Home Blog Page 2298

शिवराज के छिंदवाड़ा आगमन की तैयारी हुईं तेज

छिन्‍दवाड़ा – मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 10 जनवरी को छिंदवाड़ा के प्रस्‍तावित दौरा कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं ,कलेक्‍टर जेके जैन, एसपी गौरव तिवारी, जिला पंचायत सीईओ रोहित सिंह, एसडीएम राजेश शाही और आयुक्‍त इच्छित गढ़पाले सहित अन्‍य विभाग प्रमुखों ने शहर का भ्रमण किया। यहां पर उन्‍होंने दशहरा मैदान, एसएएफ ग्राउंड, पीजी कॉलेज मैदानों का निरीक्षण किया। इनमें से किसी भी एक स्‍थान पर मुख्‍यमंत्री की सभा हो सकती है। यहां पर अधिकारियों ने प्रस्‍तावित दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार संबंधित विभाग प्रमुखों को योजनाओं की जानकारी एकत्र करने के लिए कहा है।

आरोपी की जेल में हार्ट अटैक से मौत

अमरवाडा -उप जेल अमरवाडा में गोवंश अधिनियम की धारा अंतर्गत आरोपी सद्दू पिता कुंजी धुर्वे निवासरत पिपरिया कोहका जिला सिवनी क निवासी जो हर्रई थाना अंतर्गत गिरफ्तार होकर अमरवाडा उप जेल में 6/1/2018 को दाखिल हुआ आज सुबह सीने में दर्द होने के कारण जेल स्टाफ द्वारा सिविल हॉस्पिटल अमरवाडा में भर्ती कराया गया उपचार के दौरान लगभग 12:30 बजे सीने में दर्द होने के कारण उसे हार्ट अटैक आने से उसकीमृत्यु हो गई अमरवाडा जेल स्टॉप मृतक के परिजनों की अभी रास्ता देख रहा है ,परिजन पहुंचने के पश्चात मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजन को शव को सौप दिया गया।

Breaking : बंद खदान से कोयला निकालते दबने से 4 की मौत ,एक गंभीर

बैतूल – पाथाखेड़ा सारनी – नगर के वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा एरिया के बंद कोयला खदान सतपुड़ा टू माइंस में कोयला निकाले गए पांच लोगों में से चार की दबने से मौत होने कि घटना सामने आई है ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है कि पाथाखेड़ा की सतपुड़ा-दो कोयला खदान काफी वर्षों से बंद हो चुकी है। उसके बाद भी आस-पास के लोग बंद कोयला खदान से कोयला निकालने का काम करते हैं । इस दौरान रविवार को बंद खदान से कोयला निकालने के दौरान चार महिलाओं की दबने से मौत हो गई है। एक महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया है । जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही जिसका इलाज वेकोलि पाथाखेड़ा के क्षेत्रीय अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कई कोयला खदाने बंद पड़ी है और सभी बंधनों से कोई निकालने का काम निरंतर जारी है जिस पर वेकोलि पाथाखेड़ा प्रबंधन अंकुश लगाने पर नाकाम साबित हो रहा है इसके चलते ऐसी अप्रिय घटना घटित हुई है।

बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर को यह घटना घटित हुई है ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ,नगर पालिका अमला , वेकोलि अमला घटना स्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य प्रारंभ किया । जिस पर एक महिला को सुरक्षित निकालने में कामयाबी मिली परंतु अन्य 4 कि मौत हो चुकी थी। जिसमे नानी पवार 31 वर्ष , पायल 10 वर्ष , मीना भोरसे 32 वर्ष एवं सीलू 31 वर्ष की मृत्यु हो गई है एवं संध्या डेहरिया घायल है जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

स्कूलो का समय हुआ परिवर्तित

सिवनी- जिला कलेक्टर गोपलचन्द्र ने आज ठंड को ध्यान में रखते हुए सभी निजी व शासकीय स्कूलों का समय परिवर्तन करने का निर्देश दिये हैं।

जारी आदेश के अनुसार सभी स्कूल दिनांक 9 जनवरी से 20 जनवरी तक सुबह 8.50बजे से आरभ होंगे।

वन्य प्राणी की खाल सहित दो गिरफ्तार

दिनांक 06/01/18 की रात्रि में दो व्यक्ति एक मोटर सायकिल से सिवनी तरफ से छिन्दवाडा की तरफ वन्य जीव शेर की खाल जैसी लेकर जाने की मुखबिरी सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री तरूण नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गोपाल खाण्डेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी श्री एस.एन.पाठक के निर्देशन पर थाना प्रभारी लखनवाडा उप निरी. देवकरण ङेहरिया व्दारा थाना लखनवाडा के स्टाफ सउनि.राजेश शर्मा, आर. जयसिंह बघेल, राजेश माथरे, दशरू बघेल, राकेश त्रिवेदी, विशाल सातपूते, नीरज कपाले की टीम बनाकर घेराबंदी कर मुखबिर के बताये अनुसार मोटर सायकिल नंबर एम.पी.22एम.जी.9236 को रोककर संदेहियो की तलाशी लेने पर कब्जे में एक वन्य जीव की खाल चमडा शेर की प्रजाति की रखे पाये जाने पर मौके पर जप्त की जाकर कार्यवाही की गई तथा आरोपी (1) शोभा गिर पिता डाल गिर निवासी आमाझिरिया थाना डूंडासिवनी (2) चैतराम पिता रतनु गिर निवासी कोहका थाना डूंडा सिवनी को मय मोटर सायकिल के गिरफ्तार किया जाकर आरोपियो के विरूध्द थाना लखनवाडा में अपराध क्र.08/18 धारा 9,39,44,48ए,49,51वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । ..

काफ़ी विरोध, धमकियों और नाम बदलने के बाद, ‘पद्मावत’ आख़िरकार 25 जनवरी को होगी रिलीज़

करणी सेना का विरोध, इतिहास से छेड़छाड़ का इलज़ाम और सेंसर बोर्ड के नख़रों के बाद फिलहाल संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘पद्मावत’ अब रिलीज़ हो रही है. ये फ़िल्म जिसका पहले नाम ‘पद्मावती’ था, वो अब पद्मावत हो चुकी है और 25 जनवरी को बड़े पर्दों पर दिखेगी. पहले ये फ़िल्म 1 दिसंबर 2017 को रिलीज़ होने वाली थी पर विरोध के चलते इसकी रिलीज़ टाल दी गई थी.

हालांकि रनवीर सिंह और दीपिका एक साथ बड़ी ​स्क्रीन पर सुपरहिट ही रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी टक्कर अक्षय कुमार से होगी. आर. बाल्की की फ़िल्म ‘पैड मैन’ भी 25 जनवरी को ही रिलीज़ हो रही है.

इन दोनों फ़िल्मों की टक्कर देख कर डायरेक्टर नीरज पाण्डे ने अपनी फ़िल्म ‘Aiyaary’ की रिलीज़ आगे बढ़ा दी है. Aiyaary मनोज बाजपेई और सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन थ्रिलर है जो अब 9 फरवरी को रिलीज़ होगी.

इन दो फ़िल्मों की ये टक्कर इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि अक्षय कुमार हमेशा से 26 जनवरी पर राज करते आ रहे हैं. भले वो ‘बेबी’ हो या ‘एयरलिफ़्ट’. दूसरी तरफ संजय लीला भंसाली भी ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए कई नेश्नल अवॉर्ड और फ़िल्म फ़ेयर जीत चुके हैं.

नही बदले जायेगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष- शिवराज

भोपाल- विगत दो तीन दिनों से सोशल मीडिया पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नन्दकुमार चौहान के इस्तीफे की खबरे आ रही थीं।

लेकिन आज भोपाल में नरेंद्र मोदी के उपस्तिथी में आयोजित पुलिस अधिकारियों की बैठक के बाद प्रेस से बात करते हुए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भाजपा अध्यक्ष को बदलने की खबर को निराधार बताते सारी शंकाएं दूर कर दी है।

ओवर टेक के चक्कर अनियंत्रित कमांडर दुर्घटना ग्रस्त

सिवनी-बोरी पिंडरई की सीमा में मंदिर के पास 2 कमांडर ओवरटेक करते हुए टकराई, कमांडर एम पी 22 बी 8092 में सवार 8-9 सभी पैसेंजर की आई चोट, सिवनी हॉस्पिटल की बरघाट से लौट रही एम्बुलेंस से किया गया रैफर, 10:20 की घटना, कमांडर की मालिक रविन्द्र सूर्यवंशी बरघाट निवासी चला रहे थे, चालक सहित शशि राउर बरघाट, मनोज ठाकुर मानेगांव व 2 महिलाओं को गम्भीर चोट, जानकारी के अनुसार महिलाओं की स्थिति गम्भीर, घटना के 1 घंटे बाद पहुचीं पुलिस, ग्रामीणों की मदद से लिया गया सिवनी हॉस्पिटल रिफर, दूसरी कमांडर घटना स्थल से फरार,

बिना परमिट के चल रहे वाहनों पर हुईं कार्यवाही

सिवनी- जिले के कह्निवाडा थाने के अंतर्गत उन 2 चौपहिया वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई,जिनके पास परमिट नही था, साथ ही पुलिस के चेकिंग अभियान के समय दोनो ही वाहनों में 32 स्कूली बच्चे परिवहन करते पाये।

दोनो ही वाहनो के विरद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला कायम उन्हें कह्निवाडा पुलिस ने जप्त कर लिया है।

शेक्षणिक संस्था वाहनो की स्पीड लिमिट 40 किमी. तय

सिवनी-मंत्री,गृह एवं परिवहन विभाग के विशेष सहायक राजेद्र परिहार द्वारा प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि अब स्कूली बसो की स्पीड लिमिट 60 की बजाय 40 कि.मि. प्रति घन्टे करने को कहा है।