सिवनी- आदि शंकरचार्य जी द्वारा स्थापित मठ मन्दिर से आज विशाल त्रिशूल यात्रा निकाली गई,नगर के वीभन्न मार्गो का भृमण कर यात्रा छिंदवाड़ा चौक गणेश मंदिर पहुची जहाँ से हजारो युवा त्रिशूल लेकर चौड़ागढ़ की ओर रवाना होंगे।

नगर में निकली त्रिशूल यात्रा
होमगार्ड कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि के आदेश जारी
भोपाल- होमगार्ड कर्मचारियों की वेतन में वृद्धि के आदेश जारी कर दिये गए है

सायकलोन रैली आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश : देखे इनामी कूपन विजेताओं के नाम
सिवनी पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु टूरिज्म कौंसिल एवं जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान 3 फरवरी को सायकलोन रैली का आयोजन किया गया। पर्यावरण को बचाने के संदेश को लेकर जिले के लगभग 5000 लोगों द्वारा एक साथ साइकिल चलाई गई। इस साईकिल रैली में 5 साल के बच्चे से लेकर 80 साल के वृद्व द्वारा भी भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष परसूराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री चन्द्रशेंखर चतुर्वेदी, कलेक्टर श्री गोपालचंद डाड, अपर कलेक्टर श्री बी.पी. द्विवेदी, अनुविभागीय अध्रिकारी सिवनी श्री हर्षसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, बुद्विजीवियों, मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।



अंकित को किया गया प्रान्त कार्यसमिति में शामिल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसद का 50वा अधिवसेन 1 फरवरी को जबलपुर में सम्पन हुआ।। जिसमें उभरते हुए युवा छात्र नेता जिला संयोजक अंकित सिंह ठाकुर को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिला है
अंकित प्रायः ही विद्यार्थी परिसद में सक्रिय कार्यकर्ता रहे है ।। और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसद में सक्रिय भूमिका निभा रहे है पूर्व में सिवनी नगर के नगर उपाध्यक्ष के दायित्व से अपनी छात्र राजीनीति की शुरुवात करते हुए 2017 में सिवनी जिले के जिला संयोजक के दायित्व का भी निर्वाहन कर कर रहे है और साथ ही छात्र हितो के लिए निरन्तर संघर्ष और आंदोलन के साथ साथ सम्पूर्ण जिले में विद्यार्थी परिसद के छात्र संघ बनाने में उनका भी अहम योगदान रहा है इसी मेहनत और कर्मठता को देखकर अंकित को प्रदेश में कार्यसमिति की कमान दी गयी है।।
अंकित को प्रान्त कार्यसमिति और ऋषभ एवं मयूर को मिली प्रान्त कार्यकरणी की कमान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसद का 50वा अधिवसेन 1 फरवरी को जबलपुर में सम्पन हुआ।। जिसमें जिला संयोजक अंकित ठाकुर को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिला है और सिवनी जिले से युवा ऋषभ कटरे को प्रान्त कार्यकरणी में स्थान मिला है।।
ऋषभ प्रायः सिवनी जिले के बंडोल छेत्र के छोटे से गांव अलोनिया में निवास करते है और 2015 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसद में सक्रिय भूमिका निभा रहे है पूर्व में बंडोल नगर के नगर मंत्री के दायित्व से अपनी छात्र राजीनीति की शुरुवात करते हुए 2017 में सिवनी के जिले के जिला आंदोलन प्रमुख के दायित्व का भी निर्वाहन कर चुके है और साथ ही छात्र हितो के लिए निरन्तर संघर्ष और आंदोलन के साथ साथ सम्पूर्ण जिले में विद्यार्थी परिसद के छात्र संघ बनाने में उनका भी अहम योगदान रहा है इसी मेहनत और कर्मठता को देखकर ऋषभ को प्रदेश में सिवनी जिले से प्रदेश की कमान दी गयी है एवं मयूर सोनी को भी प्रदेश कार्यकरणी की कमान दी गयी है।।
मेरे नवीन दायित्व ग्रहण पर आप सभी बड़े भाइयो से प्राप्त शुभाषीश,एव मित्रो से मिले स्नेह साथ बधाईयाँ एवं शुभकामनाओं के लिए आप सभी का
#बहुत_बहुत_आभार_एवं_हार्दिक_धन्यवाद।
मैं प्रयास करूँगा की मैं आप सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरू बस आप सभी का साथ इसी तरह सदैव मेरी ताकत बना रहे | आपका #ऋषभ कटरे
आपका एटीएम गुम हो हुआ तो पढ़े : सिवनी बरघाट नाका के पास मिले एटीएम
सिवनी- आज सिवनी नगर सिवनी ब्लड डोनर्स के सचालक शुभम शर्मा को एक IDBI बैंक का एटीएम सिवनी नगर के बरघाट नाका के पास रोड में पड़ा मिला जो की अभशय पायल के नाम से है | यदि आप किसी अभशय पायल को जानते हो तो उन्हें जानकारी दे दे | इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुचाये जिससे एटीएम सही व्यक्ति तक जल्द ही पहुच सके
शुभम शर्मा (संचालक-सिवनी ब्लड डोनर्स टीम ) मोबाइल नंबर 9685157979
जालमसिंह होंगे शिवराज सरकार में मंत्री
सिवनी-वर्षो से जिले में सक्रिय रहे सिवनी संसदीय से सांसद रहे वर्तमान में दमोह से सांसद प्रह्लाद सिंह पटेल के अनुज व नरसिंहपुर से विधायक को कल शिवराज सरकार में शामिल किया जा रहा है।
सूत्रो से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार जालमसिंह भोपाल रवाना हो गए है।
वही उनके मंत्री बनने की खबर से सिवनी में प्रह्लाद पटेल गुट के भाजपा नेताओ ने एक दूसरे को बधाइयां देना आरभ कर दिया है।
इनके साथ ही 2 अन्य विधायक खरगोन से बालकृष्ण पाटीदार, ग्वालियर नारायण कुशवाह मंत्री बनेगे
कलार समाज ने किया मृत्यु भोज बंद
सिवनी-सामाजिक कुरीति एवं समाज में व्याप्त विसंगतियों को ध्यान में रखते हुए अभिशाप का रूप धारण कर चुकी मृत्युभोज को समाज से बंद करने के उद्देश्य से कलार समाज कहानी ने आज दिनांक को सुरेंद्र शिवहरे शिक्षक के आवास पर बैठक आयोजित की गई जिसमें समाज के सभी वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कलार समाज के सभी बंधुओं मृत्युभोज नहीं कराएंगे कलार समाज द्वारा भोज बंद कराए जाने को लेकर कई दिनों से चर्चा चलीआ रही है अतः इस कुरीति को समाप्त करने में बाजी मारते हुए कलार समाज ने सर्वप्रथम कहानी से इसकी शुरुआत की गई है एक बैठक पर ग्राम कहानी के सभी सामाजिक वरिष्ठ नागरिक जन उपस्थित रहे जिसमें सभी जनों ने लिखित रूप से प्रस्ताव पारित करते हुए यह निर्णय लिया बैठक में समाज की महेश कुमार शिवहरे सचिन शिवहरे देवेंद्र शिवहरे नारायण शिवहरे शोभा राम शिवहरे गणेश शिवहरे महेश शिवहरे राजकुमार जायसवाल आनंद जशवाल रामदास शिवहरे शिवहरे कन्हैया शिवहरे शिवकुमार शिवहरे मुकेश शिवहरे संजय शिवहरे अभिलाष राय हरिराम शिवहरे अरविंद शिवहरे युवराज शिवहरे सुभाष शिवहरे कृष्णकांत शिवहरे रंजीत राय गनेश राय संतोष राय सुनील राय लक्ष्मी शिवहरे अमन शिवहरे पप्पू शिवहरे नारायण शिवहरे सुरेंद्र राय महेश राय नरेंद्र राय प्रकाश राय सौरभ राय अन्नीलाल राय ददुआ शिवहरे गुठु शिवहरे उमेश शिवहरे ईश्वर दास शिवहरे सुरेंद्र शिवहरे शिक्षक रमेश शिवहरे दिनेश शिवहरे भगवान दास शिवहरे अनुराग शिवहरे अतुल शिवहरे सीताराम से शिवहरे
चित्रकांत शिवहरे जगदीश शिवहरे सुरेश शिवहरे अमित शिवहरे श्यामलाल शिवहरे सुशील शिवहरे रामकुमार राय दीनदयाल राय समेत सभी सामाजिक जन उपस्थित रहे
