Homeसिवनीफिल्टर प्लान्ट की जगह आवास बनाकर मनमानी कर रही नपा-सजंय तिवारी

फिल्टर प्लान्ट की जगह आवास बनाकर मनमानी कर रही नपा-सजंय तिवारी

Date:

सिवनी-नगर के लिए क्या अच्छा है
इसका निर्णय करने का अधिकार नगर की जनता को है।कम से कम कुछ मामलों में अधिकारियों को नगर और जनता की भावना को देखते समझते हुए निर्णय लेना चाहिए। पुराने फ़िल्टर प्लांट की जमीन पर सरकारी आवास बंनाने का नगरपालिका प्रशासन का निर्णयअव्यवाहरिक, अदूरदर्शी और मनमानी प्रवृति का प्रतीक है जो कतई भी नगर हित में नही है। इस निर्णय का हर तरीके से विरोध किया जाएगा। नगर की जनता का पालिका में प्रतिनिधित्व करने वाले सम्मानीय पार्षदों से आग्रह है कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस मुद्दे पर एक बैठक बुलाये। उक्ताशय की प्रतिक्रिया सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षक संजय तिवारी ने दी है।

इस सम्बन्ध में संजय तिवारी ने आगे कहा कि बीते कई वर्षों से यह नगर और जिला अधिकारियों की अदूरदर्शी कल्पनाओं की प्रयोगशाला बनकर रह गया है। अधिकारी तो साल दो साल में स्थानांतरित होकर चले जायेंगे लेकिन उनके निर्णयो को जनता को भुगतना पड़ता है । जिला अस्पताल में इतने भवन बना दिये गए जितने डॉक्टर और कर्मचारी नही है। स्टेडियम के चारो तरफ पार्किंग के लिए नाममात्र की जमीन बची है। बस स्टैंड की अव्यवस्था से प्रतिदिन नागरिको को समस्या होती है लेकिन इनको हल करने की कोशिश भी नही की जाती है। शंकराचार्य बनने से पहले ही उजड़ गया ।शहर में पार्क नही है जो सरकारी खाली जमीन पड़ी है वहा भवन बनाये जा रहे है जबकि यह नगर पहले ही घनी बसाहट से परेशान है।

आज नही तो कल सिवनी नगर निगम बनेगा जिसके लिये एक सर्वसुविधायुक्त विशाल परिसर की जरूरत होगी। वर्तमान नगरपालिका कार्यालय और परिसर बहुत छोटा है वहां अभी समस्या होती है।लेकिन अधिकारियों को ये सब नही दिखता उन्हें कौन सा इस नगर में रहना है। जबकि नगर की चारो दिशाओं में सुविधायुक्त खेल के मैदान, श्मशानघाट और पार्क आज की सबसे बड़ी जरूरत है वर्ना यह नगर इमारतों और दुकानों का शहर बन कर रह जायेगा। मंगलिपेठ ललमटिया क्षेत्र में एक बड़ा खेल का मैदान पार्क और श्मशानघाट की जरूरत है पर इस ओर पालिका का ध्यान कभी नही जाता

पुराने फ़िल्टर के मामले में नगरपालिका जनभावना का ख्याल रखे । सरकारी आवासो के निर्माण के लिए अनेक स्थान है। पुराने बायपास के किनारे सरकारी जमीन पर अनुमति लेकर वहां सरकारी आवास बनाये जा सकते है ।इससे नगर का फैलाव और विस्तार होगा

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related