HomeदेशShraddha Murder Case: आफताब पूनावाला पर तलवार से हमले की कोशिश के...

Shraddha Murder Case: आफताब पूनावाला पर तलवार से हमले की कोशिश के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला

Shraddha Murder Case: Delhi Police's big decision after an attempt to attack Aftab Poonawalla with a sword

Date:

श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर सोमवार को हमला किया गया।इसके बाद आज सुबह 8.30 बजे कड़ी सुरक्षा में आफताब को दूसरे राउंड की पॉलीग्राफी जांच के लिए फोरेंसिक लैब ले जाया गया. 

आफताब को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर तलवार से हमला करने की कोशिश के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, आफताब को अर्धसैनिक बल के साथ पुलिस और जेल सुरक्षा मुहैया कराई गई है। 

अत्याधुनिक हथियारों से लैस पैरामिलिट्री के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि जेल से कैदियों को लाने-ले जाने वाली दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन में भी पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है.

Shraddha Murder Case: आफताब पूनावाला पर तलवार से हमले की कोशिश के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला

सोमवार की शाम जब आफताब को फोरेंसिक लैब से वापस जेल ले जाया जा रहा था, तभी हाथों में तलवार लिए कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और उस पर हमला करने का प्रयास किया. पुलिस ने हवा में फायरिंग की और स्थिति को काबू में किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related