Home Blog Page 2303

8 डिग्री पहुँचा तापमान

सिवनी- नए वर्ष के आगमन के साथ साथ जिले के ठंड भी तेजी से बढ़ रही है,गत सप्ताह 11 डिग्री सेलियस पर टिका पारा आज सुबह 8 डिग्री से. पहुच गया।

दिन में सूर्य की धूप ठंड को कम नहीं कर पा रही है,घरो के बाहर भी आम नागरिक ठंड से बचाव से गर्म कपडे उपयोग कर रहे है।

मौसम विभाग की माने तो आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह ठंड का असर बना रहेगा।

लड़की देखने गए पिता सहित पुत्र की डम्पर की चपेट में आकर मौत

सिवनी- जिले के बंडोल थाना अंतर्गत आने वाले कुकलाह चौराहा पर गत 3 जनवरी की रात 8 बजे अपनी पुत्री के लिये लड़का देखने जा रहे बरघाट थाने के ग्राम बुढेना निवासी पिता एवम पुत्र डंपर की टक्कर से मौत हो गई है,

मिली जानकारी के मृत मनोज पिता राजकुमार ब्रम्हे उम्र 22 एवम उसके पिता राजकुमार पिता महतलाल ब्रम्हे उम्र 40 है।

चुस्त नवनीत पांडेय हो रहे है राजनीती का शिकार

सिवनी- विगत 2 माह पूर्व युवा नगरपालिका सीएमओ नवनीत पांडेय ने जिस तरह से नपा के सभी 24 पार्षदो एवं नपा अध्यक्ष द्वारा पूर्व में की जा रही मनमानी पर रोक लगायी है,उसके बाद से सभी दलो के पार्षद इस युवा अधिकारी को विवादित बनाये रखने का कोई मौका नही छोड़ रहे है।

दरअसल नपा के विभिन्न विभागों के प्रभारी कर्मचारियों व अधिकारियों के कार्य विभाजन के बाद से आय के अनेक जरिये बन्द होने से नपाध्यक्ष विशेष रूप से परेसान थी। ऐसे में कल 3 जनवरी को रानी दुर्गावती वार्ड के निर्दलीय पार्षद की आड़ में एक ऐसी घटना कारित कराई गई जिसने नवनीत पांडेय का कोई दोष नही था।

सूत्रों की माने तो नपा में पदस्थ इंजिनियर नेहा चौहान द्वारा रानी दुर्गावती वार्ड के स्वीकृत कार्यो की फाइल नपा सीएमओ के अनुमोदन के बाद भी दबा कर रखी गई थी ।

ऐसे में क्या नेहा चोहान को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाना वाजिब था,परंतु पार्षद नेहा चोहान की बजाय सीएमओ को ही दोषी करार दे रहे है जबकि वो अपना कार्य पूर्व में पूर्ण कर चुके थे।

देखना यह है कि क्या नगर की जनता युवा ,कार्यशील ,मेहनती सीएमओ के साथ खड़ी होती है या फिर ये युवा अधिकारी नपा की खतरनाक राजनीति का शिकार हो कर घर बैठ जायेगे।

बड़ी खबर – MP में डीजल पेट्रोल फिर होगा महँगा

MP में डीजल पेट्रोल फिर होगा महँगा भोपाल– आज शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल की बैठक सम्पन्न हुई जहाँ वीभन्न निर्णय लिये गए,
1-आपदा प्रबंधन विभाग में 7 पदों को मंजूरी 2-डीजल-पेट्रोल पर 50 पैसे सेस लगेगा 3-सेस का पैसा सड़कों पर होगा खर्च 4-करीब 1300 सरकारी स्कूलों का होगा उन्नयन  5-फर्नीचर के लिए 100 करोड़ मंजूर 6- भारतीय महिला क्रिकेट टीम के उपविजेता रहने पर सरकार ने 50 लाख के इनाम को दी मंजूर  7-माध्यमिक शिक्षा के विस्तार के लिए 2020 योजना के लिए 65.50 करोड रुपए स्वीकृत, 1736 स्कूलों में विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे 8- BKअहिरवार सेवानिवृत्त प्राचार्य पन्ना की पेंशन नहीं रोकी जाएगी 9-अनुसूचित जाति कल्याण विभाग कन्या प्रोत्साहन योजना जारी रहेगी 10- थानों में बाउंड्री वॉल बनाने को मंजूरी  11-अंध मूक बधिर शालाओं को मंजूर

विशाल भव्य शोभायात्रा के साथ भागवत कथा आंरभ

सिवनी/केवलारी -राष्ट्रीय संत परम पूज्य स्वामी प्रज्ञानानंद जी महाराज के मुखारबिंदो से उच्चारित भागवत ज्ञान महोत्सव का आयोजन पलारी तिराहा में दिनांक 3 जनवरी से 9 जनवरी तक होगा।प्रथम दिवस भागवत पुराण की पूजा एवं महाराज श्री की चरण पादुका पूजन कर ग्राम झगरा के लोगों ने विशाल भव्य कल्श और शोभा यात्रा का आयोजन निर्मल कुमार तिवारी के निवास ग्राम झगरा से पलारी तिराहा तक निकाली इस कलश यात्रा में ग्राम और क्षेत्र के सैकड़ों नर -नारियों ने हिस्सा लिया।कल दिनाँक 4,1,2018 से दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक नियमित संगीतमय भगवत कथा का वाचन होगा ।

चुनाव नजदीक आते है, सत्त्तासीन भाजपा कर रही है, शराब बंदी के प्रयास

सिवनी- विधान सभा चुनाव नजदीक आता देख अब पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से मध्यप्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा के वरिष्ठ नेता व युवा कार्यरता शराब बंदी की मांग करने लगे है। जनचर्चा का विषय है की आखिर ये नेता व सगठन सीधे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान से ही क्यों नही मिलकर शराब बंदी करने का अनुरोध कर रहे क्योंकि ये निर्णय भाजपा सरकार को ही करना है,।

जनता को भृमित करने के प्रयास में ही आज
भारतीय जनता युवा मोर्चा घंसौर ने अवैध शराब बंदी को लेकर sdm-तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

केंद्र सरकार का फैसला,रक्तदान के लिए सरकारी कर्मचारियों को वेतन सहित मिलेगी छुट्टी

0

नईदिल्ली।केंद्र सरकार ने ब्लड डोनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक खास कदम उठाया है।सरकार ने अपने कर्मचारियों को विशेष छूट देने का फैसला किया है। कार्मिक मंत्रालय ने जानकारी दी कि केंद्रीय कर्मचारी रक्तदान के लिए अब वेतन सहित छुट्टी ले सकेंगे।कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि अभी के सेवा नियम में संपूर्ण रक्तदान के लिए छुट्टी की अनुमति है न कि एफेरेसिस रक्तदान के लिए।एफेरेसिस रक्तदान के तहत रक्त से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा जैसे अवयवों को निकालकर रक्त को वापस शरीर के अंदर भेज दिया जाता है।

मंत्रालय ने बताया कि ऐसा महसूस किया गया कि नियम में एफेरेसिस रक्तदान (Apheresis Donation) को भी शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि इससे प्लेटलेट्स, प्लाज्मा जैसे अवयवों को हासिल करने का अतिरिक्त फायदा मिलेगा।आदेश में कहा गया है कि अब यह निर्णय लिया गया है कि कार्य दिवस पर लाइसेंस प्राप्त रक्त बैंकों में (विशेषकर उस दिन के लिए) रक्त दान या अपेरिसिस (रक्त कोशिकाओं, प्लाज्मा, प्लेटलेट आदि जैसे रक्त घटक) के लिए विशेष कैजुअल छुट्टी दी जा सकती है। ब्लड डोनेशन के वैध सबूत देने पर एक साल में अधिकतम चार बार छुट्टी की अनुमति दी जा सकती है।

सतपुड़ा वन संरक्षण आवर्ड से सम्मानित होंगे , सिवनी के कपिल सनोडिया

वन्यजीवों की जान बचाने और शिकारियों को पकड़ने में अपना साहस दिखाने वाले वनकर्मी को मिलेगा राज्य स्तरीय सतपुड़ा वन संरक्षण पुरूस्कार टीम वर्क और उत्कृष्ट प्लांटेशन के लिए सिवनी वनवृत्त के कपिल सनोडिया का हुआ चयन, गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे सम्मानितसिवनी। जंगल से भटके वन्यजीवों की जान बचाने और शिकारियों को पकड़ने में अपना अदम्य साहस दिखाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सिवनी वनवृत्त के वनकर्मी कपिल सनोडिया को राज्य स्तरीय सतपुड़ा वनसंरक्षण पुरूस्कार के लिए चयनित किया गया है। सभी वनवृत्त से प्रदेश स्तर पर भेजे गए प्रस्ताव में से दो वनकर्मी पुरूस्कार के लिए चयनित किए गए हैं। दूसरा पुरूस्कार विंध्य क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए शिवपुरी वृत्त के वनकर्मी वैदेही चरण रावत को दिया जाएगा। वन परिक्षेत्र सिवनी के गोपालगंज सर्किल में तैनात वनकर्मी कपिल सनोडिया का साल 2011 से 2016 तक किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तर पर चयन किया गया है। यह पहला मौका है जब वन विभाग की ओर से मैदानी अमले को प्रोत्साहित करने इस तरह का पुरूस्कार दिया जा रहा है। चयनित वनकर्मी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में पुरूस्कार राशि 10 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

भंडारा का व्यापारी बन पहुंच गया शिकारियों के बीच

28 सितंबर 2015 को पेंच बफर घाटकोहका के मोहगांव  में तस्करों को  पकड़ने वनकर्मी उनके बीच भंडारा का छद्म व्यापारी बनकर पहुंच गया था।शिकारियों को पकड़ने किसी अन्य व्यक्ति को व्यापारी की भूमिका निभानी थी लेकिन आनन फानन में वनकर्मी ने व्यापारी बनकर  बाघ की हड्डियां व बाघ तस्करों से बुलवा लिए। इस दौरान तस्करों को वनकर्मी के व्यापारी के भेष में आने पर जरा भी संदेह नहीं हुआ। वरना तस्कर किसी अप्रिय घटना को भी अंजाम दे सकते थे। सीसीएफ के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में तस्करों से वन अमले ने बाघ की हड्डियां और उनके अवशेष बरामद किए थे। 23 मई 2015 को कुरई चीचलडोहमाल गांव के घर में घुसे तेंदुए के रेसक्यू के दौरान उत्तेजित भीड़ को नियंत्रित करने में वनकर्मी का विशेष्ा योगदान रहा था। हरहरपुर गांव में 28 फरवरी 2012 को ट्रेक्टर ट्राली की मुरम में दबाकर ले जाई जा रही अवैध सागौन की लकड़ी को जब्त करने में वनकर्मी ने अपने साहस का परिचय दिया था। इसके अलावा सागौन की अवैध कटाई रोकने पर भ्ाी वनकर्मी द्वारा प्रकरण दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की गई।

छह वन्यजीवों की बचाई जान

29 अपै्रल  2013 को बंडोल के रामगढ़ गांव के घर में घुसे तेंदुए को रेसक्यू करने में वनकर्मी से अहम भूमिका निभाई थी। घर के जिस कमरे में तेंदुआ घुसा था उसके अगले कमरे में एक अपंग व्यक्ति मौजूद था। तंेदुए से बचकर वनकर्मी अपने साथी के साथ अपंग व्यक्ति को घर सेे सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब हो गया। तेंदुए के घर में होने के बावजूद वनकर्मी ने अपनी जान को खतरे में डाल कर एक व्यक्ति को बचाने का जोखिम उठाकर जो साहस दिखाया वह वन अमले के लिए प्रेरणादायक है। इतना ही नहीं उत्तेजित भीड़ को काबू करने के साथ साथ तेंदुए के हमले से ग्रामीणों को बचाने में वनकर्मी का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। इसके अलावा 14 अपै्रल 2013 को गोपालगंज गांव के कुएं में गिरे मादा चीतल को वनकर्मी ने रेसक्यू कर जीवित बचाकर जंगल में छोड़ा था। इसी तरह 8 जनवरी 2016 को जमुनिया गांव के किसान की बाड़ी के कुएं में गिरे नर चीतल, 14 जनवरी 2016 को नंदौरा गांव के एक खेत में कुएं में गिरे जंगली सूअर, 11 फरवरी 2016 को खमरिया गांव के कुएं में गिरे मादा चीतल, 3 जुलाई 2016 को सिंगोड़ी गांव में घायल मादा जंगली सूअर को जीवित बचाकर वनकर्मी ने जंगल छोड़ा था। 11 जनवरी 2016 को हरहरपुर गांव में झुंड से बिछड़े काले हिरण को बच्चे को झुंड से मिलाने में वनकर्मी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इन कार्यों पर हुआ चयन 

गोपालगंज सर्किल की खापा बीट में बर्बाद होने की कगार पर पहुंच चुके बांस रोपण को वनकर्मी कपिल सनोडिया ने समिति सदस्यों व ग्रामीणों की मदद से पुर्नजीवित करवाया। लेंटाना उन्मूलन व बांस भिर्रा सफाई समेत सुरक्षा इंतजाम किए गए। जिससे बांस का प्लांटेशन अब ग्रामीणों की आय का साधन बन गया है। यहां साल 2014-15 में 15 हेक्टेयर रकबे में कराया गया सागौन का प्लांटेशन शत प्रतिशत सफल रहा है। वहीं साल 2011-12 में कराया गया बांस रोपण सफल रहा है। 

आक्रोशित भीड़ के बीच से जब्त किया ट्रेक्टर वाहन 

टीम वर्क के जरिए वन कर्मी के कई साहसिक कामों से वन विभाग को सफलता प्राप्त हुई। 4 मई 2013 को कातलबोड़ी में वनोपज  का अवैध परिवहन कर रहे ट्रेक्टर वाहन को वनकर्मी अमले के साथ आक्रोशित भीड़ के बीच से जब्त कर परिक्षेत्र कार्यालय ले आया। काले हिरण, जंगली सूअर, चीतल समेत अन्य वन्यप्राणियों के शिकारियों को पकड़ने में भी वनकर्मी का योगदान रहा है। 

इनका कहना  

प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए दक्षिण वनमंडल सिवनी रेंज के गोपालगंज सर्किल मंे तैनात वनकर्मी कपिल सनोडिया का चयन किया गया है। साहसिक कामों और विशिष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदेश स्तरीय कमेटी ने वनकर्मी का चयन पुरूस्कार के लिए किया है। जिसे गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में पुरूस्कृत किया जाएगा। 

चरणजीत सिंह मान 

मुख्य वनसंरक्षक वनवृत्त सिवनी 

नगरपालिका में हुआ हंगामा

सिवनी- नपा सिवनी और हंगामा एक दूसरे के पूरक बने हुए है,आज दोपहर रानी दुर्गावती वार्ड के पार्षद एवम नागरिको से हुए वाद विवाद के बाद आज शाम 7 बजे सीएमओ नवनीत पांडे उस समय आवेश में आ गए जब सब इंजीनियर नेहा चौहान अलाव के लिये ली गई लकड़ी की फाइल लेकर उनके चेम्बर में आई, बताया गया कि नवनीत पांडेय द्वारा ऊक्त फाइल उठा कर फेंक दी गई जिसके बाद नपा में अफरा तफरी मच गई क्योंकि नेहा चौहान बेहोश हो गई,

खबर सुनतेही कुछ भाजपा पार्षद सहित नपा अध्यक्ष भी पहुँच गई,मीडिया कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे,वही नपाध्यक्ष होस्पिटिल में भर्ती नेहा चौहान से मिलने भी गई थी।

सिवनी पुलिस ऐप को मिली कामयाबी-मोबाइल छीन कर भागे चोरों की शिकायत दर्ज जबलपुर पुलिस अधीक्षक को दी गई जानकारी

सिवनी–सिवनी पुलिस द्वारा जनता से सीधे संपर्क स्थापित किये जाने एवं पुलिस को गोपनीय जानकारी प्रदान किये जाने, गुम मोबाईल की शिकायत, किराये दारों की सूची, कर्मचारियों की सूची, चोरी की घटना से बचने हेतु सूने मकान की जानकारी, आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क, महिलाओं के द्वारा की जाने वाली शिकायतों में शीघ्र जानकारी प्राप्त किये जाने एवं बिना परेशानी के जनता के द्वारा आसानी से पुलिस को जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिवनी पुलिस एप तैयार किया गया है, जिसकी अधिकारिक रूप से लांचिंग दिनांक 01/01/2018 को की गई । एप के लांचिंग के बाद जनता का बड़ी तादाद में रिस्पांस आ रहा है । ऐप लॉन्च के समय यह भी बताया गया था की यदि सिवनी जिले के किसी व्यक्ति के साथ अन्य किसी जिले में घटना घटित होती है तो उस पर भी कार्यवाही शुरू की जायेगी और सम्बंधित जिले को अवगत कराया जाएगा.

इसी तारतम्य में दिनांक 02/01/2018 को श्री साकेत जैन निवासी छोटे जैन मंदिर के पास घंसौर जिला सिवनी के द्वारा शिकायत दर्ज की गई कि दिनांक 19/06/2016 को गोलबाजार जबलपुर से दो बाईक सवार लड़के इनका मोबाईल एमआई रेडमी-2 छीनकर भाग गये थे। उक्त घटना की शिकायत इनके द्वारा घटना दिनांक को ही लार्डगंज थाने में की गई थी जिसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई । सिवनी पुलिस एप पर प्राप्त गुम मोबाईल की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री तरूण नायक द्वारा जबलपुर पुलिस अधीक्षक को शिकायत पर कार्यवाही किये जाने हेतु पत्र लेख कर भेजा गया है।