Home Blog Page 2253

थाने पहुँचे दूल्हा दुल्हन

सिवनी- प्रेम सम्बंध के बाद जब परिजनों ने नवयुगल जोड़ो का विवाह नही कराया तो वे मन्दिर में विवाह करने के बाद जिले के डूंडा सिवनी थाना पहुँचे,

दरअसल सारा मामला बालिग हो चुके युवक युवती का है ,रेखा वरवड़े 20 वर्ष व
नन्दराम इनवाती आपस मे विवाह करना चाहते थे लेकिन परिजन तैयार नही थे, ऐसे में बालिग जोड़े ने विवाह के बालिग जोड़े ने डूंडा सिवनी थाना प्रभारी दिलीप पचेस्वर से आशीर्वाद लेकर उन्हें विवाह सम्बधी दस्तावेज दिखाया, जिसके बाद थाने की ओर से वर – वधु के परिजनों को सूचना दी गई साथ ही बरघाट थाने के ग्राम का मामला होने के कारण वहां भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

सिवनी कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी और कर्मचारी घराती-बराती

120 जोड़ों बंधे परिणय सूत्र में

सिवनी 12 मार्च 18/ आज 12 मार्च 18 का दिन 120 जोड़ों सहित उनके परिजनों संबंधियों के लिए खुशहाली लेकर आया। जिसमें जिला प्रशासन की मुहिम एवं प्रदेश शासन की योजना 120 जोड़ों में से 94 नि:शक्त जोड़ों को अपना पसंदीता जीवन साथी मिला। विगत 3 माह से जिला प्रशासन द्वारा नि:शक्तजनों को समाज की मुंख्य धारा से जोड़ने हेतु किये जा रहे प्रयासों का आज श्रीफल प्राप्त हुआ। जिसका लाभ जिले के इन नवागत दम्पतियों को मिला।

जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्री गोपाल डाड के नेतृत्व में सुचारू व्यवस्था से इस वृहद कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। जिसमें 120 दुल्हों को लेकरबारात नगरपालिका मानस भव परिसर से निकली। दुल्हे के सजे वाहन ढोल तासों एवं पराम्परागत नृत्यों की अगवाही से नगरपालिका से नेहरू रोड, शुक्रवारी चौक से विभिन्न प्रमुख मार्गो से होती हुई बाहुबली चौक पहुंची। जिसमें बाराती के रूप में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कलेक्टर श्री गोपालचंद डाड, अपर कलेक्टर श्री व्ही.पी. द्विवेदी भी सम्मिलित हुए। बाहुबली चौक स्थित स्मृति लान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों अधिकारियों द्वारा दुल्हों का स्वागत घराती बनकर किया गया।

स्मृति लान में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला, महाकौशल प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती नीता पटेरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा राजपूत, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री परसुराम साहू के साथ अध्यक्ष जनपद पंचायत केंवलारी, अध्यक्ष जनपद पंचायत बरघाट के साथ कलेक्टर श्री गोपालचन्द्र डाड, अपर कलेक्टर श्री व्ही.पी. द्विवेदी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री स्वरोचिष सोमवंशी, सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, अनुविभागीय अधिकारी घंसौर के साथ अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

मंचीय कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में सांसद श्री कुलस्ते ने नि:शक्तजनों को मुंख्य धारा से जुड़ने के लिए सिवनी जिला प्रशासन द्वारा किये गये प्रयास एवं 120 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सफलतम क्रियान्वयन के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश शासन व केन्द्र शासन द्वारा नि:शक्तजनों के कल्याण कं लिए लगातार प्रयास किये जा रहे। परन्तु मध्यप्रदेश में संचालित निशक्त जन विवाह प्रोत्साहन योजना अपने आप में अनूठा है और जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्री गोपाल चंद डाड के निर्देशन में किया गया इतना वृहद आयोजन अकल्पनीय है। जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन व नव वर-वधु को बधाइ दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने अपने उद्बोधन में नव दम्पतियों को उनके
आगामी भविष्य के सुखद व मंगलमय होने की कामना की।
जिला कलेक्टर डाड द्वारा अपने उद्बोधन में सभी वर-वधुओं को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आप सभी नवदम्पतियों का जीवन सुखमय हो। ऐसी हम सभी की शुभकामनायें है। जिला प्रशासन द्वारा नि:शक्तजनों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विगत 3 माह से परिचय सम्मेलनों के माध्यम से सभी पात्र हितग्राही को चिन्हांकित किया गया। आज जिले में आयोजित इस वृहद कार्यक्रम में 94 दिव्यागों सहित कुल 120 जोड़ों का विवाह समारोह जिला प्रशासन द्वारा सम्पन्न करवाया जा रहा है। जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों, मीडिया साथियों का योगदान भी इस सफल आयोजन में रहा।
अपने उद्बोधन में कलेक्टर डाड द्वारा नि:शक्तजनों को रोजगार से जोड़ने की कार्ययोजना के बारे में चर्चा कर बताया की जिला प्रशासन की सभी को शासन की योजना का लाभ देते हुए स्वरोजगार व रोजगार से जोड़ने की योजना है। जिसमें नि:शक्तजनों को प्राथमिकता देकर आगे लाया जायेगा ताकि नि:शक्तजन समाज के मुख्य धारा से जुड़कर आगे आ सकें।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश शासन की कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत नि:शक्तजनों एवं सशक्त विवाह सम्मेलन का आयोजन आज किया गया जिसमें योजनान्तर्गत सशक्त व्यक्ति द्वारा नि:शक्त से विवाह करने पर 2 लाख रूपये एवं नि:शक्तजोड़े को एक लाख रूपये दिलाये जाने के साथ प्रत्येक नवदम्पति को उनकी गृहस्थ जीवन हेतुं 25 हजार रूपये की सामग्री योजनान्तर्गत दिलाये गये। क्र. 56/

रुददेव राहंगडाले बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष

सिवनी- जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के लिये आज हुए मतदान में कुल 477 अधिवक्ताओ ने मत का उपयोग किया।

3 बजे तक हुए मतदान के बाद शाम 7 बजे मतगणना समाप्त होते ही निर्वाचन अधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद हेतु रूददेव राहंगडाले मत विजयी रहे जिन्हें कुल
192
मत मिले जबकि अशिवन चोरिसिया को
145
तथा रवि गोल्हनी को 136 मत प्राप्त हुए।
वही उपाध्यक्ष हेतु अरुण बिसेन 217 मत लेकर जीत गए जबकि रितेश आहूजा को 125 व अवधेश अवस्थी को 80 मत ही मिल पाए।
सचिव पद पर युवा राजेश गिरी गोस्वामी ने विजय श्री हासिल कर ली है,उन्हें 297 मत मिले जबकि जयदीप बेस 167 वोट ही ले सके, वही अन्य प्रत्याशी धनंजय पाठक को 10 मतों से संतुस्ट होना पड़ा,
सहसचिव पद पर दो अधिवक्ता चुनाव मैदान में थे जहा नजदीकी मुकाबले में रवि सोनी ने 3 मत ज्यादा ले कर अर्जुन बघेल को परस्त किया,रवि को 240 व अर्जुन बघेल को 237 मत मिले ।
कोषाध्यक्ष पद के लिये 4 अधिवक्ता मेदान में थे जहा युवा महेश लारोकार ने 174 वोट लेकर विजय हासिल कर ली वही मुकेश बघेल को 149,विमल काकोटिया को 105 व लक्छमीकांत बघेल को 40 वोट ही मिल सके।

कार्यकारणी के 5 पद हेतु 8 अधिवक्ता मेदान में थे जहा महिलाओ ने बाजी मारते हुए तीन पद हासिल किए।

श्वेता सूर्यवंशी को 292,कंचन सोनी को 290,व शशिबाला डहेरिया को 223 मत मिले वही अन्य दो कार्यकारणी सदस्य मनोज कनोजिया 168 मत व सन्तोष चौधरी 172 मत लेकर निर्वचित हो गए।

मतदान को सफल ,शांतिपूर्ण व नियम अनुसार सम्पन्न करवाने में का सहयोग रहा है।

भाजपा प्रत्याशीयो ने भरा नामांकन

सिवनी/भोपाल-मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट के लिए नामांकन आज थावरचंद गहलोत, धर्मेन्द्र प्रधान, कैलाश सोनी और अजय प्रताप सिंह द्वारा भरा गया,इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य वरिष्ठ मंत्री उपसिथ रहे।

अधिवक्ता संघ चुनाव : 477 मतदाताओ ने किया अधिकार का प्रयोग

सिवनी- जिला अधिवक्ता संघ के वीभन्न पदों हेतु आज हुए मतदान में कुल 477 अधिवक्ताओ में अपने मत अधिकार का उपयोग किया।

ज्ञात हो कुल 501 अधिवक्ता मत डालने हेतु संघ की सूची में शामिल किए गए थे।
भारी मतदान के बाद शाम 4 बजे से मत पत्रों की गिनती आंरभ हो जाएगी,जिसके तुरत बाद विजयी प्रत्यशियों की घोषणा निर्वाचन अधिकारी बी आर सिसोदिया द्वारा होगी।

ये होंगे म.प्र.से भाजपा राज्य सभा प्रत्याशी

सिवनी- मध्यप्रदेश से शेष दो राज्य सभा सांसद पद हेतु आज सूची जारी हो गई है,जिसमे नरसिहपुर से जुड़े कैलाश सोनी एवं सीधी के अजय प्रताप सिंह को शामिल कर लिया गया है।

आंरभ हुआ पल्स पोलियो अभियान

सिवनी-आज 11 मार्च दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे दो बूंद जिंदगी अकबर वार्ड जिला चिकित्सालय में पल्स पोलियो अभियान आरभ हुआ जहा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन सिवनी विधायक श्री मुनमुन राय नपा अध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला जी नपा उपाध्यक्ष परशु साहू पार्षद मनु सोनी जी स्वास्थ्य सभापति चितरंजन तिवारी एवं अल्केश रजक एवं सीएमएचओ डॉक्टर के सी मेश्राम सिविल सर्जन डॉ आर के श्रीवास्तव डी ओ डॉक्टर एच पी पटेरिया डॉक्टर पी सूर्या ,मीडिया ऑफिसर भोयर जी द्वारा 5 वर्ष के कम आयु के बच्चों को दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की शुरुवात की गई।

अब सांसद होंगे जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष : भारत सरकार द्वारा अधिसूचना जारी

सिवनी-भारत सरकार द्वारा अधिसूचना जारी
सिवनी 10 मार्च 18/सड़क सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए विभिन्न जिलों की जिला सड़क सुरक्षा समितियों के अध्यक्ष अब संबंधित क्षेत्र के सांसद होंगे। इस बारे में भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। ज्ञात हो कि अभी तक जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर हुआ करते थे।
सांसद की अध्यक्षता में गठित होने वाली जिला सड़क सुरक्षा समितियों में जिला कलेक्टर अब सदस्य की हैसियत से शामिल होंगे। समिति के अन्य सदस्यों में पुलिस अधीक्षक, जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम या विकास प्राधिकरण, महापौर अथवा अध्यक्ष, जिले के सभी विधायक, जिले की सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, समिति के अध्यक्ष द्वारा नामित तीन गैर-सरकारी संगठन, संबंधित (स्टेक होल्डर) विभागों, संस्थानों और ऑटोमोबाइल डीलरों के जिला स्तरीय अधिकारी, टुडे एसोसिएशन के प्रतिनिधि, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठतम अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रभारी अधिकारी शामिल किया गया है। समिति के सदस्य सचिव पूर्ववत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ही होंगे।
अधिसूचना में कहा गया है कि यदि किसी जिले में एक से अधिक संसद सदस्य हैं तो उस जिले की जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष वरिष्ठतम संसद सदस्य होंगे। जिले में निवास करने वाले राज्य सभा के सदस्य जिला सड़क सुरक्षा समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

ऐसे मनाया जालमसिंह का जन्मदिन

सिवनी-प्रदेश के युवा व लोकप्रिय लोक स्वायथ व आयुष मंत्री जालम सिंह
पटेल के जन्मदीन के अवसर पर आज 10 मार्च को भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओ ने फिल्टर मैदान के समीप सचालित सी डब्लू एस एन होस्टल में रहने वाले दिव्यांग बालक बालिकाओ के मध्य फल वितरण किया गया ।

इस अवसर पर परसराम सनोडिया,संजु मिश्रा,सुरेश भांगरे,पूर्व पार्षद दीपू मिश्रा,रवि साहू राजा परते,,मुनिया टांक ,शिव सनोडिया,महेश माना ठाकुर,अरविंद बघेल, मनोज मर्दन त्रिवेदी,दीपक ठाकुर,इल्लु मालवीय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ थे

1 करोड़ की लागत वाले 11 स्कुल भवनों का होगा निर्माण

सिवनी- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कुल 415 सरकारी स्कुलो में नए भवन निर्माण के लिये प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

पी आई यू द्वारा जिले के गंगेरुआ,बुढेना कला,मेहरापिपरिया,
तखालाकला,छिंदा,
हथनापुर ,दोनदिवाड़ा ,रुमाल,खेररांझी ,
पिपरडाई, व ढूढेरा में सचालित शा.उ.माध्य.विधायाल शामिल है।