Home Blog Page 517

सीएम शिवराज की बैंगलुरू में उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन भेंट, अब एमपी में बढ़ेगा निवेश

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बैंगलुरू में “मध्यप्रदेश में निवेश अवसर” संवाद सत्र में विभिन्न उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन बातचीत की।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में निवेश की संभावनाओं से उद्योगपतियों को अवगत कराया और उन्हें जनवरी माह में इन्दौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री चौहान की उद्योगपतियों से प्रदेश में उद्योग स्थापना तथा रोजगार के अवसर सृजित करने पर चर्चा हुई।

उन्होंने इन्फोसिस के सह संस्थापक तथा एक्सिलर वेंचर्स के श्री क्रिस गोपालकृष्णन, कू-एप के को-फाउंडर श्री अप्रमेय राधाकृष्णन, सीरो फार्मा के निदेशक श्री वाई मधुसूदन रेड्डी, नेच्युरल फार्मा के प्रबंध संचालक श्री अनुराग अग्रवाल, ई-इन्फोचिप्स के निदेशक श्री तरुण बजाज से भेंट की।

मुख्यमंत्री चौहान ने वंडरला होली-डे लिमिटेड के श्री उल्लास कामथ, विस्टरोन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग के प्रबंध संचालक श्री नारायण एम, एयर एशिया एयर लाइन्स के राष्ट्रीय प्रमुख श्री सुरेश नायक, इन्फोसिस के श्री नीलाद्री, आईटीसी एन्फोटेक के श्री कौशिक रे, क्वाडज़ेन के संस्थापक और अध्यक्ष श्री सी.एस. राव, एससीएम टेक्सटाइल्स के प्रबंध निदेशक श्री पी.पी.के. परमशिवम्, वोल्वो ग्रुप के श्री कमल बाली तथा जैक्सन ग्रुप के श्री समीर गुप्ता से भी चर्चा की। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पर केन्द्रित ”द फ्यूचर रेडी स्टेट” फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

MP Weather : ठंड ने ली है दो दिन की छुट्टी, 25 से फिर सितम ढाएगी ठंड; इन जिलों में चलेगी शीतलहर

MP Weather : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Cold) में हाल फिलहाल में ठण्ड की छुट्टी चल रही है जी हाँ ठंड में अभी 2 दिनों को राहत के बाद फिर आपको ठंड के सितम के लिए तैयार रहना है, 25 नवंबर से प्रदेशभर (Madhya Pradesh) में फिर कड़ाके की ठंड (Cold In MP) पड़ने की संभावना अत्यधिक है।

मौसम वैज्ञानिकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 नवंबर से हर दिन रात के समय पारा लगातार ही तेजी से लुढ़केगा और मध्यप्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का असर भी होगा। हिल स्टेशन पचमढ़ी समेत नौगांव आदि इलाकों में तापमान तेजी से गिरेगा।

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह (Ved Prakash Singh) ने जानकारी देते हुए बताया आगामी 25 नवंबर से सम्पूर्ण मध्य प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान लगातार ही तेजी से गिरावट आते रहेगी।

मध्यप्रदेश के भोपाल-इंदौर (Bhopal – Indore) समेत अधिकांश जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुँचने की संभावना अत्यधिक है। मध्यप्रदेश में आगामी 25 से 28 नवंबर तक यही स्थिति बनी रहने की संभवना भी अत्यधिक है।

फिलहाल मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी (Pachmarhi) में मौसम (Weather) सबसे ठंडा है, यहां रात का तापमान 6 डिग्री के आसपास चल रहा है। इसके अलावा नौगांव में तापमान 7 से साढ़े सात डिग्री सेल्सियस के बीच है।

छिंदवाड़ा (Chhindwara) जबलपुर (Jabalpur) खजुराहो (Khajuraho) उमरिया (Umaria) मलाजखंड (Majalkhand) बैतूल (Betul) दतिया (Datia) ग्वालियर (Gwalior) रायसेन (Raisen) में भी तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।

आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ ही पारा और लुढ़केगा। वहीं, कई शहरों में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकांश जगह 30 डिग्री के नीचे ही पारा चल रहा है।

MP Weather Forecast: 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। औसत न्यूनतम तापमान 11 और औसत अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं, 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलेंगी।

सेवा का कार्य ईश्वर का प्रसाद पाने का माध्यम: एमपी के राज्यपाल मंगुभाई पटेल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सेवा का काम ईश्वर का प्रसाद पाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सक्रिय नि:क्षय मित्रों का सार्वजानिक सम्मान करने की जरूरत बताई। टी.बी एसोसिएशन को राजभवन की ओर से एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। राज्यपाल श्री पटेल आज राजभवन में टी.बी एसोसिएशन भोपाल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने टी.बी सील अभियान में अंशदान भी दिया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा है कि टी.बी के नियंत्रण के लिए रोग के कारण, रोकथाम के उपाय और सावधानियों के संबंध में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता का प्रसार जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में रोग के संबंध में जानकारी के पर्चे वितरित किए जाने चाहिए।

रोगियों को नियमित उपचार के लिए प्रेरणा देने उपचारित व्यक्तियों के साथ संवाद के कार्यक्रम भी किए जाए। मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने के लिए समझाइश और प्रेरणा देने के कार्य भी जरूरी हैं। राज्यपाल श्री पटेल ने स्वास्थ्य शिविर लगाने और दो-तीन दिन पूर्व से ही शिविर के समय और स्थान का प्रचार कराए जाने के निर्देश दिए।

राज्यपाल श्री पटेल ने अभियान के लिए क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधियों से आर्थिक सहयोग प्राप्त करने की पहल के लिए कहा। उन्होंने विशिष्ट व्यक्तियों को शामिल कर जागरूकता कार्यक्रम करने, रोग नियंत्रण प्रयासों में उत्कृष्ट कार्य करने और सहयोग देने वालों के सम्मान कार्यक्रम की जरूरत बताई।

टी.बी एसोसिएशन भोपाल के चेयरमेन श्री जयपाल सचदेव ने समिति के सदस्यों के सहयोग से किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए स्वागत उद्धबोधन दिया। मानसेवी सचिव डॉ. मनोज वर्मा ने एसोसिएशन की गतिविधियों का विवरण देते हुए बताया कि स्कूलों में जागरूकता के लिए सघन स्तर पर स्कूल शिक्षा विभाग के साथ समन्वय से कार्यक्रम किया गया है। जागरूकता रैली, प्रदर्शनी, स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि वितरण और वृक्षारोपण के कार्यक्रम किए गए हैं। सर्वधर्म समिति की बैठक भी की गई है।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी आहूजा, जनजातीय प्रकोष्ठ के सचिव श्री बी.एस जामोद, एसोसिएशन के मानसेवी तकनीकी सलाहकार डॉ. पी.एम पहलाजानी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिजीत देशमुख, महिला सदस्य श्रीमती इंदिरा भादुड़ी, श्रीमती निवेदिता और राजभौर कार्यकारिणी सदस्य श्री आर.बी.एस कुशवाह उपस्थित रहे।

सिवनी कलेक्टर के मार्गदर्शन में 21 नवम्‍बर से 04 दिसम्‍बर तक “पुरूष नसबंदी पखवाड़ा”

सिवनी। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सिवनी के मागदर्शन में सम्पूर्ण जिला सिवनी में 21 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2022 तक पुरूष नसबंदी पखवाडा मनाया जा रहा है।

पुरूष नसबंदी पखवाड़े का आयोजन राष्‍ट्रीय परिवार कल्‍याण कार्यक्रम के तहत किया जाता है। नसबंदी पखवाड़ा के प्रचार प्रसार के लिए मोबिलाईजेशन और सामाजिक जागरूकता प्रचार-प्रसार स्‍वयं सेवी संस्‍था के समन्‍वय से आशा एवं स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है।

पखवाड़े के अंतर्गत आज दिनांक 23 नवम्‍बर 2022 को मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी कार्यालय में पुरूष नसबंदी पखवाड़े हेतु सारथी रथ को जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी-2 डॉ. आर.के.धुर्वे के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ शहरी क्षेत्र के समस्‍त वार्डो का भ्रमण कर लोगो को पुरूष नसबंदी के प्रति जागरूक करने में सहयोग करेंगा।

सीएमएचओ डॉ. राजेश श्रीवास्‍तव ने बताया कि पुरूष नसबंदी पखवाड़े का मुख्‍य उद्देश्‍य है कि महिलाओ के साथ पुरूष की भागीदारी आवश्‍यक है, जिसका मुख्‍य थीम है, ‘’अब पुरूष निभाएंगे जिम्‍मेदारी, परिवार नियोजन अपनाकर दिखायेंगे अपनी। पुरूष नसबंदी एक सरल पद्धति से की जाती है जिसे बिना चीरा, बिना टांका पुरूष नसबंदी ऑपरेशन किया जाता है।

भारत सरकार द्वारा परिवार कल्‍याण की समस्‍त सेवाओ की पहुंच को अधिक से अधिक बढ़ाने हेतु स्‍थाई और अस्‍थाई विधि अपनाने पर हितग्राही व प्रेरक को प्रोत्‍साहन राशी दी जाती है जिसमें पुरूष नसबंदी हितग्राही को 3000/- एवं प्रेरक को 400/- रूपये प्रदान किये जाते है।

पुरूष नसबंदी पखवाडे के अंतर्गत जिले में पुरूष नसबंदी दर्द रहित आपरेशन 28 नवम्‍बर से 04 दिसम्‍बर 2022 तक जिला चिकित्‍सालय सिवनी एवं सिविल अस्‍पताल लखनादौन में प्रतिदिन किये जायेगे जिसमें सिवनी, गोपालगंज, कुरई, बरघाट तथा केवलारी के केश जिला चिकित्‍सालय सिवनी में तथा छपारा, लखनादौन, घंसौर, धनौरा के केश सिविल अस्‍पताल लखनादौन में किए जायेंगे।

उक्‍त कार्यक्रम में जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी-2 डॉ. आर.के.धुर्वे, उपजिला विस्‍तार एवं माध्‍यम अधिकारी शांति डहरवाल, एएनएम कुसुम चन्‍द्रवंशी, लेखा प्रबंधक चंद्रभूषण तेलंग, डीसीएम संदीप श्रीवास, आदेश मालवीय, सेवक पटले तथा कार्यालय के अन्‍य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

एमपी में अब बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल

Bijli Bill In WhatsApp: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल घरों में आना बंद होने से हो रही परेशानी के बाद से अब कुछ अच्छी खबर सामने आई है। अब बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल.

अब मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी अपने सभी बिजली उपभोक्ताओं को कंपनी द्वारा जैसे ही मीटर से रीडिंग ली जाएगी और बिल जनरेट होगा वैसे ही उपभोक्ताओं के पास मोबाइल पर एस.एम.एस. (SMS) के साथ व्हाट्सएप (WhatsApp) पर भी बिजली बिल प्राप्त होंगे।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा व्हाट्सएप पर बिजली बिल भेजने की सुविधा चालू माह से उपलब्ध करा दी गई है और अभी तक लगभग छः लाख से अधिक उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर बिजली बिल उपलब्ध कराये गये हैं।

जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने बुधवार को बताया कि यह व्यवस्था कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है।

बिजली उपभोक्ताओं के लिए कंपनी द्वारा अनेक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। उनके बिजली बिल ईमेल, एस.एस.एस., upay एप, कंपनी पोर्टल portal.mpcz.in के अलावा अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध हैं।

कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा द्वारा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में आईटी के अनुप्रयोग लागू करने के साथ कई नवाचारों में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है, जिससे कंपनी की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ उपभोक्ताओं के संतोष में भी वृद्धि हुई है।

प्रबंध संचालक मिश्रा ने बिजली उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए कृत-संकल्पित है और उपभोक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

HANUMAN Teaser: हनुमान के टीज़र ने लोगों के दिलों में बनाई खास जगह, लोगों ने माना आदिपुरुष से बेहतर है हनुमान – Watch Video

Hanuman Teaser: फिल्म निर्माता प्रशांत वर्मा (Prashant Verma) की सुपरहीरो फिल्म हनुमान का टीजर (Hanuman Teaser) हाल ही में लॉन्च किया गया था और इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस छिड गयी है। 

प्रशंसक इसकी तुलना प्रभास, सैफ अली खान और कृति सनोन अभिनीत ओम राउत के बड़े बजट वाले आदिपुरुष से कर रहे हैं। हनुमान टीज़र भारी वीएफएक्स से भरा हुआ है और वाकई में आदिपुरुष के वीएफएक्स के मुकाबले में बेहद ही शानदार है.

हनुमान के टीजर की शुरुवात ‘ भगवान श्री राम’ के नाम की गूंज के साथ होती है और फिर बैकग्राउंड में मंत्रोच्चारण सुनाई देते है, इस टीज़र का पहला द्रश्य ही आपको गर्व महसूस कराएगा, इसमें पहले दृश्य में भगवान हनुमान की इनती विशाल प्रतिमा कि किसी की भी नजर एक बात उन्हें देखकर हट ही नहीं पाएंगी।

हनुमान फिल्म के इस टीज़र में जब हीरो की एंट्री होती है तब हीरो के हाथ में भगवान हनुमान का गदा होता है और जब टीजर खत्म होने लगता है तब बर्फ के शिवलिंग में हनुमान जी की झलक देखने को मिलती है।

आईएएनएस ने फिल्म निर्माता के हवाले से कहा “HanuMan सिर्फ एक तेलुगू फिल्म नहीं है, इसे पूरे भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की फिल्म होनी चाहिए, क्योंकि हनुमान जी वाकई में सबसे बड़े सुपर हीरो है। वह सुपरमैन और बैटमैन से अधिक शक्तिशाली है।

HANUMAN Teaser: हनुमान के टीज़र ने लोगों के दिलों में बनाई खास जगह, लोगों ने माना आदिपुरुष से बेहतर है हनुमान – Watch Video

हमारे पास कई मार्वल और डीसी सुपरहीरो से भरा ब्रह्मांड हैं। मुझे बचपन से पौराणिक कथाएं पसंद हैं। मेरी पिछली फिल्मों में भी इसका पौराणिक संदर्भ है। पहली बार मैं पौराणिक चरित्र हनु-मन पर फिल्म कर रहा हूं। आने वाली कई फिल्मों में यह पहली है।

प्रशंसकों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और आदिपुरुष फर्स्ट लुक टीज़र के खिलाफ हनुमान टीज़र की प्रशंसा की, जिसने प्रशंसकों को खराब गुणवत्ता वाले वीएफएक्स और चरित्र प्रतिनिधित्व के लिए परेशान किया। यहाँ एक नज़र डालें:

गुजरात चुनाव 2022: मप्र में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध के संबंध में निर्देश जारी

गुजरात चुनाव 2022: गुजरात विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए सीमावर्ती जिला अलीराजपुर एवं झाबुआ में शराब बिक्री पर प्रतिबंध एवं शुष्क दिवस घोषित किए जाने के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग ने आदेश जारी किया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि गुजरात राज्य की सीमा से लगे प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में चरणानुसार मद्यनिषेध संबंधी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

मतदान क्षेत्र में किसी निर्वाचन के लिए मतदान समाप्त होने के लिए नियत समय के साथ समाप्त होने वाली 48 घंटे की अवधि के दौरान उस मतदान क्षेत्र के भीतर किसी होटल, आहार गृह, मधुशाला में अथवा किसी अन्य सार्वजनिक तथा निजी स्थान में कोई भी स्पिरिटयुक्त, किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ न विक्रय किया जाएगा न दिया जाएगा और न वितरित किया जाएगा।

कोई भी व्यक्ति जो उपबंधों का उल्लंघन करेगा उसे 6 माह का कारावास या 2 हजार रुपये जुर्माना या दोनों से दंडनीय होगा। जिला निर्वाचन अधिकारियों को इन बिंदुओं का पालन कराना होगा

गुजरात राज्य के सीमावर्ती जिलों की सीमा से 3 किलोमीटर की दूरी तक मतदान के समाप्त होने के निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व से व मतगणना तिथि को क्षेत्र की शराब की दुकानें बंद रखी जाएगी तथा शराब बिक्री पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाएगा। साथ ही मतदान क्षेत्र में शराब के परिवहन की संभावना न रहे, ऐसे प्रयास किए जाएंगे।

मदिरा की दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और अन्य सेलिंग प्वाइंट/सर्विस प्वाइंट आदि में शुष्क दिवस के आदेशों में उल्लेख अनुसार दिनांकों में किसी को भी शराब बिक्री एवं सेवा की अनुमति नहीं होगी।

गैर मालिकाना क्लब, होटल, रेस्टोरेंट आदि तथा ऐसे होटल जिनके पास विभिन्न श्रेणी की मदिरा प्राप्त करने तथा प्रदाय करने के लाइसेंस उपलब्ध है, इन्हें भी शुष्क दिवस के आदेशानुसार शराब बिक्री/सेवा की अनुमति नहीं होगी।

निर्देश में उल्लेख है कि उक्त अवधि के दौरान व्यक्तियों द्वारा शराब के भंडारण में कटौती की जाए तथा बिना लाइसेंस परिसर में शराब के भंडारण पर आबकारी कानून में प्रावधानित प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाए।

उल्लेखनीय है कि गुजरात राज्य में कुल 182 सीटों पर 2 चरण में सामान्य निर्वाचन 2022 कार्यक्रम जारी किया गया है। एक और 5 दिसंबर को मतदान एवं 8 दिसंबर को मतगणना होनी है।

एमपी: चिता से शव उठाकर ले गयी पुलिस, हुआ पोस्टमार्टम; छोटे भाई ने जताई थी हत्या की आशंका

अनूपपुर: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के अनूपपुर (Anooppur) जिले के कोतमा (Kotma) थाना अंतर्गत ग्राम जमुनिहा से एक थोडा अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है, बीते दिन मंगलवार की शाम श्मशान घाट में जब एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों द्वारा शव को ले जाया गया था। उसी समय वहां मौके पर पुलिस पहुंची और शव को वहां से सीधे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया .

असल में मृत व्यक्ति के छोटे भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए सूचना कोतमा थाने में दी थी, जिसके तुरंत बाद ही पुलिस सक्रीय हुई और मौके पर पहुंची, पुलिस के मौके पर पहुचते ही पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए चिता पर रखे शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेजा। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी अनुसार 22 नवंबर को थाना अंतर्गत जमुनिहा गांव में 48 वर्षीय राजभान की मौत हो गई थी। मृतक के परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच मृतक के भाई चंद्रभान सिंह ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसके भाई राजभान सिंह गौड़ की मृत्यु हो गई है।

परिवार के लोग उसका अंतिम संस्कार करने के लिए ले जा रहे हैं। उसके भाई की मौत संदिग्ध लग रही है, उसका पोस्टमार्टम करवाया जाए।

घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुक्तिधाम से शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए कोतमा अस्पताल भिजवाया। जहां बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी एवं एक भाई का कहना है कि उसके भाई को दशहरे के समय लकवा लग गया था, जिसके कारण वह बीमार रहता था।

उसको दोबारा लकवा की शिकायत हो गई थी, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पाएगा। मृतक के छोटे भाई का आरोप है कि जमीन के लिए बड़े भाई ने हत्या की है।

Jabalpur School Timing Change: जबलपुर में ठंड का सितम जारी, कलेक्टर ने बदला स्कूल का टाइम; आदेश जारी

Jabalpur School Timing Change: मध्यप्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट की वजह से ठंड में बढ़त भी हो ही रही है। लगातार बढ़ती ठंड के मद्देनजर जिले के कक्षा 12वीं तक के स्कूल 8.30 बजे के बाद खुलेंगे।

जबलपुर में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव के संबंध में मंगलवार शाम को कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन (Jabalpur Collector Sourabh kumar Suman) ने आदेश जारी किया है।

कलेक्टर सुमन ने आदेश में कहा है कि जिले में स्थित सुबह की पाली के सभी शासकीय-अशासकीय मान्यता प्राप्त एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन प्रात: 8.30 बजे या उसके बाद खोले जाएं।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूल भी इसके दायरे में होंगे।

सिवनी: कोतवाली के पास युवक ने गाड़ी में लगाई आग, पुलिस की गिरफ्त में युवक – Video Viral

सिवनी: सिवनी नगर मे स्थित कोतवाली थाना के बगल में संचालित इंडियन कॉफी हाउस के सामने युवक बीती रात्री लगभग 10 बजकर 45 मिनिट के आसपास खुद की बाइक को आग के हवाले कर दिया। बाइक में आग इतनी तेज थी की बाइक पूरी तरह धू-धू कर कर जल गई।

बाइक में आग की खबर जैसे ही आसपास के लोगो को लगी वैसे ही स्थानीय लोगों ने तुरंत ही दमकल वाहन के लिए फोन किया, दमकल वाहन जलती गाडी के पास पंहुचा और आग बुझाने का प्रयास भी किया परन्तु उस समय तक गाडी काफी हद तक जल गई थी।

युवक द्वारा बाइक में आग जिस स्थान पर लगाया गया वह स्थान कोतवाली थाने के बेहद करीब है और इंडियन काफी हाउस के बिलकुल सामने तो इस स्थान पर लोगों का आना जाना काफी अधिक रहता है, गनीमत तो यह थी की उस समय रात काफी होने और ठण्ड अधिक होने की वजह से आवाजाही कम थी, पुलिस ने युवक को गिरफ्त में ले लिया है।

युवक के बाइक को आग लगाने के पीछे आशंका तो यह जताई जा रही है कि वह युवक जिसने बाइक को आग के हवाले कर दिया था वो नशीले पदार्थों का सेवन करने का आदि है जिसकी वजह से उसकी मानसिक स्थिति भी पूरी तरह से ठीक नहीं है। जिस कारण से उसने यह घटना कारित की है। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नही हो पाया है किन कारणों सेयुवक ने आग लगाई थी।