Home Blog Page 2892

राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक भयावह सड़क हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत मध्यप्रदेश के 1 दर्जन से ज़्यादा यात्री है

एक दर्जन से ज्यादा यात्री मध्यप्रदेश के निवासी प्राप्त जानकारी के अनुसार सवाईमाधोपुर के पास यात्रियों से भरी एक बस बनास नदी में गिर गई। जिसमें कई गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती किया गया । बताया गया कि सवाई माधोपुर में सुबह 7:00 बजे एक धार्मिक यात्रा पर जा रही बस बनास नदी में गिर गई । बस में करीब 60 यात्री थे और बस पूरी तरह से खचाखच भरी हुई थी। लालसोट और कोटा मेगा हाईवे पर बनास नदी के पुलिया पर तेज गति से जा रही बस ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी । दूब्बी नामक जगह पर करीब 15 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय से यह हादसा हुआ है ।

मौके पर सभी वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। बस को तोड़ कर उसमें से शवों को निकाला जा रहा है 6 घायलों का उपचार सवाई माधोपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से जयपुर से डॉक्टर सवाई माधोपुर के लिए रवाना किए गए हैं। डिविजनल कमिश्नर सुधीर कुमार और पुलिस आईजी आलोक वशिष्ठ मौके पर पहुंचकर पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी हैं । शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें परिजनों को सुपुर्द किया जा रहा है।

हादसा आज सुबह ही हुआ है ।घटना के तत्काल बाद स्थानीय प्रशासन के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग एक दर्जन मृतक मध्यप्रदेश के निवासी बताये जा रहे है।

आज 11 बजे आरभ होगी S P L

सिवनी,-ट्रायवल 11 और ब्लास्टर बॉयज खेलेंगी पहला spl का पहला मैच सिवनी के मिशन स्कूल ग्राउंड में आज सुबह 11 बजे से होगा सिवनी प्रिमियर लीग का शुभारंभ उक्त आशय की जानकारी सिवनी प्रिमियर लीग के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर गुड्डू ने दी नरेंद्र चर्चा के दौरान बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन 3 मैच खेले जाएंगे पहला मैच ब्लास्टर बॉयज विरुद्ध ट्रैवल 11 का सुबह 11 बजे वही दूसरा मैच नेशनल बॉयज विरुद्ध ताहिरी 11 के मध्य खेला जाएगा जो कि 1 बजे खेला जाएगा प्रतियोगिता का तीसरा मैच पहले व दूसरे मैच की विजेता टीम के मध्य होगा जो 3 बजे से प्रारंभ होगा नरेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, वरिष्ठ अधिवक्ता ज़की अनवर खान ,सुजीत जैन राजा बघेल ,नानू पंजवानी अजय ढबले प्रचार्य मिशन स्कूल एवं सिवनी मीडिया जगत की जुड़ी हस्ती होंगी ।

क्या आपके एटीएम या जरूरी चीजों का पासवर्ड 1234 या 0000 या 2580 है तो जरूर पढ़े

चोर उचक्के जब भी आपका एटीएम  या स्मार्टफोन चुराते हैं तो आपका पासवर्ड जानने के लिए कई जाने माने तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. उनकी दुनिया में इस तरीके का इस्तेमाल आम बात है. इसलिए आपका पासवर्ड क्या है, वो आपके बारे में जानकारी सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है. नहीं तो, आपके बारे में जानकारी किसी गलत हाथों में भी पड़ सकती है. नेकेड सिक्योरिटी नाम की एक कंपनी ने अपने सर्वे में पाया कि ‘1234’, ‘0000’, ‘2580’, ‘0852’ जैसे पासवर्ड लोग काफी पसंद करते हैं और इन्हे इस्तेमाल करने वालों की संख्या काफी ज़्यादा है. एक रिपोर्ट  के अनुसार करीब 10 पासवर्ड ऐसे हैं जो एटीएम आईफोन इस्तेमाल करने वाले 15 फीसदी लोग इस्तेमाल करते हैं. तो अगर आपका एटीएम या आईफोन किसी चोर के हाथ लग गया तो चुने हुए पासवर्ड्स में से किसी एक का इस्तेमाल चोर सबसे पहले करेगा. और यदि आपका पासवर्ड इनमें से एक है तो हो सकता है कि आपके आईफोन का डेटा आपके हाथ से निकल जाए. कई लोग अपने जन्मदिन और शादी की सालगिरह की तारीख को अपना पासवर्ड बनाते हैं. तो अगर आप उन्हें जानते हैं तो उनका पासवर्ड जानना बहुत मुश्किल नहीं है.और अब तो ध्यान से फ़ोन की स्क्रीन को देखने पर उँगलियों के निशान को देखकर पासवर्ड का अंदाजा भी लगाया जा सकता है.आईफोन पर आप पासवर्ड डालने की छह बार कोशिश कर सकते हैं, जिसके बाद एक बार सावधानी का मैसेज आएगा. उसके बाद भी आपके पास कुछ चांस बचे होते हैं. अगर आपका आईफोन किसी गलत आदमी के हाथ में है तो इसके बाद वो उसे ज़बरदस्ती पूरी तरह से रीसेट करके कंट्रोल करने की कोशिश कर सकता है. सबसे बढ़िया रहेगा अगर आप चार डिजिट के कोड को पासवर्ड नहीं रख कर, कोई अल्फा न्यूमेरिक पासवर्ड रखें यानि ऐसा पासवर्ड जिसमे शब्द और संख्या दोनों हों. किसी भी स्मार्टफोन में ऐसा करना बहुत आसान है.

आखिर पुलिस ने क्यों उतारी बस से सवारी

दिनांक 22/12/2017 को वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी कान्हीवाड़ा के द्वारा बस क्रमांक एमपी 51 पी 0798 को चेक किया तो वाहन चालक विजय मरावी कन्डेक्टर मुकेश यादव तथा हेल्पर तीनो ही शराब के नशे में थे सवारियो किी सुरक्षा केा देखते हुए तत्काल यात्रियो को दूसरी बस में शिफट किया बस को मौके पर जप्त कर थाना कान्हीवाड़ा में सुरक्षित खडी करवाई गई बस चालक विजय मरावी तथा परिचालक के विरूध्द मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालीनी कार्यवाही की गई तथा उक्त तीनो बस कर्मचारियो का डाॅक्टरी मुलायजा शासकीय अस्पताल में कराया गया

Big Breaking- सिविल सर्जन डॉ.आर.के.श्रीवास्तव हटाये गये

सिविल सर्जन डॉ.आर.के.श्रीवास्तव हटाये गये, डॉ.व्ही.के.नावकर होंगे नये सी.एस. जिला चिकित्सालय को जल्द ही मिल सकता है नया आर.एम.ओ.

पत्रकारों के हित में हुंकार भरेगा परिषद

जबलपुर–श्रमजीवी पत्रकार परिषद, मध्यप्रदेश भोपाल में आयोजित पत्रकार महारैली में शामिल होने प्रदेश के सभी पत्रकार संगठनों को आंमत्रित करता है। इस रैली का आयोजन प्रदेश के दिग्गज पत्रकार नेताओं के नेतृत्व में दिनांक 15-1-2018 को किया गया है, जिसमें सभी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भोपाल पहुंचे। .पत्रकारों पर हो रहे अन्याय, आये दिन पत्रकारोँ के ऊपर हो रहे हमले, पत्रकारों की हो रही हत्याये और भी अनेक प्रमुख मुद्दों पर म प्र सरकार से बातचीत होना तय हुआ है। पत्रकार सुरक्षा कानून सबसे पहले है सरकार पत्रकारोँ की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। महारैली में पत्रकार सुरक्षा कानून अविलंब बनाया जाये । सरकार पत्रकारोँ कि सुरक्षा करने का ठोस और निर्णायक कदम उठाये । ऊक्त आशय की अपील संजय शर्मा प्रदेश प्रवक्ता श्रमजीवी पत्रकार परिषद, मध्यप्रदेश द्वारा की गई है

अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग में शीघ्र होगा संविलियन ।

देपालपुर/सिवनी :-मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री की शुक्रवार को चर्चा हुई। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोहनलाल परमार जिला प्रवक्ता सुनील सोलंकी ने बताया कि मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रान्ताध्यक्ष लछीराम इंगले के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की वह मध्य प्रदेश के 4 लाख शिक्षको की उपेक्षा को लेकर नाराजगी प्रकट की ।वहि सहायक शिक्षकों,शिक्षको प्रधानपाठको को तृतीय क्रमोन्नत वेतनमान देने पर धन्यवाद पत्र सौपते हुए ,जनजातीय कार्य विभाग के लिए भी आदेश जारी करने सहित शिक्षकीय समस्याओं के निराकरण की मांग की।

मुख्यमंत्री जी ने गम्भीरता से मांगो को सुना एवं प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग को तीसरी क्रमोन्नति ,व्यख्याताओ को समयमान के आदेश जारी करने हेतु निर्देशित किया । 30 से 35 वर्ष से सहायक शिक्षक पदोन्नति से वंचित होकर एक ही पद पर सेवा देने को मजबूर है ,ये वेतन व्याख्याता का लेकर योग्य होने के बावजूद उपेक्षित है । अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग मेंसंविलियन,अतिथि शिक्षकों का मानदेय दुगना करने ,गैर शिक्षकीय कार्य से शिक्षकों को दुर रखने ,अध्यापक संवर्ग मे आये गुरुजीयों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने, आनलाईन युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया स्थगित करने ,स्वंय के व्यय पर डीएड बीएड करने वाले शिक्षकों एवं अध्यापकों को दो वेतनवृद्धी का लाभ देने ,अनुदानित शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को चौबीस वर्ष की क्रमोन्नति का लाभ देने शिक्षक से लेकर अधिकारी स्तर तक सर्वोच्च न्यायलय में पदोन्नति के मामले की सुनवाई की प्रतीक्षा में शर्तों के अधीन पदोन्नति देने सहित सभी मांगो के लिए मुख्यमंत्री महोदय ने अपने ओ एस डी से निराकरण हेतु पन्द्रह दिवस के अंदर अधिकारियो के साथ बैठक कराने को कहा । संघ को सभी समस्याओ के निराकरण का भरोसा दिलाया ।

प्रतिनिधिमण्डल में महामंत्री क्षत्रवीरसिंह राठौर , बृजमोहन आचार्य, ओम पाटोदिया के के गौर डी डी भारती, राजीव शर्मा आदि मौजूद थे।

विधि महाविद्यालय के लिये चिन्हित हुईं जमीन

सिवनी- जिला कलेक्टर गोपलचन्द्र डाँड़ द्वारा गत दिवस जिले में खुलने वाले विधि महाविद्यालय भवन के लिये शासकीय भूमि का अवलोकन किया,नगर से मात्र 3 किमी दूर बोरदेई की लगभग 9 एकड़ जमीन को आरंभिक तौर महाविद्यालय के लिये अनुकूल माना गया,इस दौरान राजस्व विभाग का अमला,पी आई यू के अधिकारी ,पी जी कालेज प्रिसिपिल सतीश चीले मौजूद रहे, हमारे सम्पादक से चर्चा करते हुए सतीश चीले ने बतायाकि उनके द्वारा ऊक्त भुमि के नामारन्तन पी जी कालेज को किये जाने की शाशकीय प्रकिया पूर्ण करने के लिये प्रस्ताव जिला कलेक्टर के समछ प्रसुत्त कर दिया गया है