सिवनी -मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आज जगद्गुरु स्वामी स्वरूपनान्द जी महाराज ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया।
त्रिवेणी संगम में किया जगतगुरु ने स्नान
पत्रकार महारैली में बना संयुक्त पत्रकार महासंघ
सिवनी/ भोपाल–एक माह से अधिक समय से प्रयासरत पत्रकार महारैली अंततः सफल ही नहीं हुई बल्कि कहा जाए तो आशातीत सफलता हासिल हुई यह लडाई भरेपेट पत्रकारों व वाकई में पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों के बीच हुई ,पूरे प्रदेश से उपस्थित पत्रकारों के भारी समूह में एकत्र हुए पत्रकारों की इस महारैली ने पत्रकारों के संगठन संचालित कर रहे उन नेताओं की भी पोल खोल दी जो बड़ी बड़ी बातें तो करते हैं पर भोपाल में शक्ति प्रर्दशन करने की बात पर किनारा काट गए आखिर किनारा कयों न काटते, जब उनके संगठनों में पत्रकार सदस्य ही नहीं है ये स्वयंभू नेतागण की दुकानें तो है पर इन दुकानों में न तो समान हैं न ही ग्राहक ।आखिरकार पत्रकार संगठनों का बन ही गयाफ़ेडरेशन
महारैली को विफल करने लगी ताकतों को आखिरकार मुंह की खानी पड़ी, पत्रकार महारैली को जबरदस्त सफलता मिली और प्रदेश भर के सक्रिय पत्रकार संगठनों ने संयुक्त पत्रकार महासंघ बना दिया । अब इसी वेनर से पत्रकारों के हितों की सामूहिक लड़ी जावेगी ।
कैसे गठन हुआ संयुक्त पत्रकार महासंघ का
इस गठन में श्रमजीवी पत्रकार परिषद, मध्यप्रदेश ने प्रमुख भूमिका निभाई, चूंकि परिषद का प्रमुख उद्देश्य शुरू से ही पत्रकार कल्याण का रहा है परिषद ऐसे गठन का लंबे वक्त से इंतजार कर रहा था कि सब इकट्ठे हो और एक संयुक्त पत्रकार महासंघ का गठन किया जावे ।
संयोजक नलिन कांत बाजपेयी के प्रस्ताव पर लगी पत्रकार संगठनों की मुहर
पत्रकारों की भारी भीड़भाड़ के बीच हो रहे पत्रकार सम्मेलन में संयोजक नलिन कांत बाजपेयी ने संयुक्त पत्रकार महासंघ का प्रस्ताव रख दिया संयोजक श्री बाजपेयी ने अपने भाषण के दौरान इस प्रस्ताव को रखते हुए कहा कि आज इस महासम्मेलन में संयुक्त पत्रकार महासंघ के गठन का प्रस्ताव रखते है साथ ही इस महासंघ के अध्यक्ष हेतु वरिष्ठ पत्रकार अवधेश भार्गव जी का नाम प्रस्तावित करते हुए भार्गव जी को महासंघ की कार्यकारणी गठित करने हेतु अधिकृत किया जाए .श्री बाजपेयी जी के इस प्रस्ताव का बिना समय गंवाए प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द तिवारी ने मंच से सर्मथन दे दिया आखिरकार अचानक ऐसे आए प्रस्ताव से सम्मेलन में उपस्थित कुछेक नेताओं के अंदरुनी विरोध के वाबजूद सम्मेलन में संयुक्त पत्रकार महासंघ के गठन के प्रस्ताव को एकमतेन स्वीकृति मिल गई ।
प्रदेश अध्यक्ष परमानंद तिवारी की भूमिका सराहनीय रही महासंघ गठन में
इस गठन के लिए सुबह से ही सम्मेलन में आए पत्रकार संगठनों के नेताओं की घेराबंदी श्रमजीवी पत्रकार परिषद, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द तिवारी ने शुरू कर दी थी और एक एक संगठनों के नेताओं से साफ शब्दों में कह दिया गया था कि हर हाल में संयुक्त पत्रकार महासंघ के गठन के प्रस्ताव पर अपनी अपनी मुहर लगाना है पूरे प्रदेश से सोलह पत्रकार संगठन महारैली में भाग लेने आए थे कुछेक संगठनों के नेताओं नेे इस गठन पर आपत्ति भी जताई थी उन्हें परमानन्द तिवारी द्वारा स्पष्ट रूप से अगाह कर दिया गया था कि यदि आपको सर्मथन नहीं करना है तो विरोध भी नहीं करेंगे चूंकि इसके पहले भी ऐसे प्रस्ताव समय समय पर रखे गए पर असफल ही रहें कयोंकि कोई भी संगठन एक दूसरे के साथ मिलकर काम नहीं करना चाहते इस सम्मेलन की यह सबसे बडी उपलब्धि मानी जा रही हैं संयुक्त पत्रकार महासंघ ।
इसके गठन से पत्रकारों के हितों की लडाई में तेजी आएगी औंर ऐसा मानना है कि अब पत्रकारों की मांगें बहुत ही जल्द पूरी होगी ।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे होगा भूमिपूजन
सिवनी -कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में निर्माण कार्य करने वाले विभागाधिकारयों को निर्देश दिये कि सभी 10 करोड़ से कम लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन, शिलान्यास कार्य को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक संपन्न कराया जावे। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास निर्माण में गति लाई जाये। साथ ही गृहप्रवेश कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में किये जावे।
18 जनवरी से करे उत्कृष्ट विधालाय में प्रवेश हेतु आवेदन
सिवनी- जिला मुख्यालय सिवनी एवं लखनादौन में सचालित उत्कृष्ट विधालय में प्रवेश हेतु विधायर्थी आगामी 18 जनवरी से आन लाइन आवेदन कर सकते है,
नवमी क्लास में प्रवेश हेतु पात्र विधायर्थी mp आन लाइन कियोस्क से आवेदन कर सकते है।
सिवनी घोषित हुआ जल अभावग्रस्त
31 जुलाई तक लगी नलकूप खनन पर रोक
सिवनी- मानसून की कम वर्षा को ध्यान में रखकर आगामी 31 जुलाई तक जिले में पेयजल की व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से जिला कलेक्टर सिवनी द्वारा तत्काल प्रभाव से सीवनी को जल अभावग्रस्त घोसित कर दिया है।
16 जनवरी के आदेश अनुसार अब बिना वैध अनुमति के कोई भी व्यक्ति निजी या कृषि कार्य के लिए ट्यूबवेल खनन नही करवा पॉयेगे।
ऊक्त प्रतिबन्ध आज से लागू हो गया है ,जो आगामी 31 जुलाई 2018 तक लागू रहेगा।
नवविवाहिता का कुएँ में मिला शव
बालाघाट– लालबर्रा थाना अंतर्गत कनकी में अपने मायके आई नवविवाहिता का शव पुलिस ने कुएँ से बरामद किया है। बताया जाता है कि मृतिका का किरनापुर थाना अंतर्गत देवगांव का ससुराल है। जो मायकेकनकी आई हुई थी। लालबर्रा पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
गेहूं उपार्जन हेतु कृषको का पंजीयन 15 फरवरी तक
सिवनी -कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक में जिले में रबी विपणन वर्ष 2018-19 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु 15 जनवरी से 15 फरवरी तक किसानों का नवीन पंजीयन निर्धारित उपार्जन केन्द्रों पर किया जायेगा। कृषक जिन्होंने गेहूं उपार्जन के समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करने के लिए विगत वर्ष में पंजीयन नहीं कराया है, वे आधार कार्ड, मो.नं., बैंक खाता क्रमांक, समग्र परिवार आई.डी. एवं ऋण पुस्तिका के साथ अपने क्षेत्र के निर्धारित गेहूं उपार्जन केंद्र में पहुंचकर अपना नवीन पंजीयन करा सकते है। विगत वर्ष के पंजीकृत किसान भी उक्त अवधि में अपने डेटा में संशोधन कराकर पंजीयन अपलोड करा सकते है। किसान अपने बोये गये रकबे की प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि 20 फरवरी तक होने वाले पुराने एवं नवीन पंजीयन के सत्यापन कार्य में कोई विसंगति की स्थिति न बने। जिला आपूर्ति अधिकारी ने किसानों से अनुरोध किया है कि गेहूं उपार्जन हेतु अपने क्षेत्र के गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर निर्धारित अवधि में अपना अनिवार्य रूप से कराकर समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करें।
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य
स्वच्छता सर्वेक्षण कार्य की नियमित मॉनीटरिंग की जाए – श्रीमती माया सिंह

भोपाल : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश शत-प्रतिशत नगरीय निकायों से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा कराये जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की मॉनीटरिंग कड़ाई से की जाये, जिससे प्रदेश में किये जा रहे प्रयासों से मध्यप्रदेश देश पुन: नई पहचान बना सके। उन्होंने यह बात सोमवार को मंत्रालय में स्वच्छ भारत अभियान-2018 की समीक्षा बैठक में कही। बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री विवेक अग्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
श्रीमती माया सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। शत-प्रतिशत नगरीय क्षेत्रों में खुले में शौच की कुप्रथा से मुक्ति दिलाने के बाद डोर-टू-डोर कचरा प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों मे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य निजी जन-भागीदारी के माध्यम से लैण्डफिल साइड एवं प्र-संस्करण कार्य किया जा रहा है। यह कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराये जायें। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत क्लस्टर बनाते समय नगरीय निकायों के बीच की दूरी पर विशेष ध्यान दिया जाये, जिससे एक दिन में ही कचरा मुख्य संग्रहण केन्द्रों तक पहुँच सके। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्रों की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि कचरा संग्रहण का कार्य अवकाश के दिनों में भी लगातार जारी रखा जाये।
प्रमुख सचिव श्री विवेक अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 पूरे देश के साथ प्रदेश में भी जारी है। प्रथम चरण में 26 निकायों का सर्वेक्षण पूर्ण किया जा चुका है। शेष निकायों में सर्वेक्षण द्वितीय चरण में किया जायेगा। स्वच्छता सर्वे और डोर-टू-डोर कलेक्शन कार्य की नियमित समीक्षा भोपाल-स्तर से की जा रही है। इसके लिये सभी 51 जिलों के लिये एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
श्री अग्रवाल ने बताया कि निजी जन-भागीदारी आधारित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजनांतर्गत 26 क्षेत्रीय इकाइयों में से 6 इकाइयों से विद्युत उत्पादन इकाइयाँ स्थापित की जायेंगी। इनके माध्यम से 65 मेगावॉट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शेष 20 इकाइयों से कचरे से जैविक खाद बनाया जाना प्रस्तावित है।
