Home Blog Page 2862

डॉक्टर पाण्डेय होंगे नए सी एम एच ओ

बालाघाट-डॉ मनोज पांडेय बने बालाघाट जिले के सी एम एच ओ अभी तक डॉ के के खोसला थे ,वर्तमान सी एम एच ओ, वे अगले सेवानिवृत्त होने हो जाएंगे,भोपाल से आदेश जारी कर दिया गया है।

15 साल से पुराने स्कूल वाहनों को परमिट देने पर होगी कार्यवाही

गृह एवं परिवहन मंत्री श्री सिंह ने दिये निर्देश

भोपाल :पन्द्रह साल से पुराने स्कूल वाहनों को परमिट देने पर संबंधित आरटीओ के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। आरटीओ सप्ताह में चार दिन फील्ड में विजिट कर वाहनों की चेकिंग करें। तीस जनवरी तक विशेष चेकिंग अभियान चलायें। गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने यह बात परिवहन एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक में कही।

परिवहन मंत्री श्री सिंह ने कहा कि चेकिंग अभियान के लिये पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्पीड गवर्नर और जीपीएस गुणवत्तापूर्ण होने चाहिये। वाहन में बैठने वाले बच्चों की संख्या निर्धारित हो। स्कूल वाहनों की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक नहीं होना चाहिये। वाहन चालकों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिलवाया जाये।

श्री सिंह ने बताया कि जिला-स्तर पर कलेक्टर, एस.पी. और आरटीओ तथा अनुभाग-स्तर पर एसडीएम और एसडीओपी की कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी पालकों से चर्चा कर बच्चों की सुरक्षा के संबंध में समुचित कदम उठायेगी। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों के लिये निर्धारित मापदण्डों का शत-प्रतिशत पालन करवाया जाये।

यात्री बसों की टाइमिंग औचित्यपूर्ण हो

परिवहन मंत्री ने कहा कि यात्री बसों की टाइमिंग औचित्यपूर्ण हो, जिससे उनके बीच रेस नहीं हो। उन्होंने कहा कि दो बसों के रवानगी के समय में 5 मिनट से कम का गैप नहीं होना चाहिये। इन वाहनों की भी नियमित चेकिंग की जाये।

मार्गों का सूत्रीकरण करें

परिवहन मंत्री ने कहा कि सभी मार्गों का 30 जनवरी तक सूत्रीकरण करें। उन्होंने कहा कि सूत्रीकरण के बाद आवश्यकतानुसार नये परमिट जारी किये जायें।

प्रमुख सचिव परिवहन श्री मलय श्रीवास्तव ने कहा कि इस अभियान में स्कूल शिक्षा विभाग की भी सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने कहा कि अभियान में पुलिस पूरा सहयोग करेगी। परिवहन आयुक्त श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि ऑटो और वैन के संबंध में कार्यवाही के लिये पालकों के साथ चर्चा के बाद निर्णय लिया जायेगा। इस दौरान परिवहन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जन्मभूमि का मुझ पर है ऋण- प्रज्ञानान्द

सिवनी। ज्ञान यज्ञ के आज समापन अवसर पर प्रवचन देते हुये राष्टÑसंत स्वामी प्रज्ञानानंद जी ने कहा कि यह उनके लिये बड़े गौरव की बात है कि आज जिस स्थान पर वे प्रवचन दे रहे हैं वह न केवल उनकी जन्म और कर्मभूमि है बल्कि आज वे जो कुछ भी हैं वैसा बनाने में इस धरती का और यहां के लोगों का विशेष योगदान है। मैं इस धरती और यहां के सभी लोगों का ऋणी हूं और चाहता हूं कि आप सब मुझे उस ऋण से मुक्त करें।

महाराज जी ने कहा कहा कि धरती बड़ी दयालू होती है, उसकी ही दया से न सिर्फ मानव बल्कि जीव-जन्तु जीवन प्राप्त कर अपनी गुजर बसर करते हैं। इस धरती की दयालुता का मैं जीवन पर्यन्त ऋणी रहूंगा।

कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने अपने संबोधन में महाराजश्री की उदारता और उनकी विद्वता का बखान करते हुये कहा कि यह आपकी महानता है कि आप अपने आपको यहां का ऋणी मानते हैं। वास्तव में आज आप अपने ज्ञान और तप से लोगों को जो धर्मोपदेश दे रहे हैं वह अपने आपमें अद्वितीय है इसके लिये वास्तव में हम यहां के लोग आपके ऋणी हैं। इतना ही नहीं आपने रक्तदान जैसा प्रेरणादायी काम लोगों के समक्ष रखा है। न केवल प्रतिवर्ष आप स्वयं जिले में रक्तदान शिविर आयोजित कर स्वयं रक्तदान करते हैं, बल्कि औरों को भी इसके लियेप्रेरित करते हैं यह आपकी दयालुता और दूसरों की जान बचाने के लिये औरों को प्रेरणा देने वाला कार्य है। इस अवसर पर आज पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर भी महाराज जी के दर्शन और प्रवचन सुनने पहुंचे थे।

वास्तव में आप हमारे लिये इस क्षेत्र की एक अद्वितीय धरोहर हैं, जिस पर हमें गर्व है। ठाकुर रजनीश सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने मुझे अपने पिता की तरह ही जनसेवा करने की जो प्रेरणा दी है मेरी कोशिश होगी कि उस पर मैं पूरी तरह खरा उतरूं।

ट्रेक्टर ट्राली सहित पलटा,8 गम्भीर

सिवनी – जिले की सीमा से लगे नरसिंहपुर के हीरापुर गुरुगुफा के पास ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गयी जिसमे बैठे करीब 35 यात्री में 25 घायल व 8 लोग गंभीर , घायलो में महिला और बच्चे भी शामिल है। मालूम हो कि वो सभी ग्राम आमोदा आदि शंकराचार्य गुरुगुफा देखनें गए थे ग्रामीण ग्रामीणों की संख्या 35 बताई जा रही,जिनमे से 20 घायल एवम 8 गंभीर बताए गए है।

इंदौर का बड़ा लोहा कारोबारी 1600 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में जबलपुर में गिरफ़्तार

जबलपुर। प्रदेश के बड़े लोहा कारोबारी तथा सोनी इस्पात लिमिटेड एंड मेटलमेन स्टील प्राइवेट लिमिटेड इंदौरके मालिक

राजीव लोचन सोनी को सोमवार की सुबह जबलपुर स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया। राजीव पर 16सौ करोड़ रुपए की बैंक अदायगी बकाया है और इस मामले में ऋण वसूली अधिकरण (बीआरटी) से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार राजीव लोचन सोनी तथा उसका भाई अनिल सोनी लोहे के पुराने कारोबारी हैं। सोनी स्पार्क तथा मेटलमेन स्टील प्राइवेट लिमिटेड पीथमपुर इंदौर के संचालक हैं। इन्होंने आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक, बैंक आॅफ बड़ोदा समेत करीब 14 बैंकों से 16 सौ करोड़ से अधिक का लोन ले रखा है। लोन की अदायगी न होने की स्थिति में बैंक द्वारा ऋण वसूली अधिकरण जबलपुर में मामले दायर किए गए हैं। जानकारों के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक विरुद्ध सोनी स्पार्क एवं अन्य के मामले में वसूली अधिकारी द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 7 जनवरी 2018 को एनके वर्मा वसूली अधिकारी द्वारा दीपक पचौरी को वारंट तामीली के लिए अधिकृत किया गया। बताया गया है कि जैसे ही राजीव सोनी इंदौर-जबलपुर ओवर नाइट एक्सप्रेस से जबलपुर के लिए रवाना हुआ वैसे ही ऋण वसूली टीम को जानकारी लग गई। ऋण वसूली टीम ने नरसिंहपुर के पास से ही राजीव को ट्रेन में नजरबंद कर लिया। मामले में अति गोपनीयता बरती गई और उसकी जानकारी सिर्फ आरपीएफ को दी गई। जबलपुर स्टेशन पर ओवर नाइट एक्सप्रेस के पहुंचते ही राजीव को दबोच लिया गया। बताया जाता है कि वसूली टीम का नेतृत्व कर रहे दीपक पचौरी ने रेलवे प्लेटफार्म क्रमांक 6 पर स्थित होटल पोलो मैक्स में 2 कमरे भी बुक करा लिए थे। होटल की बुकिंग के दौरान जानकारी को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया। गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ दस्ते की मौजूदगी में राजीव कोहोटल लाया गया जहां काफी देर तक पूछताछ करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां ली गर्इं।

बताया जाता है कि राजीव सोनी को गिरफ्तारी के बाद डीआरटी में पेश किया गया यहां से उसे एक माह के लिए जेल भेजने के आदेश पारित कर दिए गए। बताया जाता है कि राजीव सोनी तथा उसके भाई की दोनों कंपनियों पर लगभग 16 से 18सौ करोड़ रुपए की देनदारी बाकी है। इन मामलों में वे डिफाल्टर हैं और लंबे समय से अलग-अलग बैंकों से कई मामले डीआरटी के अलावा अन्य सक्षम न्यायालयों में विचाराधीन हैं। इन्हीं मामलों के चलते तथा जारी वारंट रुकवाने अग्रिम जमानत की कोशिश में राजीव लगा हुआ था। जबलपुर आकर वकीलों से मुलाकात का कार्यक्रम निश्चित था। लेकिन इसके पहले ही उसे दबोच लिया गया।

देहली में जौहर दिखाएंगे सिवनी के खिलाड़ी

सिवनी – जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एवं कोच सहित सभी खिलाड़ी दिल्ली में दिखाएंगे अपना जोहर राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता कटनी में 27 पदक के साथ सिवनी में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया चयनित सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता दिल्ली में 10 से 13 फरवरी तक शामिल होंगे

35 आयु वर्ग में रामस्वरूप डेहरिया 5000 मीटर में सिल्वर त्रिकूट में ब्राउन सुषमा डहेरिया भाला तवा फेक में गोल्ड कुमारी रीता बघेल लंबी कूद और 400 मीटर में गोल्ड मोहनलाल चा लोडिया लंबी कूद और त्रिकूट में गोल्ड घनश्याम सलमान ने पैदल चाल में गोल्ड 15 मीटर में सिल्वर महेश्वरी के तवा फेक में गोल्ड तार गोला फेंक में गोल्ड रंजना भलावी गोला फेंक में सौ मीटर में गोल्ड मनीष डेहरिया पैदल चाल में और 200 मीटर में सिल्वर

40 की आयु वर्ग में नारायण सिंह विसेन भाला फेक में तृतीय सुनील पटले भाला फेंक में सिल्वर कृष्ण कुमार चंद्रवंशी लंबी कूद में और 200 मीटर में गोल्ड समीम खान ऊंची कूद में गोल्ड 200 मीटर में गोल्ड मेडल प्राप्त किया

45 की आयु वर्ग में संजय शर्मा 200 मीटर में ब्राउनस तवा फेक सिल्वर भगवानदास नामदेव भाला में ब्राउन राकेश नागेंद्र लंबी कूद में सिल्वर त्रिकूद में सिल्वर शिव नारायण तिवारी 5000 मीटर में गोल्ड मेडल

50 आयु वर्ग में देवेंद्र ठाकुर सर 100 मीटर 200 मीटर में गोल्ड परसराम देशमुख गोला फेंक सिल्वर

70 वर्ष की आयु में श्री छेदी लाल श्रीवास गोला फेंक में 200 मीटर में गोल्ड मेडल प्राप्त क्या सभी खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक्स संघ के संरक्षक मंडल श्री धन्ना लाल जी गौर एवं अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम 10 फरवरी को दिल्ली रवाना होगी।

पुलिस अधीक्षक ने अपने बच्चों को प्रेरित कर कराया रक्तदान : whatsapp ग्रूप से लगी पुलिस अधीक्षक को जानकारी

“हकीकत जानने के लिए पूरा पढ़ें,एवं ज्यादा से ज्यादा शेयर करें,ताकि जो SP महोदय ने किया वो सभी आम जनता भी करे”

जिला छतरपुर म।प्र। जी हाँ यहाँ बात हो रही है छतरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय “विनीत खन्ना जी” की जिन्होंने आज से कुछ दिन पहले एक महिला जो की एम् पी एन खरे जी के अस्पताल में भर्ती थी,के लिए स्वयं रक्तदान किया था,जो की बाद में किसी कारणवश किसी और मरीज के काम आया था।

इसी के चलते आज से कुछ दिन पूर्व 03/जनवरी/2018 की सुबह प्रदीप पाठक ने सिर्फ रक्तदान से सम्बंधित व्हाट्सएप्प ग्रुप “रक्त हर वक्त” में एक गर्भवती महिला मरीज को रक्त संबंधी जरूरत की पोस्ट डाली और पोस्ट डालने के 10 मिनट के अंदर ही ग्रुप में जुड़े छतरपुर पुलिस अधीक्षक महोदय ने पोस्ट पढ़ी और बड़े ही सहज और सरल तरह से ग्रुप में ही मरीज के परिजन से जरूरत की हकीकत और मरीज की पूरी जानकारी ली और आधे घंटे के अंदर अपने बेटे,बेटी और भतीज के साथ जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पहुँच गए

बेटे विहित खन्ना(O+),बेटी आर्ची खन्ना(B+) एवं भतीजे हृदयांश खन्ना(O-ve) तीनो ने रक्तदान किया,तीनो ने रक्तदान के सम्बन्ध में अपने अपने विचार रखे,तीनो ने और भी युवाओं से रक्तदान करने की अपील की और तीनो बहुत खुश थे।।

रक्तदान के कुछ देर बाद ही SP साहब ने ग्रुप के माध्यम से मरीज एवं मरीज के नवजात शिशु की स्थिति जानी महिला के पति अजीत ने बताया की पत्नी किरण ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया और माँ व् बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं साथ ही अजीत ने ये भी आस्वस्त किया की भविष्य में जब भी उनके रक्त की आवश्यकता को उन्हें तुरंत जानकारी दी जाए वे भी रक्तदान करेंगे।

अब बस एक आखिरी और छोटी सी बात सभी पाठकों के लिए “जब एक उच्च शिक्षित प्रशाशनिक अधिकारी जिस पर लाखों की जनसंख्या वाले जिले की जनता की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी हो,वो व्यक्ति एक साधारण से सूचना एवं साधारण से ग्रुप पर भी इतनी बारीकी से नजर रख सकता है,साथ ही मानवता के प्रति इतना सजग की बिना किसी समय गंबायें स्वयं अपने बच्चों को रक्तदान कर जीवन बचाने के लिए भेज सकता है

तो हमें किस बात की देर है?

क्या हम उस प्रशानिक अधिकारी से ज्यादा पड़े लिखे और समझदार हैं?

क्या हमारे ऊपर उनसे ज्यादा व्यस्तता है?

क्या हमारे ऊपर उनसे ज्यादा जिम्मेदारी है?

क्या हमारे बच्चे और SP साहब के बच्चे कुछ अलग खाते पीते हैं?

क्या हम सिर्फ देश सुधारने के लिए दूसरों के बच्चों को ही ज्ञान देते रहेंगे??

क्या मानवता के प्रति सिर्फ *पुलिस अधीक्षक महोदय* की जिम्मेदारी है?

*शिक्षा विभाग?*

*यातायात विभाग?*

*जल विभाग?*

*बिजली विभाग?*

*चिकित्सा विभाग*

एवं अन्य सरकारी और प्राइवेट विभागों की कोई जिमेदारी नहीं है?

क्या हम “रक्तदान” करने के लिए हमेशा कोई न कोई नया बहाना बनाकर रक्तदान करने से बचते रहेंगे?

आप सभी भी पुलिस अधीक्षक महोदय जैसी शिक्षा अपने बच्चों को दें,क्योंकि

जो आज आप देंगे,वही कल आपको वापस मिलेगा।।

फ़िल्म से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य नहीं – सुप्रीम कोर्ट

0

नईदिल्ली-फिल्म से पहले राष्ट्रगान जरूरी नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।।

विस्तृत जानकारी आने के बाद ही तयहो पॉयेगा की क्या रास्ट्र गान को स्वेछिक रखा गया या नही।