भोपाल-मध्यप्रदेश विधान सभा का बजट सत्र 26 फरवरी से आरभ होगा जो बुधवार 28 मार्च तक चलेगा।
प्रदेश का बजट सत्र 26 फरवरी से
योग्यता के सम्मान से ही आती है समृद्धि: राजीव शर्मा
सिवनी । हमारे ऋषि मुनियों ने जो वेद मंत्र रचे है उन्हें ही हम अपना आधार मानकर चलते है, फिर हम कैसे भेद-भाव कर रहे है, परंतु भारत में भेदभाव जारी है 70 वर्षों से देश में यह बताया जा रहा है कि ब्राहम्ण अत्याचारी हंै, क्षत्रिय अय्याश हैं व बनिया ठग हैं, जबकि हम तो सर्वे भवंतु सुखीन:, सर्वे संतु निरामया, सर्वे भद्राणी पश्चयंतु, सर्वे भाग भवेत निरामया इस मंत्र में भेद कहां है उक्ताशय के विचार सपाक्स के प्रथम जिला स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश के संरक्षक व अपर सचिव नगरीय प्रशासन विभाग राजीव शर्मा ने उपस्थित सपाक्स एवं सपाक्स समाज के समक्ष व्यक्त किये।
दोपहर 1 बजे आरंभ हुये प्रथम जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुये शर्मा ने कहा कि समाज में विखंडन की यह भावना ठीक नहीं है यदि ऐसा ही चलता रहा तो हम पुन: संस्कृतिक रूप से गुलाम हो जायेंगे। हिंदु और मुस्लिम को आपस में लड़वाया जा रहा है जो देश के लिये सही संकेत नहीं है। सम्मेलन के आरंभ में उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित सपाक्स एवं सपाक्स समाज को सिवनी जिला अध्यक्ष प्रद्युम्र चतुर्वेदी, कार्यकारी अध्यक्ष एन.एस.बैस, संरक्षक जिला सपाक्स एम.के. गौतम, डी.एल. तिवारी व जिला अध्यक्ष सपाक्स समाज मुरलीधर पांडे ने भी संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष सपाक्स डॉ. के.एस.तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्गों को एक जुट करने के लिये सपाक्स की स्थापना की गई है। हमारा विरोध किसी दल का नहीं है बल्कि व्यवस्था के माध्यम से हो रहे भेदभाव को समाप्त करवाना है। कार्यक्रम में प्रदेश सपाक्स समाज अध्यक्ष इंजीनियर पी.एस. परिहार व युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसंग परिहार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। दोपहर 3 बजे तक स्मृति लॉन में चले इस कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. आराधना राजपूत ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन सपाक्स के जिला अध्यक्ष एवं नोडल अधिकारी सपाक्स प्रद्युम्र चतुर्वेदी द्वारा किया गया। आयोजन कोसफल बनाने में अजय शर्मा, के.के.दुबे, टी.सी. मिश्रा, विनोद मिश्रा, चुनेंद्र बिसेन, पीयूष जैन, विपनेश जैन, संजय तिवारी, मनोज दुबे, राकेश दुबे, श्रीमति आशा चौहान, नरेश मिश्रा, समशुन्निशा खान, विनोद बैस, महफूज खान, संगीता मिश्रा, सीमा चौहान, ऊषा बैस, सविता गौतम, जयश्री व्यौहार, मनीषा चौहान, वीणा राजपूत, महेश प्रसाद तिवारी आरती दुबे, राजीव मिश्रा, तेजबलि सिंह, बैनी सिंह सिकरवार, अरविंद सिंह राजपूत, प्रदीप बैस, डॉ. जैन, के. एल. सनोडिया, आर.के. बर्वे, जी.एस.राय, मोहम्मद शकील खान, मोहम्मद नासीर खान, मोहम्मद फारूख आदि सपाक्सी हजारों की संख्या में सम्मेलन में शामिल हुये। बालाघाट जिले से भी आये पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दी। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सपाक्स एवं सपाक्स समाज का आभार प्रदर्शन प्रद्युम्र चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
गणतंत्र दिवस पर ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभायें
सिवनी 21 जनवरी 18/मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के प्रावधान के अनुसार प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का त्रैमासिक आयोजन करना अनिवार्य किया गया है। इसी क्रम में 26 जनवरी 2018 गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी किये गये हैं।
गणतंत्र दिवस पर होने वाली ग्राम सभा में पंच परमेश्वर योजना अंतर्गत उपलब्ध राशि तथा प्रगतिरत कार्यों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा होगी। प्रदेश के जो ग्राम खुले में शौच मुक्त घोषित किये गये हैं, उनको कचरा- मुक्त, कीचड़- मुक्त ग्राम के रूप में विकसित किये जाने पर चर्चा की जायेगी। ग्राम सभा की बैठक में ग्राम पंचायत के अनिवार्य करों के करारोपण एवं वसूली की प्रगति पर भी बात होगी। विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन वितरण की समीक्षा और आंगनबाड़ी में पोषण आहार वितरण पर भी ग्राम सभा की बैठक में चर्चा की जायेगी।
ग्राम सभा में मद्यपान, तम्बाकू, गुटखा, सिगरेट और अन्य नशीले मादक पदार्थों के दुष्परिणाम पर चर्चा होगी। साथ ही मद्य निषेध के लिए वातावरण तैयार करने की रणनीति बनाई जायेगी। विशेष ग्राम सभा में राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के बारे में भी बात होगी।
घर के सामने से जायलो वाहन हुआ चोरी
सिवनी – नगर के पिंजारी मोहल्ला निवासी गौस मोहम्मद (28) पिता मरहूम करीम खान ने बताया है कि काले रंग का जायलो वाहन क्रमाँक एमपी 28 बीडी 1849 को जुनैद सानी ने शनिवार की रात में लगभग डेढ़ बजे अपने घर के सामने खड़ा किया था।
उन्होंने बताया कि आज सुबह लगभग ग्यारह बजे उन्होंने देखा कि उक्त वाहन अपने निर्धारित स्थान पर नहीं था .
वाहन मालिक की सूचना पर पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।
प्रदेश के 11 खिलाड़ी होंगे आइपीएल में नीलाम
आईपीएल के 11वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में होगी। इस दौरान मप्र के कुल 12 खिलाड़ियों पर टीमें दांव लगाएंगी। नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की सूची शनिवार को जारी हुई। आईपीएल में 112 मैच खेल चुके इंदौर के नमन ओझा का आधार मूल्य 75 लाख रुपए है।
पिछले सत्र में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 1 मैच खेलने वाले इंदौर के ही तेज गेंदबाज आवेश खान समेत अन्य सभी खिलाड़ियों का आधार मूल्य 20 लाख रुपए है। इनमें लीग के 21 मैच खेल चुके हरफनमौला अंकित शर्मा, तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे, देश के प्रमुख औद्योगिक घराने बिड़ला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम के बेटे आर्यमान विक्रम भी सूची में शामिल हैं।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और भारतीय चयनकर्ता रह चुके नरेंद्र हिरवानी के बेटे मिहिर और आक्रामक बल्लेबाज हरप्रीत सिंह भाटिया को भी स्थान मिला है। इनके अलावा बल्लेबाज रजत पाटीदार, हरफनमौला सौरभ धालीवाल, तेज गेंदबाजी हरफनमौला पुनीत दाते के भी नाम सूची में हैं। सक्सेना भाई जलज और जतिन भी सूची में हैं।
ट्रक बस की भिंडत एक मौत
सिवनी- धुमा थाने के अंतर्गत आज सुबह शेड नदी पुल के पास ट्रक एवम एस एम टी बस की सीधी भिंडत हो गई।
घटना के बाद ट्रक सड़क से नीचे खाई में गिर गया,जिससे उसका चालक मृत हो गया। हालकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है,किसी को किसी भी तरह की चोट नही लगी हेम
सुप्रीम कोर्ट का फैसला: कोटा वाले मेरिट में आ जाएं तो जनरल कैटेगरी में होगा एडमिशन

सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में व्यवस्था दी है कि कॉलेज में नामांकन में यदि आरक्षित वर्ग का उम्मीदवार प्रतिभा के आधार पर सामान्य श्रेणी की मेरिट में आता है तो उसे सामान्य श्रेणी में सीट मिलेगी। चाहे उसने आरक्षित वर्ग की सीट पर ही दावा क्यों न किया हो। ऐसे हालात में उसकी जगह खाली हुई आरक्षित वर्ग की सीट आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ही जाएगी, सामान्य वर्ग के छात्र को नहीं।
जस्टिस अरुण मिश्रा और एम. शांतानागौदर की बेंच ने यह आदेश देते हुए पटना हाईकोर्ट के फैसले पर गुरुवार को अपनी मुहर लगा दी। कोर्ट ने कहा कि यदि आरक्षित वर्ग का उम्मीदवार, जो सामान्य मेरिट में चयनित हुआ है लेकिन आरक्षित वर्ग में ही सीट की मांग करता है, तो भी उसे सामान्य वर्ग में ही माना जाएगा। और उसकी जगह आरक्षित वर्ग में खाली हुई सीट आरक्षित वर्ग को ही जाएगी। यह सीट सामान्य वर्ग को नहीं मिलेगी। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करने से आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा का उल्लंघन नहीं होगी। कोर्ट ने कहा कि यह पहले से ही तय है कि आरक्षण की 50 फीसदी सीमा को किसी भी स्थिति में तोड़ा नहीं जा सकता। कोर्ट ने कहा कि यह कॉलेजों में दाखिलों का मामला है, सेवा का नहीं। मामला सेवा का होता तो स्थिति अलग होती।
कोर्ट ने अपीलकर्ता का यह तर्क खारिज कर दिया कि आरक्षित वर्ग के व्यक्ति का मेरिट में आने से एक सामान्य श्रेणी की एक सीट कम हुई है, इसलिए यह सीट सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को ही दी जाए।
मामला बिहार के मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन का था। छात्र त्रिपुरी शरण ने पटना हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
’पद्मावत’ पर लगा संस्कारी ठप्पा, CGI के ज़रिये ढका गया दीपिका पादुकोण का तीन इंच दिखता पेट
भारत में आपका स्वागत है. यहां टेक्नोलॉजी को भी संस्कारी होना पड़ता है. जहां हॉलीवुड की फ़िल्मों में VFX और CGI की मदद से डायनासौर और गॉडज़िला जैसी चीज़ें बनाई जाती हैं, वहीं भारत में पूरी साड़ी में लिपटी हीरोइन की नाभि तक को ढकने में CGI का इस्तेमाल होता है. खैर, जब हीरोइन को ‘दीपिका पादुकोण’ और फ़िल्म हो ‘पद्मावत’, तो कुछ भी हो सकता है.
सेंसर बोर्ड ने ‘पद्मावत’ के निर्माताओं को ‘घूमर’ गाने में रानी पद्मिनी का किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण के दिखते पेट को भी ढकने का आदेश दिया है.
The Quint की रिपोर्ट के अनुसार CBFC Examining Committe ने फ़िल्म की सेंसर स्क्रीनिंग को देख कर कहा कि जिस शॉट में पेट दिख रहा है उसे हटाना होगा. लेकिन एडिटिंग के लिहाज़ से ये संभव नहीं था, इसलिए निर्देशक ने CGI के ज़रिए पेट को ढकना उचित समझा.
I just can’t believe they actually did it!!! What the hell is this?!! #Padmaavat #Padmavati pic.twitter.com/nWLyw4fzvJ
— Titir💫 (@HumourChirps7) January 19, 2018
हालांकि कुछ सीन में एडिटिंग संभव नहीं हो सकी, इसलिए उसे पूरी तरह से हटा दिया गया. नया घूमर गाना पहले वाले से दो मिनट छोटा हो गया है.
इतनी बाधाओं को पार करने के बाद आखिर में 25 जनवरी को संजय लीला भंसाली की पद्मावत पर्दे तक पहुंच ही जाएगी.
बीपील के मुकाबले आंरभ, नाक आउट मुकाबलों में विल्स एलेवन की जीत
सिवनी- नगर के पी जी कालेज मेदान में आज से आरभ हुईं बीपील
किरेक्ट प्रतियोगिता में तीन मैच खेले गए
आज का पहला मैच विल्स क्रिकेट क्लब ओर सिंडिकेट के बीच खेला गया ।
सिंडिकेट ने टॉस जीत कर पहले बॉल करने का निर्णय लिया।
निर्धारित 12 ओवर का यह मैच था जिसमे पहले बल्लेबाजी करने आई विल्स ने 192 रानो का बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसमें शानू के शानदार 101 रन का महत्वपूर्ण योगदान रहा जो कि इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंडिकेट क्लब मात्र 79 रन ही बना पाई।
आज के पूल के दुसरा मैच यूनिक व सचिन 11के मध्य खेल गया।
यूनिक ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ओर 156 रुनो का लक्ष्य रखा ।यह मैच मात्र 10 ओवरों का खेला गया ।
बीपील
का यह मैच काफी रोमांचक रहा जो अंतिम ओवर तक गया और एक पल दोनों ही टीम बराबर पायदान पर थी सचिन 11के बल्लेबाज ने यह मैच को आसान बना लिए था ।
अंतिम ओवर में 1 गेंद में 3 रन की जरुरत थी,लेकिन सचिन एलेवन रन नही बना पाई,इसके साथ यूनिक क्लब ने यह मैच अपने कब्जे में कर लिया।
यूनिक क्लब ने यह मैच 2 रन से जीता।
आज का तीसरा सुपर सिक्स में प्रवेश के खेला गया मैच
विल्स व यूनिक क्लब मध्य हुआ।विल्स ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 10 ओवरों के इस मैच में 92 रनों लक्ष्य रखा।
सद्दाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके ,जिसके फलस्वरूप विल्स नेमैच 43 रनोसे जीत लिय
सड़क दुर्घटना में युवती की मौत
बालाघाट- मुख्यालय से सिवनी मार्ग के ग्राम गर्रा में शाम 5 बजे एक्टिवा में सवार युवती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,घटना स्थल परही युवती की सिर में गहरी चोट के चलते मौत हो गई।
