Home Blog Page 2311

श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई सिवनी की आवश्यक बैठक 5 जनवरी को आयोजित

सिवनी//शुभम राकेश // पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सदैव अग्रसर सहने वाले संगठन श्रमजीवी पत्रकार परिषद की प्रांतीय इकाई द्वारा लिए निर्णय अनुसार अनेक मांगों को लेकर भोपाल में अगले माह 15 जनवरी 2017 को विशाल पत्रकारों की महारैली का आयोजन किया गया है। पत्रकार हित में उठाएं जा रहे इस कदम में शामिल होने प्रदेश के सभी पत्रकार संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है। जानकारी के अनुसार इस रैली का आयोजन प्रदेश के दिग्गज पत्रकार नेताओं के नेतृत्व में 15 जनवरी 2018 को किया गया है, जिसमें सभी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भोपाल की अपील की गई है। इस महारैली का उद्देश्य पत्रकारों के साथ हो रहे अन्याय, आये दिन पत्रकारों पर हो रहे हमले, पत्रकारों की हो रही हत्यायें तथा और भी अनेक प्रमुख मुद्दों पर मध्यप्रदेश सरकार को अवगत कराना है। इसके अलावा पत्रकार सुरक्षा कानून जिसे लाने में सरकार पत्रकारों की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। महारैली पत्रकार सुरक्षा कानून अविलंब बनाए जाने की मांग को लेकर की जा रही है। राजधानी भोपाल में यह पत्रकारों की महारैली 15 जनवरी 2018 को रवीन्द्र भवन भोपाल से राजभवन, न्यूमार्केट होते हुये मुख्यमंत्री निवास तक जाएगी।

श्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्यप्रदेश की मांग है कि पत्रकार सुरक्षा एक्ट लागू किया जाए, जनसम्पर्क में पारदर्शिता लागू करवाने, गैर अधिमान्य पत्रकारों का स्वास्थ्य बीमा लागू करवाने, श्रद्धानिधि में उम्र 60 वर्ष करने, अधिमान्यता की शर्त समाप्त करने और श्रद्धानिधि 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने, पत्रकारों को आवास के लिये सस्ती दरों पर जमीन उपलब्ध करवाने, पत्रकारों की मृत्यु पर एक मुश्त उसके परिवार को 20 लाख की सहायता देने आदि मॉगों को लेकर यह महारैली आयोजित है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश विश्वकर्मा व महासचित प्रशांत शुक्ला ने बताया कि पत्रकारों की महारैली में शामिल होने, परिषद के सदस्यों के नवीनीकरण व नई सदस्यता सहित पत्रकारों की समस्याओं को लेकर संगठात्मक चर्चाओं के लिए जिला मुख्यालय सिवनी में आवश्यक बैठक आगामी 5 जनवरी 2018 को जिला मुख्यालय में बाहुबलि होटल बारापत्थर सिवनी में दोपहर 12 बजे से रखी गई है जहां पर संभागीय पदाधिकारी, जिला इकाई के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व समस्त ब्लाक अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया.

देखे विडियो- आखिर क्यों जला कांग्रेस नेता का पुतला

सिवनी- भाजपा महिला मोर्चा सिवनी द्वारा गत 28 दिसम्बर को एक महिला भाजपा महिला नेता के अपमान जनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता गोविंद सिंह राजपुत का पुतला दहन किया गया

यहाँ बनेगी सड़क के ऊपर सड़क

सिवनी- नवपदस्थ सीएमओ नवनीत पांडेय भी अब धीरे धीरे नपा सिवनी को पिछले दरवाजे से सचालित कर रही भाजपा कांग्रेस पार्षदो की चाल में फंसते नजर आ रहे है, दरअसल आगामी 3 जनवरी को नपा सिवनी के विशेष सम्म्मलेन में जिन 24 प्रस्तावों को शामिल किया गया हे, उसमे ऐसे 2 मार्ग भी शामिल है जहां पहले से ही सीसी एवं डामर रोड बनी हुई है,लेकीन पालिका शांसन के लाखों रुपये बर्बाद कर पुनः उन रोडो के ऊपर डामर रोड बनाने के प्रस्ताव ला रही है, पहला मार्ग बीएसनल चौक से भेरोगज सोमवारी चौक ,से दलसागर जिंदल हॉस्पिटल से कर्बला चौक तक है जिसे 3 जनवरी की बैठक में डामरीकरण किया जाने के प्रस्तव में शामिल किया गया है,जबकि ऊक्त मार्ग उन 54 सड़को में शामिल है जिनमे जमकर आर्थिक लूट पाट की हुई थी और मामला वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है,ऐसे में कोर्ट के महा अधिवक्ता से राय लिये बिना जाच में शामिल रोड पर डामरीकरण पुनः बड़े आर्थिक घोटाला की ओर संकेत कर रहा है,
वही मठ रोड से कंटगी रेलवे कार्सिग मार्ग को भी डामरीकरण किया जाने का प्रस्तव भी शामिल है जहां की रोड़ वर्तमान भी यातयात योग्य है

मुंबई आग: लोग मुझे कुचल कर निकल रहे थे, बाथरूम में लड़कियों की लाशें पड़ी थीं

0

बीती रात मुंबई के पब में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए. आग देर रात करीब 12 बजे लगी, फायर ब्रिगेड की दर्जन भर गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. मरने वालों में 12 महिलाएं जबकि 3 पुरुष थे.

 

पुलिस के अनुसार, मोजोस लॉउंज में ‘ऑल वुमन लास्ट नाइट’ थीम पर पार्टी थी. जिस कारण पब में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी. आग लगते ही पब में भगदड़ मच गई.

 

पुलिस के अनुसार, मोजोस लॉउंज में ‘ऑल वुमन लास्ट नाइट’ थीम पर पार्टी थी. जिस कारण पब में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी. आग लगते ही पब में भगदड़ मच गई.

 

इस बीच कुछ महिलाओं ने बाथरूम में खुद को लॉक कर लिया. आग का धुंआ बाथरूम में घुसा और दम घुटने से महिलाओं की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ज्यादातर महिलाओं की लाश बाथरूम से ही बरामद हुई है.

इस बीच कुछ महिलाओं ने बाथरूम में खुद को लॉक कर लिया. आग का धुंआ बाथरूम में घुसा और दम घुटने से महिलाओं की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ज्यादातर महिलाओं की लाश बाथरूम से ही बरामद हुई है.

वहीं, इस हादसे के दौरान पब में मौजूद सुलभा अरोरा ने बताया कि, “आग लगते ही पब में भगदड़ मच गई. लोगों ने मुझे धक्का दिया और मुझे कुचल कर बाहर निकल गए. कई लोगों की लाशें पब के फ्लोर पर पड़ी थीं. लोग बस बाहर निकलना चाहते थे.

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट शर्किट के कारण आग लगी है. मामले में पुलिस ने रेस्तरां के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (IPC की धारा 304) के तहत एफआईआर दर्ज की है.

बता दें कि इस इलाके में कई कॉरपोरेट ऑफिस हैं,जो 24 घंटे खुले रहते हैं. आग से कई न्यूज चैनलों के भी ऑफिस जलने की खबर है.

रात 12 बजे बर्थडे केक काटा और 12.30 बजे आग में जलकर हो गई मौत

0

मुंबई में कमला हिल्स कांपउंड के वन अबव पब में लगी आग में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में 28 साल की खुशबू बंसल भी शामिल है.

बताया जा रहा है कि अपने दोस्तों के साथ खुशबू 29वां बर्थडे सेलिब्रेट करने आई थी. उसने 12 बजे केक काटा. सभी दोस्त खुशबू की बर्थडे पार्टी की खुशियां मना रहे थे कि तभी 12.30 बजे पब में आग फैल गई.

सभी दोस्त अपनी जान बचाने के लिए बाथरूम में घुस गए. वहां जान बचाने उन्होंने नलों और शावर का पानी खोल दिया. लेकिन धुंआ बाथरूम में भरता चला गया.

सभी दोस्त जो कुछ ही देर पहले बर्थडे की खुशियां मना रहे थे, उनकी दम घुटने से मौत हो गई. जब बचाव दल मौके पर पहुंचा तो बाथरूम का दरवाजा बंद था.

 

जैसे ही दरवाजा तोड़ा गया तो बाथरूम से खुशबू समेत करीब 11 लड़कियों की लाश निकली. ये सभी खुशबू का बर्थडे मनाने के लिए पब आई हुई थीं.

 

जांच में यह भी सामने आया कि लाउन्ज में आग का करतब भी चल रहा था. जिसके कारण पब में आग भड़की. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

 

बिजली से परेशान, किसान ने उठाया ये कदम

सिवनी- बिजली न मिलने से परेशान किसान ने बिजली विभाग के कार्यालय में आत्म हत्या करने की कोशिश की, पेड़ में चड के किसान द्वारका प्रसाद सनोड़िया ने फाँसी लगाने की कोशिश की, सपापार गाँव का है किसान, मौक़े पर मौजूद लोगों ने किसान को पेड़ से नीचे उतारा,घटना जिला मुख्यालय से अमरवाड़ा रोड पर ग्राम मुँगवानी कला बिजली कार्यालय की है

 

भिंड रवाना हुए धावक

भिंड रवाना हुए धावक

सिवनी //शुभम राकेश //जिला क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आज राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री भिंड में होने वाली प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे भिंड में 31 दिसंबर सुबह 9:00 बजे से प्रतियोगिता प्रारंभ होगी सिवनी जिले से चयनित खिलाड़ी महिला वर्ग में
सीमा डेहरिया ,प्रियंका विशेन ,संगीता ,लक्ष्मी अहिरवार, पूजा विश्वकर्मा ,साक्षी तेकाम ,हिमानी, लकी टेंभरेर,बालक वर्ग में ,राजा यादव ,संजय सनोडिया, राजेश ,अमन मालवीय ,ओंकार चंद्रवंशी ,विनायक बघेल ,पवन बट्टी ,अर्जुन चंद्रवंशी, मयूर सनोडिया ,संत कुमार, सूरज रजक , सभी को जिला एथलेटिक्स संघ के सरक्षक मंडल से विधायक दिनेश राय मुनमुन धन्ना लाल गौर सर प्रशन मालू जी चंदू चतुर्वेदी एम् के नेमा संजीव मिश्रा सोहेल पासा विपिन शर्मा एवं,अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल,उपाध्यक्ष अतुल मालू ,जय सनोडिया,आनंद पंजवानी ,कपिल पांडे ,कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल , देवेंद्र ठाकुर सर ,सचिव संजय शर्मा ,मंदरा डहेरिया,अप्पू ठाकुर ,अनिल बघेल,अश्विनी सर ,मनीष मिश्रा ,पंकज तिवारी ,अखिलेश शर्मा सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी टीम आज 12:00 बजे नरसिंहपुर के लिए रवाना हो गई,

ठंड बीतने को, अब नपा खरीदेगी लाखो की लकड़ी

सिवनी- भाजपा ने नेतृत्व वाली नपा सिवनी आम जनता के प्रति कितनी जवाददेह है कि इसका प्रमाण ठंड से बचाव के लिये आम नागरिकों को उपलब्ध करवाने वाली लकड़ी से लगाया जा सकता है,दिसम्बर माह बीतने को हे ओर अब जा कर नपा सिवनी ने अलाव जलाने के लिये 3 लाख की लकड़ी खरीदी हेतू निविदा जारी की है,जबकी जनवरी माह में मकर संक्रांति 14 जनवरी आरभ होते ही ठंड नही के बराबर होती है,ऐसे में इतनी देर से लाखों की लकड़ी खरीदना समझ से परे है

Jio सिम का कर रहे हैं इस्तेमाल, तो ये 5 जरूरी काम करले

रिलायंस जियो लगातार अपने नए प्लान लॉन्च कर रही है. हर प्लान में यूजर्स को इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल करने का मौका मिल रहा है. जियो यूजर्स रोजाना 1 जीबी डाटा इस्तेमाल करते हैं.

अगर आप भी जियो सिम का इस्तेमाल करते हैं ये काम आपके लिए भी जरूरी हैं.नई दिल्ली: रिलायंस जियो लगातार अपने नए प्लान लॉन्च कर रही है. हर प्लान में यूजर्स को इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल करने का मौका मिल रहा है. जियो यूजर्स रोजाना 1 जीबी डाटा इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, कुछ यूजर्स ऐसे हैं जो 1 जीबी डाटा इस्तेमाल नहीं कर पाते. वहीं, कुछ यूजर्स व्हॉट्सऐप, फेसबुक, वीडियो कॉलिंग, मूवी और वीडियो डाउनलोड करने में ही सारा डाटा इस्तेमाल कर लेते हैं. लेकिन फिर भी कुछ जरूरी काम ऐसे हैं, जिन्हें करना अक्सर लोग भूल जाते हैं. अगर आप भी जियो सिम का इस्तेमाल करते हैं ये काम आपके लिए भी जरूरी हैं. आइये जानते हैं कौन से वो 5 जरूरी काम हैं जो सिम यूजर्स को जब तक हर दिन 1GB डाटा फ्री मिल रहा है कर ही लेना चाहिए.

स्मार्टफोन अपडेशन

रिलायंस जियो सिम पर 4जी इंटरनेट स्पीड मिल रही है. इसलिए इस स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करते रहना चाहिए

ऐप अपडेशन

फेसबुक, व्हॉट्सऐप, मैसेंजर और गूगल ऐप्स को अपडेट करते रहना चाहिए. अपडेशन से कई नए फीचर्स एड हो जाते हैं.

क्लाउड स्टोरेज

स्मार्टफोन में स्पेस की कमी है तो डाटा (वीडियो, फुटेज) को क्लाउड स्टोरेज में सेव कर लेना चाहिए. यूजर्स यहां से कभी भी डाटा रिकवर कर सकते हैं.

डिवाइस अपडेशन

मूवी और वीडियो डाउनलोड के अलावा जियो की 4जी सिम से लैपटॉप, कम्प्यूटर, टैबलेट या अन्य डिवाइस के सॉफ्टवेयर को भी अपडेट कर लेना चाहिए.

छूट हुए सीरियल्स देखें

अगर किसी ने अपना पसंदीदा सीरियल्स को मिस कर दिया है तो आप इसे यूट्यूब के जरिए देख सकते हैं. 4जी स्पीड होने से यहां बिना बफरिंग के वीडियो चलेगा. इससे आपके डाटा की खपत भी होगी.

SPL-2017-18 कल से लीग मुकाबले

सिवनी-स्वर्गीय डॉक्टर भूपेंद्र सिंह मेमोरियल प्रथम टेनिस बॉल टूर्नामेंट क्रिकेट प्रतियोगिता सिवनी प्रीमियर लीग के शानदार छठे दिन शानदार खेल का सिलसिला जारी है। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आज का पहला मैच बॉयज़ क्लब और राइजिंग स्टार क्लब के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर बॉयज़ के कप्तान आसिफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में अब तक के सर्वधिक spl के 205 रन बनाएं जिसमें कप्तान आसिफ ने 36 गेंदों में 81 रन बनाएं लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम राइजिंग स्टार मात्र 81 रनों पर ऑलआउट हो गई बॉयज़ क्लब सिवनी ने यह मैच के 124 रन से जीत दर्ज की जिसमें कप्तान आसिफ ने दो विकेट प्राप्त किए है ।

दूसरा मैच समर सेट और इंपैक्ट क्लब के मध्य हुआ जिसमें समर सेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 187 रन बनाएं जिसमें भीम ने 54 रन बनाए वही इंपैक्ट क्लब 109 रन ही बना सकी इस तरह समर सेट यह मैच 79 रनों से जीता।

तीसरा मैच बॉयज क्लब और समर सेट के बीच खेला गया जिसमें एक बार फिर बॉयज़ क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 161 रन बनाएं जिसमें बंटी ने 26 गेंद में शानदार 62 रन बनाए आसिम ने 24 रन बनाए , उवेद ने 25 रन बनाएं लक्ष्य का पीछा करने उतरी समर सेट की शुरुआत अच्छी नहीं रही सलमान ने 20 रनों की मदद से मात्र 76 रन ही बना सकी ओर बॉयज। क्लब ने यह मैच 86 रनों से जीता जिसमें आसिफ ने 2 ओवर 2 बॉल में 8 रन देकर 6 विकेट हासिल किए जिस में हैट्रिक भी शामिल है इस तरह बॉयज क्लब ने ये मैच भी 86 रनों से जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया टूर्नामेंट का रोमांस लगातार बढ़ता हुआ और अब कल से लीग मैच का रोमांच शुरू होगा जिसमें नाक आउट पद्धति से लीग में पहुची 6 विजेता टीमें आपस में मैच खेलेंगी।

आज SPL में मुख्य अतिथि के तौर पर mpca के कोच कलाम खान संजय तिवारी सर तेजबलि सिह, आंनद पंजवानी पत्रकार जगत से पृथ्वी जगने जिला कुश्ती संघ से अल्ताफ खान रहे सभी ने आयोजन को खूब सराहा।

कल से नाक आउट मुकाबले से मैच जीत कर आई 6 टीमो के मध्य मुकाबले आंरभ होंगे,आयोजन समिति द्ववारा 6 टीमों को 2 ग्रुप बनाकर अलग अलग किया है जहां गृप A में बॉयज क्लब,डायमंड क्लब

व ताहिरी क्लब है,जबकि ग्रुप B में राजपुताना,बुलट राजा एवम पेंथर क्लब को रखा गया है

कल 29 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से राजपूताना व के मैच

बुलट राजा के मध्य मैच होगा,पहला मैच सुबह10 बजे से

राजपूताना व बुलट राजा के मध्य मैच होगा,दूसरा मैच 12 बजे से पेंथर के सामने बुलट राजा व 2 बजे राजपुताना व पेंथर के बीच मैच होंगें,