सिवनी-दिनांक 29 दिसंबर 2018 दिन शुक्रवार को बाल रूप हनुमान मंदिर महावीर टाकीज के पास सिवनी का पाटोत्सव पर्व मनाया जाएगा। सुबह 6:00 बजे अभिषेक पूजन दोपहर 12:00 बजे हवन पूजन एवं शाम 5:00 बजे से भंडारा एवं महाप्रसाद का वितरण वितरण किया जाएगा। सभी धर्मप्रेमी बंधु इस आयोजन मैं पहुंच कर धर्म लाभ लेने का निवेदन बालरूप हनुमान मंदिर समिति ने किया है
हनुमान मंदिर पाटोत्सव 29 दिसम्बर को
आई.पी.एस. अधिकारियों के तबादले
सिवनी- गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं| अशोकनगर एसपी डीएस भदौरिया को हटा दिया गया है| पिछले दिनों एएसआई ख़ुदकुशी मामले में उन पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद लोगों ने बड़ा प्रदर्शन कर एसपी को हटाने की मांग भी की थी| गुरूवार को गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार 12 भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किये गए हैं| अशोकनगर एसपी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया का तबादला कर उनकी जगह तिलक सिंह को अशोकनगर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है|
15 साल से फ़रार अपराधी को वॉशिंग मशीन से ढूंढ निकाला! यूं ही नहीं कहते कानून के हाथ लम्बे होते हैं
चोर और पुलिस के खेल में जीत हमेशा पुलिस की ही होती है, फिर चोर चाहे कितनी ही होशियारी क्यों न दिखा ले. ऐसा ही एक किस्सा मुंबई से भी सामने आया. दरअसल, जुहू निवासी 54 वर्षीय एक शख़्स 15 सालों से पुलिस को चकमा देता फिर रहा था. उसने पुलिस से बचने के लिए कई अजीबोगरीब तरकीबें अपनाई, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे खोज निकाला और गिरफ़्तार कर लिया.बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ़्त से बचने के लिए व्यक्ति वॉशिंग मशीन में छिपा हुआ था. वहीं जब पुलिस मनोज तिवारी नामक शख़्स को अरेस्ट करने के लिए उसके घर पहुंची, तो आरोपी की पत्नी और उसके वकील ने पुलिस को घर की तलाशी से लेने से मना कर दिया. इसके बाद पुलिस करीब तीन घंटे तक आरोपी का घर के बाहर इंतज़ार रही.
तीन घंटे के लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार पुलिस किसी तरह आरोपी के घर के अंदर जाने में कामयाब रही और छानबीन के दौरान वो वॉशिंग मशीन में कपड़ों के नीचे छिपा मिला. पुलिस के मुताबिक, साल 2002 में आरोपी मनोज ने तीन लोगों से धोख़ाधड़ी कर करीब 1-1 लाख रुपये की ठगी की थी. ये ठगी उसने बीएड में दाखिला दिलाने के नाम पर की थी, जिसके बाद से वो लोगों के पैसे लेकर फ़रार हो गया. मामले पर बात करते हुए आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन के वरीष्ठ पुलिस निरीक्षक वंसत खरे ने बताया कि अदालत से आरोपी को भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. वहीं सरकारी काम में दखल देने के जुर्म में आरोपी की पत्नी के ख़िलाफ़ भी शिकायत दर्ज की गई.
कूड़ेदान में रक्तदान! ब्लड डोनेट करने के बाद ख़ून मरीज़ को जाए न जाए, नालियों में ज़रूर जाता है
रक्तदान करने के लिए हमें अकसर प्रेरित किया जाता है. ये भी हमने कई बार सुना है कि भारत में हर साल कई लोगों की सही वक़्त पर ख़ून ना मिलने के कारण मौत हो जाती है. लेकिन हर साल भारत में कई लाख यूनिट ख़ून बर्बाद होता है. सोचने वाली बात है, पहले तो ख़ून की कमी है. उसके बाद ख़ून की बर्बादी? भारत में हर साल 10-12 मिलियन यूनिट ख़ून की ज़रूरत होती है और सिर्फ़ 9.9 मिलियन ख़ून ही जमा किया जाता है. स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर साल लाखों यूनिट ख़ून बेकार हो जाता है और फेंक दिया जाता है. इसके पीछे कई कारण हैं. ज़्यादा दिन तक ख़ून रखे रहने से ख़ून ख़राब हो जाता है और किसी काम नहीं आता, इसलिये इसे फेंकना ही पड़ता है. दूसरा कारण है, स्टोरेज. तीसरा, Infections. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक ख़ून मलेरिया, HIV, Hepatitis C, Hepatitis B जैसे रोगों के किटाणुओं से Infect हो जाता है और बेकार हो जाता है.
ख़ून में पाया जाने वाला Plasma, जो अलग-अलग तरह से किसी रोगी की ज़िन्दगी बचा सकता है, सबसे ज़्यादा बर्बाद होता है. WHO(World Health Organisation) के अनुसार, ख़ून की एक यूनिट से कम से कम 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है.
WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक Open Heart Surgery करने के लिए औसतन ख़ून की 6 यूनिट की ज़रूरत होती है, वहीं एक Accident के शिकार व्यक्ति को 100 यूनिट तक ख़ून की ज़रूरत हो सकती है. अस्पताल में भर्ती 10 मरीज़ों में से 1 को ख़ून की ज़रूरत पड़ती ही है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये डेटा लोकसभा में उठाये गये एक प्रश्न के उत्तर में प्रस्तुत किया.
हमारी आबादी का अगर 1 प्रतिशत हिस्सा भी ईमानदारी से रक्तदान करे, तो देश में ख़ून की कमी नहीं होगी. लोग आजकल रक्तदान को लेकर ज़्यादा जागरूक हुए हैं और ऐसे में सरकार का ऐसा ग़ैरज़िम्मेदाराना रवैया कई प्रश्न खड़े करता है.
ऑटो पलटी,युवक की मौत
सिवनी- नैनपुर थाना के ग्राम छतरवाड़ा में आटो पलटी, मौके पर चालक की मौत, नसीम पिता युसूफ खान 35 वर्ष ग्राम गोपेवानी चौकी छिन्दा थाना केवलारी जिला सिवनी का था ,पिंडरई से नैनपुर आ रहा था आटो में अकेला था नसीम,चोकी पिंडरई की घटना ,पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है
संडे सिंघम बास्केटबॉल प्रतियोगिता का 30 से होगा शुभारंभ
सिवनी – एनबीएमएफ सेंचुरी सेलिबे्रशन ट्राफी-2017 के तहत आगामी 30 एवं 31 दिसम्बर 2017 को मुख्यालय सिवनी के पुलिस लाईन में स्थित बास्केटबॉल मैदान में ओपन स्टेट लेवल ईनामी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता के आयोजक सूबेदारा स्व. नरेन्द्र सिंह बैस मेमोरियल फाऊंडेशन छिंदवाड़ा हैं, जबकि सह आयोजक सिवनी बास्केटबॉल संघ होगा।
ज्ञात रहे कि प्रत्येक रविवार को छिंदवाड़ा में होने वाली संडे सिंघम बास्केटबॉल प्रतियोगिता का यह 100 वां आयोजन होगा, जहां सिवनी जिले सहित नागपुर, जबलपुर जैसी महानगरों की टीमें भी शामिल हो रही है। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में विजयी होने वाली टीम को 21000 हजार रूपये नगद, उपविजेता को 11000 एवं तीसरे स्थान पर रहे वाली टीम को 5100 रूपये का नगद ईनाम प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा प्रतियोगिता के सबसे बेहतरीन खिलाडी को 3000 रूपये की ईनामी राशि भी दी जायेगी। बास्केटबॉल संघ के सचिव कमलेश डहेरिया ने बताया कि वर्षों बाद सिवनी जिले में हो रहे इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता के लिए पुलिस लाईन स्थित आऊटडोर बास्केटबॉल मैदान तैयार हो गया है, जहां आवश्कता पडऩे पर फ्लड़ लाईट में रात्रिकालीन मैच खेले जायेंगे।
यहाँ किया भूमिपूजन
सिवनी- मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त विकास निगम अद्यचक डॉक्टर शिवराज शाह ने लखनादौन के ग्राम सिरमगनी में वीभन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया
ओपीएससी भर्ती
ओपीएससी (OPSC) ने अपने यहां खाली 2173 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए इच्छुक आवदेक विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है…. यहां से करें आवेदन- इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.opsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इतनी होनी चाहिए योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का एमबीबीएस किया होना चाहिए या किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से मेडिकल की डिग्री होना जरूरी है.
उम्र सीमा- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की उम्र 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और विभिन्न स्तर पर ली गई डिग्री के अंक के आधार पर होंगे.
इतना देना होगा आवेदन शुल्क- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में चुकाना होगा. जबकि अन्य किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई शुल्क नहीं देना होगा.
(साई फीचर्स)
एमपी हाईकोर्ट भर्ती
एमपी हाईकोर्ट (MP High Court) ने अपने यहां खाली मल्टीटास्किंग कर्मचारियों के पदों पर निकली भर्तियों के लिए आवेदन करने का यह आखिरी मौका है. इच्छुक आवेदक 738 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए चार दिन ही शेष रह गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई हैं….इन पदों के लिए करें आवेदन- Peon, Watchman, Waterman, Sweeper and other
यहां से करें आवेदन- इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए www.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इतनी होनी चाहिए योग्यता- इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से आठवीं पास होना जरूरी है.
उम्र सीमा- आवेदकों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होना जरूरी है.
इस तरह से होगा उम्मीदवारों का चयन- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, मेन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा.
इतना देना होगा आवेदन शुल्क- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के तौर पर 200 रुपये जबकि एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये चुकाना होगा.
खास तारीखें-
आवेदन करने की अंतिम तारीख- 31 दिसंबर
गलती ठीक कराने की अंतिम तारीख- 03 जनवरी
स्क्रीनिंग की तारीख- 28 जनवरी
परीक्षा की तारीख- 25 फरवरी
असम स्वास्थ्य विभाग भर्ती
डायरेक्टर ऑफ हेल्थ सर्विस (DHS) ने अपने यहां खाली 544 पदों पर भर्तियां निकाली है. इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है….
यहां से करें आवेदन- इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.dhs.assam.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इन पदों पर निकली है भर्तियां- विभाग ने Pharmacist, Radiographer, Laboratory Technician, Account Assistant/ Junior Assistant, Ward Boy और Ward Girl जैसे पदों पर भर्ती निकाली है.
इतनी होनी चाहिए योग्यता- विभिन्न पदों के लिए निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट पर जाकर विस्तार से पढ़ सकते हैं.
उम्र सीमा- इन अलग-अलग पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 43 साल के बीच होनी चाहिए.
इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा.
इतना देना होगा आवेदन शुल्क- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के तौर पर 250 रुपये जबकि एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के लिए 150 रुपये चुकाना होगा.
इस पते पर भेजें अपना आवेदन फॉर्म- ऑफलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को इस पते पर भेज सकते हैं- Jt. Director of Health Services of the District, Assam.
