Home Blog Page 2857

पहले कलेक्टर फिर मुख्यमंत्री के पास से बैरंग लौटी नपाध्यक्ष आरती शुक्ला

छिंदवाड़ा से भी बैरंग लौटी नपाध्यक्ष

सिवनी- नपा परिषद सिवनी के भाजपा पार्षद सहित नपाध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला व नपाध्यक्ष परशुसाहू सीएमओ नवनीत पांडेय की कार्यप्रणाली की शिकायत करने छिंदवाड़ा आये मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से मिलने गए।

सिवनी भाजपा से पहले ही तस्त्र शिवराज ने इस शिकायत पर कोई ध्यान नही दिया वही मौके पर मौजूद कृषि मंत्री गोरीशंकर मंत्री ने अपने स्तर पर नपाध्यक्ष को आश्वासन देकर विदा कर दिया।

निर्मम हत्या का आरोपी सहचालक गिरफ़्तार

निर्मम हत्या का आरोपी सहचालक गिरफ़्तार

नैनपुर से मंडला सड़क मार्ग पर निवारी चोक पर खड़े डम्फर mp 49 h.o565 पर चालक का शव बुरी तरह बीते दिवस पाया गया था जिसकी हत्या हुई थी पुलिस ने महज इस अंधी हत्या के आरोपी सुरेन्द पिता हुकुम गोंड 20 वर्ष को 48 घंटे में ग्राम जरोन थाना पाटन में उसकी बुआ के यहॉ से सोते हुए देर रात पकड़ा वह सलेया थाना ते दू खेड़ा जिला दमोह का रहने वाला है डम्फर पर्वत सिंग लोधी निवासी नर सिंग पुर जिले का है जिसका देख रेख उसका निवारी में रह रहा भांजा अखिलेश ठाकुर करता है अखिलेश ने बताया की 2 माह से यह डम्फर उसके पास ही है जिसमें चालक सोने सिंग पिता इमरत सिंग निवासी बीजा डोंगरी थाना तेज गढ़ जिला दमोह था और सह चालक सुरेन्द चलता था सोने सिंग के पिता के आँखों का ऑपरेशन होना है सो वह अखिलेश को रात को रूपए की मांग करते हुए ट्रैन से अल सुबह 6 बजे जबलपुर जाने के लिए और स्टेशन तक छोड़ने को बोला था तब तक सह चालक सुरेंद्र भी उसके साथ था दोनों को किरार समाज के भवन में जहा अखिलेश के दादा सोते है वहाँ सोने को बोला था किंतु दोनो डम्फर में सो गए थे घटना कारित करने वाले सुरेन्द ने बताया की उसने गुस्से में उसे मार डाला वह उसे गाली देकर कपड़े धुलाने के साथ थाली झूठी माजने के लिए बोलता था विवाद के कड़ी भी यही थी जब सोने सिंग सो गए तो ये बदले की आग में जलता रहा पहले इसने लोहे की राड से मारा जब यकीन नहीं हुआ की वो मर गया तो इसने चाकू से अंगों में वार किया आँख,सिर में भी बडी बेदर्दी से इसने घातक वार किया सोने सिंग की सोते हुए ही वार से मौत हो गई बाद में सावर्जनिक कुआ में सुरेन्द ने अपने कपड़े फेंके और 6 बजे नैनपुर से जबलपुर ट्रैन से जबलपुर बुआ के यहाँ चला गया,पुलिस ने मौके पर जाकर कपड़े जप्त किये मर्ग क्रमाक 4।18,अपराध क्रमाक 8।18 में धारा 302 लगाई गई है धारा जाँच में और बढ़ने वाली है।

प्रतीकात्मक फोटो

डम्फर से जूते भी पास से जप्त हुए है एफ एस एल टीम के साथ डाग की भी मदद ली गई पुलिस केप्टन राकेश सिंग,के निर्दशन में एस डी ओ पी श्री पी मरावी,थाना इंचार्ज श्री आर एम् दुबे ने हम राह स्टाफ वी के पड़ो रिया,डी एस पांडे, राम कुमार ठाकुर सतीश पटेल, ओम प्रकाश बघेला,कुणाल कटरे,और बल सहित जांच को सफलता मिली और निर्मम हत्या का आरोपी आज पकड़ा गया प्रथम जाँच में सुरेन्द सहचालक फरार ही शक था दोनों दमोह जिले के है और गांव जाना चाह रहे थी खाना खाने के बाद किसी बात पर दोनों का विवाद हुआ था और आवेश में आपा खो कर के सुरेन्द ने सिर में राड दे मारा जिस से सोने सिंग मौके पर मर गया औऱ सुरेन्द फरार हो गया सिर में लोहे की चोट से कई जगह फेक्चर भी थे आज के भागम भाग के युग में सहन शीलता ख़त्म हो गई है ये हत्या भी उसी रूप में सामने आई .

लखनवाडा घाट पहुँचे सीएमओ नवनीत पांडेय

सिवनी- नवागत सीएमओ नवनीत पांडेय ने आज अवकाश के दिन भी अपना कार्य किया,

सुबह 11 बजे सीएमओ किदवई वार्ड में सचालित cwsn हॉस्टल पहुचे जहाँ उनके साथ पार्षद गप्पू तिवारी भी मौजूद थे,हास्टल में बिजली पानी की व्यवस्था देखने के बाद नवनीत पांडेय

लखनवाडा घाट पहुचे जहाँ कल मकर सक्रांति को लगने वाले विशाल मेले के लिये प्रकाश ,पानी व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया,

मकर संक्रांति पर विविध धार्मिक कार्यक्रम: माँ वैनगंगा को चुनरी भेंट और महाआरती

लखनवाड़ा घाट पर की जायेगी महाआरती एवं चुनरी भेंट

सिवनी – जिले की एक मात्र जीवनदायिनी माँ वैनगंगा नदी के लखनवाड़ा घाट में हर वर्ष की तरह इस वर्ष मकर संक्राति पर्व के पावन अवसर पर माँ वैनगंगा सेवा अभियान लखनवाड़ा द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जाने का निर्णय गत 3 जनवरी की शाम हुई एक बैठक में लिया गया।
सेवा अभियान के शशि भूषण बघेल लखनवाड़ा ने बताया कि मकरसंकृति पर शाम 4 बजे माँ राजराजेश्वरी मंदिर दुर्गा चौंक के मुख्य पुजारी पंडित सोनू महाराज के सानिध्य में 5 प्रकांड पंडित मंत्रोच्चार के साथ माँ वैनगंंगा की महाआरती करेंगे। इसके साथ ही एक हजार फ ीट विशाल चुनरी भी माँ वैनगंगा को अर्पित की जायेगी। इस अवसर पर लगने वाले विशाल मेले में विभिन्न सुविधाओं को लेकर पहले ही जिला कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड द्वारा ग्राम पंचायत लखनवाड़ा को निर्देश दे दिये गये है। प्रकाश की व्यवस्था नगर पालिका सिवनी द्वारा की जायेगी, वहीं पेयजल हेतु विभिन्न ग्राम पंचायतों के टेंकर मेला स्थल पर उपलब्ध होंगे।
इस वर्ष पेंच व्यपवर्तन नहर का पानी लखनवाड़ा घाट में पहुंच चुका है। ऐसे में लवालब भरे घाट में स्नान के दौरान होने वाली किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिये होम गार्ड के जवान एवं मछुआ सहकारी समिति के सदस्य भी सुरक्षा की दृष्टि से 14 जनवरी की सुबह से ही उपलब्ध रहेंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये माँ वैनगंगा सेवा अभियान लखनवाड़ा के सदस्य तथा शिव सेना के जिला प्रमुख उमेश जैन के सौजन्य से विशाल देवी जागरण दोपहर 2 बजे से आरंभ हो जायेगा। जिले के ख्याति प्राप्त देवी गीत गायक राजकुमार प्रजापति दरबार म्युजिकल गु्रप के साथ अपनी प्रस्तुति देंगे।

7 महीनों तक जी-जान लगा कर 400 ग्राम की इस नन्हीं-सी जान को बचाने वाले डॉक्टर्स को ‘शुक्रिया’

0

राजस्थान के उदयपुर के डॉक्टर्स ने एक मासूम को नया जीवन देकर चिकित्सकीय दुनिया में नया इतिहास रच डाला है. दरअसल, जीवंता चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने सिर्फ़ हिंदुस्तान ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिणी एशिया की अब तक की सबसे छोटी और कम वज़नी (महज़ 400 ग्राम) की नन्हीं सी जान को जीवित बचा, नया करिश्मा कर दिखाया है.

बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार 7 महीनों के लंबे इंतज़ार के बाद जीवंता हॉस्पिटल के डॉक्टर्स इस प्रीमैच्योर बच्ची को ज़िंदगी देने में कामयाब रहे. हॉस्पिटल के डायेक्टर डॉ. सुनील जांगिड बताते हैं कि कोटा के रहने वाले एक दम्पति को शादी के लगभग 35 साल बाद मां-बाप बनने का सुख़ प्राप्त हुआ था, लेकिन ब्लड प्रेशर नियंत्रित न होने के कारण, जन्म 15 जून, 2017 को महिला का आपातकालीन स्थिति में सीजे़ेरियन ऑपरेशन किया गया जिसके बाद इस नन्हीं-सी जान को दुनिया में लाया गया.

जन्म के वक़्त बच्ची का वज़न मात्र 400 ग्राम था और लम्बाई 8.6 इंच. बच्ची का शरीर नीला पड़ा हुआ था और वो ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही थी. इसी वजह से उसे तुरंत उदयपुर के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में शिफ़्ट कर दिया गया. इसके बाद बाल विशेषज्ञ डॉ. सुनील जांगिड, डॉ. निखिलेश नैन और उनकी टीम की निगरानी में बच्ची का इलाज शुरू हुआ.

अब 210 दिन बाद इस बच्ची का वज़न 2.4 किलो हो गया है और वो पूरी तरह से स्वस्थ है. दक्षिणी एशिया में 400 ग्राम की बच्ची को नया जीवन देने का रिकॉर्ड बनाने वाले ये डॉक्टर्स बेहद ख़ुश और उत्साहित हैं.

डॉ. जांगिड बताते हैं कि बच्ची को बचाना हमारी टीम के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी. अब तक भारत और पूरे दक्षिण एशिया में इतने कम वज़न के बच्चे के जिन्दा बचने की कोई रिपोर्ट नहीं हैं. बच्ची की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए उसके पोषण के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्व जैसे ग्लूकोज़, प्रोटीन्स और वसा उसे नसों द्वारा ही दिए गए.

अनंत मेडिकल कॉलेज के बाल चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. एस.के. तक ने कहा, ये नवीनतम तकनीक, उच्च अंत उपकरण और एनआईसीयू टीम की विशेषज्ञता है, जो उन्होंने असंभव कार्य को संभव कर दिखाया.

Source: gazabpost

छिंदवाड़ा में खुलेगा उद्यानिकी के कालेज

छिंदवाड़ा- शुक्रवार को यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस लाइन में आयोजित भावांतर योजना के कार्यक्रम को संबोधित करने हुए हार्टिकल्‍चर कॉलेज खोलने की घोषणा की। जिले में 18.42 करोड़ रुपए भावांतर योजना के तहत किसानों को ऑनलाइन ट्रांसफर होंगे।
सीएम ने जिले की समस्याओं को देखते हुए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल गांवों में सड़क बनाई जाएंगी। इसके लिए विशेष पैकेज दिया जाएगा। विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह की मांग पर लालबाग से धरम टेकड़ी होते हुए नरसिंहपुर रोड के लिए मॉडल रोड की भी घोषणा सीएम ने की।
साथ ही कन्हरगांव से छिंदवाड़ा के लिए 22 साल पुरानी ग्रेविटी लाइन भी बदली जाएगी, नई ग्रेविटी लाइन बिछाई जाएगी। यहां 1986 के समय से डैम निर्माण की पाइप लाइन बिछी है। साथ ही खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बनाया जाएगा।
इसके साथ भूला मोहगांव के ग्रामीणों की पुनर्वास की समस्या को लेकर कहा कि इसे राजस्व ग्राम घोषित किया जाएगा। जिसके बाद प्राइमरी स्कूल भी खोला जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में खेल मैदान के लिए एक करोड़ स्र्पए आवंटित किए गए। सीएम ने कहा कि बीपीएल परिवारों के लिए फरवरी से मीटर सिस्टम बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद औसत दो सौ स्र्पए ही बिजली बिल लिया जाएगा।

45 विद्यार्थी से भरी स्कूल बस में लगी आग

प्रतीकात्मक फोटो

भोपाल। / मंदसौर इंदौर हादसे के बाद लोगों के आंसू सूखे भी नहीं थे कि मंदसौर में 45 बच्चे भरकर सड़क पर दौड़ रही खटारा स्कूल बस में आग लग गई। हालांकि आम नागरिकों की सतर्कता के चलते सभी बच्चों को बचा लिया गया लेकिन यदि लोग ना होते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। बताया गया है कि स्कूल बस को 22 सीटर का परमिट है। बस पूरी तरह से खटारा थी। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, वायरिंग में लगी आग के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बस को रुकवा कर आग पर काबू पा लिया। उस वक्त बस में 45 छात्र सवार थे। इंजन की वायरिंग में जैसे ही आग लगी तमाम बच्चे घबरा गए। हालांकि लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया इस घटना के तत्काल बाद वहां मौजूद लोगों ने तमाम बच्चों को बस सुरक्षित बाहर निकाल कर बड़े हादसे को टाल दिया।

खास बात यह है कि निजी स्कूल से अटैच इस बस का परमिट केवल 22 सीटर छात्रों का ही है। जबकि इस बस में 45 बच्चे सवार थे। बस संचालक के पास फिटनेस के कागजात समेत नियम के मुताबिक कई तरह की खामियां भी पाई गई है। लिहाजा सिटी कोतवाली पुलिस ने बस के ड्राइवर राकेश सोनी को तत्काल पकड़ लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

ASP की मदद से सुरक्षित पहुँची विवाहिता

mahila clipart के लिए इमेज परिणामजबलपुर- छिंदवाड़ा में ससुराल बालो से प्रताड़ित एक बेटी सुरक्षित अपने माता पिता तक पहुंच गई । लड़की को ससुराल से सुरक्षित निकालने में एएसपी नीरज सोनी की भूमिका सराहनीय थी दरअसल गुरुबार की रात ससुराल में लड़की को बंधक बनाकर घर मे ताला लगाकर गायब हो गए किसी तरह लड़की ने डिंडोरी में अपने मामा को फोन कर अपनी आपबीती सुनाई और देर रात छिंदवाड़ा एएसपी नीरज सोनी से दूरभाष पर चर्चा की गई एएसपी महोदय ने मामले को गम्भीरता से लेकर फौरन मदद के लिए आगे आये और आज लड़की को सुरक्षित मातापिता के हवाले किया गया। पीड़िता के परिवार बालों ने एएसपी नीरज सोनी का आभार व्यक्त किया है।