गत दिवस आयोजित हुईं दगंल प्रतियोगिता में इनामी कूपन रखे गए थे, जिसके विजेताओं के नाम इस तरह है

प्रथम पुरस्कार बाइक टिकट नंबर 4930 श्री प्रकाश पटेल खुर्सीपार बरघाट सिवनी
द्वितीय पुरस्कार फ्रिज टिकट नंबर 1455
तृतीय पुरस्कार वाशिंग मशीन टिकट नंबर 159
चतुर पुरस्कार साईकिल टिकट नंबर 848 श्री अनिश जैन
पंचम पुरस्कार साईकिल श्रीअनिश जैन टिकट नंबर 893
छठवां पुरस्कार साईकिल टोकन नंबर 4555
सातवां पुरस्कार साईकिल टिकट नंबर 4897
आठवां पुरस्कार साईकिल टिकट नंबर 30
नवा पुरस्कार साईकिल टिकट नंबर 2034
दसवां पुरस्कार साईकिल टोकन नंबर टिकट नंबर 49 75 सुरेश साहू मिलन चौक सिवनी
ग्यारहवा पुरस्कार साईकिल टिकट नंबर 415
12 पुरस्कार साईकिल 4116
13 पुरस्कार साईकिल टिकट नंबर 55 सोनू साहू मुंगवानी
ये रही दंगल के इनामी कूपन में विजेताओ की लिस्ट
मां से मिलने अस्पताल जा रही पूर्व पार्षद की बेटी, बाइक सवारों ने मारी गोली

ग्वालियर .अस्पताल में बीमार मां को देखने जा रही पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम भार्गव की बेटी छाया मिश्रा (31) को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। गोली छाया की बांह में लगी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात रविवार रात लगभग 1 बजे झांसी रोड थाने से मात्र 300 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी निर्मल और शीतल पांडे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये दोनों बेटू पांडे जिसकी मई में हत्या हुई थी, के भाई हैं।
– दरअसल, बेटू की हत्या के आरोप में छाया के पिता पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम भार्गव, भाई बंटी आैर कालू आरोपी हैं। इन पर मई में झांसी रोड थाने के सामने गोली मारकर हत्या कर देने का आरोप है।
– बंटी अभी फरार है। छाया पर गोली चलाने का आरोपी निर्मल भाजपा नेता बताया जाता है। अभी हाल में उसे मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना का पदाधिकारी भी बनाया गया है।
– पूर्व पार्षद भार्गव की बेटी छाया ने पुलिस को बताया कि उनकी मां उर्मिली भार्गव की तबीयत रविवार की शाम को खराब हो गई थी, उन्हें तपाेवन के नजदीक मैक्स केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
– रात लगभग 12 बजे बड़ी बहन रजनी ने फोन कर अस्पताल में मां के लिए ब्लैंकेट और कॉफी-चाय लेकर आने को कहा।
– इसके बाद छाया अपने रिश्तेदार भोला भार्गव के साथ कार में पारस विहार स्थित घर से अस्पताल के लिए निकली।
बारूद के कण तलाशने छाया और भोला के धुलवाए हाथ
– छाया को नजदीक से गोली मारी गई है, इसलिए पुलिस ने आरोपियाें को नामजद करने के साथ ही छाया और उसके रिश्तेदार भोला भार्गव के हैंडवॉश कराए हैं ताकि पता लग सके कि गोली किसके हाथ से चली है।
मंदिर के दर्शन लिए निकले थे दंपति, रास्ते में प्रेमी के साथ मिल की पति की हत्या

दतिया (ग्वालियर).प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के मामले में सोमवार को स्पेशल जज ने पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनते ही महिला जोर-जोर से रोने लगी और हंगामा करने लगी। चीखने की आवाज सुनकर और हंगामा देख आसपास भीड़ इकट्ठी हो गई। महिला को तत्काल पुलिस सुरक्षा में बंदीगृह लाया गया। जब महिला के फिंगर प्रिंट लेने का प्रयास किया तो उसने न केवल इंकार कर दिया बल्कि हंगामा करने लगी। बाद में बाबू फाइल लेकर न्यायालय के पास बंदीगृह पहुंचा, जहां महिला कांस्टेबल की मदद से उस महिला के हाथ पकड़ कर फिंगर प्रिंट लिए गए। मामले में शासन की ओर से लोक अभियोजक केएन श्रीवास्तव ने पैरवी की। मालूम हो कि पति की शराब छुड़ाने के लिए मंदिर ले जाने के बहाने रास्ते में महिला और उसके प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी थी। क्या है मामला…
– जानकारी के मुताबिक 2 दिसंबर 2016 को अतरेटा थाना क्षेत्र के रतनगढ़ माता मंदिर के जंगल में पुलिस को एक सड़ी गली लाश मिली थी। लाश की शिनाख्त उसके जेब में मिले कार्ड से हुई थी।
– कार्ड में उसका नाम फूल सिंह अहिरवार निवासी आनंद नगर भोपाल लिखा हुआ था। पुलिस ने मृतक के भाई ज्ञान सिंह और बेटे प्रदीप अहिरवार को सेंवढ़ा बुला कर उनसे सामने शव का पीएम कराया था।
– इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी छोटीबाई से सख्ती से पूछताछ की तो हत्या का राज खुल गया। छोटी बाई ने अपने प्रेमी रमाकांत उर्फ कक्कू पुत्र जगदीश बघेल के पास सेंथरी जिला दतिया के साथ मिलकर चाकुओं से गोदकर पति की हत्या करना कबूल कर लिया।
– महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि उसका पति फूल सिंह शराब का आदी था। उसकी शराब छुड़वाने के बहाने उसे रतनगढ़ मंदिर चलने की कहकर घर से लाई थी। सुनसान इलाका मिलने पर प्रेमी के साथ उसकी हत्या कर दी।
शराब छुड़वाने की दवा खिलाने के बहाने साथ लाए और सुनसान इलाका आते ही कर दी थी हत्या
– छोटी बाई ने बताया कि वह तलाकशुदा पति की मारपीट से तंग आ चुकी थी। इसलिए उसने अपने प्रेमी रमाकांत के साथ पति की हत्या की साजिश रची।
– साजिश के तहत 24 नवंबर को छोटी बाई ने परिजन से कहा कि वह पति फूलसिंह को शराब छुड़वाने की दवा दिलाने रतनगढ़ माता मंदिर दतिया जा रही है । 24 नवंबर 2016 को वह अपने पति व प्रेमी के साथ रतनगढ़ माता मंदिर पहुंचीं।
– यहां माता के दर्शन करने के बाद सुनसान जंगल में ले जाकर फूलसिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई और शव गड्ढे में फेंक दिया गया।
– दो दिसंबर 2016 को जब लाश सड़ गई तो जंगल में मवेशी चरा रहे चरवाहों ने दुर्गंध महसूस कर नजदीक जाकर देखा तो लाश पड़ी थी।
– तत्काल उन्होंने अतरेटा पुलिस को बताया। इसके बाद जांच पड़ताल शुरू हुई।
पत्नी बोली- तलाक होने के बाद भी पति रखता था साथ, करता था मारपीट
– हत्या की आरोपी पत्नी छोटी बाई ने बताया कि उसका पति फूल सिंह मूलत: रायसेन जिले के सिरसौद का रहने वाला था।
– लगभग 15 साल से वह भोपाल के आनंद नगर में रहकर वाहनों का सर्विस सेंटर चलाता था। उसके पड़ोस में दतिया जिले के ग्राम सेंथरी निवासी रमाकांत बघेल भी रहता था।
– इस कारण रमाकांत का उसके घर आना जाना रहता था। पति फूल सिंह आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता था, जिससे वह परेशान थी।
– आए दिन विवाद होने के कारण चार साल पहले हम लोगों के बीच तलाक हो गया था। तलाक के कुछ दिन बाद पति ने मुझे फिर साथ रख लिया। इधर, इस बीच उस महिला के रमाकांत से प्रेम संबंध हो गए।
– इसकी खबर फूल सिंह को भी लग गई अौर वह आपत्ति जताने लगा, जिस पर छोटी बाई और उसके प्रेमी रमाकांत ने फूल सिंह को रास्ते से हटाने का फैसला लिया।
U-19 : पाकिस्तान को धोकर बनाए ये 5 रिकॉर्ड, छठीं बार फाइनल में टीम इंडिया

नई दिल्ली : अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को 203 रन से हरा कर भारत फाइनल में पहुंचा गया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैन ऑफ द मैच शुभमन गिल के नाबाद 102 रनों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 272 रन बना लिए हैं. इस स्कोर को पाकिस्तान हासिल नहीं कर पाई और 29.3 ओवरों में 69 रनों पर ढेर हो गई. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा चार विकेट ईशान पोरेल ने लिए.
इसके साथ ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए. इस हार के साथ पाकिस्तान ने भी कई ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम जोड़ लिए जो वह कभी नहीं बनाना चाहेंगे.
1. टीम इंडिया अंडर-19 के इतिहास में पहली टीम बन गई है, जो 6 बार फाइनल तक पहुंची है. इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के नाम था. ये दोनों टीमें 5-5 बार फाइनल तक का रास्ता तय कर चुकी हैं. इन दोनों टीमों के नाम सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने का भी रिकॉर्ड है.
2. टीम इंडिया की अंडर-19 में ये दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 203 रनों से हराया. इससे पहले 2006 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 234 रनों से हराया था. ये टीम इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जाती है.
3. भारत ने पाकिस्तान को जीत के लिए 272 रनों का लक्ष्य दिया. लेकिन पाकिस्तान की टीम 100 रन पर भी नहीं पहुंच सकी. टीम इंडिया ने अंडर-19 में जब भी किसी टीम के सामने 270 रनों का लक्ष्य रखा है तो विरोधी टीम उस तक कभी नहीं पहुंच सकी.
4. इसके साथ ही पाकिस्तान ने अंडर-19 में अपना तीसरा सबसे कम स्कोर बनाया. इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने अफगानिस्तान के सामने शर्मनाक स्कोर बनाए थे. पाकिस्तान का सबसे न्यूनतम स्कोर 57 और 63 रनों का है, जो उसने 2017 में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए थे. भारत के खिलाफ पूरी टीम सेमीफाइनल में 69 रनों पर ढेर हो गई.
5. पिछले 7 महीने में ये तीसरा मौका है जब टीम इंडिया आईसीसी के इतने बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है. हालांकि फाइनल में टीम इंडिया अलग अलग वर्गों में पहुंची है. सबसे पहले जून 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में सीनियर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी. उसके बाद जुलाई 2017 में महिला क्रिकेट टीम वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंची थी.
राजपूतों के बाद अब मुस्लिमों की भावनाएं भी ‘पद्मावत’ से आहत, मलेशिया के सेंसर बोर्ड ने रिलीज पर लगाई रोक

कुआलालंपुर: भारत में काफी जद्दोजहद के बाद रिलीज हुई विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ को अब ‘इस्लाम की संवेदनशीलताओं’ की चिंताओं के मद्देनजर मलेशिया के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने से रोक दिया गया है. मलेशिया के नेशनल फिल्म सेंसरसिप बोर्ड (एलपीएफ) ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ की देश में रिलीज पर रोक लगा दी है. वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एलपीएफ के अध्यक्ष मोहम्मद जामबेरी अब्दुल अजीज ने एक बयान में कहा कि फिल्म की कहानी अपने आप में चिंता का एक बड़ा विषय है क्योंकि ‘मलेशिया एक मुस्लिम बहुल मुल्क है.’
जायसी की रचना ‘पद्मावत’ पर आधारित है फिल्म
अजीज ने कहा, “फिल्म की कहानी इस्लाम की संवेदनशीलता को छूती है. यह अपने आप में मलेशिया, एक मुस्लिम बहुल मुल्क, में एक बड़ी चिंता का विषय है.” 16वीं सदी के कवि मलिक मुहम्मद जायसी की रचना ‘पद्मावत’ पर आधारित इस फिल्म का देश में राजपूत संगठन राजपूत करणी सेना ने ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए काफी विरोध किया था. काफी मशक्कत के बाद फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो पाई.
अलाउद्दीन खिलजी को राक्षस जैसा दिखाने पर फिल्म की आलोचना
रिलीज के बाद फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है. कुछ वर्गों द्वारा जौहर का महिमामंडन करने और अलाउद्दीन खिलजी को राक्षस जैसा क्रूर व्यवहार करते दिखाए जाने पर फिल्म की आलोचना की गई है. एलपीएफ के फैसले को लेकर मलेशिया के वितरकों द्वारा मंगलवार (30 जनवरी) को अलग से गठित फिल्म अपील समिति में अपील किए जाने की उम्मीद है. फिल्म ‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं.
यात्री के पास मिला 15 किलो सोना जप्त
मुंबई: मुंबई कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक ही यात्री के पास से 15 किलो सोना बरामद किया है. सोना हांगकांग से लाया गया था.
गिरफ्तार कोरियाई नागरिक किम्यूनजिंग ने इसके लिए एक खास तरह की जैकेट सिलवाई थी जिसमें एक-एक किलो सोने के 15 बिस्किट छुपाकर रखे गए थे.
बरामद सोने की कीमत चार करोड़ 15 लाख के करीब बताई जा रही है. गिरफ्तार शख्स हांगकांग से केथी पेसिफिक फ्लाइट नंबर cx663 से मुंबई आया था. कस्टम अधिकारी अब उससे ये जानने में लगे हैं कि उसे किसने भेजा था और मुम्बई में सोना किसे देना था?
Selfie ने लेली जान | ये विडियो आपको विचलित कर सकता है- कमजोर दिल वाले बिलकुल न देखे
हैदराबाद: सोशल मीडिया पर वायरल विडियो के साथ साथ ये भी मेसेज भेजा जा रहा है की इस सेल्फी से उस शक्श की मौत हो गयी और तो और उस विडियो को देखकर कोई भी यह नहीं कह पायगा की इस घटना के बाद वेह शक्श बचा हो
एक युवक की ट्रेन के सामने सेल्फी का विडियो बनाने की चाह ने उसे अस्पताल के बिस्तर पर पहुंचा दिया। हादसे में युवक बाल-बाल बचा गया। साथ ही, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का विडियो सेल्फी की लत पर लोगों को सबक दे गया। हादसे में युवक को सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसा 21 जनवरी को बोराबांदा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। 25 साल का टी शिवा अपने घर के पास रेलवे ट्रैक पर अपने दोस्तों के साथ पहुंचा। वह एमएमटीएस की ट्रेन के साथ सेल्फी लेते हुए विडियो बनाना चाहता था। वायरल विडियो में साफ देखा जा सकता है कि उसके दोस्त और आसपास मौजूद लोगों ने उसे ट्रेन के आने के बारे में बताया लेकिन उसने उन्हें रुकने के लिए कहा। यहां तक कि ट्रेन के ड्राइवर ने भी कई बार हॉर्न दिया लेकिन शिवा तब तक ट्रैक के काफी नजदीक पहुंच चुका था। तेजी से आती ट्रेन से टक्कर खाकर शिवा दूर जा गिरा। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
विडियो के वायरल होने के बाद से देशभर में एक बार फिर सेल्फी की लत को लेकर बहस छिड़ गई है। घटना के मद्देनजर साउथ सेंट्रल रेलवे ट्रैक्स के किनारे सुरक्षा बढ़ाने में जुट गया।
बोराबांदा रेलवे स्टेशन पर तैनात होम गार्ड ने बताया कि शिवा को लगातार चेतावनी दी गई थी लेकिन वह नहीं माना। गार्ड का कहना कि शिवा की किस्मत अच्छी थी कि ऐसे हादसे में भी वह बच गया।
अधिकारियों ने बताया कि शिवा पर रेलवे की संपत्ति में दाखिल होने के लिए रेलवे ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि युवाओं को सही दिशा दिखाने की जरूरत है। इस तरह की सेल्फी की कोशिश न सिर्फ खतरनाक बल्कि आपराधिक भी साबित हो सकती है।
BIG BREAKING: सिवनी से इंदौर जा रही नीलकमल बस पलटी- पुलिस अधीक्षक तरुण नायक घटना स्थल पर
अभी अभी नीलकमल बस जो की सिवनी से इंदौर जा रही थी उमरिया ईसरा के पास पलट गई 3-4 लोग मामूली घायल हैं जिन्हे अस्पताल रवाना किया जा चुका है । पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी घटना स्थल से लाईव जुड़े हुए हैं । बस का सामान कुण्डीपुरा के वाहन सुरक्षित रखाया गया । पुलिस की कार्यवाही जारी
