थाना डूंडा सिवनी में पदस्थ आरक्षक 92 रूपेश के द्वारा बरघाट नाका चौराहा में फल्ली बेचने वाला जय दयाल बरमैया को ठंडी में सुकड़ते हुए देखने पर अपना पहना हुआ जैकेट दे दिया इस प्रकार आरक्षक रुपेश द्वारा एक गरीब व्यक्ति को अपना जैकेट देकर एक सराहनीय कार्य किया है
क्या आपने सिवनी पुलिस का ये रूप देखा है
कैमरे में रिकॉर्ड : चलते डंपर में लगी आग, सिवनी एन एच 7
सिवनी – नगर के नेशनल हाईवे 7 बाय पास के सिलादेही रोड के समीप अभी अभी डामर व गिटटी से भरे डम्पर में आग लग गई। जिसे नपा की दमकल ने काबू किया। कोई जन हानि नही हुई .. आगे देखे विडियो
सिवनी ब्लड डोनर्स टीम ने निरंजन को लिया गोद
सिवनी//शुभम राकेश// सिवनी में जरुरतमंदो को रक्त दान करने वाले चर्चित टीम सिवनी ब्लड डोनर ने एक और सराहनीय कार्य किया है. टीम ने अपलस्टिक एनिमिया नामक गंभीर बिमारी से ग्रसित 40 वर्षीय निरंजन को गोद लिया है उसे समय समय पर रक्त दान देने का जिम्मा लिया है.
बता दें कि गंगेरुआ निवासी निरंजन अप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित है. जिस कारण निरंजन को बार बार बार बल्ड की आवश्यकता पड़ती है. जिसको लेकर उसका पूरा परिवार काफी परेशान रह रहा था. जब सिवनी ब्लड डोनर टीम को इसकी सूचना मिली तो क्लब के सदस्यों ने आपस में मंत्रणा कर एक सकारात्मक पहल करते हुए आगे बढ कर निरंजन को गोद ले लिया. निरंजन के लिए आवश्यक बल्ड की व्यवस्था सिवनी ब्लड डोनर टीम के सदस्यो के द्वारा की जायेगी. शनिवार को टीम के सदस्यों ने सिवनी जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पहुंच कर निरंजन को गोद लेने की सभी प्रक्रिया को पुरी करते हुए अपने दायित्व को पूरा किया. 
वही आज टीम मेंबर शुभम यादव ने पहला यूनिट रक्तदान कर इस मुहिम को आगे बढ़ते हुए निरंजन को इस बीमारी से लड़ने के लिए पूर्ण साथ दिया बात दे कि 20 वर्षीय शुभम यादव अब तक जरूरतमंदों को 4 बार रक्तदान कर जीवन दान दे चुके है
वहीं इस टीम के फाउंडर शुभम शर्मा ने बताया कि अप्लास्टिक एनीमिया बच्चों को माता-पिता से अनुवांशिक तौर पर मिलने वाला एक रक्त-रोग है. इस रोग के होने पर शरीर की हीमोग्लोबिन निर्माण प्रक्रिया में गड़बड़ी हो जाती है. जिसके कारण रक्तक्षीणता के लक्षण प्रकट होते हैं. इसकी पहचान तीन माह की आयु के बाद ही होती है. इसमें रोगी बच्चे के शरीर में रक्त की भारी कमी होने लगती है. जिसके कारण उसे बार-बार बाहरी खून चढ़ाने की आवश्यकता होती है. इस मौके पर टीम के फाउंडर शुभम शर्मा सहित,शुभम यादव ,शुभम राकेश ओर विपिन शर्मा उपस्थित रहे
करेंट से दो की मौत
केवलारी में क्रेशर में करेंट से दो की मौत केवलारी से बड़ी खबर आ रही है जहां क्रेशर में करेंट फैलने से दो लोगों की मौत हो गई है। केवलारी से प्राप्त खबर के अनुसार सुझंरी क्रेशर के सामने के प्लांट में पुताई कर रहे थे कि अचानक सीढ़ी लगाते समय वह अचानक हाइटेंशन वायर से जा टकराई जिससे सीढ़ी में करेंट फैल गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। मृतकों के नाम अशोक सनोडिया पिता सालिकराम निवासी कातलबोड़ी लखन वाड़ा और बबलू पिता मुनाउ 22,कातलबोड़ी बताए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों शवों को केवलारी ले आया गया है जहां बाकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. बताय़ा जा रहा है कि चार लोग पुताई कर रहे थे।
राज्य स्तरीय नेतृत्व विकास शिविर में शामिल होंगे सिवनी के विद्यार्थी
सिवनी- आदिम जाति अनुसूचित कल्याण विभाग द्वारा आगामी 22 जनवरी से 28 जनवरी तक भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय नेतृत्व सम्म्मलेन में जिले के 4 विद्यार्थी चयनित हुए हैं।।
एस सी वर्ग में आर्यन पिता गगई कोस उत्कर्ष विद्यालय कुरई,एवं दामिनी पिता मनोज शा.उ. मा. गंगेरुआ व
एस टी वर्ग में शिवम पिता नरेश कवास श.उ. मा. भीमगढ एवं मुस्कान पिता धरम धुर्वे शा.उ.मा. धारणा कला है।।
सभी विद्यार्थियों को 28 जनवरी तक होने वाले इस सम्मलेन में भाग लेना है।
जानवर अगर बोल सकते, तो ज़रूर Thanks बोलते उनके लिए सब कुछ करने वाले इन Super Humans को
वो सड़कों पर घूमते हैं, हमारे करीब आने की कोशिश करते हैं, हमारे आस-पास ही रहते हैं लेकिन अकसर हम उन्हें देखकर भी अनदेखा कर देते हैं. कुछ लोग तो उनके बगल से निकल जाते हैं, तो कुछ उन्हें रौंदते हुए गुज़र जाते हैं. कुछ उनकी आवाज़ को दबाने के लिए उनपर अत्याचार करते हैं, तो कुछ छत से फेंक से देते हैं. हम बात कर रहे हैं जानवरों की.
जानवरों को अकसर कमज़ोर समझकर बहुत से लोग उनके साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं. लेकिन इन अमूकों की रक्षा के लिए भी बहुत से लोग कार्यरत हैं.
कुछ लोग और संस्थायें जो जानवरों के लिए कार्य करते हैं-
1. Hotel For Dogs


श्रवण कृष्णन और टी.ए.अधीश्वर ने चेन्नई में Dogs का पहला होटल खोला है. श्रवण कृष्णन सिर्फ़ Dogs को ही Rescue नहीं करते, बल्कि दूसरे जानवरों की भी जान बचातेहैं और उनकी देखरेख के लिए भी काम करते हैं.
अधिक जानकारी के लिए Website पर क्लिक करें- https://www.hotelfordogs.in/
2. Animal Aid Unlimited



2002 में उदयपुर राजस्थान में Erika, Jim और Claire ने इस ट्रस्ट की स्थापना की. इतने लंबे अरसे से ये तीनों भारत में ही रह रहे हैं और जानवरों की सेवा कर रहे हैं. इस संस्थान का एक अस्पताल भी है, जहां अब तक हज़ारों पशुओं की चिकित्सा हो चुकी है.
अधिक जानकारी के लिए Website पर क्लिक करें- https://animalaidunlimited.org/
3. Pratima Devi, Saket, Delhi


दिल्ली के साकेत क्षेत्र में रहने वाली प्रतिमा देवी रोज़ाना तकरीबन 400 Dogs को खाना खिलाती हैं. इनमें से 200 Dogs तो उनके ही घर के पास रहते हैं. प्रतिमा जिन कुत्तों का ध्यान रखती हैं, सारे Stray Dogs हैं, लेकिन सभी Vaccinated और Sterilized हैं. प्रतिमा बीमार Dogs की देखभाल भी करती हैं. प्रतिमा ने दिल्ली के संगम विहार में घर तो ले लिया है, लेकिन वहां उनके गोद लिये बच्चे(Dogs) का प्रवेश निषेध है, इसलिये वे अपने घर में भी नहीं रहती.
4. Friendicoes



Friendicoes 35 से ज़्यादा वर्षों से जानवरों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है. Geeta Seshamani और Gautam Barat ने इस Organisation की नींव रखी थी. इस Shelter में 24 घंटे ज़ख़्मी जानवरों की देखभाल की जाती है.
अधिक जानकारी के लिए Website पर क्लिक करें- https://friendicoes.org/
5. PAWS (Plant and Animal Welfare Society)

2002 में मुंबई की इस संस्था की स्थापना हुई थी. मुंबई जैसे शहर में काम करना आसान नहीं है, लेकिन फिर भी ये संस्था हर साल हज़ारों जानवरों की जान बचाती है और उन्हें नयी ज़िन्दगी देती है.
अधिक जानकारी के लिए Website पर क्लिक करें- https://www.pawsindia.org/
6. People For Animals


इस संस्था के देशभर में 26 अस्पताल हैं. बीमार और ज़ख़्मी जानवरों की देखभाल करने वाली इस संस्था से लाखों लोग जुड़े हुए हैं. देश के हर ज़िले में एक यूनिट खोलना इस संस्था का मकसद है.
अधिक जानकारी के लिए Website पर क्लिक करें- https://www.peopleforanimalsindia.org/
7. Charlie’s Animal Rescue Centre


जनवरी 2013 में इस संस्था की स्थापना की गई. इस सेंटर का नाम, एक Dog Charlie के नाम पर रखा गया. इस केयर सेंटर में कुत्तों के अलावा, बिल्लियों, खरगोश, Pigs, Guinea Pigs, बतख आदि की भी देखभाल की जाती है.
अधिक जानकारी के लिए Website पर क्लिक करें- https://charlies-care.com/
देश में ऐसे कई संस्थायें हैं, जो जानवरों की सुरक्षा और उन्हें एक अच्छी ज़िन्दगी देने के लिए काम करती है. अगर आप चाहें तो उनसे जुड़ सकते हैं. अगर ऐसा करने में असमर्थ हैं, तो पक्षियों के लिए अपनी बालकनी या छत पर पानी और दाना रखें. बचे खाने को फेंकने के बजाये सड़क पर भूखे घूमने वाले Dogs को दे दें. अगर हो सके तो कभी उनकी आंखों में देखें, उनकी आंखें बहुत कुछ कहती हैं.
इंदौर: हादसे की शिकार मासूम की आंखें दान की गई, जाते जाते भी रोशनी दे गई
इंदौर में एक स्कूल बस की ट्रक से भिड़ंत में पांच बच्चों की मौत हो गई है. हादसे में कई और बच्चे घायल हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है. इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक दिल को छू लेने वाली खबर सामने आ रही है.
हादसे की शिकार हुई कृतिका नाम की स्टूडेंट के परिजनों ने एक साहस भरा फैसला लिया है. कृतिका के परिजनों ने बेटी की आंखें और स्किन डोनेट करने का फैसला लिया है. बेहद पीड़ादायक मौके पर परिजनों के इस फैसले के बारे में जो सुन रहा, वो दुआएं दे रहा. उनके इस फैसले के कोई जिंदगी रौशन होगी.
आपको बता दें कि इंदौर में शुक्रवार का दिन काफी दर्दनाक रहा. स्कूल से लौटने के दौरान स्कूल की बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई. भीषण हादसे में 5 स्कूली बच्चों की मौत हो गई. वहीं 8 बच्चों और कंडक्टर की हालत गंभीर है, उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है.
शुक्रवार को हुई घटना ने पूरे मध्यप्रदेश को हिला दिया. लापरवाही के इस मामले में कई बच्चों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार स्टेयरिंग फेल होने की वजह से हादसा हुआ. हादसे में बस ड्राइवर राहुल, स्कूली बच्चों में हरप्रीत कौर कुमार, श्रुति लधियानी,स्वस्तिक पंड्या, कृति अग्रवाल के नाम सामने आए हैं. पुलिस के अनुसार बस भोपाल रोड से महू की तरफ आ रही थी. वहीं ट्रक महू से भोपाल की तरफ जा रहा था. अचानक बस पर से चालक का नियंत्रण हट गया और बस रेलिंग पर चढ़ी और ट्रक से टकरा गई.
सड़क हादसे में बस चालक की गलती है या बस की तकनीकी समस्या, ये तो पूरी जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. हादसे के बाद आस पास के लोगों घायल बच्चों को रेस्क्यू किया. आपको बता दें कि इस घटना में घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बच्चों के माता-पिता व परिजन बॉम्बे अस्पताल पहुंचे तो वहां अफरातफरी मच गई. यहां पहुंचे परिजन स्कूल प्रशासन के खिलाफ गुस्सा प्रकट कर रहे हैं. वहीं खून की जरूरत वाले पोस्ट की वजह से बड़ी संख्या में लोग अस्पताल ब्लड डोनेशन के लिए पहुंच रहे हैं. अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इंदौर के डीआईजी और आरटीओ को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है. इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की. ट्वीट में सीएम शिवराज ने कहा कि इंदौर में हुई सड़क दुर्घटना में स्कूली बच्चों के निधन का समाचार हृदय विदारक है. मन अत्यधिक पीड़ा से भरा है. ईश्वर से मासूम बच्चों की आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं. विनम्र श्रद्धांजलि!. शिक्षामंत्री दीपक जोशी ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है.
DPS बस हादसा : 06 जनवरी को सभी स्कुल रहेंगे बंद
नई दिल्ली : इंदौर में आज हुए भीषण सड़क हादसे के बाद इंदौर स्कुल फेडरेशन ने कल सभी स्कुल बंद रखने का फैसला लिया है, जबकि आज बिचौली मर्दाना बायपास पर एक ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी है। इस हादसे में 5 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है।
जबकि साथ ही बस ड्राइवर की भी मौत हो गई है। हादसे में कुछ बच्चे घायल भी हुए हैं। घायलों को बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।जबकि हादसे में 5 बच्चों और बस ड्राइवर की मौत की जानकारी है। सभी बच्चे इंदौर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के थे। जबकि प्रदेश के गृह व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। हालाँकि इंदौर के डीआईजी और आरटीओ को हादसे की जांच कर जल्द ही रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है।
ये लीजिये – नए साल में जियो फिर लेकर आया धमाकेदार ऑफर्स, 25 फीसदी सस्ता हुआ प्लान
नए साल में रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए एक बार फिर धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। अपने हैपी न्यू इयर प्लान के तहत जियो अपने 1 GB डेटा प्रतिदिन इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स के लिए दो तरह के ऑफर्स लेकर आया है। रिलायंस के नए ऑफर के तहत आप या तो अपने 1 GB डेटा प्रतिदिन वाले सभी पैक्स को 50 रुपये कम में रिचार्ज करवा सकते हैं या फिर 1 GB वाले पुराने प्लान्स के लगभग कीमत में ही हर दिन 50 फीसदी ज्यादा डेटा पा सकते हैं।
नए रिचार्ज प्लान्स 9 जनवरी 2018 से यूजर्स के लिए उपलब्ध रहेंगे। जियो के पहले ऑफर के तहत 199 रुपये का 28 दिन की वैधता और 28 GB डेटा वाला प्लान अब केवल 149 में उपलब्ध होगा। इस ऑफर में 70 दिनों की वैधता और 70 GB डेटा वाला 399 रुपये का रिचार्ज केवल 349 रुपये में आप करा सकते हैं। 459 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और 84 GB डेटा वाला रिचार्ज 399 रुपये में यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। 499 रुपये में 91 दिन की वैधता और 91 GB डेटा वाला प्लान 449 रुपये में आपको मिलेगा।
कंपनी के दूसरे ऑफर के तहत अब हर दिन आप 1 GB की जगह 1.5 GB डेटा पा सकते हैं। नए ऑफर में 198 रुपये और 28 दिन की वैलिडिटी वाले पैक में 28 GB की जगह अब 50 फीसदी ज्यादा यानी 42 GB डेटा मिलेगा। इसी तरह से 398 रुपये में 70 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान में 70 GB की जगह 105 GB डेटा यूजर्स को मिलेगा। 448 रुपये में 84 दिन वैधता वाले प्लान में अब 84 की जगह 126 GB डेटा यूजर्स को मिलने जा रहा है। कंपनी के अनुसार 498 रुपये में 91 दिन वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान में अब 136 GB डेटा मिलेगा। कंपनी ने अपने जारी बयान में कहा कि साल 2018 में भी कंपनी अपने ग्राहकों पर ऑफर्स की बरसात करना जारी रखेगी।
बदला स्कूलों का समय- कलेक्टर ने दिए निर्देश
जबलपुर- कलेक्टर महेशचन्द्र चौधरी ने ठंड को ध्यान रखते हुए स्कूलों के समय मे परिवर्तन किया है, 4 जनवरी से ऊक्त आदेश 26 जनवरी तक लागू रहेगा।
