Homeजॉब्सकेंद्रीय विद्यालय भर्ती

केंद्रीय विद्यालय भर्ती

Date:

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की फाइल फोटोनई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने अपने यहां खाली पदों पर भारी भर्तियां निकाली हैं. 1017 पोस्ट पर निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 जनवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई हैं…

यहां से कर सकते हैं आवेदन- इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए संगठन की आधिकारिक वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों पर निकली है भर्तियां- केवी संगठन के अनुसार सभी भर्तियां नॉन टीचिंग पोस्ट के लिए निकली हैं.

इतनी होनी चाहिए योग्यता- लाइब्रेरियन के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री या ग्रेजुएट होने के साथ-साथ एक साल की डिप्लोमा डिग्री होना अनिवार्य है. वहीं एलडीसी के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं तक की पढ़ाई किया होना और अच्छी टाइपिंग स्पीड होना भी जरूरी है. जबकि यूडीसी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ-साथ तीन साल का अनुभव होना भी जरूरी है.

उम्र सीमा- अलग-अलग पदों पर निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की उम्र 27 से 50 साल के बीच है.

इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन का लिखित परीक्षाकंप्यूटर बेस्ड टेस्टस्किल टेस्टटाइपिंग टेस्टप्रोफिंसी टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा.

ऐसे करें आवेदन- इच्छुक उम्मीदवार संगठन की वेबसाइट पर जाने के बाद वहां से आवेदन कर सकते हैं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related