श्रमजीवी पत्रकार परिषद व अन्य संगठनों के आव्हान पर 15 जनवरी को आयोजित पत्रकार महारैली के पूर्व रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल हो रहे है । जिसमें भोपाल इकाई के संरक्षक श्री गौरी शंकर जी शर्मा ( पिताश्री भोपाल महापौर श्री आलोक शर्मा ) व वरिष्ठ पत्रकार व संचालक, हिन्दी भवन श्री के सी पंत जिला बार एसोसिएशन, भोपाल के अध्यक्ष श्री राजेश व्यास प्रमुख होगे ।
पत्रकार महारैली के पूर्व सम्मेलन को संबोधित करेंगे दिग्गज पत्रकार
सीएमओ के समर्थन में नुक्कड़ सभा
सिवनी- नपा सिवनी नवनीत पांडेय के समर्थन में आज आम नागरिक समर्थन में आ गये है,
निंदा प्रस्ताव पास होने के बाद बैकफुट में दिख रहे नवनीत पांडेय के समर्थन में नुक्कड़ सभा आरभ हो गई, नगर के छिंदवाड़ा चौक गणेश मंदिर के पास कुछ नागरिक नुक्कड़ सभा कर रहे है।
अजमेर एवं रामेश्वर के लिए सिवनी जिले के तीर्थयात्री करें आवेदन
सिवनी / मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत सिवनी जिले में अजमेर एवं रामेश्वर तीर्थदर्शन के लिए 23फरवरी से 26 फरवरी एवं 31 मार्च से 5 अप्रैल 18 को तीर्थ यात्राएं प्राप्त हुई है। योजनान्तर्गत सिवनी जिले से अजमेर के लिए 100 एवं 140 तीर्थयात्री रामेश्वर भेजे जायेंगे। यात्रा के इच्छुक जिलेवासी अजमेर के लिए 13फरवरी एवं द्वितीय यात्रा हेतु 15 मार्च तक संबंधित तहसील कार्यालय एवं नगरपालिका में निर्धारित प्रारूप में के पूर्व आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। आवेदक आवेदन करते समय आयु संबंधी प्रमाण पत्र एवं फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आई.डी. एवं अन्य पहचान पत्र जो फोटो को प्रमाणित कर सके) आवेदन के साथ अनिवार्यता संलग्न करें।
महावीर वार्ड पहुचे नवनीत
सिवनी – नपा सिवनी सीएमओ आज 12 बजे नगर के महावीर वार्ड पहुचे जहा उनके द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ वार्ड में व्याप्त समस्या का निराकरण किया,
मालूम हों कि इससे पूर्व नपा सीएमओ रानी दुर्गावती वार्ड में जन समस्याओं का हल करने जा चुके है।
इनोवा वाहन में शिवराज से मिलने कौन गया ?
सिवनी- नपा सिवनी में पदस्थ सीएमओ नवनीत पांडेय के खिलाफ निंदा प्रस्ताव का मामला इतना गर्म हो गया है कि आज सुबह छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यकर्म में शामिल होने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने एक इनोवा वाहन में सवार कुछ पार्षद हवाईपट्टी में देखे गए है,
सूत्रों की माने तो ऊक्त पार्षद नपा में जारी घटनाक्रम की जानकारी देने के लिए गए है।
देखे विडिओ: विधायक व कलेक्टर ने किया सूर्य नमस्कार फिर साइकल से पहुँचे ऑफ़िस
सिवनी-उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सूर्य नमस्कार में विधायक दिनेश राय मुनमुन जी कलेक्टर महोदय गोपाल चंद्र डाड जिला पंचायत सीईओ सोमवंशी पुलिस अधीक्षक महोदय तरुण नायक जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल पॉलिटेक्निक के प्राचार्य प्राचार्य आर पी बोरकर जी जनपद अध्यक्ष प्रतीक्षा राजपूत सभी छात्रों ने योग गुरु देवेंद्र ठाकुर सउत्कृष्ट विद्यालय समस्त स्टाफ पत्रकार बंधु संजय शर्मा जिला एथलेटिक्स संघ सचिव सहित सभी ने सूर्य नमस्कार अवसर पर भाग लिया
मध्यप्रदेश में बैन रहेगी पदमावत
भोपाल: पदमावत फ़िल्म पर भी एमपी में बैन रहेगा, मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, सीएम ने कहा जो कहा है वो होगा।
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को गाली देने वाले, 2 शिक्षक हुए निलंबित
सिवनी. प्रदेश के मुखिया के खिलाफ अश्लील टिप्पणियों और अशोभनीय शब्दों के प्रयोग के कारण दो शिक्षकों को निलंबित किया गया। आशीष दीक्षित पी.टी.आई. (अध्यापक) शा.उ.मा.वि .खामी एवं प्रीतमसिंह ठाकुर सहायक अध्यापक शासकीय माध्यमिक शाला साल्हेखुर्द संकुल शास.उ.मा.वि.अरी द्वारा सोशल मीडिया एवं व्हॉटसाप मीडिया आजाद क्रान्ति नामक ग्रुप मे 11 अगस्त 2016 को शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री म.प्र. शासन के खिलाफ अश्लील गालियां तथा अशोभनीय शब्दों का उपयोग किया गया। जिससे कोमलसिंह राहंगडाले भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य द्वारा सी.एम.हेल्पलाईन मे शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच जि.शि.अधि.द्वारा प्राचार्य शा.उत्कृष्ट विद्या.बरघाट से कराई गई, जांच प्रतिवेदन अनुसार आशीष दीक्षित पी.टी.आई (अध्यापक) एवं प्रीतमसिंह द्वारा व्हॉटसाप आजाद क्रान्ति नामक ग्रुप मे मुख्यमंत्री के विरूद्ध अश्लील गालीयां तथा अशोभनीय शब्दों का उपयोग किया जाना शिकायत में सत्यता पायी गई, जिससे जि.शि.अधि द्वारा कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर जबाव चाहा गया, आशीष दीक्षित पी.टी.आई. (अध्यापक) एवं प्रीतमसिंह ठाकुर सहायक अध्यापक द्वारा प्रस्तुत जबाव संतोषप्रद नही पाया गया।
संबंधितों का उक्त कृत्य म0प्र0पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 सामान्य 1,2,3 के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है। जिससे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी द्वारा आदेश क्रमांक 301 दिनांक 11.01.2018 द्वारा आशीष दीक्षित पी.टी.आई. (अध्यापक) को निलंबित किया जाकर मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बरघाट एवं आदेश क्रमांक 303 दिनांक 11 जनवरी 2018 द्वारा प्रीतमसिंह ठाकुर सहायक अध्यापक को निलंबित किया जाकर मुख्यालय शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बरघाट नियत किया गया है।
