सिवनी- गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2018 गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड तथा जिला पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक ने जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हए कहा, कि यह पर्व हमें राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम एंव भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस पर नागरिकों से प्रेम भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द की अपनी परम्परा को निभाते हुए जिले के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आव्हान किया।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दी गणतंत्र दिवस पर बधाई
109 शासकीय व अन्य नागरिक सहित विध्यार्थी होंगे सम्मनित
सिवनी- फूटबाल स्टेडियम में आयोजित 26 जनवरी मुख्य आयोजन में सरकारी कर्मियों ,उत्कृष्ट कार्य वाले युवाओ,स्कूली विद्यार्थी को पुरस्कृत किया जाएगा।







उमाशंकरजी गुप्ता लेंगे वैश्य महासभा की बैठक
सिवनी- 26 जनवरी को प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर जी गुप्ता सिवनी पधार रहे है वे 26 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे बालाघाट संभाग के प्रमुख पदाधिकारियो के साथ बैठक लेंगे ।
प्रदेशाध्यक्ष के साथ आदरणीय महामंत्री मा. भगवानदास अग्रवाल भी पधार रहे है । बैठक 3बजे से 5.30 तक चलेगी उसके बाद आमंत्रितों के साथ स्वल्पाहार लेंगे । अपरान्ह 3.00 बजे से सिवनी जिले की सभी आठों तहसीलों के नवनियुक्त पदाधिकारियो का पद ग्रहण कार्यक्रम भी होगा ।
चोरी किया गया ट्रक मिला,पर ग़ायब हुए चक्के
सिवनी- बरघाट थाने के ग्राम बोरी से चोरी हुआ ट्रक क्रमांक cg-04 e- 5557आज सुबह जेवनारा में मिला ,
लेकिन चोरों ने ऊक्त ट्रक के चारो टायर चोरी कर लिये है,नगर निरिछक अमित विलास दानी घटना स्थल पर पहुच कर विवेचना कर रहे है।
सिवनी कलेक्टर के आदेश की अवहेलना, डी जे साउंड जप्त

सिवनी-छात्रों के परीक्षा सत्र को दृष्टिगत रखते हुए जिला दंडाधिकारी महोदय सिवनी द्वारा DJ साउंड सिस्टम के उपयोग करने पर प्रतिबंध हेतु दिनाँक 22/01/18 को आदेश जारी किया गया।
उक्त आदेश की जानकारी के बावजूद बैल बाजार बरघाट के मैदान में डॉ विश्वास के यहाँ आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान DJ साउंड सिस्टम बजाने की सूचना पर तसदीक की गई, जो सही पाई जाने के चलते मौके से DJ संचालक नीलू उर्फ हरिओम हनवत, 23 वर्ष, निवासी- ग्राम निवारी के कब्जे से उक्त DJ साउंड सिस्टम कर थाना बरघाट में अपराध धारा 15 म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम तथा 188 भा.द.वि. का दर्ज किया गया है।
31 मई तक जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्ण: प्रतिबंधित नियमों के उल्लंघन पर 6 माह का होगा कारावास
सिवनी आगामी समय में आयोजित होने वाली छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षाओं को मद्देनजर रखते हुए जिले के समस्त नगरपालिका/नगर पंचायत क्षेत्र तथा ऐसे बड़े ग्राम जहां शैक्षणिक संस्थान स्थित है साथ ही उनमें परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। ऐसे सभी क्षेत्रों में मध्यप्रदेश कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 18 के तहत किसी भी प्रकार के कोलाहल को लोकहित में तत्काल प्रभाव से 31 मई 2018 तक प्रतिबंधित कर दिया है।
इस अवधि में संबंधित क्षेत्र में अधिनियम की धारा 4 अंतर्गत रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक सभी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र जैसे टेप, डी.जे. रिकार्ड प्लेयर, घरेलू वाद्य यंत्र या सिनेमा अथवा अन्य विज्ञापन के लिये उपयोग किये जा रहे लाउड स्पीकर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। इसी प्रकार धारा 5 के अंतर्गत किसी मनोरंजन व्यापार या कारोबार का विज्ञापन करने का उद्देश्य से चलाये गये तीव्र संगीत के साथ ही साथ खुले स्थान, सड़क, दुकाने, होटल या उपाहार केन्द्रों में तीव्रसंगीत पूर्ण: प्रतिबंधित रहेगा। धारा 6 के अंतर्गत किसी भी शैक्षणिक संस्थान छात्रावास से 200 मीटर की दूरी पर कोई भी ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं बजाया जायेगा। उक्त वर्णित उपबंधों में किसी भी उपबंधों का उल्लंघन या प्रयास करने पर 6 माह का कारावास या 1000 रूपये का जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है। इसके साथ ही अपराध की पुनरावृत्ति करने पर दुगने दंड से दंडित किया जायेगा।
बयानबाजी से किसानो की फसल नही बचेगी रजनीश जी
सिवनी- वेनगंगा नदी पर एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बांध से केवलारी विस् के हजारो किसानो की लाखो हैक्टर जमीन को बर्षो से सिचाई हेतू पानी दिया जाता रहा है,
लेकिन इस वर्ष बांध में पानी का कम सग्रहन होने को मानक मान कर सिचाई विभाग द्वारा गत दिनों अचानक नहरों से पानी का प्रवाह रोक दिया।
किसानों की मांग पर केवलारी विधायक ने विभाग के आला अधिकारियों से तुरत पानी देने की मांग के साथ चर्चा भी की,लेकिन सवाल यह है कि आखिर रजनीश सिंह कब तक चर्चा के बाद बयानबाजी कर किसानों को बहलाते रहेगे,
दरअसल विधायक इस मामले पर आंदोलन करने से डर रहे है क्योंकि उन्हें अपने व्यवसाय बचाने के लिये सत्ता रूढ़ भाजपा से सहयोग मिल रहा है,ऐसे में वे यदि पानी को लेकर कोई आंदोलन करते है तो सरकार की वक्र दृष्टि उनके वैध व अवैध व्यवासाय पर पड़ सकती है ,
ऐसे में रजनीश केवल गीदड़ भभकी देकर किसानों को पानी दिलावाने का वादा कर रहें ,हालकि केवलारी की जनता व किसान इस बात को अब समझ रहे है कि काग्रेसी विधायक के लिये मतदाताओं से ज्यादा महत्वपूर्ण अपना व्यवसाय है जो उनके पिता स्व.हरवंश सिह जी द्वारा खडा किया गया था।
गणतंत्र दिवस पर भारत माता की आरती का भव्य आयोजन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा चौक स्थित गणेश मंदिर में सायंकाल 07 बजे भारत माता की आरती का भव्य आयोजन धर्मजागरण विभाग सिवनी नगर द्वारा किया गया है।
आयोजन समिति द्वारा उक्त जानकारी देते हुए बताया गया है कि भारत माता के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित कर राष्ट्र जीवन में एकात्मभाव का जन जागरण करने हेतु यह आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजक धर्मजागरण विभाग सिवनी नगर ने समस्त नगरीय जनमानस एवं सामाजिक संास्कृतिक संस्थाओं से उपस्थिति की अपील की है।
