सिवनी-मौसम की खराबी और बारिश के कारण गोपालगंज मेंआज 11 फरवरीं आयोजित दंगल कैंसिल कर दिया गया है,ऊक्त जानकरी दंगल कमेटी के सदस्य
घनश्याम सनोडिया द्वारा दी गई है।
खराब मौसम के कारण नही होगा दंगल
पकौड़ा बेचना कौशल विकास- आनंदीबेन
छिंदवाड़ा-प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल आज गोंडवाना महासभा अधिवेशन कार्यक्रम में छिंदवाड़ा विकास खण्ड हर्रई पहुची आनन्दी बेन पटेल ने मंच से लोग को सम्बोधित किया उन्होंने सम्भोदित करते हुए कहा की सभी को सरकारी नौकरी प्राप्त नही हो सकती है,और जरुरी है कि बेरोजगारो को कौशल विकास को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए,हमारा अनुभव है कि पकौड़ा बनाना भी कौशल विकास का एक हुनर है,पर इसमें शुरु के दो साल में भले ही कम सफलता मिले किंतु तीसरे साल वह रेस्टारेट का मालिक बन सकता है और आगे जाकर होटल का मालिक बन सकता है। यह वाक्य प्रदेश की राज्यपाल आनदी बेन पटेल ने छिंदवाड़ा के हर्रई विकासखंड मुख्यालय पर गोंड महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन का उदघाटन करते हुए व्यक्त किए।
पत्रकार आरके विश्वकर्मा नहीं रहे, अंतिम संस्कार कल

जिले के वरिष्ठ पत्रकारों में से एक आर.के.विश्वकर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे। आज नागपुर में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया है, वे अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उल्लेखनीय होगा कि अपने पत्रकारिता के कार्यकाल में आप जबलपुर से प्रकाशित दैनिक भास्कर से संबद्ध रहे हैं। बाद में उन्होंने जिले से स्वयं का सिवनी संकेत नामक साप्ताहिक समाचार पत्र प्रकाशित करना प्रारंभ कर दिया था। उनका अंतिम संस्कार कल प्रात: किया जावेगा।
अजब मध्यप्रदेश की गजब कहानी: स्कूल के छत पर चल रही परीक्षा, नीचे लग रहे अश्लील ठुमके
स्कूल परिसर में चल रहे पूर्व मंत्री स्व. सुनील नायक स्मृति वॉलीबॉल एवं विधायक कप टूर्नामेंट कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं द्वारा किए गए डांस में जमकर अश्लीलता परोसी गई
टीकमगढ़: अजब मध्य प्रदेश की एक गजब कहानी सामने आई है. एमपी में एक शिक्षा का मंदिर अश्लील डांस का केन्द्र बन गया और स्कूल में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी उसके दर्शक में बदल गए. जी हां, हम बात कर रहे हैं टीकमगढ़ जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनगढ़ की, जहां पिछले तीन दिनों से स्कूल परिसर में चल रहे पूर्व मंत्री स्व. सुनील नायक स्मृति वॉलीबॉल एवं विधायक कप टूर्नामेंट कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं द्वारा किए गए डांस में जमकर अश्लीलता परोसी गई. जबकि इसी स्कूल में दो फरवरी से 26 फरवरी तक जहां एक ओर माध्यमिक शिक्षामण्डल द्वारा कक्षा 9 व 11 की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही है.
विधायक हैं कार्यक्रम संयोजक और महिला बाल विकास राज्यमंत्री रही हैं मुख्य अतिथि
एक ओर जहां स्कूल में परीक्षाएं हो रही हैं वहीं दूसरी ओर उसी स्कूल प्रांगण में पूरे दिन टूर्नामेंट के मैच खेले जा रहे हैं. इस वजह से बच्चों को परीक्षा दे पाना मुश्किल हो रहा है. जिन कक्षों में छात्रों को परीक्षा देना चाहिए वहां बाहर से मैच खेलने आई टीमें रूकी हुई हैं और इस शोर-शराबे के बीच छात्रों की परीक्षाएं स्कूल की छत पर जमीन पर बिठाकर कराई जा रही है. ऐसा भी नहीं है कि इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के आला अधिकारियों को न हो, वह भी इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हो रहे हैं. बुधवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला बाल विकास राज्यमंत्री ललिता यादव कार्यक्रम संयोजक पृथ्वीपुर विधायक अनीता नायक के साथ उपस्थित रही थीं.
मर्यादाएं हुईं तार-तार
मोहनगढ़ के शासकीय माध्यमिक स्कूल में सत्ता के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में न केवल नियम कानूनों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई हैं बल्कि स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की मौजूदगी में खुलेआम अश्लील डांस के चलते मर्यादाएं भी तार-तार हुई हैं.
परीक्षा के दौरान स्कूल में चल रहा है कार्यक्रम
आमतौर पर परीक्षाओं के दौरान छात्र शांत वातावरण में दिन-रात कड़ी मेहनत करके परीक्षा उत्तीर्ण करना चाहते हैं. अगर इनकी इस पढ़ाई में किसी प्रकार का कोई खलल उत्पन्न हो तो उसका असर उनके परीक्षा परिणाम में साफ तौर पर नजर आता है. लेकिन, टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय विधायक कप के भव्य कार्यक्रम के चलते न तो छात्र सही ढंग से स्कूल में परीक्षा दे पा रहे हैं और न ही सुबह से देर रात तक तेज ध्वनि से बजने बाले साउण्ड के चलते अपने घरों पर पढ़ाई कर पा रहे हैं. छात्रों का कहना है कि ऐसे में उनका भविष्य खराब हो रहा है. यही बात छात्रों के अभिभावक भी कह रहे हैं. छात्रों के अभिभावकों का कहना है कि इस ओर न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही स्कूल प्रबंधन.
जिला शिक्षाधिकारी को नहीं है जानकारी
इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जताते हुये जिला शिक्षाधिकारी बी.एल. लुहारिया का कहना है कि इस संबंध में मेरे पास न तो किसी अभिभावक द्वारा और न ही स्कूल प्रबंधन द्वारा कोई शिकायत की गई है और न ही स्कूल प्रांगण में इस प्रकार के कोई कार्यक्रम की स्वीकृति मेरे द्वारा और न ही स्कूल द्वारा स्वीकृति दी गई है.
सत्ता की हनक में दरकिनार हुआ छात्रों का भविष्य
जानकारी के मुताबिक यहां सत्ताधारी पार्टी की विधायक अनीता नायक के पति और पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुनील नायक की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय विशाल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का कार्यक्रम स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया. जबकि स्कूल में माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 9 और 11वीं की परीक्षाएं चल रही हैं. इसके बावजूद भी सत्ता की हनक देखिए कार्यक्रम संयोजक विधायिका ने न तो इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए शिक्षा विभाग से और न ही स्कूल प्रबंधन से कोई स्वीकृति ली और सैकड़ों छात्रों के भविष्य को दरकिनार करते हुए परीक्षाओं के दौरान स्कूल प्रागंण में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
कलेक्टर ने किया केवलारी में विभागों का निरीक्षण
सिवनी – केवलारी विकासखंड में आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, उचित मूल्य दुकान, वृक्षारोपण, नहरों के माध्यम से सिंचित फसल आदि का औचक निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत स्वरोचिष सोमवंशी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हर्ष सिंह, , श्रीमती लक्ष्मी धुर्वे , अभिजीत पचौरी, राजेश परते सहित अन्य अ

धिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे l
कृषक की बेटी रानू बनी अधिकारी

सिवनी-सिवनी जिले की लखनादौन विकासखण्ड के धुमा में वार्ड नं11 निवासी सुश्री रानू शिवरे अपने आसपास की युवक-युवतियों के साथ साथ अपने विकासखंड एवं जिले के लिए प्रेरणा रुाोत बनी है ।रानू शिवरे आज विकासखंड स्तरीय महिला सशक्तिकरण पद पर जबलपुर में पदस्थ है जो कि उनके द्वारा की गई अथक परिश्रम का ही परिणाम है।
सुश्री रानू शिवरे कृषक परिवार से हैं तथा उनके पिता श्री किशोर शिवरे खेती किसानी का काम करते हैं ।अपनी प्रारंभिक शिक्षा सुश्री रानू द्वारा धूमा में प्राप्त की गई ।इसके उपरांत उन्होंन एम.ए. हिंदी साहित्य से जबलपुर से किया । इस दौरान उन्होंने स्वयं सिविल सेवा की तैयारी करना प्रारंभ कर दिया था। उनके द्वारा लोक सेवा परीक्षा 2013 प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण कर खंड स्तरीय महिला सशक्तिकरण का पद प्राप्त किया गया। वह बताती है कि उनकी इस सफलता में प्रदेश शासन द्वारा अन्य पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से सिविल सेवा प्रोत्साहन अंतर्गत प्रीलिम्स व मींस में प्रदान की गई क्रमश: 15000 व 25000 की राशि बहुत सहायक सिद्ध हुई। इस प्रोत्साहन राशि का उपयोग उनके द्वारा आवश्यक पुस्तकों एवं कोचिंग में उपयोग किए गए ।जिससे उनके द्वारा किया गया परिश्रम सार्थक सिध्य हुआ।
रंगे हाथों पकड़ाया सरकारी अधिकारी

सिवनी-लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री मोहन डहेरिया को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है,उनके द्वारा शाशकीय
ठेकेदार राकेश दुग्गल से मांगी थी भुगतान करने के लिये 50 हजार की रिश्वत ,
लोकायुक्त पुलिस द्वारा मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को विवेचाना में लिया है।
सूचना दे,इनाम पाये
सिवनी- संपूर्ण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों अपह्मत हुए कुल 33 बालक/बालिकाओं की तलाश एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक द्वारा जनसहयोग हेतु प्रत्येक प्रकरण में 5000-5000 रूपये ईनाम राशि अज्ञात आरोपियों एवं बालक/बालिकाओं की जानकारी देने वाले के लिए घोषित किया है। यह प्रकरण थाना वार निम्नानुसार है। घंसौर कु. साधना पिता रामकुमार कुशवाहा उम्र. 15 वर्ष, कान्हीवाड़ा पवन दशरथ उईके उम्र 17 साल, घंसौर कु. मनीषा पिता संतकुमार उम्र 17 साल, लखनादौन विनोद पिता भागचंद अहीर उम्र 15 साल, छपारा कु. रीता पिता सुगेरी झारिया उम्र 17 साल, सिवनी कु. वंदना लालसिंह कुमरे उम्र 17 साल, किंदरई कु. यमुना गिरानीलाल मरकाम उम्र 16, किंदरई कु. पूनम पिता दिलीप विश्वकर्मा 15 साल, लखनादौन कु. मंगलेश्वरी सुकरत उम्र 17 साल, लखनादौन कु. सोनम पिता चिरोंजीलाल उम्र 17 साल, लखनादौन कु. समीक्षा पिता देवराम उम्र 16 साल, घंसौर प्रिन्स पिता सतीश सोनी उम्र 17 साल, कुरई कु. सावित्री पिता पतिराम विश्वकर्मा उम्र 17 साल, डूंडासिवनी कु. जया पिता देवीप्रसाद, इनवाती उम्र 17 साल, लखनादौन कु. अनूपी धनाराम गौंड उम्र 16 साल, लखनादौन कु. सरिता संतोष कहार उम्र 17 साल, डूंडासिवनी कु सरिता पिता दयाल चौधरी उम्र 17 साल, घंसौर दुर्गेश पिता रेनसिंह यादव उम्र 16 साल, लखनादौन कु रोशनी पिता भगवान दास अहिरवार उम्र 17 साल, उगली कु. यमुना पिता दरियाब उके उम्र 17 साल, कुरई कु. शंकरबती पूनालाल नवरेती उम्र 16 साल, अरी कु. विन्देश्वरी ओमकार बरकड़े उम्र 17 साल, केवलारी कु. निर्मला उर्फ मुंडी तारागिरी उम्र 13 साल, केवलारी कु. दीपा संतोष उहेरिया उम्र 17 साल, उगली कु. सुनीता बिरजी चंद पारधी उम्र 16 साल, सिवनी नरेश सारज उइके उम्र 15 साल, सिवनी कु. वर्षा पिता रम्मूलाल उइके उम्र 16 साल, इसी प्रकार लखनादौन कु. उर्मिला भैरोप्रसाद उम्र 17 साल 6 रैयत थाना लखनादौन, छपारा कु. संजीता पिता लक्ष्मीप्रसाद विशकिया उम्र 17 साल, कान्हीवाड़ा कु. राजवती पिता बुद्वूलाल कुमरे उम्र 16 साल, कान्हीवाड़ा कु. शीलू श्याम सिंह यादव उम्र 16 साल, लखनादौन कमलेश मनोज ताराम 14 साल, सिवनी कु. ललिता मंगलप्रसाद डहेरिया उम्र 17 साल सम्मिलित है।
