Home Blog Page 2853

प्रेस क्लब का वार्षिक सम्मेलन 18 को

रक्तदाताओं और वरिष्ठ पत्रकारों का होगा सम्मान

लखनादौन- अपने गठन के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय पत्रकारों का संगठन प्रेस क्लब लखनादौन का वार्षिक सम्मेलन आगामी 18 जनवरी को स्थानीय सात फेरे मेरिज गार्डन में आयोजित हैं। इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन, जिले भर में 10 या उससे अधिक बार रक्तदान कर मानवता की सेवा करने वाले रक्तवीरों का सम्मान, दिवंगत पत्रकार के परिजनों का सम्मान, प्रेस क्लब के सदस्यों का रक्तवीरों की सूची में पंजीयन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मप्र तृतीय श्रेणी कर्मचारी संगठन के वार्षिक कलेण्डर का विमोचन उपस्थित अतिथियों के कर कमलों से किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में मण्डला सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राजसभा सांसद सम्पतिया उइके, लखनादौन विधायक योगेन्द्र सिंह, सिवनी विधायक दिनेष राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले सहित सनत जैन ईएमएस ग्रुप भोपाल, दीपक सुरजन सम्पादक देषबंधु जबलपुर सहित अधिकारी गण सिवनी कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड, पुलिस अधीक्षक तरूण नायक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंषी भी उपस्थित रहेंगें। इसके साथ ही सिवनी जिले से प्रसारित होने वाले समाचार पत्रों के संपादक, जबलपुर से प्रसारित होने वाले समाचार पत्रों के जिला ब्यूरों सहित इलेक्ट्रानिक मीडिया के समस्त पत्रकार बंधुओं के साथ केवलारी, पलारी कान्हीवाड़ा, धनौरा, घंसौर, कहानी, धूमा, नागनदेवरी, आदेगांव, गनेषगंज एवं छपारा के पत्रकार बंधुओं की उपस्थित में यह गरिमामय कार्यक्रम सम्पन्न होगा। उक्त कार्यक्रम के संबंध में प्रेस क्लब लखनादौन के प्रवक्ता दिलीप चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं। सम्मानीय अतिथियों ने कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति भी प्राप्त हो चुकी हैं। सम्मानीय अतिथियों, रक्तदाताओं सहित पत्रकारों ने उक्त कार्यक्रम में अपनी सहमति प्रदान कर दी हैं। इससे पूर्व भी प्रेस क्लब ने नगर में सामाजिक गतिविधियों के साथ ही 2 बडे कार्यक्रम आयोजित कर चुका हैं जिसमें पहली कार्यक्रम लखनादौन तहसील के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में लखनादौन को जिला बनाओं विषय पर विचार संगोष्ठी और गत वर्ष 26 जनवरी में हुये सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुरूस्कार वितरण का कार्यक्रम कर चुका हैं। आशा हैं कि यह कार्यक्रम भी सफल होगा।

मानसिक विक्षिप्त महिला ने बीच सड़क में दिया बच्चे को जन्म

जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य, केवलारी अस्पताल में भर्ती
सिवनी । जिले के केवलारी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले उगली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव में 16 व 17 जनवरी की दरम्यिानी रात में एक मानसिक विक्षिप्त महिला ने बीच सड़क में बच्चे को जन्म दिया। हालाकि जन्म के तुरंत बाद जच्चा-बच्चा दोनों को 108 वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवलारी ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां दोनों स्वस्थ्य है।
मिली जानकारी के अनुसार उगली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहगांव में सड़़क पर एक मानसिक विक्षिप्त महिला द्वारा बच्चे को जन्म दिये जाने की जानकारी 108 वाहन को दी गई। रात्रि लगभग 11 बजे उगली के 108 वाहन चालक दीपक घिघोड़े द्वारा महिला और बच्चे को वाहन में उठाकर लाया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवलारी लाकर भर्ती कराया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवलारी के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमृत लाकरा ने दैनिक सिवनी लोकवाणी से चर्चा करते हुये बताया कि रात्रि लगभग 1 बजे उक्त महिला को बच्चे सहित अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है, जिसे 108 वाहन उगली ने लाया है। उक्त महिला की उम्र लगभग 26 वर्ष है जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है वह अपना नाम रामप्यारी बाई ग्राम दुतका की रहने वाली बता रही है। अस्पताल में जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। पूर्व में भी महिला को अस्पताल से मोहगांव व तारटोला में ले जाकर दवाईयां दी गई थी। अभी तक उक्त महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

विधायक के बिगड़े बोल : देखे विडियो

धार-मनावर विधायक की रंगदारी जवान से कहा तेरी निकाल दूंगी पुलिसगिरी नगर निकाय चुनाव के जहां एक और मतदान हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर मनावर विधायक अपनी दादागिरी दिखाने में पीछे नहीं हट रही है यह वही विधायक हैं जिनका थप्पड़ विधानसभा में भी गूंजा था और आज एक बार फिर इस विधायक ने अपनी दादागिरी पुलिसवालों पर दिखाई है कुर्सी लगाने की बात पर जहां पुलिस वालों ने कुर्सी लगाने से मना किया वही विधायक ने पहुंचकर वही कुर्सी लगाने की बात कही और पुलिस वालों को यह तक कर डाला तेरी पुलिसगिरी निकाल दूंगी

नपा में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर आप की रैली

सिवनी–आम आदमी पार्टी, विधानसभा सिवनी के तत्वावधान मेंनगर पालिका, सिवनी में चल रही अव्यवस्थाओं के विरोध में नगर पालिका परिषद प्रांगण, सिवनी में 18/1/18 गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे से धरना प्रदर्शन उपरांत पैदल रैली कर कलेक्टर सिवनी को ज्ञापसौंपा जावेगा। इस विरोध प्रदर्शन में अवैध & सुविधा विहीन कालोनी, नल जल योजना, बड़ी रेल लाइन बनने से मुआवजा & विस्थापन, व्याप्त भ्रस्टाचार एवं सत्ता-प्रशाषन गतिरोध सहित जन समश्याओं को उठाया जाना है।
नगर पालिका में व्याप्त अनियमितता के सम्बंध में आप सभी नागरिक गण जिन्हें व्यक्तिगत कोई भी समस्या है वे भी सादर आमंत्रित हैं।
अतः आप सभी से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नगर पालिका परिषद सिवनी में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में आम आदमी पार्टी का साथ दें ,उक्ताशय की जानकारी जयदीप सिंह बैस(जिला संयोजक), याहया आरिफ कुरेशी(विधनसभा सिवनी संगठन प्रभारी), विजय सिंह(जिला सचिव), रिजवान अहमद(जिला कोशाध्यक्ष), रामगोपाल चौधरी(जिला सह सचिव), परमानंद जैसवाल(व्यापारी प्रकोष्ठ,जिला संयोजक), राजेश पटेल जिला संयोजक श्रमिक विकास संगठन ऋषिकिशोर कुमारे(युवा शक्ति, पू.जिला संयोजक), राजेन्द्र चौधरी(अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, जिला संयोजक) सहित आम आदमी पार्टी सिवनी द्वारा दी गई हे।

तमिलनाडु: सड़क हादसे में इंदौर के छह लोगों सहित 10 की मौत

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हुए हैं. मृतकों में छह लोग मध्य प्रदेश के इंदौर के बताए जा रहे है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये लोग एक प्राइवेट वैन के जरिये मदुरई से कन्याकुमारी जा रहे थे. तभी तुतीकोरिन के थलवईपुरम इलाके में उनका वाहन नेशनल हाइवे पर एक पुल से जा भिड़ा. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 महिलाओं और 4 पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे में घायल हुए 13 लोगों को तिरुनेलवेली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

निर्धारित मापदंड की स्कूली बसो की जानकारी दे पालक- गोपालचन्द्र

सिवनी – अधिकांश अशासकीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं के परिवहन हेतु स्कूल बसों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। स्कूलों द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन मानक युक्त हो ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना का भय न रहे l इस हेतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्कूल बसों एवं अन्य 4 पहिया वाहनों के लिए मानक मापदंड जारी किये गये है। मापदंड अनुरूप स्कूल बस अथवा अन्य 4 पहिया वाहनों का रंग पीला होना चाहये तथा वाहन के सामने, पीछे व दोनो तरफ स्कूल का नाम लिखा होना चाहिये, यदि स्कूल वाहन स्वयं स्कूल का नहीं है, अनुबंधित हो तो उसमें on school duty लिखा होना चहिये। स्कूल वाहन में नीले रंग से ड्राईवर का नाम, पता, लाइसेंस नंबर तथा बस का रजिस्ट्रेशन नं एवं स्कूल संचालक या स्कूल का टेलीफोन नं. लिखा होना चाहिये, स्कूल वाहन में स्कूल बैग रखने हेतु पर्याप्त जगह होना चाहिये, स्कूल वाहन के दरवाजे दुरूस्त हो व चलती गाडी में दरवाजा लॉक होना चाहिये, स्कूल बस में मुख्य दरवाजा सहित एक आपातकाल दरवाजा होना चहिये, स्कूल बस में कम से कम 2 अग्निशमन यंत्र होना चाहिये, स्कूल
वाहन में स्पीड गवर्नर होना चाहिये व वाहन की गति 40 कि.मी. से तेज नहीं होना चाहिये, स्कूल वाहन में जी.पी.एस. सिस्टम तथा सी.सी.टी.वी. कैमरा हमेशा चालू हालत में होना चाहिये, वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे नहीं होना चाहिए, बच्चों को उतारने-चढाने हेतु एक सहायक व एक सहायिका होनी चाहिये, स्कूल बस में एक महिला अटेंडेंट होना अनिवार्य है, वाहन में फस्ट एड बॉक्स व पीने का पानी की व्यवस्था होनी चाहिये, स्कूल वाहन में एक मोबाईल फोन होना चाहिये जो आपातकाल के वक्त उपयोग किया जा सके, वाहन चालक को कम से कम 05 वर्ष वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिये तथा प्रतिवर्ष मेडिकल चेकअप होना चाहिये, इसके अतिरक्ति ड्राईवर तथा कंडेक्टर का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है, ड्राईवर को शासन अथवा संस्था द्वारा निर्धारित यूनिफार्म पहने रहना चाहिये, वाहन रजिस्टर्ड तथा बीमाकृत होना चाहिये, 15 वर्ष से पुराने वाहनों को स्कूल बस हेतु परमिट नहीं दिया जावे। इस संबंध में स्कूल संचालकों एवं अभिभावकों को सतर्क रहने की अपील की है तथा मापदंड अनुरूप वाहन न पाये जाने पर इसकी जानकारी कलेक्टर कार्यालय व क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में देने की अपील की है।

शहीद बिंदु कुमरे को दी गई श्रद्धाजलि

आतंकियों से लड़ते हुए देश के लिए शहीद होने वाली जावरकाठी(बरघाट) में जन्मी बिंदु कुमरे के शहादत दिवस 16 जनवरी को बरघाट में स्थापित बिंदु कुमरे की प्रतिमा एवं ग्राम-जवारकाठी स्थित उनके समाधि स्थल पर पहुँचकर श्रद्धांजलि दी गई.इस अवसर पर वीभन्न दलों के जनप्रतिनिधियों ,सामाजिक कार्यकर्ताओ,जागरूक नागरिक ,सहित अन्य नागरिक शहीद स्थल पहुचे ।

यदि आपका वाहन चोरी हुआ था तो ये ख़बर ज़रूर पढ़े : चेचिस या इंजन न. से खोज सकते है

ये है वाहन चोरों से मिली मोटरसाइकिल की सूची

सिवनी- जिले के धनोरा थाने में पदस्थ पुलिस द्वारा वाहन चोरों से जप्त की गई मोटर सायकिल की सूची आज अतिरिक्त पुलिस अधिकछ सिवनी द्वारा सावर्जनिक की गई है,