का इंजन कार से बाहर गिर गया। वहीं कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है ।

प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक सड़क हादसे में घायल वन कर्मचारी खंडवा जिले के हरसूद- छनेरा वन परिक्षेत्र क्षेत्र के हैं, वन मंत्री विजय शाह ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

सिंगाजी वन परिक्षेत्र के स्टाफ का वाहन नावरा जाते समय दुर्घटना ग्रस्त हो गया। चालक को पुलिस की मदद से घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय भेजा है । दुर्घटना में वन रक्षक सूर्यकांत मेहरा, जगदीश मारू, हिमांशु वर्मा की घटना स्थल पर मौत हो गई है।

Indore News: एमपी के इंदौर में स्थित विद्याधाम पैलेस में महिला की गला रेतकर हत्‍या

Indore Crime News। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) शहर में स्थित विद्याधाम पैलेस (Vidyadham Palace)में एक महिला की उसका गला रेतकर दिनदहाड़े हत्‍या कर दी गई। यह पूरा मामला इंदौर शेहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, यहां विद्याधाम पैलेस (Vidyadham Palace) में इस घटना को अंजाम दिया गया.

एरोड्रम थाना क्षेत्र पुलिस से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जिस महिला का गला रेतकर हत्या की गयी है उस महिला का नाम वंदना रघुवंशी (Vandana Raghuwanshi) है, यह महिला पहले पाटनीपुरा क्षेत्र में रहती थी कुछ दिनों पहले ही वंदना (चार-पांच दिन) ही विद्याधाम पैलेस (Vidyadham Palace) में रहने आई थी।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार वंदना ने घर पर टिफ‍िन सेंटर सञ्चालन की बात कही थी, वंदना किसी माही नामक महिला के साथ वहां रहकर एक टिफ‍िन सेंटर चलाती थी।

पुलिस ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गयी है, एनी जानकारी के रूप में समाचार लिखे जाने तक यह भी जानकारी प्रकाश में आई है कि महिला की पहली शादी भोपाल में हुई थी और वंदना राहुल रघुवंशी के साथ रहती थी। यहां वंदना के साथ दो लड़कियां भी थी। उनको सुबह नाश्ता लेने भेज दिया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्‍या के कारणों का अभी पता नहीं चल रहा है। पुलिस मौके पर पूछताछ कर इस मामले की जांच कर रही है।

बच्चे फास्ट फूड से बचें और प्राकृतिक चीजों को अपने : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि फिजियोथैरेपी के ज़रिए सम्पूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सकता है। इस दिशा में शोध एवं अनुसंधान के और अधिक प्रयास किए जाना चाहिए। राज्यपाल श्री पटेल रविवार को गाँधी मेडिकल कॉलेज के सभागार में हुई एक दिवसीय आरोग्य भारती की राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी

कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि अपना स्वास्थ्य खुद की ज़िम्मेदारी है। आरोग्य भारती इस दिशा में काम कर रही है। योग और प्राणायाम को अपनी जीवन शैली में अपना कर स्वास्थ्य लाभ लिया जा सकता है।

राज्यपाल श्री पटेल ने बच्चों को फास्ट फ़ूड से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चीज़ें कुदरत की देन हैं, उन्हें अपनाएं। अनियमित खान-पान से स्वास्थ्य प्रभावित होता है। स्वास्थ्य सुधार की दृष्टि से नियमित खान-पान पर ध्यान देना होगा।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि फिजियोथैरेपी सम्पूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने का काम करती है। इससे रोगों का निदान आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा तंत्र जहां एक ओर व्यवसाय है, वहीं इसके माध्यम से समाज सेवा के भी पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। सभी को इस दिशा में भी विचार करना चाहिए।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि फिजियोथैरेपी एक ऐसी उपचार प्रणाली है जिसमें बिना दवाई, इंजेक्शन के शरीर की आंतरिक समस्याओं का निदान होता है। फिजियोथैरेपी में व्यायाम, उष्मा, प्रकाश, जल, विद्युत प्रवाहों इत्यादि जैसे विशिष्ट उपचारात्मक उपायों के माध्यम से बीमारी, विकार अथवा खराबी का उपचार किया जाता है।

आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री अशोक वाष्णेय ने कहा कि आरोग्य भारती स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाला सेवा संगठन है। हर व्यक्ति जीवन भर स्वस्थ रहना चाहता है। सेवा और शोध के क्षेत्र में आरोग्य भारती काम कर रही है। सभी भाषा में संस्था के पास साहित्य उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि फिजियोथैरिपी एक कम्पलीट साइंस है। इलनेस से वेलनेस ही पर्याप्त नहीं है, हमें वेलनेस से हैप्पीनेस की ओर बढ़ना होगा।

आयुर्विज्ञान यूनिवर्सिटी जबलपुर के कुलपति श्री अशोक खंडेलवाल ने फिजियोथैरिपी के इतिहास पर प्रकाश डाला। डॉ. एना अलेक्स ने कहा कि कॉन्फ्रेंस में जो ज्ञानवर्धन होगा उससे समाज को लाभ मिलेगा। आरोग्य भारती महानगर भोपाल के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत देशमुख ने स्वागत भाषण दिया और महानगर भोपाल के सचिव श्री अजय चौकसे ने आभार माना।

MP के Indore में Rahul Gandhi की सभा : राजबाड़ा पर शाम 5 से 7.30 तक रहेगा नो व्हीकल जोन

Rahul Gandhi In Indore: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज शाम इंदौर (Indore) पहुंचेगी, जहां शाम 6.30 बजे राहुल गांधी की सभा राजबाड़ा पर होगी। शाम साढ़े 6 बजे सभा शुरू होने के बाद 15 से 20 मिनट राहुल संबोधित करेंगे।

इसके चलते इंदौर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है और राजबाड़े के आसपास शाम करीब ढाई घंटे तक नो व्हीकल जोन रहेगा।

ट्रैफिक डीसीपी महेशचंद जैन के मुताबिक राहुल गांधी की सभा के चलते शाम पांच से 7.30 बजे तक राजबाड़ा के आसपास डेढ़ किलोमीटर एरिया नो व्हीकल जोन रहेगा।

उन्होंने यात्रा और राहुल गांधी की सभा के चलते यातायात व्यवस्था में किए गए बदलावों की जानकारी देते हुए बताया कि राऊ चौराहे से एबी रोड होकर इंदौर की ओर आने वाले वाहन बायपास से या नखराली ढाणी कैट रोड होकर आ सकेंगे। इंदौर से महू की तरफ जाने वाले वाहन पीपल्याहाना चौराहा से बिचौली मर्दाना से बायपास होकर महू तरफ जा सकेंगे।

इंदौर पश्चिम क्षेत्र से राऊ एवं महू की ओर जाने वाले वाहन फूटी कोठी, हवा बंगला, कैट रोड चौराहा, नखराली ढाणी, राऊ चौराहा से महू की तरफ जा सकेंगे। राजीव गांधी चौराहा से चोइथराम की तरफ, भंवरकुआं से राजीव गांधी चौराहे की तरफ, आईटी पार्क से राजीव गांधी चौराहे की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर से चोइथराम अस्पताल रोड की तरफ, टॉवर चौराहा से सोनकर धर्मशाला की तरफ और सोनकर धर्मशाला से पलसीकर चौराहा की तरफ, मिल्लत नगर से मोती तबेला की तरफ, नंदलालपुरा चौराहे से यशवंत चौक एवं फ्रूट मार्केट की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

UP NEWS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या, हनुमागढ़ी में की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री योगी हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान व कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से ही गोरखपर के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के बाद पार्किंग स्थल तथा जन सुविधा का विकास, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किये हैं। इसके बाद अयोध्या विजन डॉक्यूमेंट 2047 के संबंध में बैठक का कार्यक्रम निर्धारित है।

प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। अपरान्ह तीन बजे योगी 41वें रामायण मेले का शुभारंभ करेंगे।

अयोध्या के बाद गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में शाम पांच बजे विभिन्न योजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास करेंगे। गोरक्षनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी रात्रि विश्राम करेंगे।

सिवनी: “उत्कृष्ट विद्यालय रंगीन मिजाज आरोपी प्राचार्य” महेश गौतम केवलारी अटैच, पुलिस ने प्रांरभ की जांच

सिवनी। जिला मुख्यालय के उत्कृष्ठ विद्यालय के प्राचार्य महेश गौतम के विरूद्ध महिला थाना सिवनी में कक्षा 11 वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में 25 नवंबर की रात अपराध दर्ज किया गया था, इस मामले में पुलिस ने 26 नवंबर को उत्कृष्ठ विद्यालय सिवनी पहुंच कर जांच की तथा उन लोगों के वयान भी दर्ज किए है जिनका उल्लेख एफआईआर में आया है।

वहीं शिक्षा विभाग ने कार्यवाही करते हुए आरोपी प्राचार्य को केवलारी अटैच कर दिया है।  जानकारी के अनुसार 25 नवंबर 2022 को उत्कृष्ठ विद्यालय सिवनी में पदस्थ प्राचार्य महेश गौतम के विरूद्ध भादवि की धारा 354, 354 (क), 506, लैंगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7, 8, 9एफ, 10, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अधिनियम की धारा 3 (1),(डब्लू),(आई),  (2), (व्हीए) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

जिसकी जांच पुलिस ने प्रारंभ भी कर दी है वही अखिल विद्यार्थी परिषद ने भी इस घटनाक्रम को लेकर महेश गौतम के निलंबन व गिरफ्तार किए जाने हेतु कलेक्टर सिवनी को ज्ञापन भी सौंपा है। 

जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल ने आज बताया कि उत्कृष्ठ विद्यालय सिवनी के प्राचार्य के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 26 नवंबर को महेश गौतम से प्राचार्य का पदभार छीन लिया गया है तथा प्रभार श्री सिंग को सौंपा गया है।

इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महेश गौतम को विकासखंड शिक्षा कार्यालय केवलारी में अटैच किया है, जिसके आदेश जारी होने के बाद श्री सिंग ने पदभार ले लिया है। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी महेश गौतम की तलाश की जा रही है तथा अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।