Home Blog Page 2843

गौमांस की बिक्री पर रोक लगाए केंद्र सरकार-सदानंद जी

सिवनी-भागवत की आवश्यकता क्यों पड़ी व्यास जी अनेक पुराणों के लिखने के बाद भी निराश होकर सरस्वती नदी के तट पर दुखी मन से बैठे थे नारद जी ने आकर समझाया तब व्यास जी ने परंपरा से प्राप्त चार श्लोकी की भागवत का विस्तार कर दिया पूज्य स्वामी जी ने महाभारत की चर्चा करते हुए परीक्षित जन्म की कथा सुनाई तत्पश्चात राजा परीक्षित अपने राज्य का पुत्रवत पालन करने लगे पूज्य स्वामी जी ने कहा कि आज के राजा अर्थात नेता विकास तो करते हैं लेकिन धर्म का आचरण नहीं करते इसीलिए गौ मांस में निर्यात में भारत का प्रथम स्थान है केंद्र सरकार को इस में प्रतिबंध लगाना चाहिए केवल गाय ही नहीं किसी भी जीवकी हिंसा नहीं होना चाहिए परीक्षित जंगल में भ्रमण करते हुए एक ऋषि के गले में मरा हुआ सर्प ड़ाल दिया हैं और यही गलती परीक्षित के पतन का कारण बना अतः मनुष्य को राजाओं को प्रत्येक कार्य बड़ी ही सावधानी से करना चाहिए राजा के पद में रहकर भी धर्म की रक्षा एवं आचरण करना चाहिए जिससे मनुष्य जन्म सफल होता है परीक्षित श्रापित होकर गंगा तट में आए और ऋषि-मुनियों से शंका समाधान करने लगे परीक्षित ने सुखदेव जी से पूछा मुनिराज मनुष्य जीवन में क्या करना चाहिए एवं जिसकी मृत्यु निकट आ जाए उसे क्या करना चाहिए सुखदेव जी इन्हीं दो प्रश्नों का उत्तर देते हैं यही भागवत है । परीक्षित राजा द्वारा समाज के हित के लिए प्रश्न पूछा अतः व्यक्ति को हर समय समाज का हित करने का विचार करना चाहिए यही भागवत का उद्देश्य है आज नर्मदा जयंती के अवसर पर पूज्य स्वामी जी ने नर्मदा महात्मा की कथा सुनाई कथा के पूर्व यजमान परिवार द्वारा पूज्य दंडी स्वामी जी का पूजन संपन्न हुआ एवं भजन गंगा प्रवाहित रही इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक धर्म अनुरागी एवं बुद्धिजीवी विद्वान ब्राम्हण सारगर्भित कथा श्रवण करने के लिए आसपास से पहुंच रहे हैं आयोजक ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है.

बिल्डर्स पर साढ़े 8 लाख का जुर्माना

सिवनी- बिना डायवर्सन कराये कालोनी निर्माण करने पर एस.डी.एम. ने 2 बिल्डर्स पर साढ़े 8 लाख का जुर्माना लगाया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी हर्ष सिंह द्वारा राजस्व न्यायालय पंजीकृत प्रकरण जिसमें मेसर्स मातृश्री बिल्डर्स एवं पंजीकृत पार्टनर आशीष अग्रवाल एवं नवनीत अग्रवाल निवासी एकता कालोनी पर 8 लाख 76 हजार 700 रूपये का जुर्माना आरोपित किया है। यह जुर्माना मेसर्स मातृश्री बिल्डर्स द्वारा तहसील सिवनी के ग्राम डोरली छतरपुर में कुल 3.2 हेक्टेयर भूमि में बिना व्यपवर्तन कराये कालोनी में बाउन्ड्री वाल गार्डन एवं पक्की नालियां निर्माण किये जाने के कारण बाजार मूल्य के 20 प्रतिशत का अर्थदंड आरोपित किया गया।

निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिये आधार पंजीयन आवश्यक: यहाँ करे पंजीयन

सिवनी 22.जनवरी.18/ शिक्षा का अधिकार कानून के तहत प्रदेश के प्रायवेट स्कूलों की प्रथम कक्षा में निरूशुल्क प्रवेश के लिये वर्ष 2018-19 के शैक्षणिक सत्र की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जायेगी। इस संबंध में केन्द्र सरकार ने आगामी सत्र में निशुल्क प्रवेश के लिये अन्य दस्तावेजों के साथ आधार पंजीयन को भी अनिवार्य कर दिया है।मध्यप्रदेश में शिक्षा का अधिकार कानून के तहत प्रायवेट स्कूल की प्रथम कक्षा में निरूशुल्क प्रवेश के लिये ऑनलाइन प्रक्रिया अपनायी जाती है। इसके लिये आवेदक की सुविधा के लिये आरटीई पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in/RtePortal पर ऑनलाइन आवेदन.पत्र का प्रारूप उपलब्ध करवाया जाता है। इसके साथ ही प्रदेश के संबंधित जनशिक्षा केन्द्र, बीआरसी, बीईओ कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और जिला शिक्षा केन्द्र कार्यालय से भी आवेदन.पत्र निरूशुल्क उपलब्ध करवाये जाते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदक स्वयं पोर्टल पर जाकर निर्धारित फार्म में ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं।

प्रदेश में शिक्षा के अधिकार कानून के तहत निजी विद्यालयों की प्रथम प्रवेशित कक्षा की न्यूनतम 25 प्रतिशत सीट पर वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के निरूशुल्क प्रवेश का प्रावधान किया गया है। वंचित समूह में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विमुक्त जाति, वन ग्राम पट्टाधारी परिवार और 40 प्रतिशत से अधिक निरूशक्तता वाले बच्चे शामिल हैं। इसके साथ ही कमजोर वर्ग में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के बच्चे निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश के लिये आवेदन कर सकेंगे।

कलेक्टर ने भेंट की मां नर्मदा को चुनरी

सिवनी- माँ नर्मदा जयति के पावन अवसर पर आज 24 जनवरी से आंरभ हुए एक सप्ताह के आयोजन के पहले दिन जिला कलेक्टर गोपालचंद्र डाँड़ ग्राम पायली में प्रवाहित हो रही मा नर्मदा के घाट पहुचे, इससे पूर्व ग्रामीण जनों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक शोभा यात्रा भी निकाली गई ,वही कलेक्टर गोपालचंद्र डाँड़ व जिला पंचायत उपाध्यक्ष चन्र्दशेखर चुतर्वेदी ने माँ नर्मदा को चुनरी भेंट कर पूजन अर्चन किया,

नर्मदा सप्ताह के ये आयोजन आगामी 30 जनवरी तक सम्पन्न होंगे।

कोतवाली सिवनी में मनाया गया बालिका उत्सव

सिवनी- आज 24 जनवरी बालिका दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली सिवनी में आयोजित समारोह में वीभन्न अतिथियों की उपस्थिति में उस्तव मनाया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकछ तरुण नायक, सी जे एम संतोषी मरकांम, महिला सषक्तिकरण अधिकारी अभिजीत पचौरी उपसिथ रहे,कार्यकम का सचालन नगर निरीक्षक प्रदीप वाल्मीकि द्वारा किया गया।

मध्यप्रदेश में रिलीज नही होगी पदमावत – भोपाल में हुआ प्रदर्शन

भोपाल- पद्मावत फ़िल्म के रिलीज को लेकर वितरक ने मध्यप्रदेश को फ़िल्म नही देने का फैसला किया है।

अब यह फ़िल्म मध्यप्रदेश किसी भी थियेटर में नही लगेगी।

उधर करनी सेना ने भोपाल में प्रदर्शन कर कहा कि हर बो सिनेमाघर जलेगा, जिसमे पद्मावत चलेगा

नारे के साथ करणी सेना का प्रदर्शन भोपाल

कलेक्टर करेगे ध्वजारोहण

सिवनी- आगामी 26 जनवरी को सिवनी फुटबाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में जिला कलेक्टर गोपालचंद्र डाँड़ ध्वजारोहण करेगे।

जबकि बालाघाट में कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन एवम छिंदवाड़ा में मंत्री उमाशंकर गुप्ता रास्ट्र ध्वज फहराएंगे।

गणतंत्र यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सिवनी – गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पूर्व आज 24 जनवरी को नगर के मिशन स्कूल मैदान से निकली गणतंत्र यात्रा में हजारों युवक युवतियों ,जागरूक नागरिको ,जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

मिशन स्कूल से निकली यह यात्रा नेहरू रोड,दुर्गा चौक ,मठ मन्दिर रोड से गणेश मन्दिर छिंदवाड़ा चौक से महावीर मढिया होते हुए ,नपा चोक पहुची ।

इस दौरान जगह जगह तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई ,यात्रा का समापन गर्ल्स कॉलेज सिवनी में भारत माता की महाआरती के साथ सम्म्प्न हुआ।