Home Blog Page 2254

रामघाट पर जगमगाएंगे पौने 3 लाख दीपक, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

उज्जैन। गुड़ी पड़वा (18 मार्च) से ‘नवसंवत्‌-2075 : विरोधकृत’ शुरू हो जाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर मप्र संस्कृति विभाग ने रामघाट पर विक्रमोत्सव अंतर्गत संगीत समारोह और पौने 3 लाख दीपक प्रज्ज्वलित करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की है। कलेक्टर संकेत भोंडवे ने समारोह की कमान नगर निगम आयुक्त डॉ. विजयकुमार जे. को सौंपी है।

विक्रमोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने बुधवार को रामघाट पर विभिन्न विभागों के अफसरों संग बैठक की थी। बताया कि 17 मार्च को शाम 7 बजे नृसिंह घाट ब्रिज से छोटी रपट रामघाट तरफ एक लाख 75 हजार और नृसिंह घाट ब्रिज से छोटी रपट दत्त अखाड़ा की ओर घाटों पर 1 लाख दीये जलाए जाएंगे। तत्पश्चात्‌ पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य गायन की प्रस्तुति देंगे। उन्हें अखिल भारतीय सम्राट विक्रमादित्य संगीत अलंकरण भी प्रदान किया जाएगा।

अभी छत्तीसगढ़ के राजिम शहर के नाम है रिकॉर्ड

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड मनीष विश्नोई ने बताया कि फिलहाल सर्वाधिक दीप प्रज्ज्वलन का रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के राजिम शहर के नाम है। राजिम शहर में पिछले माह 2.60 लाख दीये जलाने का रिकॉर्ड बना था।

श्रद्घालुओं का रहेगा दबाव

17 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या का पर्व स्नान होगा। ऐसे में शिप्रा नदी में स्नान के लिए श्रद्घालुओं का दबाव भी रहेगा। इसलिए त्रिवेणी, रामघाट सहित कालियादेह पैलेस पर विशेष बंदोबस्त किए जाने की जरूरत है। कलेक्टर ने रामघाट पर नदी के बीच बनाए जाने वाले मंच की व्यवस्था की कमान अपर कलेक्टर बसंत कुर्रे को सौंपी। सभी कार्य एक दिन पहले 16 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। 18 मार्च को रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट पर नवनर्ष अभिनंदन अंतर्गत सुबह 5.20 बजे सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसी शाम टॉवर चौक पर रात 8 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा।

म.प्र. रेडक्रास सोसायटी के सचिव श्री तिवारी को पद से हटाया

बीपीएल कार्ड धारकों का डायलेसिस करना हुआ सस्ता
राजभवन द्वारा आदेश जारी

राज्यपाल एवं मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसायटी की प्रेसीडेंट श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी श्री राजीव नयन तिवारी को पद से हटा दिया है। राजभवन से आज जारी आदेश के अनुसार राज्यपाल ने श्री राजीव नयन तिवारी जनरल सेक्रेटरी को कार्यालयीन आदेश दिनांक 9-5-2017 से आगामी आदेश तक कार्य सम्पादित करने के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। राजभवन की नियंत्रक हाउस होल्ड सुश्री लता शरणागत को अस्थाई रूप से आगमी आदेश तक मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राजभवन से जारी एक और आदेश के अनुसार राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज मध्यप्रदेश रेडक्रास अस्पताल में डायलेसिस उपचार के लिए आने वाले बीपीएल कार्ड धारकों से मात्र 400 रूपये चार्ज लेने का आदेश भी जारी किया है। आदेश के अनुसार अन्य मरीजों से पूर्व की भांति प्रति डायलेसिस चार्ज 800 रूपये ही लिये जायेंगे। यह आदेश 16 मार्च 2018 से लागू होगा।

सिवनी कलेक्टर गोपालचन्द्र को राज्यपाल आनंदी बेन की किया सम्मानित

राज्यपाल श्रीमति आनन्दी बेन ने कलेक्टर गोपालचन्द्र को  प्रस्तत्रि पत्र एवं शील्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान राज्यपाल ने मध्यप्रदेश के कलक्टरों को उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मनित किया है,जिनमे से जिले के ऊर्जावान गोपालचंद्र डाँड़ भी शामिल है।

 

अब एक दिन में हो रहा आवेदनों का निराकरण वाट्स एप के माध्यम से भी प्रदाय की जा रही सेवा

सिवनी 15 मार्च 18/ नागरिकों को शासकीय सेवाएं प्राप्त करने के लिए इधर-उधर भटकना न पडे इसके लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा समाधान एक दिवस व्यवस्था प्रारंभ की गयी है। नागरिकों को त्वरित सेवा प्रदाय करने के लिए तहसील मुख्यालयों के लोक सेवा केन्द्रों सेे समाधान एक दिवस व्यवस्था का प्रारम्भ किया गया है। शासन द्वारा समाधान एक दिवस व्यवस्था में और गति लाने के उद्देश्य से नागरिकों को वाट्स एप के माध्यम से भी सेवा दी जा रही है। लोक सेवा केन्द्र में आवेदन करने पर अपना वाट्स ऐप मोबाईल नम्बर केन्द्र में उपलब्ध कराने पर सेवा सम्बंधी प्रमाण पत्र का प्रदाय उनके वाट्स ऐप पर भी प्रेषित किए जा रहे हैं। इतनी त्वरित सेवा मिलने से जिलेवासियों में जहां हर्ष का महौल है वही लोक सेवा केन्द्रोंं के प्रति भरोसा अब बढने लगा है। जिलेवासी उत्साह के साथ लोक सेवा केन्द्र पहुंच रहे हैं।

इस व्यवस्था के तहत लोक सेवा केन्द्रोंं मंे कलेक्टर द्वारा प्राधिकृत अधिकारी नियुक्ति किये गये है। यह अधिकारी 14 विभागों की चिन्हित 45 सेवाओं को एक दिवस में नागरिकों को लोक सेवा केन्द्रोंं से ही प्रदाय करेंगे। सिवनी जिले में तहसील मुख्यालयों पर कुल 08 लोक सेवा केन्द्रं संचालित है। क्र.85/

आज से प्रतिदिन 2 वार्ड में चलाई जायेगी फोगिंग मशीन

सिवनी 15 मार्च 18/ मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिवनी द्वारा बताया गया कि नपाध्यक्ष आरती शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री परशुराम साहू एवं स्वास्थ्य सभापति के निर्देश अनुसार बीमारियों को नियंत्रित करने के लिये नगरपालिका परिषद सिवनी द्वारा नगरीय क्षेत्र में आज से प्रतिदिन 02 वार्डो में फागिग मशीन चलाई जायेगी। जिससे शहरी क्षेत्र में मलेरिया, चिकन गुनिया, डेंगू जैसी बीमारियों न हो। आज दिनांक 15 मार्च को सायंकाल 6 से 7 बजे तक निकाय क्षेत्र के महामाया वार्ड एवं पृथ्वीराज चौहान वार्ड में फागिंग मशीन चलाई गई।

बेटियों से सीखें, मुकाबले की मिसाल बनी बेटिया

छेड़छाड़ होने पर लोकलाज से डरकर जिंदगी को समाप्त करने की जितनी घटनाएं समाज में हो रही हैं, उनका मुकाबला करने वालों की संख्या भी उतनी ही अधिक है। हमारे आसपास कई ऐसे उदाहरण हैं, जब बेटियों ने दरिंदों से पहले अपने स्तर पर मुकाबला किया, फिर कानून का सहारा लेकर उन्हें सीखचों के पीछे पहुंचाया। घर-परिवार के सदस्यों ने भी मदद की और इस हौसले को देखकर समाज आगे आया। तो, जो डरता नहीं, वह मरता नहीं और जो मुकाबला करता है, वह जीतता है। आज पढ़िए बेटियों के साहस भरे किस्से, जिन्होंने उनकी अस्मत पर बुरी नजर डालने वालों को सबक सिखाया।


दुनिया में माता-पिता से अच्छा दोस्त हो ही नहीं सकता। वे जीवनभर अपने बच्चों की बेहतरी के लिए सब कुछ करते हैं। गलतियां होने पर वे जितना डांटते हैं, उससे कहीं ज्यादा वे आपसे प्यार करते हैं। किसी भी तरह की ‘गलती’ होने पर किसी और की सलाह लेने के बजाय लड़कियों को अपने मातापिता को सब कुछ बता देना चाहिए। वे जो भी फैसला करते हैं, उसमें बच्चे का ही हित छिपा रहता है। यह कहना है आधी रात को पीछा कर छेड़छाड़ कर रहे मनचलों से मुकाबला करने वाली सगी बहनों का।

इसमें से 9वीं की छात्रा ने तो मनचले की बाइक पर लात मारकर उसकी चाबी निकाल ली थी। चाबी से मिले सुराग से ही पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने में कामयाब हो पाई थी। पेशे से एक इवेंट कंपनी में एंकर इस 24 वर्षीय युवती का कहना है कि मुझे केवल इस बात का अफसोस है कि आज भी शहर में यदि लड़के आधी रात को घूमते हैं, मौज- मस्ती करते हैं तो कोई कुछ नहीं कहता लेकिन रात में यह शहर (भोपाल) लड़कियों के लिए कतई सुरक्षित नहीं है।

दो बहनों ने इस तरह दिखाया था साहस

16 फरवरी की रात करीब 12 बजे युवती अपनी छोटी बहन के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। करीब 12:15 बजे प्रगति पेट्रोल पंप के पास से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। करीब डेढ़ किमी तक पीछा करते हुए वे सावरकर सेतु तक उनके पीछे गए थे। इस दौरान अमर नाम के युवक ने युवतियों की मदद करनी चाही तो मनचलों ने मारपीट शुरू कर दी थी। तब लड़कियों ने साहस दिखाते हुए उनसे मोर्चा लेना शुरू कर दिया। इस दौरान छोटी बहन ने बाइक की चाबी निकाल ली और बड़ी बहन ने पुलिस को फोन कर दिया था।

सभ्य समाज में सम्मानजनक जीवन का हक सभी को है लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के कारण बेटियों को बहुत परेशानी झेलना पड़ती है। छेड़छाड़ से लड़ाई को आम बनाने का समय आ चुका है। यदि इस बारे में आपके कोई सुझाव, विचार हों तो हमें नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जानकारी दे ।


नवरात्रि शुरू होने से पहले जान लें कैसे करें तैयारियां, मां दुर्गा बना सकती हैं आपको धनवान


चैत्र नवरात्रि शुरू होने में अभी कुछ ही दिन बाकी है। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इस दौरान नौ दिनों तक मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। लेकिन कई बार जाने-अनजाने में देवी मां की पूजा की तैयारियां करते समय भूल हो जाती है जिससे पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं हो पाता है। नवरात्रि शुरू होने से पहले आइए जानते हैं कैसे करें मां के आगमन की तैयारियां ताकि आपके घर में सुख और समृद्धि रहे।

वास्तुशास्त्र में देवी-देवताओं की पूजा में दिशा का विशेष महत्व होता है। हर देवी-देवता की एक खास दिशा निर्धारित होती है। शास्त्रों के अनुसार देवी का क्षेत्र दक्षिण दिशा में होता है इसलिए माता की पूजा करते समय आपका मुख दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। पूर्व दिशा में पूजा करने से चेतना जागृत होती है जबकि दक्षिण दिशा की तरफ करके पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है।

जिस स्थान पर कलश स्थापना की जाती है वहां पर माता की चौकी के पास हल्के रंग का उपयोग करना वास्तु शास्त्र में शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पूजा करते समय कहीं दूसरी ओर आपका मन न भटकने पाएं इसके लिए लकड़ी से बना पिरामिड को रखना चाहिए लेकिन इस बात का ध्यान रखें पिरामिड नीचे से खोखला होना चाहिए।

किसी भी शुभ काम शुरू करने से पहले स्वास्तिक का चिन्ह बनाया जाता है इसलिए नवरात्रि शुरू होने से पहले घर के मुख्य दरवाजे और मंदिर पर स्वास्तिक का निशान बनना शुभ होता है।

चैत्र नवरात्रि: नवरात्रि 18 मार्च से शुरू, भूलकर भी ना करें ऐसी गलतियां, पड़ सकती है भारी

चैत्र नवरात्रि इस बार 18 मार्च से शुरू हो रहे हैं और इसी के साथ ही नववर्ष का प्रारंभ हो रहा है। इस बार नवरात्रि 9 दिनों के बजाय 8 दिनों के होंगे क्योंकि अष्टमी तिथि और नवमी तिथि दोनो एक साथ पड़ रही है। इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा जिसे काफी शुभ माना जाता है। नवरात्रि के दिनों में उपवास रखने के दौरान कई लोग कई गलतियां कर देते हैं जिस कारण उन्हें पूजा का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है।

नवरात्रि पर नौ दिनों तक व्रत रखने वालों को न ही बाल कटवाने चाहिए और न ही शेविंग करनी चाहिए।

राष्ट्रध्वज की गरिमा बनाए रखने हेतु हो नियमो में संसोधन

सिवनी-जिले में महिलाओं द्वारा सचालित एक मात्र सघटन मातृ शक्ति द्वारा आज एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति कर नाम जिला कलेक्टर सीवनी के माध्यम से सौपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि राजकीय सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज का आदर एवं सदुपयोग की जाये

मातृशक्ति संगठन भारतीय गणराज्य के राज्य मध्य प्रदेश के जिला सिवनी में कार्यरत है , देशप्रेम और आमजनमानस की सेवा भाव से ओतप्रोत मातृशक्ति संगठन विगत कई वर्षों विभिन्न सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करता आ रहा है , संगठन पूरे प्राणपण से देश की रक्षा में जान गँवाने वाले बलिदानी शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याणकरी कार्यो में जुटी हुई है

महोदय , केंद्र सरकार या राज्य सरकारो द्वारा जब किसी ख्यातिलब्ध व्यक्ति के निधन पर राजकीय सम्मान देने का निर्णय होता है तो इसका असर पूरे देश पर होता है . देश में जब राष्ट्रीय शोक की घोषणा की जाती है , तब फ्लैग कोड आॅफ इंडिया के नियमो का अनुशरण होता है। देश का पहला राजकीय सम्मान प्राप्त अंतिम संस्कार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का था..जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा और सत्य साईं बाबा आदि को भी राजकीय सम्मान दिया गया . क्योंकि ये सभी कहीं ना कहीं या तो संवैधानिक पदों पर थे या ,इन्होंने देश , समाज , के साथ ही आमजनमानस हितैषी कार्य किये थे. पूर्व वर्षों में विभिन्न क्षेत्रो के लोगो के निधन पर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई है ,

महोदय निधन हमेशा ही दुखद होता है , पर क्या फ्लैग कोड ऑफ़ इंडिया के तहत ये सम्मान देश के लिए प्राणपण करने वाले और अपना सर्वस्व लोगो के जीवन की बेहतरी के लिए खपा देने वाले देश का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त व्यक्ति विशेषो को ही दिया जा रहा है . महोदय क्या अब राजकीय सम्मान इस बात पर निर्भर करने लगा है कि दिवंगत व्यक्ति ओहदा या कद क्या रखता है. निधन पर राजकीय सम्मान दिया जाना है या नहीं यह तय करने के लिए नए दिशा-निर्देशो का तय होना जरुरी है .

क्योंकि आम तौर पर शव को तिरंगे में लपेटे जाने का अर्थ व्यक्ति के सर्वोच्च बलिदान से होता है।। हम देशवासी और संगठन की महिलाये दुख के साथ चिंता व्यक्त करते हुए आपसे निवेदन करते है कि जब देश की सुरक्षा , सौहार्द , के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले बेटो को, सुहाग को, पिता को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देते वक्त जो गर्व महसूस करते है……वर्तमान परिवेश में अब वह भावना , सम्मान और गर्व सामान्य और सार्वभौमिक होता जा रहा है
अतएव देश के आम जन की भावनाओ को ध्यान में रखते हुए तिरंगे झंडे के साथ अंतिम विदाई का सौभाग्य इस देश के लिए कुछ कर मर मिटने वालो के लिए होना सुनिश्चित होना चाहिए। ताकि तिरंगे का गर्व बना रहे ।। माननीय महोदय से निवेदन है कि इस विषय पर चिंतन कर उचित संसोधन और दिशा निर्देश जारी कराने का कष्ट करें। आशा है आप हमारी जनभावनाओं को देशहित में स्वीकार्य करेंगे ।। उक्ताशय की जानकारी सघटन की जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा
चौहान द्वारा दी गई है।

दुर्घटना में युवक की मौत

सिवनी- नगर के डूंडा सिवनी पुलिस थाना अंतर्गत आज रात्रि डिस्कवर में सवार युवक दुर्घटना ग्रस्त हो गया,

आमाझिरिया के पास ऊक्त युवक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराया,जिसकी दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।युवक डूंडा सिवनी निवासी राहुल पिता सन्तोष गहलोद के ड्राइवर के रूप में हुई है।